क्या आप भी “Earth Day Essay in Hindi” की तलाश कर रहे हैं? यदि हां, तो आप इंटरनेट की दुनिया की सबसे बेस्ट वेबसाइट essayduniya.com पर टपके हो. यदि आप Earth Day Essay in Hindi Wikipedia, Earth Day Short Essay in Hindi, Prithvi Diwas Kab Manaya Jata Hai, Essay on Earth Day in Hindi 2023, पृथ्वी दिवस पर निबंध इन हिंदी, यही सब सर्च कर रहे हैं तो आपका इंतजार यही पूरा होता है.
Earth Day Essay in Hindi
यहां हम आपको “Earth Day Essay in Hindi” उपलब्ध करा रहे हैं. इस निबंध/ स्पीच को अपने स्कूल या कॉलेज के लिए या अपने किसी प्रोजेक्ट के लिए उपयोग कर सकते हैं. इसके साथ ही यदि आपको किसी प्रतियोगिता के लिए भी Earth Day Short Essay in Hindi तैयार करना है तो आपको यह आर्टिकल पूरा बिल्कुल ध्यान से पढ़ना चाहिए.
Earth Day Essay in Hindi (500 Words)
प्रस्तावना
पृथ्वी दिवस मनाने की शुरुआत सबसे पहले अमेरिका राष्ट्र (First Earth Day Celebrated by America) द्वारा की गई थी। अमेरिका के लोगों ने पृथ्वी के संरक्षण के लिए सबसे पहले आवाज उठाई थी। वहां के लोगों का मानना था कि सभी इंसान अपने फायदे के लिए पृथ्वी को काफी नुकसान पहुंचाते जा रहे हैं, जिसका दुष्प्रभाव यह होगा कि कुछ समय बाद जो पृथ्वी अभी हमें जीवन देती है, वही हमारे प्राण भी लेगी। अभी तक सभी लोगों ने पृथ्वी को मां की तरह प्यार करते देखा है, लेकिन कुछ समय बाद उसे विकराल रूप में भी देखेंगे। इसीलिए लोगों ने पृथ्वी संरक्षण के लिए आवाज उठाई, और पृथ्वी दिवस यानी की अर्थ डे को मनाना प्रारंभ किया।
पहला पृथ्वी दिवस कब मनाया गया
सारे विश्व में पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल को मनाया जाता है (Earth day celebrated on 22 April) इस दिन को पृथ्वी के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। पृथ्वी दिवस सबसे पहली बार अमेरिका ने 1970 में मनाया (First Earth Day Celebrated on 1970) था। उसके बाद धीरे-धीरे विश्व के सभी देश पृथ्वी की रक्षा के लिए जागरूक हुए और उन्होंने भी पृथ्वी दिवस मनाना प्रारंभ किया।
पृथ्वी एकमात्र ऐसी सामान्य अमूल्य धरोहर है, जिसे बचाना पृथ्वी पर रहने वाले सभी इंसानों का कर्तव्य माना जाता है। पृथ्वी के संरक्षण से ही मनुष्य के जीवन का संरक्षण हो सकता है। अगर मनुष्य द्वारा पृथ्वी को जरा भी नुकसान पहुंचाया गया, तो बदले में प्रकृति मनुष्य को बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है।
पृथ्वी दिवस पर भाषण
Earth Day Theme 2023
पृथ्वी दिवस पर निबंध 100 Words
पृथ्वी दिवस पर निबंध 150 Words
पृथ्वी दिवस पर निबंध 250 Words
पृथ्वी दिवस के लिए 2023 का विषय क्या है? (Earth Day Theme 2023)
पृथ्वी दिवस हर साल एक नई थीम के साथ मनाया जाता है। हर साल नई थीम के साथ पृथ्वी दिवस मनाने का उद्देश्य होता है, कि लोगों को अलग-अलग तरीके से पृथ्वी के संरक्षण और प्रकृति के विकास के लिए जागरूक किया जाए।पिछले साल पृथ्वी दिवस के कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक होने के बाद इस साल 2023 में पृथ्वी दिवस की नई थीम हमारे ग्रह में निवेश करो (Earth Day 2023-Theme invest in our planet) है। इस थीम के माध्यम से लोगों को प्रकृति और पृथ्वी की सुरक्षा के लिए ध्यान देने को कहा गया है।
पृथ्वी दिवस सप्ताह
पृथ्वी दिवस सप्ताह 16 अप्रैल से 22 अप्रैल तक मनाया जाता है। इस सप्ताह का निर्माण मुख्य रूप से लोगों को अलग-अलग कार्यक्रम से पृथ्वी की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाता है। इस प्राकृतिक दिवस सप्ताह में सभी कार्यकर्ता लोगों को ऐसे तत्वों से परिचय कराती है, जो पृथ्वी और प्रकृति के लिए हानिकारक होते हैं। इस पृथ्वी सप्ताह में प्राकृतिक संसाधनों को बढ़ाने की कोशिश की जाती है। प्रकृति में से गंदगी हटाने की कोशिश की जाती है, जो प्रकृति के लिए हानिकारक हो। ऊर्जा स्त्रोतों को बढ़ाने की कोशिश की जाती है।
उपसंहार
