Best Speech on Independence Day in Hindi: स्वतंत्रता दिवस पर भाषण

क्या आप भी “Best Speech on Independence Day in Hindi” की तलाश कर रहे हैं? यदि हां, तो आप इंटरनेट की दुनिया की सबसे बेस्ट वेबसाइट essayduniya.com पर टपके हो. यदि आप Speech on Independence Day 2023 in Hindi, Best Speech on Independence Day in Hindi, Short Speech on Independence Day in Hindi, 15 August Speech in Hindi, Swatantrata Diwas Speech in Hindi, Swatantrata Diwas Par Speech, Swatantrata Diwas Par Bhashan, Hindi Speech on Independence Day, Independence Day in Hindi Speech, Independence Day Speech in Hindi, Hindi Speech 15 August, Speech in Hindi 15 August यही सब सर्च कर रहे हैं तो आपका इंतजार यही पूरा होता है.

 Best Speech on Independence Day in Hindi

यहां हम आपको “Best Speech on Independence Day in Hindi” उपलब्ध करा रहे हैं. इस निबंध/ स्पीच को अपने स्कूल या कॉलेज के लिए या अपने किसी प्रोजेक्ट के लिए उपयोग कर सकते हैं. इसके साथ ही यदि आपको किसी प्रतियोगिता के लिए भी Speech on Independence Day 2023 in Hindi तैयार करना है तो आपको यह आर्टिकल पूरा बिल्कुल ध्यान से पढ़ना चाहिए. 

Speech For Independence Day 2023 (1 Minute Speech on Independence Day in Hindi)

यहां उपस्थित सभी लोगों को मेरा सादर प्रणाम! आज हम सभी भारत वासियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। आज का दिन हमारी आजादी के जश्न का दिन है, आज के दिन हमने 200 सालों के कड़े संघर्ष के बाद अंग्रेजों के शासन से आजादी मिली थी। 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ था। भारत को अंग्रेजी शासन से आजाद हुए 76 वर्ष पूरे हो गए हैं, और इस साल हम 77वा स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस एक ऐसा पर्व है, जो सभी भारतीयों को गर्व महसूस कराता है। हमें आजादी दिलाने के लिए हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान तक कुर्बान कर दी अब यह हमारा करता बनता है, कि हम उनके इस प्यारे देश को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी निभाएं।

Whatsapp Group Join
Telegram channel Join

“भगा दिया दुश्मन को बिना शस्त्र बिना ढाल, 

तुमको नमन है, हे मेरे भारत मां के लाल”

Short Speech on Independence Day in Hindi (2 Minute Speech on Independence Day in Hindi)

आदरणीय प्रधानाचार्य महोदय सभी अध्यापक गण एवं मेरे प्यारे साथियों को मेरा नमस्कार। जैसा कि आप सभी जानते हैं, कि आज हम यहां अपनी आजादी का महोत्सव मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। हमें आजाद हुए 76 वर्ष पूरे हो चुके हैं, और आज हम 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाने वाले हैं। 15 अगस्त भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है। भारत को आजाद कराने के लिए हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने काफी कठिन प्रयास किए हैं। उनके ही कठिन प्रयासों के परिणाम स्वरूप ही आज हम आजादी से अपना जीवन जी रहे हैं। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने 1857 से 1947 तक आजादी की लड़ाई लड़ी। इतने लंबे संघर्ष के बाद हमें 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली और हम एक स्वतंत्रता राष्ट्र बने। तभी से 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में बड़े हर्षोल्लास से मनाया जाता है। जैसा कि हम सब जानते हैं, की कई वर्षों तक गुलाम रहने के बाद भी आज भारत एक सफल राष्ट्र बनकर खड़ा हुआ है। आजादी के 76 सालों में भारत में इतनी तरक्की कर ली है, कि भारत कई क्षेत्रों में दूसरे देशों से आगे है। भारत के पास हर वो चीज जो विदेशों के पास है। यही हमारे पूर्वज चाहते थे, कि हमारा देश एक सफल देश बने। अब हम देशवासियों को अपने देश का विकास करने में अपना योगदान देना है। 

मैं अपने आज के इस भाषण को इन अंतिम पंक्तियों के साथ विराम देना चाहूंगा।

नमन है मेरा उन शूरवीरों को जिन्होंने देश को आजाद कराया है,

गुलामी की मजबूत की बेड़ियों को अपने रक्त से पिघलाया है।

 

Best Speech on Independence Day in Hindi
Best Speech on Independence Day in Hindi

 

15 August Speech in Hindi (3 Minute Speech on Independence Day in Hindi)

सभी प्रशिक्षकों एवं विद्यार्थियों को मेरा नमस्कार!

