क्या आप भी “Clean India Green India Essay in Hindi” की तलाश कर रहे हैं? यदि हां, तो आप इंटरनेट की दुनिया की सबसे बेस्ट वेबसाइट essayduniya.com पर टपके हो. यदि आप Clean India Green India Essay in Hindi, Essay on Clean India Green India in Hindi, Clean India Green India Nibandh, Clean India Green India Essay Writing यही सब सर्च कर रहे हैं तो आपका इंतजार यही पूरा होता है.
Clean India Green India Essay in Hindi
यहां हम आपको “Clean India Green India Essay in Hindi” उपलब्ध करा रहे हैं. इस निबंध/ स्पीच को अपने स्कूल या कॉलेज के लिए या अपने किसी प्रोजेक्ट के लिए उपयोग कर सकते हैं. इसके साथ ही यदि आपको किसी प्रतियोगिता के लिए भी Essay on Clean India Green India in Hindi तैयार करना है तो आपको यह आर्टिकल पूरा बिल्कुल ध्यान से पढ़ना चाहिए.
Clean India Green India Essay in Hindi 100 Words
स्वच्छ भारत हरित भारत (Clean India green India) का मतलब साफ सुधरा और हरा भरा भारत है। यह एक राष्ट्रीय स्तरीय अभियान है। यह सरकार द्वारा शुरू किया अभियान है। जिसमें 2 कार्यक्रम शामिल है। यह अभियान हम सभी के प्रयास से सफल हो पाएगा। इसलिए हम सभी को अपने आस पास का साफ और स्वच्छ रखना चाहिए। हमें पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले चीजें जैसे की प्लास्टिक की वस्तुओं का कम से कम इस्तेमाल करना चाहिए। हमें गीला और सूखा कचरा अलग अलग फेंकना चाहिए, ताकि यह सही तरीके से डिस्पोज हो सके। भारतीय नागरिक होने के नाते हमें Clean India Green India को सफल बनाने का प्रयास करना चाहिए।
क्लीन इंडिया ग्रीन इंडिया Essay 200 Words
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत को एक स्वच्छ राष्ट्र बनाने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके लिए उन्होंने साल 2014 में स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी। इसके बाद अब स्वच्छ भारत हरित भारत अभियान संपूर्ण देश में चलाया जा रहा है। यह एक राष्ट्रीय स्तर अभियान है। इस अभियान का उद्देश्य भारत के हर नगर गांव और गलियों की सफाई करना है।
इस अभियान में दो कार्यक्रम शामिल हैं। स्वच्छ भारत हरित भारत अभियान का उद्देश्य भारत को स्वच्छ रखने के साथ वनों की कटाई रोकना और पेड़ों की संख्या बढ़ाना भी है। हम सभी लोगों को प्लास्टिक की थैलियों की जगह कपड़े से बने थैलों का उपयोग करना चाहिए। जितना हो सके प्लास्टिक से बनी वस्तुओं का इस्तेमाल कम करना चाहिए। स्वच्छ भारत अभियान के तहत अब गांव शहरों में कचरा प्रबंधन की गाड़ियां आती है जिसमें सूखा और गीला कचरा अलग रखा जाता है।
हमें गीला और सूखा कचरा अलग कर के इन गाड़ियों में ही डालना चाहिए। हमें शौच के लिए हमेशा शौचालय का प्रयोग करना चाहिए। स्वच्छ भारत हरित भारत अभियान को सफल बनाने के लिए हमें अपने घर के साथ साथ आसपास के वातावरण को भी स्वच्छ रखने का प्रयास करना चाहिए।
Essay on Clean India Green India in Hindi 300 Words
स्वच्छ भारत हरित भारत अभियान एक बड़े स्तर का कार्यक्रम है। जो की स्वच्छ भारत अभियान के तहत चलाया जा रहा है। यह कार्यक्रम पीएम मोदी जी की जलवायु परिवर्तन परिषद द्वारा शुरू किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 2 अक्टूबर साल 2014 को स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की गई थी। यह अभियान महात्मा गांधी जी की जयंती पर शुरू किया गया।
महात्मा गांधी का सपना भारत को एक स्वच्छ देश के रूप में देखना था। जिसे साकार करने के लिए मोदी जी ने स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की। इस अभियान को दो भागों, ग्रामीण क्षेत्रों और शहरी क्षेत्रों में बांटा गया था। स्वच्छ भारत अभियान के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस अभियान के तहत समस्त देशवासियों को शौचायलयों का उपयोग करने, स्कूल को अस्पतालों बाजारों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी ना करने और स्वच्छता रखने के लिए प्रेरित किया गया।
एक रिपोर्ट के अनुसार इस अभियान में करीब 30 के इस अभियान से पहले भारत के करीब 10 मिलियन शहरी परिवारों के पास स्वच्छ शौचालय नहीं थे। जबकि भारत के करीब 564 मिलियन लोग खुले में शौच जाया करते थे। लेकिन स्वच्छ भारत अभियान चलते देश की लगभग 99.2 प्रतिशत ग्रामीण आबादी को कवर किया गया। स्वच्छ भारत अभियान को बढ़ावा देने के लिए 30 जनवरी को हर साल राष्ट्रिय स्वच्छता दिवस मनाया जाता है।
स्वच्छ भारत हरित भारत पर निबंध 500 Words
स्वच्छ भारत हरित भारत अभियान क्या है?