पृथ्वी हमारे लिए कितने महत्वपूर्ण है, यह सभी लोग जानते हैं। लेकिन फिर भी अपने फायदे के लिए पृथ्वी को नुकसान पहुंचाते जा रहे हैं। अगर पृथ्वी पर जीवन सुविधा के साथ जीना है, तो प्रकृति और पृथ्वी को बचाना सबसे जरूरी काम होना चाहिए। हमें अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए भी प्रकृति और उसके स्त्रोतों को बचाए रखना होगा। इस वर्ष पृथ्वी दिवस की जो थीम बनाई गई है, हमें उसे कारगर साबित करना होगा और अपना समय पैसा प्रकृति की सुरक्षा में निवेश करना होगा। तभी जाकर हम अपने लिए और अपनी पीढ़ी के लिए एक अच्छी पृथ्वी का निर्माण कर पाएंगे।
Essay on Earth Day in Hindi 2023 (1000 Words)
प्रस्तावना
सारे ब्रह्मांड में से पृथ्वी एक ऐसा ग्रह है, जो जीवन देती है। पृथ्वी पर ही इंसान,जीव-जंतु, पौधों का जीवन सफल होता है। शायद इसीलिए देश-दुनिया की सभी भाषाओं में पृथ्वी को मां कहा जाता है, और इसे माता का दर्जा दिया गया है। जैसे-जैसे मनुष्यों की आबादी पृथ्वी पर बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे ही प्राकृतिक संसाधन और प्रकृति पर रहने वाले अन्य जीव-जंतु और प्रकृति खतरे में पड़ते जा रहे हैं।
पृथ्वी पर इंसानों के जीवन को बचाए रखने के लिए पृथ्वी को बचाना जरूरी है, इसीलिए संयुक्त राष्ट्र अमेरिका ने पृथ्वी की रक्षा के लिए सबसे पहले आवाज उठाई थी। उसके बाद सभी देशों ने पृथ्वी की अहमियत समझते हुए पृथ्वी दिवस के आयोजन को आगे बढ़ाया। पृथ्वी पर रहने वाले सभी जीवित प्राणियों के लिए पृथ्वी का संरक्षण काफी जरूरी है।
पृथ्वी दिवस क्यों मनाया जाता है?
पृथ्वी दिवस को मनाने का उद्देश्य विश्व के सभी लोगों को पृथ्वी की सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। सभी लोगों को एक साथ मिलकर पृथ्वी पर मौजूद प्रकृति को बचाना होगा, जिसके लिए लोगों को प्रदूषण कम करना चाहिए। प्राकृतिक संसाधनों का इस्तेमाल सीमा में करना चाहिए। ऐसा करने से हम अपना जीवन ही नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ी का जीवन भी बचा सकते हैं। जैसा कि सभी लोग जानते हैं, पृथ्वी है तो प्रकृति है, और प्रकृति है, तो जीवन है।
बिना पृथ्वी और प्रकृति के जीवन संभव नहीं है। इसीलिए सभी लोगों को प्रकृति और पृथ्वी की रक्षा के लिए पृथ्वी दिवस के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। सभी देशों द्वारा अपने नागरिकों को पृथ्वी की सुरक्षा के लिए योगदान देने को कहा जा रहा है। लोगों से यह निवेदन किया जा रहा है, कि वह प्राकृतिक स्तोत्र का उपयोग अंधाधुन ना करें, जिससे कि प्राकृतिक स्त्रोतों का इस्तेमाल उनकी आने वाली पीढ़ी भी कर सके।
पृथ्वी दिवस 2023 (Earth day Theme)
पृथ्वी दिवस याने की वर्ल्ड अर्थ डे हर साल नई नई थीम के साथ मनाया जाता है। 2015 में अर्थ डे, ‘जल अद्भुत विश्व’ थीम के साथ मनाया गया था। वहीं 2016 में अर्थ डे, ‘पृथ्वी के लिए वृक्ष’ थीम के साथ मनाया गया था। 2017 में अर्थ डे ‘धरती के लिए दयालु बने’ थीम के साथ मनाया गया था। 2018 में अर्थ डे ‘प्लास्टिक प्रदूषण का अंत’ थीम के साथ मनाया गया था। 2019 में अर्थ डे ‘प्रोटेक्ट अवर स्पीशीज’ की थीम के साथ मनाया गया था।
2020 में अर्थ डे ‘क्लाइमेट एक्शन’ की थीम के साथ मनाया गया था। 2021 में अर्थ डे ‘पृथ्वी को फिर से अच्छी अवस्था में करना है’, थीम के साथ मनाया गया था। इस साल 2023 में अर्थ डे ‘इन्वेस्ट इन अवर प्लेनेट’ यानी कि हमारे ग्रह में निवेश करें थीम के साथ मनाया जा रहा है। इस साल लोगों को प्लेनेट में अपना पैसा नहीं बल्कि समय निवेश करना है। अपने समय को प्रकृति की रक्षा में लगाएं।
पृथ्वी दिवस की शुरुआत
पृथ्वी दिवस की शुरुआत 1970 से हुई थी। इससे पहले साल 1969 में जॉन मेक कोनेला ने 21 मार्च को यूनेस्को की बैठक में पृथ्वी दिवस मनाने का सुझाव पेश किया। इसके बाद विश्व में पहली बार 24 अप्रैल के दिन विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। 24 अप्रैल 1970 को संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के साथ 190 देशों ने मिलकर पृथ्वी दिवस मनाया।
पृथ्वी दिवस के दिन देश के कई बड़े-बड़े नेताओं ने एक दूजे को यह आश्वासन भी दिया, कि वह युद्ध ना करके पृथ्वी को बचाएंगे। सभी देशों का यह मानना था, कि युद्ध के कारण पृथ्वी और प्रकृति को काफी नुकसान होता है, इसीलिए उन्होंने आपस में दोस्ती और शांति का प्रस्ताव रखा। इसीलिए पृथ्वी दिवस को दोस्ती और शांति का प्रतीक भी कहा जाता है। सभी देशों ने एक साथ मिलकर प्रकृति को बचाने के लिए एक अच्छा कदम उठाया है।
पृथ्वी दिवस कैसे मनाते हैं?