आज हम सभी यहां पर एक राष्ट्रीय पर्व को मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। आज स्वतंत्रता दिवस है, मैं आप सभी को स्वतंत्रताा दिवस की बधाई देना चाहता हूं। भारत के इतिहास से तो आप सभी भली-भांति परिचित होंगे, की भारत कितने साल तक अंग्रेजों का गुलाम रहा। लगभग 200 वर्षो की गुलामी के बाद भारत ने 15 अगस्त 1947 को अपनी आजादी प्राप्त की। आजादी की लड़ाई की शुरुआत 1857 में मंगल पांडे ने की थी उसके बाद से धीरे-धीरे सारे देश में स्वतंत्रता की लड़ाई शुरू हो गई। हमारे देश के सभी स्वतंत्रता सेनानियों ने संगठन बनाकर आजादी की लड़ाई लड़ी। आजादी की लड़ाई में हमारे कई स्वतंत्रता सेनानी शहीद भी हुए जिनका नाम हमारे इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया है।

15 अगस्त 1947 को पहली बार स्वतंत्रता दिवस मनाया गया था इस दिन सभी भारतवासी बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहे थे, उन्होंने इस दिन नाच-गाने के साथ लाल किले पर अपना तिरंगा फहराया था। वर्तमान में हमें आजाद हुए 76 वर्ष पूरे हो चुके हैं इस साल हम 77वास्वतंत्रता दिवस मनाने वाले हैं। हम अपनी आजादी का जश्न मना रहे हैं, जबकि सच यही है, कि यह आजादी हमें हमारे पूर्वजों दिया गया आशीर्वाद है। हमारे देश के राष्ट्रपिता कहे जाने वाले महात्मा गांधी एवं सभी स्वतंत्रता सेनानी हमेशा से यह चाहते थे कि भारत एक सफल राष्ट्रीय बने। बाकी देशों की तरह भारत भी शिक्षा के क्षेत्र में, विज्ञान के क्षेत्र में, अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में तरक्की करें। अब हम देशवासियों पर यह जिम्मेदारी बनती है, कि हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों का सपना पूरा करें भारत को एक सक्षम और ताकतवर राष्ट्र बनाएं। भारत तीव्र गति के साथ विकास की ओर बढ़ रहा है। 200 साल गुलाम रहने के बाद भी भारत में अब इतनी तरक्की कर ली है, कि दोबारा कोई भी देश भारत पर कब्जा नहीं कर सकता। भारत एक स्वतंत्रता और ताकतवर देश है, और हमेशा रहेगा।

आज के इस समारोह और खास दिवस के लिए 2 अंतिम लाइने कहना चाहूंगा

” कर सलाम इस तिरंगे को जिससे तेरी शान है, 

सर ऊंचा रखना हमेशा इसका जब तक तेरे दिल में जान”

Swatantrata Diwas Speech in Hindi (Independence Day in Hindi Speech)

भारत के इतिहास में स्वतंत्रता दिवस का यह दिन 15 अगस्त अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है। भारत के इतिहास में शामिल कुछ महत्वपूर्ण दिनों में से एक स्वतंत्रता का दिन भी है। 15 अगस्त के दिन को सभी भारतीय एक राष्ट्रीय पर्व मनाते हैं, जिसेस्वतंत्रता दिवस के नाम से जाना जाता है। स्वतंत्रता यानी आजादी, गुलामी ने हमारे भारत से कितनी आहुतियां ली हैं, की उनमें से कइयों की सांसों और लहू मिट्टी के साथ इतिहास के पन्नों में भी दब गए हैं, और कुछ की चीखें आज भी उतनी ही जीवंत हैं। जलियांवाला बाग में आज भी जाओ तो लगता है, की मासूम और चितकारने वाली चीखें जैसी दबी-सी आवाज में पुकार रही हों। 1947 से हम लगातार 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। जैसा कि हमारे पूर्वजों ने हमें बताया है, कि 15 अगस्त के दिन हम अंग्रेजों से आजाद हुए थे और अब तक हमें आजाद हुए 76 वर्ष पूरे हो चुके हैं। इस साल 2023 में हम 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं।