स्वच्छ भारत हरित भारत अभियान देश के सबसे बड़े अभियान में से एक है। इस अभियान के चलते देश भर में लोगों को स्वच्छता एवं हरे-भरे वातावरण के प्रति जागरूक करना और उसके लिए कार्य करना है। यह एक सामाजिक अभियान है, जो राष्ट्रीय स्तर पर पूरे भारत में चलाया जा रहा है। इस अभियान को प्रधानमंत्री की जलवायु परिवर्तन परिषद द्वारा शुरू किया गया है। स्वच्छ भारत हरित भारत अभियान कार्बन पृथक्करण को सफल बनाने के लिए वन क्षेत्रों की संख्या को बढ़ाना हैं। इसके साथ ही ग्लोबल वार्मिंग, ग्रीन हाउस गैसेस को कम कारण वनों की कटाई को रोकना, पौधारोपण करना आदि इस अभियान के का मुख्य उद्देश्य है।
स्वच्छ भारत हरित भारत अभियान का उद्देश्य (Aim of Clean India green India)
यह अभियान भारत को स्वच्छ और हरा भरा बनाने का है इसके निम्नलिखित उद्देश्य हैं।
- देशवासियों को स्वच्छता के महत्व को समझाना एवं उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक करना।
- सभी जनसाधारण को स्वच्छता की जिम्मेदारी समझाना।
- पौधारोपण करने के लिए प्रेरित करना एवं वनों की कटाई को रोकना।
- स्वयं के घर आंगन के साथ सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित करना।
- शौचालय का उपयोग करना, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल आदि सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी ना करना।
- नदियों झीलों तालाबों और समुद्र तटों पर स्वच्छता बनाए रखना।
स्वच्छ भारत हरित भारत अभियान का महत्व (Importance of Clean India green India)
इस अभियान द्वारा देश के ग्रामीण इलाकों में शौचालय का निर्माण किया गया। जिसके चलते ग्रामीण इलाकों में लोगों का बाहर शौच के लिए जाना बंद हुआ है। बाहर शौच करने से गंदगी और कई बीमारियां फैलती है। इसके साथ ही स्वच्छ भारत हरित भारत अभियान के तहत गांव नगरों की गलियों और नदी तालाबों की भी सफाई की गई। पेड़ पौधों को लगाने और उनके संरक्षण पर जोर दिया गया। इस अभियान के चलते जनसाधारण को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया गया एवं स्वच्छता के महत्व को समझाया गया। इसके बाद आज भारत के शहर और गांव में लोग सफाई को लेकर जागरूक हुए हैं जिससे संक्रामक बीमारियां फैलना कम हुई है। भारत के एक स्वच्छ राष्ट्र के बनने पर यह कई विदेशी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल होगा, जो देश की आर्थिक तरक्की के लिए सहायक होगी।
निष्कर्ष
धरती हमारी मां है और यह हमें हर तरह से पोषित करने में सक्षम है। लेकिन बढ़ते प्रदूषण, लोगों में जागरूकता की कमी होने और प्रकृति को नुकसान पहुंचाने वाले उपकरणों एवं संसाधनों का प्रयोग करने से पृथ्वी को हर तरह से क्षति पहुंच रही है। जो की न केवल प्रकृति बल्कि मानव के लिए भी घातक है। प्रकृति में हो रहे बदलाव का सीधा असर मानव जीवन पर पड़ता है। इसलिए ही वातावरण में ग्रीन हाउस गैसेस को कम करने और CO2 जब्ती के लिए हरित भारत अभियान के तहत पेड़ों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी द्वारा देश में फैली गंदगी और प्रकृति के हो रही क्षति को रोकने के लिए स्वच्छ भारत अभियान और हरित भारत जैसे अभियान चलाए जा रहे हैं। एक प्रभावशाली कदम है, देश को स्वच्छ, सुंदर और हरा भरा बनाने का है।
Essay on Clean India Green India in Hindi 1000 Words
ग्रीन इंडिया क्लीन इंडिया क्या है?
