Christmas Speech in Hindi: क्रिसमस पर स्पीच

क्या आप भी Christmas Speech in Hindi की तलाश कर रहे हैं? यदि हां, तो आप इंटरनेट की दुनिया की सबसे बेस्ट वेबसाइट essayduniya.com पर टपके हो. यदि आप Christmas Speech in Hindi, Christmas speech for kids, Christmas speech for school, Short speech on Christmas यही सब सर्च कर रहे हैं तो आपका इंतजार यही पूरा होता है.

Christmas Speech in Hindi

यहां हम आपको Christmas Speech in Hindi उपलब्ध करा रहे हैं. इस निबंध को आप कक्षा 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 और 12 के लिए या अपने किसी प्रोजेक्ट के लिए उपयोग कर सकते हैं. इसके साथ ही यदि आपको किसी स्पीच प्रतियोगिता के लिए भी Christmas speech for kids लिखना है तो आपको यह आर्टिकल पूरा बिल्कुल ध्यान से पढ़ना चाहिए.

Christmas Speech in Hindi (100 Words)

आदरणीय प्रिंसिपल सर, एवं सभी सर मैडम और प्यारे सहपाठियों को मेरा नमस्कार। आज के दिन हम सभी क्रिसमस डे को मनाने के लिए इकट्ठे हुए हैं। मैं क्रिसमस डे के अवसर पर कुछ शब्द कहना चाहता हूं। क्रिसमस का त्यौहार ईसाईयों का प्रमुख त्यौहार है। क्रिसमस के त्यौहार को ईसा मसीहा के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। यह त्यौहार हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है। भारत के साथ इसे अन्य देशों द्वारा भी मनाया जाता है। सभी जाति के लोग इस त्यौहार को एक साथ मनाते हैं। ईसा मसीहा क्रिश्चियन धर्म के स्थापक थे। जिन्होंने दुनियां को दया, प्रेम और मानवता का पाठ पढ़ाया।

Whatsapp Group Join
Telegram channel Join

Christmas speech for kids (200 Words)

आदरणीय प्राचार्य महोदय, यहां उपस्थित सर, मैडम तथा मेरे प्यारे सहपाठियों को को मेरा नमस्कार। जैसा की आप सभी जानते हैं की आज 25 दिसंबर के दिन हम सभी क्रिसमस डे मनाने के लिए इकट्ठे हुए हैं। इस अवसर पर मैं आप सभी के सामने क्रिसमस डे पर एक स्पीच कहना चाहता हूं। क्रिसमस का त्योहार 25 दिसंबर को पूरे विश्व में मनाया जाता है। इस दिन भारत और विश्व के अधिकतर देशों में सार्वजनिक अवकाश रहता है। सभी लोग क्रिसमस को एक साथ मिलकर मनाते हैं। क्रिसमस का त्यौहार ईसाइयों का विशेष त्यौहार है। यह त्यौहार ईसाई संस्कृति का प्रतीक होता है।

इस त्यौहार को ईसाई लोग अपनी परंपरा के हिसाब से मनाते हैं। जिसमें वे इस दिन गिरजा घर जाकर मोमबत्तीयां जलाते हैं और एक साथ मिलकर ईसा मसीह से प्राथना करते हैं। सभी लोग विशेष भोजन बनाते हैं और क्रिसमस के गीत संगीत गाकर खुशियां मनाते हैं। ईसाई धर्म के लोगों द्वारा इस दिन गिरजाघरों को बड़े ही सुंदर तरीके से सजाया जाता है। सभी लोग गिरजा घर जाकर प्रार्थना करते हैं और रात को जश्न मनाते हैं। क्रिसमस डे के दिन लोग सैंटा क्लॉस की वेशभूषा धारण करते हैं। इस दिन सभी लोग एक दूसरे को गिफ्ट भी देते हैं। ये दिन खुशियां और उत्साह मानने का होता है जिसे सभी लोग धूमधाम और बड़े प्रेम के साथ मनाते हैं। इसी के साथ मैं इस स्पीच को यहीं समाप्त करता हूं।

