क्या आप भी “Ek Bharat Shreshtha Bharat Essay in Hindi” की तलाश कर रहे हैं? यदि हां, तो आप इंटरनेट की दुनिया की सबसे बेस्ट वेबसाइट essayduniya.com पर टपके हो. यदि आप Ek Bharat Shreshtha Bharat Essay in Hindi, Ek Bharat Shreshtha Bharat Essay, एक भारत श्रेष्ठ भारत पर निबंध pdf, एक भारत श्रेष्ठ भारत पर निबंध in Hindi, Ek Bharat Shreshtha Bharat Nibandh, Ek Bharat Shreshtha Bharat Par Essay यही सब सर्च कर रहे हैं तो आपका इंतजार यही पूरा होता है.
Ek Bharat Shreshtha Bharat Essay in Hindi
यहां हम आपको “Ek Bharat Shreshtha Bharat Essay in Hindi” उपलब्ध करा रहे हैं. इस निबंध/ स्पीच को अपने स्कूल या कॉलेज के लिए या अपने किसी प्रोजेक्ट के लिए उपयोग कर सकते हैं. इसके साथ ही यदि आपको किसी प्रतियोगिता के लिए भी Ek Bharat Shreshtha Bharat Essay तैयार करना है तो आपको यह आर्टिकल पूरा बिल्कुल ध्यान से पढ़ना चाहिए.
Ek Bharat Shreshtha Bharat Essay 100 Words
एक भारत श्रेष्ठ भारत एक भारतीय योजना है, जिससे भारत सरकार द्वारा नए और प्रभावी रूप से शुरू करने का निर्णय लिया गया है। भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष में इस पहल को शुरू करने की घोषणा की थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश के विभिन्न हिस्सों में मौजूद संस्कृतिक संबंधों के माध्यम से भारत के लोगो के बीच एकता को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से उन लोगों के रिश्तो में सुधार लाना है, जो देश के विभिन्न स्थानों पर एक साथ रह रहे हैं। इस पहल में सांस्कृतिक संबंधों के माध्यम से लोगों के आपसी संबंधों को सुधारा जाएगा जिससे वे भारत की एकता को बढ़ाएंगे।
Ek Bharat Shreshtha Bharat Essay 200 Words
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने एक बार अपने भाषण में कहा था कि वह भारत की एकता को बढ़ाने के लिए और लोगों को एक साथ जोड़ने के लिए भविष्य में एक नई पहल शुरू करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा इस नई योजना की घोषणा सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष में 31 अक्टूबर 2015 को की गई थी। इस पहल को उन्होंने एक भारत श्रेष्ठ भारत का नाम दिया। नरेंद्र मोदी जी इन्हें इस पहल को शुरू करने का योग देश यह बताया था कि इस एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना के माध्यम से अलग-अलग संस्कृतियों के लोगों को एक साथ जोड़ा जाएगा, जिससे कि वह लोग एक दूजे की संस्कृति रीति-रिवाज से परिचित होकर आपसी एकता को बढ़ावा देंगे।
भारत को संस्कृतियों का देश कहा जाता है। यहां पर अलग-अलग संस्कृति के कई सारे लोग रहते हैं, जिसके चलते लोग संस्कृतिक, रीति-रिवाज के कारण आपसी एकता से दूर होते हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से दो राज्यों को आपस में जोड़ा जाएगा और दोनों राज एक दूजे की संस्कृति रीति-रिवाज को समझकर उन्हें बढ़ावा देंगे। इस योजना के माध्यम से लोगों को अन्य राज्यों की परंपरा संस्कृति एवं अन्य प्रथाओं से जुड़ा ज्ञान प्राप्त होगा। देश के नागरिकों द्वारा भी इस योजना को शुरू करने के लिए अलग-अलग विचार दिए जाएंगे।
Ek Bharat Shreshtha Bharat Essay 300 Words
प्रस्तावना
भारत देश में रहने वाले सभी लोगों को एक दूजे की संस्कृति से परिचित कराने के लिए इस पहल को एक अच्छा माध्यम माना जा सकता है। एक भारत श्रेष्ठ भारत की कल्पना हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने की थी। जिन्होंने भारत को जोड़ने के लिए काफी कुर्बानियां दी थी। हमारे भारत के कई स्वतंत्र सेनानी जैसे कि सरदार वल्लभभाई पटेल ,महात्मा गांधी अखंड भारत का निर्माण चाहते थे। वे चाहते थे, कि भारत एक हो और सर्वश्रेष्ठ हो। उन्हीं को प्रेरणा मानकर श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा वल्लभ भाई पटेल की 140 वी जयंती पर एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना की घोषणा की गई।
एक भारत श्रेष्ठ भारत थीम
