Earth Day Speech in Hindi: पृथ्वी दिवस पर भाषण

क्या आप भी “Earth Day Speech in Hindi” की तलाश कर रहे हैं? यदि हां, तो आप इंटरनेट की दुनिया की सबसे बेस्ट वेबसाइट essayduniya.com पर टपके हो. यदि आप Speech on World Earth Day in Hindi, Earth Day Speech, Earth Day Theme 2023, Word Earth Day, Earth day In Hindi लाइनें यही सब सर्च कर रहे हैं तो आपका इंतजार यही पूरा होता है.

Earth Day Speech in Hindi

यहां हम आपको “Earth Day Speech in Hindi” उपलब्ध करा रहे हैं. इस निबंध/ स्पीच को अपने स्कूल या कॉलेज के लिए या अपने किसी प्रोजेक्ट के लिए उपयोग कर सकते हैं. इसके साथ ही यदि आपको किसी प्रतियोगिता के लिए भी Earth Day Theme 2023 तैयार करना है तो आपको यह आर्टिकल पूरा बिल्कुल ध्यान से पढ़ना चाहिए.

Earth Day Speech in Hindi (100 Words)

धरती सौरमंडल के 8 ग्रहों में से एक है। लेकिन हमारे लिए यह केवल एक ग्रह न होकर हमारे लिए जीवन दयानिनी है बिना इसके जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। धरती जीवन पालती है उसे पोषित करती है और इसलिए जी हम इसे धरती मां कहकर संबोधित करते हैं। लेकिन आज हमारी मां अपनी ही संतानों के कारण संकट में है, आज जिस तरह से मानव जाति ने धरती पर प्रदूषण फैला रखा है, उससे धरती तिल तिल मार रही है धरती पर रहने वाले जीव जंतु, वनस्पति और नदियां दम तोड़ रहे हैं। जिसकी तरफ समस्त मानव जाति को ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि धरती का अंत जीवन का अंत होगा इसलिए इस अर्थ डे (earth day 2023) पर हम सभी को संकल्प करना चाहिए कि, हम धरती और धरती पर पल रहे जीवन को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। 

Earth Day Speech in Hindi
Earth Day Speech in Hindi

Earth Day Speech (200 Words)

धरती को हमने हमेशा मां का दर्जा दिया है। धरती के अलावा किसी अन्य ग्रह पर जीवन की संभावना न के बराबर है अगर किसी अन्य ग्रह पर जीवन की संभावना भी दिखी है तो वहां मानव जीवन को पोषित करने के लिए इतनी विस्तृत वनस्पति, जीव जंतु और जलवायु नहीं है जो इंसानी जीवन का निर्वाह करवा सके। यही समय है जब हमें धरती की ओर ध्यान से देखकर इसका आभार प्रकट करना चाहिए जो समस्त जीव जंतु और मानव का पोषण करती है, वो सराहनीय है इसलिए हम धरती को मां कहते हैं।

आज जिस गति से समय चल रहा है और मानव अपनी सुविधाओं के लिए नई नई खोज और आविष्कार कर रहा है उन सबके बीच उसने अपनी मां को भुला दिया है। अब समय आ गया है की हमें धरती पर पल रहे जीवन के बचाव के बारे में सोचना चाहिए। अधिक अधिक से पेड़ लगाने चाहिए, प्रदूषण नियंत्रित के लिए कदम उठाने चाहिए, ताकि ये धरती हमेशा ऐसे ही जीवन को पोषित करती रहे। 

Speech on Earth Day in Hindi (300 Words)

पृथ्वी को दुनिया की सभी भाषाओं में मां का नाम दिया गया है। हम सभी जानते हैं कि हमारे सौरमंडल में काफी सारे ग्रह है लेकिन पृथ्वी ही एक मात्र ऐसा ग्रह है जिस पर जीवन देने वाले सभी गुण मौजूद हैं। पृथ्वी पर ही इंसानों का पेड़ पौधों का पशुओं का जीवन संभव है क्योंकि पृथ्वी हमें भोजन पानी प्राणवायु सब देती है। लेकिन धीरे-धीरे जैसे हम मनुष्यों का विकास होते जा रहा है इसे देखकर यह लगता है कि जल्दी ही पृथ्वी को काफी बड़ा बड़ा नुकसान हो सकता है। आजकल देश दुनिया के लोग अपने फायदे के लिए पृथ्वी की प्रकृति को नष्ट करके अपने लिए नए घर शहर बनाते जा रहे हैं।

My Vision for India in 2047

दीपावली पर निबंध

भ्रष्टाचार मुक्त भारत पर निबंध

मेरा भारत महान पर निबंध

धीरे-धीरे प्रकृति के सभी स्त्रोत भी खत्म होते जा रहे हैं। इसलिए प्रकृति के संरक्षण को इतना महत्व दिया जा रहा है। प्रकृति के संरक्षण के लिए सबसे पहली आवाज संयुक्त राज्य अमेरिका ने उठाई थी। अमेरिका द्वारा 1970 में पहली बार 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया गया था। और पहली बार ही 1970 में 190 देशों ने मिलकर एक साथ पृथ्वी दिवस मनाया था और पृथ्वी की रक्षा करने का फैसला लिया था। हमें अपने जीवन को बचाए रखने के लिए पृथ्वी को बचाना होगा। पृथ्वी को बचाए रखने के लिए हमें पर्यावरण बचाना होगा जिसके लिए हमें प्रदूषण कम करना होगा।

जंगलों में रहने वाले जीव जंतुओं के जीवन को बचाना होगा। इसके अलावा प्रकृति को पुनः जीवित करने के लिए पेड़ पौधों की मात्रा को अधिक बढ़ाना होगा। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि पृथ्वी पर सब कुछ एक नियम के अनुसार होता है जैसे कि सबसे पहले बरसात का मौसम फिर ठंड का मौसम फिर गर्मी का मौसम यहां चक्र चलता रहता है।लेकिन हम इंसानों ने प्रकृति को इतना नुकसान पहुंचा दिया है कि अब मौसम का भी कोई भरोसा नहीं रहता मौसम के कारण भी हमें कई बार काफी नुकसान उठाना पड़ता है। इसलिए प्रकृति को बचाए रखने के लिए हमें प्रकृति द्वारा बनाए गए नियमों का पालन भी करना होगा। 

हमारे सभी प्रिय विद्यार्थियों को इसEarth Day Speech in Hindi जरूर मदद हुई होगी यदि आपको यह World Earth Day अच्छा लगा है तो कमेंट करके जरूर बताएं कि आपको यह Earth Day in Hindi कैसा लगा? हमें आपके कमेंट का इंतजार रहेगा और आपको अगला Essay या Speech कौन से टॉपिक पर चाहिए. इस बारे में भी आप कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं ताकि हम आपके अनुसार ही अगले टॉपिक पर आपके लिए निबंध ला सकें.

My Vision for India in 2047

दीपावली पर निबंध

भ्रष्टाचार मुक्त भारत पर निबंध

मेरा भारत महान पर निबंध

JOIN TELEGRAM GROUP CLICK HERE
ESSAYDUNIYA HOME CLICK HERE

Sharing Is Caring:

Leave a Comment