2047 का भारत निबंध Hindi (2047 Ka Bharat Nibandh Hindi)

क्या आप भी “2047 का भारत निबंध Hindi” की तलाश कर रहे हैं? यदि हां, तो आप इंटरनेट की दुनिया की सबसे बेस्ट वेबसाइट essayduniya.com पर टपके हो. यदि आप my vision for india 2047, 2047 ka bharat kaisa hoga, 2047 mein bharat kaisa hoga, 2047 ka bharat kaisa hoga in hindi, 2047 ka bharat essay in hindi, 2047 me bharat kaisa hoga, 2047 mein mere sapnon ka bharat, 2047 me bharat kaisa hoga essay in hindi, 2047 me mere sapno ka bharat यही सब सर्च कर रहे हैं तो आपका इंतजार यही पूरा होता है.

2047 का भारत निबंध Hindi

यहां हम आपको “2047 का भारत निबंध Hindi” उपलब्ध करा रहे हैं. इस निबंध/ स्पीच को अपने स्कूल या कॉलेज के लिए या अपने किसी प्रोजेक्ट के लिए उपयोग कर सकते हैं. इसके साथ ही यदि आपको किसी प्रतियोगिता के लिए भी 2047 Ka Bharat Nibandh Hindi तैयार करना है तो आपको यह आर्टिकल पूरा बिल्कुल ध्यान से पढ़ना चाहिए. 

2047 का भारत निबंध (2047 Ka Bharat Nibandh Hindi)

800 Words

Whatsapp Group Join
Telegram channel Join

2047 का मेरा भारत उन्नति और प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा होगा। भारत के विकास के लिए सालों से जो सपने देखे जा रहे हैं, वे सच होते दिखाई देंगे। आज से 24 सालों के भीतर भारत के विकास की गति जोर पकड़ती दिखाई देगी। भारत द्वारा विकास के लिए जो प्रयास किए जा रहे हैं, वो साल 2047 तक हर एक क्षेत्र में कारगर होते दिखाई देंगे। 2047 के भारत को लेकर जो मेरी धारणाएं (My vision of future India) हैं। उसके अनुसार भारत अपनी पूर्ण क्षमताओं के साथ उभर कर अपने उच्चतम विकास के शिखर तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करेगा। भारत का भविष्य (Future of India) एक उज्जवल भविष्य होगा। 

2047 तक भारत अपनी आज़ादी के 100 वर्ष पूर्ण कर लेगा। देश को लेकर सरकार और नागरिक जो सपने देख रहे हैं, और उम्मीदें लगा रहे हैं, उन्हें भविष्य में पूरा किया जा सकेगा। कोरोना महामारी ने दुनियां के देशों को कई साल पीछे धकेल दिया है, जिसमें भारत भी शामिल है। लेकिन इसके बावजूद जिस तरह से भारत उठकर एक बार फिर विकास की राह पर आ खड़ा हुआ है, उसे देखकर ये कहना गलत नहीं होगा की 2047 तक भारत दुनियां भर में कई क्षेत्रों की बराबरी कर चुका होगा, और कई देशों से आगे निकल गया होगा। 2047 में भारत निम्न क्षेत्र में काफी विकसित चुका होगा। 

2047 का भारत निबंध Hindi
2047 का भारत निबंध Hindi
अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में

वर्ष 2047 में भारत दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा होगा। देश की क्रय शक्ति यानी खर्च करने की क्षमता आज के अमेरिकी नागरिक की क्रय शक्ति से 3 प्रतिशत बढ़कर 24 प्रतिशत पहुंच सकती है। अनुमानित संकेतों के अनुसार आने वाले समय में प्रति भारतीय नागरिक की आय 26 हजार अमरीकी डॉलर से अधिक हो सकती है। 

चिकित्सा के क्षेत्र में

2047 के भारत के कुपोषण और घातक बीमारियों से मौत की होने वाली मौत की दर का स्तर गिरकर काफी कम हो जाएगा। भविष्य में भारत दुनियां भर के लिए एक ट्रीटमेंट हब बन जायेगा, जहां लोग अपनी बीमारियों का इलाज करने भारत और उसकी चिकित्सा तकनीक को अपनाएंगे। 2047 में रोबोटिक ट्रीटमेंट भी अपनी इजाद पर होगा, जहां रोबोटिक मशीन्स पेशेंट का ट्रीटमेंट करेंगे। 

रोजगार के क्षेत्र में

देश में युवाओं को रोजगार देने और उनकी प्रतिभा को बढ़ाने के लिए जिस प्रकार से Learn & Earn स्किल प्रोग्राम्स चलाए जा रहें हैं, उसे देखकर लगता है, की भविष्य में भारत में रोजगार के क्षेत्र में काफी कुछ बदल जायेगा। साल 2021 में आई ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स रैंकिंग के अनुसार भारत आईटी क्षेत्र में 46वां स्थान पर है। जिसकी स्थित में आने वाले समय में सुधार हो सकेगा। 