Christmas Speech in Hindi
Christmas Speech in Hindi

Christmas speech for school (300 Words)

माननीय प्रधानाचार्य, मेरे शिक्षक गण और सभी प्यारे सहपाठियों को मेरा नमस्कार। आज 25 दिसंबर है जिसे क्रिसमस डे के रूप में मनाया जाता है। क्रिसमस डे का त्यौहार सभी लोग एक साथ मिलकर बनाते हैं। मैं इस त्यौहार के बारे में आपको कुछ विशेष बातें बताना चाहूंगा। क्रिसमस डे का त्यौहार साल में एक बार आता है, जिसे 25 दिसंबर को मनाया जाता है। क्रिसमस डे को ईसाईयों के भगवान ईसा मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।

ईसाई लोग ईसा मसीहा को भगवान का अवतार मानते थे इसलिए उनके जन्मदिन को इतनी धूमधाम से बनाते हैं। क्रिसमस का दिन बड़ा ही पवित्र दिन होता है, लोग इस दिन अपने घरों की सजावट करते हैं। क्रिसमस के दिन की शुरुआत लोग गिरजा घर जाकर करते हैं। इस दिन गिरिजा घरों को बड़ी ही सुंदर तरीके से सजाया जाता है, तथा क्रिसमस ट्री के पेड़ों को भी बड़े सुंदर ढंग से सजाया जाता है। यह त्यौहार विश्व के सभी देशों में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। ईसाइयों के अलावा सभी जाति के लोग इस त्यौहार को बड़ी खुशी के साथ मनाते हैं। इस दिन को बड़ा दिन भी कहा जाता है।

क्रिसमस डे के दिन सभी लोग अपने घरों में क्रिसमस ट्री सजाते हैं तथा सेंटा क्लॉस की वेशभूषा भी धारण करते हैं। ईसाइयों द्वारा इस त्यौहार को बड़े ही अलग तरीके से मनाया जाता है। वह इस दिन शाम को गिरजा घर जाकर प्रार्थना करते हैं। सभी लोग एक साथ एकत्रित होकर पार्टी करते हैं विशेष तरह का खाना बनाते हैं, और क्रिसमस के गीत गाते हैं। ईसाई समुदाय के लोग इस दिन घरों के बाहर अपने मोजे टांगते हैं, उनकी यह मान्यता है कि सैंटा क्लॉस आकर उनके मोजे में गिफ्ट रखकर जाएगा। यह त्योहार खुशियों और उत्साह का त्योहार है। जिसे नए साल तक मनाया जाता है। इन शब्दों के साथ अब मैं अपनी स्पीच को पुर्ण विराम देता हुं।

Short speech on Christmas (500 Words)

आदरणीय प्रधानाचार्य महोदय, अतिथि गण, और मेरे सभी शिक्षकों एवं सहपाठियों को मेरा प्यार भरा नमस्कार। आज 25 दिसंबर का दिन है, जिसे हम सब क्रिसमस डे के रूप में जानते हैं। मैं आपको क्रिसमस डे के बारे में कुछ खास बताना चाहूंगा। यह त्यौहार ईसाइयों के धर्म स्थापक, ईसा मसीहा के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है। ईसाइयों का मानना था कि ईसा मसीहा, जिन्होंने लोगों को पाप से बचाने के लिए अपनी जान दे दी, थी वह भगवान के अवतार हैं। इसलिए उनके जन्मदिन को इतने धूमधाम से मनाया जाता है।

