क्या आप भी “Artificial Intelligence Essay in Hindi” की तलाश कर रहे हैं? यदि हां, तो आप इंटरनेट की दुनिया की सबसे बेस्ट वेबसाइट essayduniya.com पर टपके हो. यदि आप Artificial Intelligence Essay in Hindi, Kritrim Buddhimatta Par Nibandh, कृत्रिम बुद्धिमत्ता निबंध, कृत्रिम बुद्धिमत्ता उपयोग, कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रकार, Artificial intelligence Articles for Students, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के फायदे और नुकसान, Impact of Artificial Intelligence on Students, Artificial Intelligence in Hindi यही सब सर्च कर रहे हैं तो आपका इंतजार यही पूरा होता है.
Artificial Intelligence Essay in Hindi
यहां हम आपको “Artificial Intelligence Essay in Hindi” उपलब्ध करा रहे हैं. इस निबंध/ स्पीच को अपने स्कूल या कॉलेज के लिए या अपने किसी प्रोजेक्ट के लिए उपयोग कर सकते हैं. इसके साथ ही यदि आपको किसी प्रतियोगिता के लिए भी Kritrim Buddhimatta Par Nibandh तैयार करना है तो आपको यह आर्टिकल पूरा बिल्कुल ध्यान से पढ़ना चाहिए.
Artificial Intelligence Essay In Hindi 100 Words
आज के इस आधुनिक युग में प्रतिदिन टेक्नोलॉजी की खोज की जा रही है। इंसानों द्वारा हर नई चीज का अविष्कार अपनी सुविधा के लिए ही किया जाता है। वैज्ञानिकों ने ऐसी कई चीजों का आविष्कार किया है जिनसे हमारा जीवन काफी सरल हो चुका है। हम अपने देश या अन्य देशों को देखें तो, सभी ओर टेक्नोलॉजी ही दिखाई देगी। टेक्नोलॉजी से ही आज हम सभी आराम से अपना काम और जीवन यापन कर पा रहे हैं। ऐसी ही टेक्नोलॉजी का नाम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस या AI है। यह कंप्यूटर रोबोट सॉफ्टवेयर बनाने की ऐसी टेक्नोलॉजी है, जो इंसान की तरह सोच-समझकर काम करती है। इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह होती तो एक निर्जीव चीज है लेकिन इसमे दिमाग इंसान की तरह होता है।
Artificial intelligence Articles for Students 200 Words (Artificial Intelligence in Hindi)
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial intelligence) एक ऐसी टेक्नोलॉजी है, जिसका इस्तेमाल मुख्य रूप से सॉफ्टवेयर कंप्यूटर, रोबोट या ऑटोमेटिक मशीनें बनाने के लिए किया जाता है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी को बनाया तो इंसान द्वारा ही गया है, लेकिन इसका दिमाग इंसान से भी तेज होता है। वैज्ञानिकों द्वारा जिन भी चीजों का आविष्कार किया गया है, उनका हमेशा से एक ही उद्देश्य रहा है, कि यह खोज या तकनीक मानव जीवन को सरल और सुविधाजनक बना सके। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक ऐसी टेक्नोलॉजी है, जो कई तरह से हमारे लिए सहायक साबित होती है।
इसकी मदद से हम 3D प्रिंटर, इलेक्ट्रिक ड्रोन, बिना ड्राइवर की कार, सिक्योरिटी सिस्टम, रोबोट, टिकट वेंडिंग मशीन जैसी चीजें बना सकते हैं। यही नहीं इसका इस्तेमाल अब हॉस्पिटल्स में रोबोटिक सर्जरी के लिए भी किया जा रहा है। कुछ वैज्ञानिकों का कहना है, कि इस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बुद्धि इतनी तेज है, कि यह बड़ी से बड़ी समस्याओं को चुटकी में हल कर सकती है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अलग-अलग कार्य क्षेत्रों में अलग-अलग तरह के काम कर सकती है। इसे बनाने के बाद इंसान की निर्भरता मैनुअल मशीनों से कम हो जाएगी।
Artificial Intelligence Essay In Hindi 300 Words
प्रस्तावना
भगवान ने सभी इंसानों को सोचने और प्रतिक्रिया करने की बुद्धि प्रदान की है। इस पृथ्वी पर एकमात्र इंसान ही ऐसे जीव है, जिनके पास विकसित बुद्धि है और वह अपनी बुद्धि का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए कर सकते है। सभी इंसानों की बुद्धि का स्तर अलग-अलग हो सकता है, सभी अपनी अपनी बुद्धि की क्षमता के अनुसार समस्या को सुलझाने में सक्षम होते हैं। लेकिन अब मनुष्यों की तरह ही बुद्धि रखने वाली मशीनें या टेक्नोलॉजी आ गई हैं, जो मनुष्य से भी तेज होने का दावा करती है। इस टेक्नोलॉजी को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कहा जाता है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर विचार