पृथ्वी दिवस के दिन लोगों को पृथ्वी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाता है। इस दिन लोगों को उनके द्वारा प्रति को पहुंचाए गए नुकसान के बारे में, जैसे कि लोगों को वन कटाई, जल प्रदूषण, वायु प्रदूषण के बारे में बताया जाता है। पृथ्वी दिवस के दिन कार्यकर्ताओं द्वारा सभी लोगों को प्रकृति में होने वाले नुकसान के बारे में बताया जाता है। इसके अलावा लोगों को जागरूक किया जाता है, कि वह ना ज्यादा प्रदूषण फैलाए, ना ज्यादा वनों की कटाई करें, औद्योगिकरण कम करें। इसके साथ साथ प्रकृति को बचाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाएं प्राकृतिक स्त्रोतों का उपयोग सीमा में करें जीव जंतुओं को नुकसान ना पहुंचाएं।
पृथ्वी दिवस का उद्देश्य
पृथ्वी दिवस का उद्देश्य पृथ्वी को बचाना है, और पृथ्वी को बचाए रखने के लिए लोगों को जागरूक करना है। पृथ्वी दिवस के माध्यम से लोगों को पृथ्वी के स्त्रोत ऐसे की जलवायु पर्यावरण को बचाए रखने की प्रेरणा दी जाती है। जिस तरह मनुष्य अपने फायदे के लिए प्रकृति को नुकसान पहुंचाते जा रहा है, एक समय ऐसा भी आ सकता है, कि पृथ्वी भी मनुष्य को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए प्रकृति और पृथ्वी को बचाए रखना सभी प्राणियों के लिए आवश्यक है। पृथ्वी दिवस के दिन बड़े-बड़े आयोजन किए जाते हैं, जिनके माध्यम से लोगों को पृथ्वी को बचाए रखने के लिए अपना योगदान देने को कहा जाता है।
उपसंहार
पृथ्वी दिवस के दिन देश के अलग-अलग शहरों में वृक्षारोपण के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस दिन युवा वर्ग के लोगों को खासकर पृथ्वी संरक्षण के लिए प्रेरित किया जाता है, ताकि वह आगे चलकर प्रकृति को बचाने में अपना योगदान दे पाए। इसके साथ-साथ देश-विदेश की सरकारों द्वारा प्रकृति को बचाए रखने के लिए काफी सारा पैसा निवेश किया जा सकता है।
इस पैसे का इस्तेमाल प्राकृतिक संसाधनों के सुधार में किया जाता है। प्राकृतिक हम सभी के लिए मां के समान होती है, इसलिए हमें अपनी मां को हमेशा सुरक्षित रखना होगा। पृथ्वी पर जीवन जीने के लिए हमें उसका महत्व समझना होगा, और उसे बचाए रखने के लिए अपना योगदान देना होगा।
हमारे सभी प्रिय विद्यार्थियों को इस “Earth Day Essay in Hindi” जरूर मदद हुई होगी यदि आपको यह Essay on Earth Day in Hindi अच्छा लगा है तो कमेंट करके जरूर बताएं कि आपको यह Earth Day Short Essay in Hindi कैसा लगा? हमें आपके कमेंट का इंतजार रहेगा और आपको अगला Essay या Speech कौन से टॉपिक पर चाहिए. इस बारे में भी आप कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं ताकि हम आपके अनुसार ही अगले टॉपिक पर आपके लिए निबंध ला सकें.
JOIN TELEGRAM GROUP | CLICK HERE |
ESSAYDUNIYA HOME | CLICK HERE |