क्या आप भी “15 August Speech in Hindi” की तलाश कर रहे हैं? यदि हां, तो आप इंटरनेट की दुनिया की सबसे बेस्ट वेबसाइट essayduniya.com पर टपके हो. यदि आप Swatantrata Diwas Speech in Hindi, Swatantrata Diwas Par Speech, Swatantrata Diwas Par Bhashan, Hindi Speech on Independence Day, Independence Day in Hindi Speech, Independence Day Speech in Hindi, Hindi Speech 15 August, Speech in Hindi 15 August, 15 August Speech in Hindi, 15 August Speech in Hindi for Child, Speech on Independence Day 2023 in Hindi, Swatantrata Diwas Par Hindi Mein Bhashan, Swatantrata Diwas Ke Liye Bhashan, Swatantrata Diwas Bhashan, Swatantrata Diwas Par speech, 15 August Ke Liye Bhashan Hindi Mein, 15 August Par Bhashan in Hindi, Short Speech on Independence Day in Hindi यही सब सर्च कर रहे हैं तो आपका इंतजार यही पूरा होता है.
15 August Speech in Hindi
यहां हम आपको “15 August Speech in Hindi” उपलब्ध करा रहे हैं. इस निबंध/ स्पीच को अपने स्कूल या कॉलेज के लिए या अपने किसी प्रोजेक्ट के लिए उपयोग कर सकते हैं. इसके साथ ही यदि आपको किसी प्रतियोगिता के लिए भी Swatantrata Diwas Speech in Hindi तैयार करना है तो आपको यह आर्टिकल पूरा बिल्कुल ध्यान से पढ़ना चाहिए.
Swatantrata Diwas Speech in Hindi (15 August Speech in Hindi for Child)
स्वतंत्रता दिवस के इस उपलक्ष पर यहां उपलब्ध हुए सभी लोगों को मेरा सादर प्रणाम! आज का दिन हम सभी भारतीयों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि आज के दिन ही हम लोगों ने 200 साल पुरानी गुलामी की जंजीर तोड़कर आजादी प्राप्त की थी। हम सभी जानते हैं, कि हमारे पूर्वजों ने हमें एक स्वतंत्र भारत देने के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। 15 अगस्त का दिन स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है, लेकिन वास्तविकता में यह वह दिन है, जिस दिन हमारे देश के शहीदों की कुर्बानी रंग लेकर आई थी। हमें सभी भारत वासियों को स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों का सम्मान करना चाहिए। हम सभी को अपने देश को श्रेष्ठ बनाना है, जय हिंद जय भारत!
15 अगस्त के देशभक्ति नारे
1 Minute Speech on Independence Day in Hindi
2 Minute Speech on Independence Day in Hindi
3 Minute Speech on Independence Day in Hindi
5 Minute Speech on Independence Day in Hindi
15 August Par Bhashan in Hindi (Short Speech on Independence Day in Hindi)
15 अगस्त 2023 के दिन हम 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे हैं। हम सभी को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुए 76 वर्ष पूरे हो चुके हैं, और हम अपनी आजादी का जश्न मना रहे हैं। हम सभी लोग यह जानते हैं, कि आज हम जिस आजादी का जश्न मना रहे हैं, वह हमारे स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दी गई है। हमारे पूर्वजों ने 200 साल तक अंग्रेजों का अत्याचार सहा, जब उनका अत्याचार हद से ज्यादा बढ़ गया तब हमारे देश के स्वतंत्रता ने आजादी की मांग की। आजादी की लड़ाई कैसी रही होगी, इसकी कल्पना कर पाना हम लोगों के लिए बेहद मुश्किल है। यह लड़ाई इतनी संघर्ष भरी, कठिन थी की इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं, कि अंग्रेजी शासन के खिलाफ जाने पर अमृतसर में जलियांवाला बाग पर हजारों लोगों को गोलियां मार दी गई थी। जिसमें मासूम बच्चों को भी नहीं बख्शा गया, अंग्रेज हम भारतीयों के प्रति कितने क्रूर थे।
आजादी की लड़ाई 1857 में चालू हुई थी और लगभग 90 सालों तक यह लड़ाई चली। इन 90 सालों में हमारे कई स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी के लिए अपनी जान की आहुतियां दे दी, और बचे हुए स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी की लड़ाई को आगे बढ़ाया। महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, बाल गंगाधर तिलक, मंगल पांडे, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, खुदीराम बोस इत्यादि यह हमारे प्रमुख क्रांतिकारी थे। भगत सिंह और खुदीराम बोस इतने महान देशभक्त थे, कि मात्र 23 वर्ष की आयु में हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूल गए। लाखों लोगों के खून से यह स्वतंत्रता की कहानी लिखी गई। 15 अगस्त 1947 का दिन भारत के इतिहास का एक सुनहरा दिन है, जिस दिन भारत में आजादी का नया सूर्य निकला था। अब हम सभी देशवासियों का यह कर्तव्य बनता है, कि हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों के सपने को पूरा करें। इस देश को एक श्रेष्ठ राष्ट्र बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दें। जय हिंद…. वंदे मातरम!