अगर यह विचार किया जाए कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमारे किस काम की है, हम इसे क्यों इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इसका जवाब आपको टेक्नोलॉजी खुद देगी। आजकल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मशीनों की क्षमता को बढ़ाने का काम कर रही है, ताकि मशीनें भी उस तरह से काम करें जिस तरह से कोई इंसान काम करता है। नई-नई उभरते उद्योगों में भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उद्योग की काफी मदद कर रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मशीन के साथ जोड़कर मशीन को काम करने के बेहतर तरीके प्रदान करता है, जब भी मशीन को कोई इनपुट या डाटा दिया जाता है, तो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक इंसान की तरह बुद्धि का इस्तेमाल कर अपनी निगरानी में उस कार्य को पूरा करता है।
निष्कर्ष
टेक्नोलॉजी काफी तेजी से विकसित होती जा रही है। टेक्नोलॉजी का विस्तार इस बात को साबित करता है, कि मानव जाति के लिए टेक्नोलॉजी एक वरदान है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी टेक्नोलॉजी किसी भी काम को सरल कर सकती है, और आगे चलकर यह मानव के जीवन में आने वाली समस्याओं को भी हल करने में सक्षम होगी। जिस तरह से अभी इन सभी टेक्नोलॉजिस से हमें फायदा हो रहा है, आगे चलकर यह हमें नुकसान भी पहुंचा सकती है। क्योंकि हर चीज का अपना एक सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव होता है। इंसान का इतना किसी टेक्नोलॉजी पर निर्भर होना आगे समस्या खड़ी कर सकता है।
Artificial Intelligence Essay In Hindi 400 Words
प्रस्तावना
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को हम विज्ञान का अब तक का सबसे एडवांस अविष्कार कह सकते हैं। क्रमिक बुद्धिमता कंप्यूटर विज्ञान में हो रही तरक्की की एक शाखा है, इसीलिए इसे हम कंप्यूटर विज्ञान की शाखा के रूप में देख सकते हैं। आमतौर पर हम इंसानों द्वारा ही दूसरे इंसान की बातों को अपनी बुद्धि की सहायता से समझा जाता था, लेकिन अब मशीनों को भी इतना डिवेलप कर दिया गया है, कि मशीनें भी इंसान की तरह बुद्धि का इस्तेमाल कर सकती हैं। एक मनुष्य किसी भी काम को करने से पहले उसके बारे में विचार कर सकता है, लेकिन एक मशीन तभी काम करती है, जब उससे इंसानों द्वारा निर्देश दिया जाए।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के फायदे और नुकसान (Advantages and Disadvantages of AI)
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आने के बाद जितना मनुष्य का जीवन जितना सरल हुआ है, आगे चलकर यह उतना ही कठिन भी हो सकता है। अगर हम अपने जीवन का नियंत्रण किसी मशीन के हाथ में दे देंगे, तो यह हमारे जीवन को बर्बाद भी कर सकती है। बात अगर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के फायदों कि, की जाए तो इसने मनुष्य की कार्य क्षमता को बढ़ाया है। ऐसे काम जिन्हें करने में इंसान की जान जा सकती है, उन्हें आसानी से किया है। बड़ी से बड़ी समस्या को चुटकियों में हल किया है। यहां तो इसके फायदे थे लेकिन इसके नुकसान भी होंगे आगे चलकर अधिकतर क्षेत्रों में एआई का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसके कारण बेरोजगारी फैल सकती है। युवाओं के पास करने के लिए काम नहीं होगा, क्योंकि हर कोई काम को बेहतर ढंग से करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद लेगा।
निष्कर्ष