स्वच्छता भारत अभियान पूर्व में चलाया गया निर्मल भारत अभियान का ही पुनर्गठन है स्वच्छ भारत हरित भारत अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जलवायु परिवर्तन परिषद द्वारा शुरू किया गया है। इस अभियान की शुरुआत जनसाधारण को अपने आसपास का परिवेश को स्वच्छ और हरा भरा बनाने के लिए की गई है। इसका लक्ष्य साल 2025 तक भारत को एक स्वच्छ, स्वस्थ्य और हरा-भरा राष्ट्र बनाने का है। भारत को स्वच्छ राष्ट्र बनाने का सपना महात्मा गांधी जी का था, जिसे बाद में नरेंद्र मोदी जी द्वारा साकार रूप से पूरा करने के लिए स्वच्छ भारत मिशन को चलाया गया था। इस अभियान की शुरुआत 2 ऑक्टोबर 2014 को की गई थी। जबकि इस अभियान की पहली बार घोषणा पीएम मोदी जी द्वारा 15 अक्टूबर 2014 को दिल्ली के लाल किले पर की गई थी।
स्वच्छ भारत हरित भारत अभियान का उद्देश्य
इस अभियान के कई सारे उद्देश्य हैं, जो की इस प्रकार हैं।
- स्वच्छ भारत हरित भारत अभियान के तहत लोगों को स्वछता और हरित पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना और उसके महत्व को समझाना है।
- प्रदूषण के कारण हो रहे नुकसान के बारे में बताना है।
- ग्रीन हाउस गैसेस के बढ़ने से पढ़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को रोकने है।
- वन क्षेत्र को बढ़ाना एवम वनों की कटाई को रोकना।
- गंदगी के कारण फैलने वाली मलेरिया, डेंगू, हैजा जैसी बीमारियां को कम करना।
- पृथ्वी को एक स्वच्छ और हरा भरा रखने के लिए सभी को प्रेरित करना।
स्वच्छ भारत हरित भारत अभियान जरूरी क्यों है?
स्वच्छता हर एक के लिए आवश्यक है। स्वच्छता के अभाव में कई सारी बीमारियां पनपती हैं। यह घातक बीमारियां शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालती हैं। भारत में स्वच्छता के अभाव के कारण संक्रामक बीमारियों के चलते लोग डेंगू, मलेरिया जैसी घातक बीमारियों से पीड़ित हो रहे थे। जिसका मुख्य कारण खुले में शौच करना, गंदगी फैलाना, नदी नालों और तालाबों का गंदा रखना था। इस अभियान के तहत ग्रामीण इलाकों में शौचालयों का निर्माण कर उसका इस्तेमाल करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। लोगों को नियमित साफ सफाई करने के तरीके और उसके महत्व को समझाया गया। जिसका परिणाम आज यह निकला की स्वच्छ भारत अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त हुई है।
CO2 जब्ती क्या है?
स्वच्छ भारत हरित भारत अभियान के तहत CO2 जब्ती पर भी ध्यान दिया जा रहा है। CO2 ज़ब्ती एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें वातावरण से कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित कर लिया जाता है और इसे पर्यावरण में प्राकृतिक कार्बन डाइऑक्साइड सिंह के अंदर संग्रहित किया जाता है। पेड़ और वन क्षेत्र को पर्यावरण में सबसे बेहतर कार्बन सिंक में से एक माना जाता है जो प्राकृतिक रूप से कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित कर लेते हैं।
सबसे बड़ा स्वच्छता कार्यक्रम
स्वच्छ भारत अभियान देश के सबसे बड़े कार्यक्रम में से एक माना जाता है। इस अभियान के तहत कई सारे छोट और बड़े कार्यक्रम चलाए गए। इस अभियान में कई महान हस्तियों ने भी अपना योगदान दिया था।
- कार्यक्रम का वर्गीकरण: इस कार्यक्रम को दो भागों में विभाजित किया गया था। जिसमें स्वच्छ भारत अभियान (शहरी) जो की आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के अंतर्गत आता है। जबकि दूसरा है, स्वच्छ भारत अभियान (ग्रामीण) जो कि पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय के अंतर्गत आता।
- स्वच्छ भारत अभियान बजट: यह अभियान केंद्रीय बजट 2016 में 90 डॉलर बिलियन के बजट के साथ देश का सबसे बड़ा स्वच्छता अभियान है। इस कार्यक्रम को विश्व बैंक द्वारा करीब 620 बिलियन का समर्थन प्रदान किया गया।
- स्वच्छता पखवाड़ा: हर साल एक अक्टूबर से लेकर 15 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा के रूप में मनाया जाता है। स्वच्छता पखवाड़ा मनाने का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ भारत अभियान में हर उम्र वर्ग और समूह के लोगों को भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है।
- स्वच्छता अभियान ब्रांड एंबेसडर: स्वच्छता अभियान के लिए ब्रांड एंबेसडर के तौर पर सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, पवन कल्याण, शिव लाल यादव,अमिताभ बच्चन, शिल्पा शेट्टी, और अक्षय कुमार आदि जैसी प्रसिद्ध हस्तियों को अप्वाइंट की गया था।
भारत को स्वच्छ कैसे रखें?