इस त्यौहार को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाने का अर्थ है, कि हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का सम्मान कर रहे हैं, और देशवासियों को यह याद दिला रहे हैं, कि स्वतंत्रता हमें कड़ी मेहनत और कठोर संघर्ष के बाद मिली है। इसस्वतंत्रता से हमारे कईस्वतंत्रता सेनानियों की भावनाएं जुड़ी हुई है। जैसा कि हम सभी जानते हैं हमारे कुछ प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों नेस्वतंत्रता की लड़ाई में अपना अहम योगदान दिया है। जिसमें भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, मंगल पांडे, तात्या टोपे, झांसी की रानी लक्ष्मी बाई आदि। स्वतंत्रता दिवस को हर साल पूरे भारत में बड़े जश्न के साथ मनाया जाता है। इस दिन सभी एकत्रित होकर राष्ट्रगान गाते हैं। अपने देश के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हैं। नागरिकों के साथ मिलकर सामूहिक उत्सव मना करस्वतंत्रता का आनंद लेते हैं। दिल्ली में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, भारत के प्रधानमंत्री द्वारा लाल किले पर झंडा फहराया जाता है। दिल्ली के राजपथ पर भारत के सैनिकों द्वारा परेड निकाली जाती है।

इस परेड में भारत की तीनों मुख्य सेनाएं जल सेना, नौसेना, थल सेना अपने शस्त्रों का प्रदर्शन करती है। देश के सभी राज्यों में इस दिन झंडा वंदन किया जाता है। हम सभी को यह याद रखना चाहिए कि आजादी हमें मिली एक अनमोल धरोहर है। अब हमें विभिन्न समस्याओं का सामना कर अपने देश को एक समृद्ध देश बनाना है। भारत की तरक्की में अपना योगदान देना है। हमें फिर से भारत को सोने की चिड़िया बनाना है। इसके लिए हमें भारत की अर्थव्यवस्था को दुनियां की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना होगा। यह अब हमारा कर्तव्य बनता है की हम सभी अपने प्रयासों द्वारा भारत को एक समृद्ध, संपन्न और सक्षम राष्ट्र बनाएं। आओ आज के विशेष दिन पर हम सभी यह प्रतिज्ञा लें की हम जो भी कार्य करेंगे ईमानदारी के साथ करेंगे और अपने देश की उन्नति में भागीदार बनेंगे। एक बार फिर मैं स्वतंत्रता संग्राम के वीर जवानों के लिए अंतिम शब्द कहना चाहूंगा और इसी के साथ भाषण को विराम देना चाहूंगा।

“हंसते-हंसते फांसी पर चढ़कर अपनी जान गवा दी

और बदले में दे दी हमको यह पावन आजादी”

Swatantrata Diwas Par Speech (5 Minute Speech on Independence Day in Hindi)

यहां पर उपस्थित सभी आदरणीय अध्यापकों एवं अभिभावकों को मेरा प्यार भरा नमस्कार! आज हम सब यहां एक महान राष्ट्रीय पर्व मनाने के लिए इकट्ठा हुए हैं। जैसा कि आप सभी जानते हैं, स्वतंत्रता हमारे लिए कितना महत्व रखती है। सभी को अपनी आजादी के साथ जीने का अधिकार है। इसीलिए स्वतंत्रता दिवस हम सभी के लिए एक मंगल अवसर है। 15 अगस्त का यह दिन भारतीय नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन से जुड़ा इतिहास हम सभी के हृदय में उल्लिखित हो चुका है। यह वही दिन है जिस दिन भारत को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी। ब्रिटिश शासन से आजादी देने के लिए भारत केस्वतंत्रता सेनानियों ने कई वर्षों तक कठोर संघर्ष किया था। कई महानस्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान की आहुति देकर आजादी को प्राप्त किया था। 15 अगस्त 1947 में ब्रिटिश शासन से आजादी मिलने के बाद ही हमें और हमारे राष्ट्र को सारे मूलभूत अधिकार मिले। हमें अपनेस्वतंत्रता सेनानियों पर गर्व करना चाहिए, जिन्होंने हमें आजादी दी। हम सभी के लिए यह बड़े की बात है कि हमने भारत की आजाद भूमि पर जन्म लिया।