आने वाले समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल अलग-अलग कार्य क्षेत्रों में किया जाने लगेगा। वैसे तो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंसानों के लिए फायदेमंद साबित होगा क्योंकि इससे इंसानों को अधिक कार्य करने की आवश्यकता नहीं होगी। एक व्यक्ति अपने सारे क्रमिक बुद्धि के सहारे से कर लेगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग हम उद्योग में यातायात में सेवा क्षेत्र में कर सकते हैं। देखने में तो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के काफी सारे फायदे नजर आ रहे हैं, लेकिन इसके नुकसान भी हो सकते हैं। जिस तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हर जगह अपनी जगह बना रहा है ऐसे में इंसानों के लिए रोजगार की कमी हो सकती है।
Kritrim Buddhimatta Par Nibandh 500 Words (Essay on Artificial Intelligence in Hindi)
प्रस्तावना
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंप्यूटर का वह सिस्टम है, जो उन कार्यों को इंसानी बुद्धि की सहायता से कर सकता है, जिन्हें करने के लिए इंसान की आवश्यकता होती है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंप्यूटर सिस्टम के विकास को संदर्भित करता है, और ऐसे काम जैसे कि सीखना, तर्क करना, समस्या का समाधान करना, गणना करना, लगातार कार्य करना आदि जैसे कामों को करने के लिए इंसानी दिमाग की आवश्यकता होती है, वह सभी काम करता है। आज के इस आधुनिक युग में एआई का इस्तेमाल करना बेहद सामान्य बात है। हम जिन भी उपकरणों का इस्तेमाल अपनी सुविधा के लिए कर रहे हैं, अब यह सब एआई के माध्यम से इस्तेमाल किए जा सकते हैं। आने वाले समय में एआई हमारे समय की काफी बचत करेगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को इस तरह से बनाया गया है, कि यह कार्य करने से पहले स्वयं निर्णय लेने सक्षम होगा कि कार्य को करना सही रहेगा या नहीं। इसका मुख्य इस्तेमाल मशीन लर्निंग (Machine learning) के लिए किया जाएगा।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की शुरुआत कब हुई?
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस याने की एआई की शुरुआत 1950 से हो गई थी, लेकिन इसकी असली अहमियत 1970 के दशक में लोगों को पता चली। एआई को बनाने की पहल सबसे पहले जापान ने की थी। 1981 में जापान में फिफ्थ जनरेशन नामक योजना की शुरुआत की गई। इसमें सुपर कंप्यूटर के विकास के लिए 10 सालों के कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गई थी। जापान के द्वारा शुरुआत करने के बाद अन्य देशों ने भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की महत्वता को समझते हुए उस पर काम करना शुरू किया। विपिन देश ने इसके लिए एक अलग से एल्विन नामक प्रोजेक्ट बनाया यूरोपीय संघ के देशों ने भी ‘एस्प्रिट नामक एक प्रोजेक्ट की शुरुआत की। इसके बाद 1983 में कुछ निजी संस्थाओं ने मिलकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लागू करने के लिए वेरी लार्ज स्केल इंटीग्रेटेड सर्किट का विकास करने के लिए माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कंप्यूटर टेक्नोलॉजी की स्थापना की।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उदाहरण
आज हम जितनी भी एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहे हैं, वह सब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल हम अपने स्मार्टफोन में कई सारी एप्लीकेशंस के रूप में भी कर रहे हैं। इसके अलावा एआई का इस्तेमाल स्मार्ट कार, स्मार्ट होम, स्मार्ट फर्नीचर बनाने के लिए भी कर रहे हैं। इसके अलावा हम वर्चुअल असिस्टेंट के रूप में भी एआई प्रोग्राम का इस्तेमाल कर रहे हैं। किसी भी चीज को खोजने के लिए गूगल सर्च पर वॉइस सर्च के माध्यम एआई से किया जा रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उदाहरण इस प्रकार है:
- सिरी वर्चुअल असिस्टेंट ऑफ गूगल
- वॉइस
- गूगल मैप
- टेस्ला मोटर्स
- इको अमेजॉन प्रोडक्ट
- मार्केटिंग ऑटोमेटिक सॉफ्टवेयर
- रोबोट
- स्मार्ट मशीन
- स्मार्ट सिक्योरिटी सिस्टम
निष्कर्ष
