Digitalization in Daily Life Essay in Hindi: दैनिक जीवन में डिजिटलाइजेशन

क्या आप भी “Digitalization in Daily Life Essay in Hindi” की तलाश कर रहे हैं? यदि हां, तो आप इंटरनेट की दुनिया की सबसे बेस्ट वेबसाइट essayduniya.com पर टपके हो. यदि आप Digitalization in Daily Life Essay in Hindi, Essay on Digitalization in Daily in Hindi यही सब सर्च कर रहे हैं तो आपका इंतजार यही पूरा होता है.

Digitalization in Daily Life Essay in Hindi

यहां हम आपको “Digitalization in Daily Life Essay in Hindi” उपलब्ध करा रहे हैं. इस निबंध/ स्पीच को अपने स्कूल या कॉलेज के लिए या अपने किसी प्रोजेक्ट के लिए उपयोग कर सकते हैं. इसके साथ ही यदि आपको किसी प्रतियोगिता के लिए भी Essay on Digitalization in Daily in Hindi तैयार करना है तो आपको यह आर्टिकल पूरा बिल्कुल ध्यान से पढ़ना चाहिए. 

Digitalization in Daily Life Essay in Hindi (200 Words)

डिजिटलाइजेशन ने आज मानव जीवन को बहुत आसान कर दिया है। आज हमें किसी एक दूसरे से संपर्क साधने के लिए कहीं जाने के आवश्यकता नहीं है। हम एक स्थान पर बैठकर ही दुनियां में कहीं भी किसी के साथ भी संपर्क में रह सकते हैं। आज हमें जरूरी डॉक्यूमेंट्स की कॉपी हाथ में लेकर घूमने की जरूरत नहीं है। हम इसकी सॉफ्ट कॉपी को अपने मोबाइल या कंप्यूटर में सुरक्षित रख सकते हैं। इससे कागज का खर्च भी काम होता है, जो पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है।

Whatsapp Group Join
Telegram channel Join

टेक्नोलॉजी ने इतनी तरक्की ली है, की हमारे पास सीढ़ियां चढ़ने, दरवाजा खोलने आदि जैसे रोजमर्रा के कामों को करने के लिए साधन और तकनीक मौजूद है। यह हमारे समय और ऊर्जा दोनों की बचत करता है। डिजिटलाइजेशन से आसान ट्रांजेक्शन, समय की बचत, संसाधनों का सीमित उपयोग, बेहतर शिक्षा और मानव जीवन को बेहतर कर दिया है। 

डिजिटल पर बढ़ती ये निर्भरता विकास के आयाम तय करने में विश्व स्तर पर सफल साबित हो रहीं है। वैश्विक स्तर पर हम पहले एक दूसरे के साथ जितने जुड़े हुए थें उससे और अधिक डिजिटल के माध्यम से जुड़ चुकें हैं। हमारे समय को बचाते हुए हमारे काम को आसान बनाया है डिजिटल की इस दुनिया ने।

कोरोना पर निबंध

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर निबंध

साइबर क्राइम पर निबंध

विज्ञान के चमत्कार निबंध

बेटी बचाओ बेटी पढाओ निबंध

समाचार पत्र पर निबंध

Essay on Digitalization in Daily in Hindi (दैनिक जीवन में डिजिटलाइजेशन) 400 Words

प्रस्तावना

डिजिटलाइजेशन एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। जिसका प्रयास तकनीक और विज्ञान के माध्यम से हर क्षेत्र में बदलाव लाना है। डिजिटलाइजेशन ने आज दुनियां भर में एक क्रांति ला दी है। विश्व का ऐसा कोई देश नहीं है, जो डिजिटलीकरण से अछूता हो और इसका प्रयोग न कर रहा हो। डिजिटलाइजेशन ने हमें समय, स्थान जैसे घटकों में लचीलापन प्रदान किया है। जिसके माध्यम से अब अधिक समय लेने वाले कार्यों को तकनीक के जरिए कुछ सेकंड्स में पूरा कर लिया जाता है।

डिजिटलाइजेशन का महत्व क्या है?