सभी देशों में इस दिन सार्वजनिक अवकाश रहता है, तथा ईसाइयों के अलावा सभी जाति-धर्म के लोग इस त्यौहार को बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। क्रिसमस डे का दिन बड़ा ही पवित्र माना जाता है। ईसाइयों की मान्यता के अनुसार इस दिन किए गए सभी पापों से मुक्ति मिलती है। इस त्यौहार को 25 दिसंबर से नए साल तक मनाया जाता है। ईसाई लोग इस त्यौहार को अपनी पारंपरिक रूप से मनाते हैं। ईसाई धर्म के सभी लोग गिरजा घर जाकर जीसस क्राइस्ट से प्रार्थना करते हैं तथा अपने घरों और गिरजा घरों को बड़े सुंदर तरीकों से सजाते हैं।

इस दिन की तैयारी के लिए सभी लोग महीनों से लगे रहते हैं। यह दिन उनके लिए बहुत खास होता है, इसलिए पूरे शहर को सुंदर लाइटों से सजाया जाता है। शहर में बड़े बड़े मॉल और सार्वजनिक स्थानों को क्रिसमस की थीम में सजाया जाता है। इस दिन सार्वजनिक अवकाश रहता है, तो सभी लोग एक साथ मिलकर क्रिसमस की पार्टी मनाते हैं। लोग अपने घरों में क्रिसमस ट्री को लाइट और बल्ब तथा रंगीन पत्तियों से सजाते हैं। अधिकतर लोग सेंटा क्लॉस की वेशभूषा धारण कर अपने मित्रों और परिवारजनों को गिफ्ट भी बांटते हैं। बच्चे भी इस दिन के लिए बड़े उत्सुक होते हैं, वे इस दिन तरह-तरह की विश मांगते हैं, तथा सैंटा क्लॉस से उन्हें पूरी करने के लिए कहते हैं।

सभी लोग शाम को गिरजा घर जाते हैं, और जीसस क्राइस्ट से प्रार्थना करते हैं कि उनके द्वारा किए गए सभी पापों से उन्हें मुक्ति दे। लोग अपने अपने घर जाकर अपने परिजनों और दोस्तों के साथ पार्टी करते हैं,स्वादिष्ट खाना बनाते हैं, तथा क्रिसमस के गाने भी गाते हैं। ईसाई लोग इस त्यौहार को नए साल तक मनाते हैं, तथा विदेशों में जहां बर्फ गिरती है, वहां बर्फ के पुतले बनाकर उसे सेंटा क्लोज की तरह सजाते हैं। इस दिन सभी लोग अपने घर के बाहर मोजे सुखाते हैं। उनका मानना है कि ऐसा करने से सेंटा क्लोज आकर उन्हें गिफ्ट देगा।

क्रिसमस का त्यौहार बड़ा ही पवित्र त्यौहार माना जाता है सभी ईसाई और जाति धर्म के लोग मिलकर इस त्यौहार को खुशी खुशी मनाते हैं। जीसस क्राइस्ट ईसाई धर्म के स्थापक माने जाते हैं, जिन्होंने ईसाई लोगों को पाप से बचाने के लिए अपने प्राण दे दिए थे। इसलिए सभी ईसाई उनके जन्मदिन को इतनी धूमधाम से मनाना पसंद करते हैं। यह दिन उनके भगवान का दिन होता है। इन्हीं आखिरी शब्दों के साथ मैं अपनी स्पीच को समाप्त करता हूं।

बाल दिवस पर स्पीच

Speech on Cristmas in Hindi

हमारे सभी प्रिय विद्यार्थियों को इस Christmas Speech in Hindi जरूर मदद हुई होगी यदि आपको यह Christmas speech for kids अच्छा लगा है तो कमेंट करके जरूर बताएं कि आपको यह Short speech on Christmas कैसा लगा? हमें आपके कमेंट का इंतजार रहेगा और आपको अगला Essay या Speech कौन से टॉपिक पर चाहिए. इस बारे में भी आप कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं ताकि हम आपके अनुसार ही अगले टॉपिक पर आपके लिए निबंध ला सकें.

JOIN TELEGRAM GROUP CLICK HERE
ESSAYDUNIYA HOME CLICK HERE

Leave a Comment