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पिछले कुछ सालों से चर्चा का विषय बना हुआ है। समय-समय पर वैज्ञानिक इसके अच्छे और बुरे परिणामों को लेकर विचार-विमर्श करते रहते हैं। आज दुनियां को बदलने में टेक्नोलॉजी एक अहम भूमिका निभा रही है। एआई का इस्तेमाल विकास को गति देने के लिए लोगों के जीवन को बेहतर करने के लिए, सुख-सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए हर क्षेत्र में किया जा रहा है। बढ़ते हुए शहरीकरण औद्योगीकरण एवं भूमंडलीकरण ने जहां विकास की गति को तेज किया है, वहीं इसने कई सारी समस्याओं को जन्म भी दिया है। इन सभी समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए एक नई तकनीक की खोज की गई है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आने के बाद वैज्ञानिक द्वारा इसके कई सारे फायदे बताए गए हैं, साथ में वैज्ञानिकों ने यह भी माना है, कि इसके आने के बाद नुकसान इंसानों का ही होगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का निर्माण मशीनों को नियंत्रण करने के लिए किया गया है, लेकिन अगर मशीन स्वयं ही निर्णय लेने लगेगी तो उसे काबू कर पाना बेहद ही मुश्किल होगा।
Essay on Artificial Intelligence in Hindi 1000 Words
प्रस्तावना
वर्तमान में हमने टेक्नोलॉजी इतनी ज्यादा विकसित कर ली है, की अब हम अपने छोटे से छोटे काम मशीनों की सहायता से कर सकते हैं। हम अपने घर बैठे ही देश दुनियां की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अब हमारे पास हमारे ही जैसे काम करने वाले उपकरण हैं, जो कि हमारी तरह अपनी बुद्धि का इस्तेमाल कर हमारे जीवन को सरल बना रहे हैं। वैसे तो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल मनुष्य के जीवन को सरल और सुरक्षित बनाने के लिए किया गया है, लेकिन भविष्य में इसके नुकसान हुए तो जिम्मेदारी किसकी होगी। हम इंसानों की निर्भरता मशीन पर काफी बढ़ती जा रही है, जिससे कि मनुष्यों की कार्यक्षमता और सोचने समझने की शक्ति भी कम होती जा रही है। आने वाले समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक क्रांति लेकर आएगा।
AI का महत्व (Importance of Artificial Intelligence)
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का महत्व हमारे जीवन को आसान बनाने में है। यह इंसानों के लिए एक बड़ी संपत्ति है। इसका प्रयास जितना हो सके मनुष्य के जीवन को सरल बनाना है। आप चारों ओर देख सकते हैं, आपको विश्वास नहीं होगा कि अधिकांश काम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के द्वारा सुचारू रूप से किया जा रहा है। यह बिल्कुल मनुष्य की तरह ही काम करता है। इसके द्वारा किए गए काम में और मनुष्य के द्वारा किए गए काम में फर्क ढूंढ पाना नामुमकिन है। यह स्वचालित तरीके से काम कर सकता है। यहां मशीनें बड़े सटीक तरह से काम करके आपके कार्य को गति के साथ खत्म करती है, जिससे कि आपका मूल्यवान समय बचता है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का महत्व हमारी रोजमर्रा के कामों में भी दिखाई देता है। यह तकनीक बिना किसी गलती के हमारे रोजमर्रा के कामों को कर हमारा कार्यभार कम करती है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रकार (Types of AI)
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मुख्य रूप से तीन प्रकार के होते हैं।
- Weak Al
- Strong AI
- Super AI
Weak AI
इससे इस अनुसार अनुसार बनाया गया है, कि यह केवल सीमित कार्यों को ही कर सकता है। इसमें सोचने की क्षमता बेहद कम होती है। इसे भविष्य में डिवेलप या अपडेट नहीं कर सकते क्योंकि इसे जिन कामों को करने के लिए बनाया गया है, यह केवल उन्हीं कामों को कर सकता है। इस एआई को narrow AI के नाम से भी जाना जाता है। आज पूरी दुनियां में इसी का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसका मतलब यह एकमात्र सफल एआई का प्रकार है जिसका इस्तेमाल हम कर रहे हैं।
Strong AI
इस प्रकार के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम की सिर्फ कल्पना ही की जा रही है। फिलहाल दुनियां में किसी के पास भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का यह प्रकार मौजूद नहीं है। वैज्ञानिकों की शोध के अनुसार स्ट्रांग एआई बिल्कुल मनुष्य की तरह होगा इसमें मनुष्य की तरह ही सोचने समझने और तर्क करने की बुद्धि होगी। यह मनुष्य की तरह ही नई चीजें सीखने में सक्षम होगा खुद को परिस्थिति के अनुसार बदलने में सक्षम होगा और अलग-अलग कार्य क्षेत्रों में काम करने में सक्षम होगा।