डिजिटलाइजेशन मानव के प्रौद्योगिकी और सामाजिक विकास की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। इसने हमारे जीवन जीने के ढंग को काफी प्रभावी रूप से बदल दिया है। डिजिटलीकरण ने अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में आर्थिक विकास के लिए अवसरों को खोल दिया है। इसके माध्यम से आज हम देश-विदेश में हो रही गतिविधियों से अवगत होने के साथ-साथ हम उनका हिस्सा भी बन सकते हैं। मेरी माटी मेरा देश अभियान इसका एक बेहतरीन उदाहरण है। 

Digitalization in Daily Life Essay in Hindi

दैनिक जीवन में डिजिटलाइजेशन

डिजिटलीकरण दैनिक जीवन में मानव के कई कार्यों को बेहतर ढंग से कर रहा है। 

  • आज लोग दुनिया के अलग-अलग कोनों में बैठकर व्हाट्सएप, फेसबुक, टेलीग्राम आदि जैसी एप्लीकेशन के माध्यम से एक दूसरे के संपर्क में हैं।
  • यूपीआई के जरिए आज ऑनलाइन लेनदेन को व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जा रहा है। जिसने नगद और कार्ड आधारित भुगतान प्रणालियों पर मानव की निर्भरता को कम कर दिया है।
  • कोरोना के समय में डिजिटलाइजेशन की सहायता से ही गूगल मीट और ज़ूम जैसे ऐप की सहायता से ऑनलाइन कक्षाओं और ऑफिस मीटिंग्स को संचालित किया गया।
  • डिजिटलिकरण ने कई युवाओं को घर बैठे ही काम करने का अवसर भी प्रदान किया है। कोरोना काल में कंपनीज अपना काम ऑनलाइन जारी रखने में सक्षम हो पाए थे।

डिजिटलाइजेशन की समस्या क्या है?

डिजिटलाइजेशन के रास्ते में आने वाली कुछ निम्न समस्याएं इस प्रकार हैं।

  • जहां इंटरनेट उपलब्ध न हो या नेटवर्क की समस्या रहती हैं, वहां डिजिटलीकरण इतने प्रभावी ढंग से नहीं हो पा रहा है।
  • पिछले कुछ सालों में कई सारी निजी और सरकारी सेवाओं को डिजिटल रूप से उपलब्ध करवाया जा रहा है, जिनमें से कुछ केवल ऑनलाइन ही उपलब्ध है। इसके चलते उन लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है, जो डिजिटली निरक्षर हैं।
  • साल 2016 में आई रिपोर्ट के अनुसार बताया गया की, भारत में डिजिटल साक्षरता की दर 10 प्रतिशत से भी कम है।  
  • एक रिपोर्ट के अनुसार भारत के केवल 12.5 प्रतिशत विद्यार्थियों के पास ही इंटरनेट की सेवा उपलब्ध है।
  • कई बार तकनीकी खराबी के चलते हमें असुविधा का सामना करना पड़ता है, जिससे कई बार नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।

निष्कर्ष

डिजिटलाइजेशन ने मानव जीवन को एक ऊंचे स्तर तक पहुंचा दिया है। लेकिन सिक्के के दो पहलुओं पर भी विचार करना आवश्यक है। डिजिटलाइजेशन से जहां एक और मानव जीवन को फायदा हुआ है, वहीं दूसरी ओर मानव जीवन पर इसके कई प्रतिकूल प्रभाव भी पड़ते हैं। हमें डिजिटलाइजेशन से होने वाले नुकसान और फायदे दोनों को ध्यान में रखते हुए इसका इस्तेमाल करना चाहिए और इसे बढ़ावा देना चहिए। अगर हम इसका सही प्रकार से इस्तेमाल करेंगे, तो अपने जीवन और देश को एक नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं।