Speech on Independence Day 2023 in Hindi (15 August Par Bhashan in Hindi)
15 अगस्त का दिन सभी भारतीयों के लिए एक यादगार दिन होता है। इस दिन हम सभी भारतीय अपनी स्वतंत्रता का जश्न मनाते हैं, क्योंकि आज के दिन 1947 में हमें अंग्रेजी शासन से आजादी मिली थी। आज हम जिस आजादी का जश्न मना रहे हैं। वह हमारे देश के लाखों स्वतंत्रता सेनानियों की देन है। हम सभी को अपना जीवन अपनी आजादी के साथ जीने का हक है। अगर किसी की उसकी आजादी को छीना जाता है, तो वह इंसान बेहद लाचार महसूस करता है, तो ऐसे में सोचिए आज से 76 वर्ष पूर्व भारत में रहने वाले लोगों का क्या हाल होगा। अंग्रेजों द्वारा 200 वर्ष तक भारत पर राज किया गया है। इस दौरान अंग्रेजों ने भारतीयों का इतना शोषण किया है, कि जिसका कोई हिसाब नहीं। आज हम एक सक्षम देश के वासी हैं। हमारे पास हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध है, लेकिन देश में एक समय ऐसा भी था, जब लोगों के पास खाने के लिए एक वक्त की रोटी नहीं थी। अंग्रेजों द्वारा भारत का इस तरह शोषण कर लिया गया था, कि यहां लाखों लोग भूखे मर रहे थे।
हमारे भारतीय नौजवानों को अंग्रेजी सेना में जबरदस्ती शामिल कर उन्हें विदेश युद्ध करने के लिए भेजा जाता था। जिसके कारण भारत में युवा शक्ति की कमी आने लगी थी। तभी भारत के इतिहास में एक ऐसी घटना हुई जिसने स्वतंत्रता की लड़ाई छेड़ दी सन् 1857 में मंगल पांडे ने पहली बार अंग्रेजों से बगावत कर स्वतंत्रता की लड़ाई छेड़ दी। मंगल पांडे के बाद रानी लक्ष्मीबाई, तात्या टोपे, बेगम हजरत महल इन सभी ने भी स्वतंत्रता की लड़ाई छेड़ दी, लेकिन उस वक्त यह क्रांति विफल रही। लेकिन स्वतंत्रता की आग धीरे-धीरे सभी भारतवासियों के दिल में जब उठी और फिर हमारे कुछ महान स्वतंत्रता सेनानियों ने भारत को आजाद कराने का जिम्मा उठाया। महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, लाला लाजपत राय, मदन मोहन मालवीय, बाल गंगाधर तिलक, सुभाष चंद्र बोस चंद्रशेखर आजाद, खुदीराम बोस, प्रफुल्ल चक्की, अशफाक उल्ला खान यह सब हमारे प्रमुख क्रांतिकारी थे।
धीरे-धीरे हमारे क्रांतिकारियों ने आंदोलन करना शुरू किया। भारत के लोगों को एक साथ जोड़ कर अंग्रेजो के खिलाफ बगावत का फैसला लिया गया। लेकिन अंग्रेजी शासन भी काफी मजबूत था कई बार अंग्रेजों ने बगावत करने वाले हजारों लोगों को गोली मार दी इसके अलावा लाखों निर्दोष लोगों को जीवन भर के लिए जेल में डाल दिया। धीरे-धीरे क्रांतिकारियों ने भी अंग्रेजी शासन के खिलाफ हिंसक कार्यवाही करना शुरू की तभी 8 अगस्त 1942 में महात्मा गांधी द्वारा ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ शुरु किया गया। यह आंदोलन भारत के इतिहास का सबसे बड़ा जन आंदोलन माना जाता है, क्योंकि इसमें लाखों युवाओं ने हिस्सा लिया। देश के करोड़ों आम नागरिकों ने इसमें हिस्सा लेते हुए अंग्रेजों के खिलाफ हिंसक कार्यवाही की जिसमें उन्होंने कई अंग्रेजी अफसरों को मार भगाया।
अंग्रेज भारत के लोगों ने स्वतंत्रता के प्रति आग देखकर डर गए और उन्होंने 15 अगस्त 1947 के दिन भारत को आजाद राष्ट्र घोषित कर दिया। 15 अगस्त के दिन हमारे देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा लाल किला पर देश का झंडा लहराया गया। आज हम लोगों को आजाद हुए 76 वर्ष हो गए हैं। 200 साल गुलाम रहने के बाद भी आज भारत देश एक महान देश बनकर दुनिया के सामने खड़ा है। आज हमारा देश जिस स्थान पर है वह हमारे क्रांतिकारियों की वजह कारण है। हम सभी को अपने शहीदों की कुर्बानियों का सम्मान करना चाहिए, एवं इस राष्ट्र के प्रति वफादार होकर उनकी आत्मा को श्रद्धांजलि देना चाहिए। जय हिंद ,जय भारत ,वंदे मातरम..
Swatantrata Diwas Par Hindi Mein Bhashan
हमारे सभी प्रिय विद्यार्थियों को इस “15 August Speech in Hindi” जरूर मदद हुई होगी यदि आपको यह Swatantrata Diwas Speech in Hindi अच्छा लगा है तो कमेंट करके जरूर बताएं कि आपको यह 15 August Speech in Hindi कैसा लगा? हमें आपके कमेंट का इंतजार रहेगा और आपको अगला Essay या Speech कौन से टॉपिक पर चाहिए. इस बारे में भी आप कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं ताकि हम आपके अनुसार ही अगले टॉपिक पर आपके लिए निबंध ला सकें.
JOIN TELEGRAM GROUP | CLICK HERE |
ESSAYDUNIYA HOME | CLICK HERE |