शिक्षा के क्षेत्र में

किसी भी देश की नीव उसके युवा और अर्थव्यवस्था पर टिकी होती है। आज से 14 सालों के भीतर देश की शिक्षा और उसकी पद्धति में काफी सुधार आ जायेगा। भविष्य में स्कूलों में ही टेक्निकल एजुकेशन के साथ प्रायोगिक शिक्षा देना प्रारंभ कर दिया जाएगा। जिससे बच्चों की बौद्धिक क्षमता का विकास हो सकेगा। आने वाले समय में उच्च शिक्षा के लिए विदेश के बजाए लोग भारत को चुनेंगे। 

कृषि क्षेत्र में

कृषि क्षेत्र भारत के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में से एक है। भारत की कृषि से न केवल यहां के देशवासी द्वारा उपभोग किया जाता है, बल्कि भारत से कई किस्म के अनाज और दालें विदेशों में एक्सपोर्ट की जाती हैं। आज भी यह स्थिति है, कि भारत के अधिकतर किसानों के पास उन्नत खेती करने के लिए उपकरण और साधन मौजूद नहीं है। जिसके कारण उन्हें खेती करने में कठिनाई महसूस होती है। लेकिन 2047 तक देश के सभी किसानों के पास उपयोगी उपकरण और साधन मौजूद होगें जिससे पूर्ण रूप से उन्नत खेती की जा सकेगी।

स्मार्ट सिटी

भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आईओटी जैसी तकनीक का इस्तेमाल दैनिक जीवन में किया जाएगा। स्मार्ट सिटी में ऑटोमेटेड, स्ट्रीट लाइट, थीफ डिटेक्टर, स्मार्ट डस्टबिन जैसे ऑडोमेटेड स्मॉल गैजेट्स और टेक्निक्स होंगी, जो लोगों के जीवन को आसान, तेज और सुरक्षित बना देगा। 

सुरक्षा के क्षेत्र में

कोई भी देश तब ही विकसित हो पाता है, जब उस देश की सुरक्षा और गोपनीयता बरकाकर रहे। भारत की सुरक्षा एजेंसी और फौज देश की सुरक्षा के लिए तकनीक का उपयोग कर रहें हैं, वह 2047 तक और बेहतर हो जायेगी। देश आंतरिक रूप से तभी बेहतर कर पाएगा, जब उसे बाहरी सुरक्षा मिलेगी। इसलिए ही 2047 तक भारत को विकाशिल देश से विकसित की श्रेणी में लाने के लिए सुरक्षा के क्षेत्र को तकनीक द्वारा मजबूती प्रदान की जाएगी 

उपसंहार

भारत के सुनहरा भविष्य एक कल्पना मात्र न रहकर साकार रूप में प्रदर्शित हो, इसके लिए देश के प्रत्येक नागरिक को प्रयास करना चाहिए और अपना योगदान देश की उन्नति में लगाना चाहिए। एक नागरिक देश की सबसे छोटी लेकिन अति महत्वपूर्ण इकाई होती है। जिसके परिणाम स्वरूप ही कोई देश अपने उच्चतम शिखर तक और क्षमताओं तक पहुंचता है। एक देशवासी होने के तौर पर हमारा कर्तव्य बनता है, की वह देश को एक सक्षम राष्ट्र बनाने के लिए हर संभव प्रयास करें। वहीं सरकार के भी अपने दायित्व है, जो देश और उस देश के नागरिक के प्रति होते हैं। जब सरकार और नागरिक दोनों अपने देश के लिए समर्पित भाव से अपना योगदान देंगे। अगर ऐसा होता है, तो मेरे भविष्य का भारत एक सर्वश्रेष्ठ भारत होगा।

2047 Ka Bharat Nibandh Hindi

हमारे सभी प्रिय विद्यार्थियों को इस “2047 का भारत निबंध Hindi” जरूर मदद हुई होगी यदि आपको यह 2047 Ka Bharat Nibandh Hindi अच्छा लगा है तो कमेंट करके जरूर बताएं कि आपको यह 2047 का भारत निबंध Hindi कैसा लगा? हमें आपके कमेंट का इंतजार रहेगा और आपको अगला Essay या Speech कौन से टॉपिक पर चाहिए. इस बारे में भी आप कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं ताकि हम आपके अनुसार ही अगले टॉपिक पर आपके लिए निबंध ला सकें.

मेरे स्कूल पर निबंध

दहेज प्रथा पर निबंध

विज्ञान के चमत्कार निबंध

प्रदूषण पर निबंध

गाय पर निबंध

शिक्षक दिवस पर निबंध

JOIN TELEGRAM GROUP CLICK HERE
ESSAYDUNIYA HOME CLICK HERE

Leave a Comment