भारत का इतिहास भारत की गुलामी के बारे में सब कुछ बता रहा है कि कैसे हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने कड़ा संघर्ष करके, ना जाने किस-किस तरह की क्रूर यातनाओं को सहन करके ब्रिटिश शासन से हमें आजादी दिलाई है। हम इस बात की कल्पना नहीं कर सकते की आजादी की या लड़ाई कितनी मुश्किल थी। अट्ठारह सौ सत्तावन से शुरू हुई आज़ादी की यह लड़ाई 1947 तक चली कई। दशकों के संघर्ष के बाद भारत को आजादी मिली। कई महान स्वतंत्रता सेनानियों ने इस स्वतंत्रता की लड़ाई में अपनी जान की आहुति दी है, जैसे कि मंगल पांडे चंद्रशेखर आजाद खुदीराम बोस, रानी लक्ष्मीबाई, तात्या टोपे, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद और ना जाने ऐसे ही कितने नाम हैं जो इतिहास के पन्नों में आज भी दर्ज हैं। हम नेताजी सुभाष चंद्र बोस और महात्मा गांधी के संघर्षों को कैसे भूल सकते हैं। महात्मा गांधी ने भारतीयों को अहिंसा का पाठ पढ़ाया था।

महात्मा गांधी एकमात्र ऐसे नेता थे जिन्होंने अहिंसा के माध्यम से आजादी प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की। यह हम लोगों के लिए सौभाग्य की बात है, कि हमारे पूर्वजों ने हमें सुख और शांति से भरी है, भूमि तोहफे में दी है। जहां हम बिना डरे अपनी आजादी के साथ जी रहे हैं। आजादी मिलने के बाद से ही भारत ने तरक्की की ओर बढ़ना शुरू कर दिया था। 200 वर्ष की गुलामी के बाद भी भारत आज तेजी से तकनीक खेल शिक्षा वित्त और कई दूसरे क्षेत्रों में विकसित हो रहा है, जो बिना आजादी प्राप्त किए मुमकिन नहीं था। भारत खुद को एक समृद्ध देश बनाने में जुटा हुआ है, यह परमाणु ऊर्जा में एक सक्षम देश है। कॉमनवेल्थ गेम्स ओलंपिक एशियन गेम्स जैसे खेलों में भारत अपनी सक्रियता दिखा रहा है। भारत की अर्थव्यवस्था जोकि कई वर्षों पहले 15वें या 20वें स्थान पर थी, आज वह पांचवें स्थान पर है। भारत दुनियां का सबसे बड़ा लोकतंत्र राष्ट्र है। आप यहां हम नागरिकों की जिम्मेदारी बनती है, कि हमें अपने भारत के विकास में अपना पूर्ण योगदान देना है। स्पीच के अंत में, मैं ये चार लाइनें कहना चाहूंगी।

जंग लड़े वो वीरों की तरह

जब खून खोल कर फौलाद हुआ….

मरते दम तक डटे रहे हो

तभी तो यारों देश आजाद हुआ

Hindi Speech on Independence Day (Independence Day Speech in Hindi)