भारत को स्वच्छ रखने के लिए हमें सबसे पहले एक जिम्मेदार नागरिक की तरह सोचने की आवश्यकता है। प्रत्येक नागरिक जिस तरह से अपने घर और आसपास के आवरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रयत्न करता है उतना ही प्रयास उन्हें सार्वजनिक स्थलों पर भी साफ-सफाई बनाने के लिए करना चाहिए। हमें जितना हो सके सिंगल उसे प्लास्टिक का उपयोग न करके पूनर्नवीनीकरण बैग का इस्तेमाल करना चाहिए। हमें सड़कों पर यहां वहां कचराना फेंक कर उसे कूड़ेदान में डालना चाहिए इसके साथ ही हमें सड़कों पर थूकना भी नहीं चाहिए। हमें अपने घरों में गीले और सूखे कचरे के लिए अलग-अलग कूड़ेदान बनाने चाहिए एवम सार्वजनिक स्थलों पर भी इसी प्रकार के कूड़ेदानों में अलग अलग कर कचरा डालना चाहिए।
स्वच्छता अभियान के नारे (clean india green india slogan)
स्वच्छ भारत अभियान के लिए कुछ दिए गए नारे इस प्रकार हैं।
- If India will be clean, it will go green.
- स्वच्छता अभियान सुरक्षा के साथ जुड़ा हुआ है।
- स्वच्छता अभियान हमारा कर्तव्य है।
- स्वच्छता ही सेवा है।
- स्वच्छता अभियान से हम सभी को लाभ होता है।
- स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत स्वच्छता से समृद्धि होती है।
- स्वछता हमारे व्यक्तिगत स्तर से शुरू होती है।
- गंदगी फैलाने वालों को हम मिलकर रोकेंगे।
- स्वच्छता ही संगठित जीवन की नींव होती है।
- गंदगी को हम सब मिलकर खत्म करेंगे।
- स्वच्छता अभियान हमारे देश का सम्मान है।
निष्कर्ष
स्वच्छ भारत हरित भारत अभियान में हम सभी को अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। हमें मोदीजी द्वारा देश के हित में उठाए गए इस कदम की सराहना करते हुए इस अभियान में हिस्सा लेना चाहिए और अपने आसपास के वातावरण के साथ सार्वजनिक स्थलों को भी साफ-सुथरा रखने का प्रयत्न करना चाहिए। हमें जितना हो सके उतना पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले वस्तुओं का उपयोग न करके प्राकृतिक वस्तुओं का उपयोग करना चाहिए। भारत को स्वच्छ और हरा भरा बनाने की जिम्मेदारी प्रति एक नागरिक की है, और भारत का नागरिक होने के नाते हमारी यह जिम्मेदारी बनती है कि हम अपने देश को साफ और हरा भरा रखने का पूरा प्रयत्न करें।
Clean India Green India Essay in Hindi
हमारे सभी प्रिय विद्यार्थियों को इस “Clean India Green India Essay in Hindi” जरूर मदद हुई होगी यदि आपको यह Essay on Clean India Green India in Hindi अच्छा लगा है तो कमेंट करके जरूर बताएं कि आपको यह Clean India Green India Essay in Hindi कैसा लगा? हमें आपके कमेंट का इंतजार रहेगा और आपको अगला Essay या Speech कौन से टॉपिक पर चाहिए. इस बारे में भी आप कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं ताकि हम आपके अनुसार ही अगले टॉपिक पर आपके लिए निबंध ला सकें.
Join WhatsApp Group | CLICK HERE |
ESSAYDUNIYA HOME | CLICK HERE |