Digitalization in Daily Life Essay in Hindi  (600 Words)

प्रस्तावना

आज के समय में हर कहीं हमें डिजिटलाइजेशन देखने को मिल रहा है। डिजिटलीकरण एक प्रकार की प्रक्रिया है, जो किसी सूचना को डिजिटल प्रारूप में बदलने का कार्य करती है। डिजिटलीकरण का मुख्य कार्य विभिन्न कार्यों को सुविधाजनक बनाने और कम समय में सटीकता से करने के लिए कंप्यूटर और इंटरनेट का उपयोग करना है। इसमें किसी वस्तु, ध्वनि, दस्तावेज या छवि आदि को डिजिटल प्रारूप में बदला जा सकता है। आज दुनियां डिजिटलाइजेशन के दम पर नई-नई एडवांस तकनीक की खोज कर रहा है। डिजिटलाइजेशन से होने वाले फायदों को देखते हुए ही प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा डिजिटल इंडिया को शुरुआत की गई है। 

भारत में डिजिटलाइजेशन की शुरुआत कब से हुई?

भारत में डिजिटलाइजेशन की शुरुआत करीब दो दशक पहले की बताई जाती है। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार साल 2022 में पृथ्वी की 8 अरब आबादी में से लगभग 5.3 अरब लोग इंटरनेट का उपयोग कर रहे हैं, यानी इस तरह से दुनियां की 66 प्रतिशत आबादी इंटरनेट का उपयोग कर रही है। साल 2022 में ही भारत ने करीब 89.5 मिलियन डिजिटल का लेन देन किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार भारत वैश्विक वास्तविक समय भुगतान का 46 प्रतिशत हिस्सा है। भारत देश ने डिजिटल भुगतान की सूची में चीन और साउथ कोरिया जैसे देश को पछाड़कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।

डिजिटलाइजेशन कितने प्रकार के होते हैं?

डिजिटलीकरण मुख्य रूप से तीन प्रकार के होते हैं। 

  • तदर्थ डिजिटलीकरण (On demanded Digitalisation) – इससे डिजिटलीकरण में जब कोई संरक्षक क्यूरेटर या शोधकर्ता आदि अनुरोध करता है, तो उस वस्तु को डिजिटल प्रारूप में बदला जाता है।
  • व्यवस्थित डिजिटलीकरण (Programagatic Digitalisation) – प्रोग्रामैटिक डिजिटलाइजेशन में वस्तु या उनके संग्रहों आदि को योजनाबद्ध तरीके से उनकी संपूर्णता में डिजिटलाइज्ड किया जाता है।
  • फोरेंसिक डिजिटलीकरण – इसमें किसी वस्तु को संरक्षण सफाई प्रक्रिया, बाहरी ऋण आदि जैसी घटना से पूर्व या उसके दौरान अथवा बाद में डिजिटलाइज्ड किया जाता है।

डिजिटलाइजेशन की विशेषताएं

डिजिटलाइजेशन के निम्न विशेषताएं कुछ इस प्रकार हैं।

  • डेटा को सुरक्षित रखने, साफ करने और सूचीबद्ध तरीके से संग्रहित रखता है।
  • यह कनेक्टिविटी, वित्तीय समावेशन, व्यापार और सार्वजनिक सेवाएं आदि प्रदान करता है।
  • इसकी मदद से कई सारे कार्यों को तेजी और सटीकता से किया जा सकता है।
  • यहा कईं औपचारिक कार्य जैसे आयकर रिटर्न दाखिल करना महत्वपूर्ण दस्तावेज बनवाना आदि के कार्यों के लिए एक प्लेटफार्म प्रदान करता है।
  • लेनदेन के कार्यों के लिए एक विश्वसनीय तकनीक के रूप में सामने आया है।