इस प्रांगण में उपस्थित सभी अतिथियों को मेरा नमस्कार! जैसा कि आप सभी जानते हैं, आज हम सभी भारतवासी यहांस्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। हम पिछले 76 सालों से 15 अगस्त के दिनस्वतंत्रता दिवस मनाते आ रहे हैं। स्वतंत्रता यानी कि आजादी किसी व्यक्ति के लिए कितना मायने रखती है। यह हम सभी जानते हैं, हर इंसान को अपनी आजादी के साथ जीवन जीना पसंद होता है। इंसान ही नहीं बल्कि जानवर को भी अपनी आजादी प्यारी होती है, तो सोचिए ऐसे में जब किसी व्यक्ति से उसकी आजादी छीन ली जाए, और उसे गुलाम बना दिया जाए तो उस पर क्या बिताती होगी। यहां पर गुलाम किसी एक व्यक्ति को नहीं बल्कि है पूरे देश को ही बना लिया गया था जैसा कि हम सभी जानते हैं अंग्रेजों ने 200 साल तक हमारे भारत देश पर राज किया उन्होंने हमारे देश को लूट कर खोखला कर दिया था। पहले हमारे भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था, लेकिन जैसे ही ब्रिटिश शासन द्वारा गाया उन्होंने भारत की सारी चीजें लूट कर इंग्लैंड भेज दी। 1599 में पहली बार किसी अंग्रेज ने भारत की भूमि पर कदम रखा था उसके बाद से ही उसने सन 1600 में ब्रिटिश इंडिया कंपनी की स्थापना कर भारत पर राज करना चालू कर दिया।

अंग्रेजों द्वारा भारत वासियों पर कई तरह के जुर्म किए गए उन्हें जानवरों की तरह काम के लिए इस्तेमाल किया गया,  काले गोरे का भेद किया गया किसी भारतीय को कभी भी किसी भी प्रकार का कोई अधिकार नहीं दिया गया। भारत के खजाने को लूट-लूट कर विदेश भेज दिया गया। यहां तक यहां पर मौजूद चाय-मसाले को भी विदेश भेज दिया। अंग्रेजी शासन के जब अत्याचार बढ़ने लगे तब सबसे पहले मंगल पांडे ने स्वतंत्रता की लड़ाई शुरू की। उन्होंने सन 1857 में जो अंग्रेज सैनिकों को मार कर अंग्रेजी शासन के खिलाफ बगावत कर दी। उसके बाद धीरे-धीरे स्वतंत्रता की लड़ाई सारे देश में फैल गई और 1857 को पहली बार भारत में आजादी की लड़ाई लड़ी। भारत की आजादी के लिए कई लोगों ने अपनी जान कुर्बान की है।

मंगल पांडे के बाद रानी लक्ष्मीबाई, झलकारी बाई, तात्या टोपे जैसे और भी कई स्वतंत्रता सेनानी होने आजादी के लिए युद्ध प्रारंभ कर दिया था, लेकिन दुर्भाग्यवश हमारे यह सभी स्वतंत्रता सेनानी शहीद हो गए। इसके बाद हमारे कई और स्वतंत्रता सेनानियों ने भारत को स्वतंत्रता कराने का जिम्मा उठाया। चंद्रशेखर आजाद, लाला लाजपत राय, बाल गंगाधर तिलक, सुभाष चंद्र बोस, मदन मोहन मालवीय, खुदीराम बोस यह सब हमारे मुख्य क्रांतिकारी थे। इसके बाद गांधी जी ने भी स्वतंत्रता के लिए लड़ाई प्रारंभ की थी गांधीजी एक ऐसे व्यक्तित्व के व्यक्ति थे, जिन्होंने लोगों को अहिंसा के माध्यम से स्वतंत्रता दिलाने की कोशिश की। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों में 1857 से लेकर 1947 तक स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया। अंत में जब भारत में जो के खिलाफ कई सारे आंदोलन किए गए तब अंग्रेजों भारत छोड़कर गए। 15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हुआ।