Super AI
भविष्य में वैज्ञानिकों द्वारा सुपर एआई का निर्माण किया जाएगा। बड़े-बड़े वैज्ञानिकों एवं प्रोग्रामर्स का यह मानना है, कि सुपर एआई की सोचने की क्षमता मनुष्य के दिमाग से कई गुना ज्यादा होगी। यह कार्य को करने के निर्णय स्वयं ले सकता है, और अपनी काबिलियत से कठिन से कठिन कामों को कर सकता है।
कृत्रिम बुद्धि की मुख्य विशेषताएं
कृत्रिम बुद्धि की विशेषताएं कुछ इस प्रकार है:
- कृत्रिम बुद्धि के साथ काम करने पर गलती होने की संभावनाएं बिल्कुल ना के बराबर होती है। इसकी सहायता से हम 100% शुद्धता से काम कर सकते हैं।
- कृत्रिम बुद्धि का इस्तेमाल मनुष्य के काम को आसान करने के लिए किया जाता है।
- इसकी सहायता से खतरनाक काम जैसे कि बम को डिफ्यूज करना, मिनिरल माइंस में विस्फोट, अंतरिक्ष में जाना जैसे खतरनाक कामों को किया जा सकता है।
- कृत्रिम बुद्धि के पास कैलकुलेशन करने की हाई पावर होती है, यह बड़ी से बड़ी कैलकुलेशन को बड़ी जल्दी कर सकती है।
- कृतिम बुद्धि में इंसान की तरह सोचने की शक्ति तो होती है, लेकिन भावनाएं नहीं होती हम उन्हें जो भी आर्डर देते हैं वह उन्हें फॉलो करते रहते हैं। उन्हें इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं होता कि वह क्या कर रहे हैं।
- इस तकनीक के पास अच्छी लर्निंग एबिलिटी होती है।
- यह स्वयं के फैसले लेने में सक्षम होते हैं।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंसानों के लिए खतरा
आजकल इंसानों की टेक्नोलॉजी पर निर्भरता काफी ज्यादा बढ़ती जा रही है ऐसे में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी का आना इंसानों के लिए कहीं ना कहीं नुकसानदायक साबित हो सकता है। पहले एक मशीन तभी काम करती थी, जब उसे इंसान स्वयं निर्देश देता थ। लेकिन अब सोचिए मशीनों के पास भी अपना स्वयं का दिमाग होगा वह इंसानों की तरह दूसरे इंसान की समस्याओं को समझने में सक्षम होंगी अपने अनुसार कार्य करने में सक्षम होगी। अलग-अलग तरह की चीजों पर विचार कर उन्हें अपने अनुसार डालने की कोशिश करेंगी। कहीं ना कहीं यह टेक्नोलॉजी इंसानों को अपने ऊपर निर्भर कर इंसानों की कार्य क्षमता खत्म कर देंगीm
निष्कर्ष
इसमें कोई संदेह नहीं की तकनीकी विकास मानव जाति के विकास के लिए फायदेमंद साबित हो रही है। वर्तमान में इंसानों द्वारा चांद पर जाकर बसने की योजना बनाई जा रही है। ऐसे में अगर इंसान की तरह ही काम करने वाली सोचने समझने की बुद्धि रखने वाली टेक्नोलॉजी इंसान के पास होगी, तो उसके कितने सारे काम आसान हो जाएंगे। मनुष्य द्वारा इस तकनीक का इस्तेमाल कर नए-नए रोबोट बनाकर परीक्षण के लिए अंतरिक्ष में भेजा जा सकता है। यह मनुष्य के जीवन को सरल बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। लेकिन जिस तरह इसके फायदे दिखाई दे रहे हैं। उसी तरह इसके नुकसान भी दिखाई देंगे। अगर किसी मशीन के पास इंसान की तरह सोचने समझने की शक्ति होगी तो उसे काबू में करना आसान नहीं होगा। वह मशीनें हमारे डाटा को हैक कर हमें परेशान भी कर सकती है। इन मशीनों को हैक करके इनका दुरुपयोग भी किया जा सकता है।
Artificial Intelligence in Hindi
हमारे सभी प्रिय विद्यार्थियों को इस “Artificial Intelligence Essay in Hindi” जरूर मदद हुई होगी यदि आपको यह Kritrim Buddhimatta Par Nibandh अच्छा लगा है तो कमेंट करके जरूर बताएं कि आपको यह Artificial Intelligence Essay in Hindi कैसा लगा? हमें आपके कमेंट का इंतजार रहेगा और आपको अगला Essay या Speech कौन से टॉपिक पर चाहिए. इस बारे में भी आप कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं ताकि हम आपके अनुसार ही अगले टॉपिक पर आपके लिए निबंध ला सकें.
Join WhatsApp Group | CLICK HERE |
ESSAYDUNIYA HOME | CLICK HERE |