दैनिक जीवन में डिजिटलाइजेशन

दैनिक जीवन में डिजिटाइजेशन कई जगहों और कार्यों को करने के काम आता है।

  • डिजिटलाइजेशन के जरिए किसी डाटा को एक स्थान से दूसरे स्थान तक सुरक्षित और सबसे तेजी से पहुंचाया जा सकता है।
  • डिजिटलाइजेशन द्वारा देश और विदेश में ट्रांजैक्शन करना बहुत ही आसान हो गया है। जिसके माध्यम से कहीं भी कभी भी ट्रांजैक्शन किया जा सकता है।
  • इस तकनीक के द्वारा ई-गवर्नेंस के जरिए सरकार अपनी सूचनाओं एवं विचारों को आसानी से जनसमूह तक पहुंचा सकती है।
  • डिजिटलीकरण के जरिए शिक्षा, रोजगार जैसे महत्वपूर्ण मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करना अब सुगम हो गया है। डिजिटलाइजेशन के जरिए लाखों लोग घर बैठे ही रोजगार और शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। 
  • डिजिटलकरण ने समय और स्थान जैसी चीजों को बहुत सीमित कर दिया है।

डिजिटल इंडिया की शुरुआत

भारत में डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने और जनसमूह द्वारा इसका उपयोग करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा डिजिटल भारत की शुरुआत की गई। यह डिजिटल इंडिया अभियान 1 जुलाई 2015 को शुरू किया गया। जिसके जरिए आज सरकार लोगों से कनेक्टिविटी बनाए हुए हैं, और लोगों तक डिजिटल रुप से सरकारी सेवाएं पहुंच रहीं हैं। डिजिटलाइजेशन सामाजिक और आर्थिक स्तर पर भारत के लिए बहुत सहायक हुआ है और भविष्य में भी यह देश के लिए इसी प्रकार से सहायक रहेगा।

निष्कर्ष

डिजिटलीकरण ने जटिल और कार्यों को सुगम कर दिया है। जिस प्रकार से व्यापक तौर डिजिटल संसाधनों का प्रयोग किया जा रहा है, उसे देखते हुए हमें डिजिटल उपकरणों एवं इंटरनेट का इस्तेमाल करते हुए सावधानी बरतने की आवश्यकता है। डिजिटलाइजेशन के बढ़ते फायदे को देखते हुए पीएम मोदी द्वारा डिजिटल इंडिया अभियान को सफल बनाने के लिए हमें भी अपना योगदान देने की आवश्यकता है लेकिन हमें डिजिटल संसाधनों का प्रयोग बड़े एहतियात और जागरूकता के साथ करना चाहिए ताकि यह हमारे लिए समस्या उत्पन्न ना करके हमारे जीवन को सरल और आसान बनाएं।

Essay on Digitalization in Daily in Hindi

हमारे सभी प्रिय विद्यार्थियों को इस Digitalization in Daily Life Essay in Hindiजरूर मदद हुई होगी यदि आपको यह Essay on Digitalization in Daily in Hindi अच्छा लगा है तो कमेंट करके जरूर बताएं कि आपको यह Digitalization in Daily Life Essay in Hindi कैसा लगा? हमें आपके कमेंट का इंतजार रहेगा और आपको अगला Essay या Speech कौन से टॉपिक पर चाहिए. इस बारे में भी आप कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं ताकि हम आपके अनुसार ही अगले टॉपिक पर आपके लिए निबंध ला सकें.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर निबंध

साइबर क्राइम पर निबंध

विज्ञान के चमत्कार निबंध

स्वतंत्रता दिवस पर निबंध

हर घर तिरंगा पर निबंध

एक भारत श्रेष्ठ भारत पर निबंध

Join WhatsApp Group CLICK HERE
ESSAYDUNIYA HOME CLICK HERE

1 thought on “Digitalization in Daily Life Essay in Hindi: दैनिक जीवन में डिजिटलाइजेशन”

  1. Whatsapp Group Join
    Telegram channel Join

Leave a Comment