आजादी के बाद भारत के कई सारे टुकड़े हो चुके थे, जैसे कि पाकिस्तान बांग्लादेश उसके बाद पंडित जवाहरलाल नेहरू और सरदार बल्लभ भाई पटेल ने भारत के अलग-अलग राज्यों को जोड़कर एक अखंड भारत का निर्माण किया है। आजादी मिलने के बाद भी हमारे स्वतंत्र सेनानियों ने भारत देश को एक लोकतांत्रिक राज्य बनाने के लिए भारत के संविधान का निर्माण किया , क्योंकि बिना संविधान के देश का भविष्य सुनहरा नहीं हो सकता।  इसलिए 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू किया गया और इस दिन को हम गणतंत्र दिवस के रुप में मनाते हैं। हम विशेष रूप से दो राष्ट्रीय पर्व मनाते हैं ,पहला स्वतंत्र दिवस और दूसरा गणतंत्र दिवस। अंग्रेजों से आजाद होने के बाद भारत की स्थिति काफी खराब थी। भारत अर्थव्यवस्था के मामले में अन्य देशों से बाकी पीछे का क्योंकि ब्रिटिश शासन द्वारा बुरी भारत की संपति को बुरी तरह लूटा गया था।

200 साल गुलाम रहने के बावजूद भी भारत देश आज बाकी देशों से कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है। आजादी के 76 सालों में भारत ने खूब तरक्की की है। भारत जिसे पहले गरीब देश कहा जाता था। आज वही भारत देश अर्थव्यवस्था के मामले में विश्व का पांचवा सबसे बड़ा देश है। इसके अलावा भारत ने तकनीकी ,शिक्षा ,संचार यातायात, विज्ञान ,सभी क्षेत्रों में अपना नाम रोशन किया है। वर्तमान में भारत एक ऐसा देश है ,जोकि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र देश है। भारत के पास दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। भारत विश्व में होने वाली प्रतियोगिताएं जैसे कि ओलंपिक गेम्स में भी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। अर्थव्यवस्था में कमजोर होने के बावजूद भी भारत दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है , जिसने मंगल ग्रह पर अपना झंडा फहराया है। जिन अंग्रेजों ने 200 सालों तक भारत पर राज किया आज वही देश भारत से हाथ मिलाने के लिए व्याकुल हो रहा है।

देश-विदेश की मल्टीनेशनल कंपनियां भारत में निवेश करने के लिए तैयार हैं। भारत की उपलब्धियों की बात करें तो कोरोना जैसी महामारी फैलने पर विश्व के बड़े-बड़े देश इसका इलाज ढूंढने में असमर्थ थे। तब भारतीय वैज्ञानिकों एवं डॉक्टरों इस बीमारी का इलाज हो खोजा और सारे विश्व को वैक्सीन प्रदान की। इस बार भारत ने ग्लोबल 20 मीटिंग की मेजबानी की है। वहीं भारत ने इस साल तीसरी बार चांद पर यान भेजने के एक और सफल प्रयास किया है। 200 साल गुलाम रहने के बावजूद भारत की इस तरक्की को देखकर विश्व के सभी देश अचंभित है। आज से 76 सालों के भीतर मैं एक समृद्ध भारत के बनने का सपना देख रहा हूं, जिसके लिए मैं अपने राष्ट्र की समर्पित भाव से सेवा करूंगा और मैं यह आशा करता हूं की यहां उपस्थित सभी लोग मेंरे साथ भारत के विकास और प्रगति में अपनी भागीदारी को समझें और उसे सुनिश्चित करें। अपनी आज की स्पीच को यहीं विराम देना चाहूंगा। 

एक बार फिर सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

वंदे मातरम्, जय हिंद !

Swatantrata Diwas Par Bhashan

हमारे सभी प्रिय विद्यार्थियों को इस “Best Speech on Independence Day in Hindi” जरूर मदद हुई होगी यदि आपको यह Speech on Independence Day 2023 in Hindi अच्छा लगा है तो कमेंट करके जरूर बताएं कि आपको यह Best Speech on Independence Day in Hindi कैसा लगा? हमें आपके कमेंट का इंतजार रहेगा और आपको अगला Essay या Speech कौन से टॉपिक पर चाहिए. इस बारे में भी आप कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं ताकि हम आपके अनुसार ही अगले टॉपिक पर आपके लिए निबंध ला सकें.

2047 का भारत निबंध Hindi

मेरे स्कूल पर निबंध

दहेज प्रथा पर निबंध

विज्ञान के चमत्कार निबंध

प्रदूषण पर निबंध

गाय पर निबंध

शिक्षक दिवस पर निबंध

JOIN TELEGRAM GROUP CLICK HERE
ESSAYDUNIYA HOME CLICK HERE

Leave a Comment