भारत के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में रहने वाले विशेष समुदाय के लोग एक दूजे के साथ बात करके एकता का जश्न मनाएंगे। लोगों द्वारा अपने-अपने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया जाएगा जैसे कि नित्य, व्यंजन ,साहित्य इत्यादि। जब दो लोग आपस में अपनी-अपनी संस्कृति का आदान प्रदान करते हैं, तो इससे भाईचारा बढ़ता है। एक भारत श्रेष्ठ भारत थीम मे अलग-अलग राज्यों के लोगों को अलग-अलग राज्यों में जाकर वहां के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जुड़ा ज्ञान प्राप्त करने का मौका मिलेगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों में एकता विकसित होगी और उन्हें इस बात का ज्ञान होगा कि एक देश तभी तरक्की कर सकता है, जब उस देश के नागरिक एकजुट हो।
निष्कर्ष
भारत में श्रेष्ठ भारत बनाने के लिए भारतीय नागरिकों में एकता का होना जरूरी है। जब तक आम नागरिक अपने आसपास अलग-अलग संस्कृति के रहने वाले लोगों की संस्कृति को नहीं समझेंगे तब तक आपस में एकता विकसित नहीं हो पाएगी। सभी लोगों को एक दूजे के धर्म को समझ कर उनके सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देना होगा ताकि भाईचारे का संबंध बेहतर हो। इस योजना के माध्यम से भारत के लोगों में अपने अपने धर्म के अलावा दूसरे धर्म के लोगों के प्रति भी प्रेम सम्मान विकसित होगा। भारत में रहने वाले सभी नागरिक जब एक दूसरे के धर्म को सम्मान देना और धार्मिक मान्यताओं का आदर करना सीख जाएंगे तो यह अखंड भारत बन जाएगा।
Ek Bharat Shreshtha Bharat Essay 500 Words
प्रस्तावना
एक भारत श्रेष्ठ भारत की योजना आजादी के समय से ही चली आ रही है । 1947 में जब भारत अंग्रेजों के साथ आजाद हुआ था, तब भारत टूट कर कई हिस्सों बिखर चुका था। उसके बाद सरदार वल्लभ भाई पटेल ने भारत को जोड़ने की जिम्मेदारी उठाई और तभी से उन्होंने एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना की शुरुआत की थी। भारत के निर्माण में सरदार वल्लभ भाई पटेल का अहम योगदान है ,इसीलिए उनके इस सपने को पूरा करने के लिए भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने उनकी 140वी जयंती पर एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना की घोषणा की।
एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना शुरुआत करने का लक्ष्य
आप सभी लोग सरदार वल्लभभाई पटेल के बारे में तो जानते ही होंगे ,जिन्हें लौह पुरुष के नाम से भी पुकारा जाता है। आजादी के बाद से सरदार बल्लभ भाई पटेल ने लगभग 560 राजघरानों को भारत से अलग ना होकर भारत में सम्मिलित होने के लिए राजी किया था। वे हमेशा से ही एक भारत श्रेष्ठ भारत का निर्माण करना चाहते थे। सरदार वल्लभ भाई पटेल द्वारा यह लक्ष्य निर्धारित किया गया था, कि वह भारत के राज्यों को एक साथ जोड़ उन्हें सांस्कृतिक और पारंपरिक रूप से भी एक साथ जुड़ेंगे। वे चाहते थे, कि देश के सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ रहे। उन्होंने कई बार एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना के माध्यम से अलग-अलग राज्यों के लोगों को दूसरे राज्यों की संस्कृति, परंपरा, भाषा आदि को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया।
एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना का लाभ
एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना से कई सारे लाभ हो रहे हैं। सबसे पहले हमारा देश विविधता में एकता की धारणा से परिचित हो रहा है। इसके अलावा यह योजना देश की अखंडता और प्रभुता को बनाए रखने में मददगार साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से एक राज्य के लोग दूसरे राज्य के रीति-रिवाजों परंपराओं से परिचित होंगे जिससे उनकी उस धर्म और उनकी मान्यताओं के प्रति भावनाएं विकसित होंगी। अभी पड़ोसी राज्यों एवं लोगों में आपसी भाईचारा विकसित होगा। जिससे वे एक दूसरे को अपनी संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम मनाने में समर्थन करेंगे। यह योजना लोगों को एकता का महत्व समझाएगी जिससे लोगों को यह ज्ञान होगा कि बिना आपसी एकता और भाईचारे के विकास कर पाना संभव नहीं है।
एक भारत, श्रेष्ठ भारत योजना का उद्देश्य
भारत सरकार द्वारा इस योजना को 2015 में शुरू किया गया था। इस योजना का मुख्य उद्देश्य भारत में विविधता में एकता की विचारधारा को विकसित करना है। इस योजना के माध्यम से 2 पड़ोसी राज्यों के लोगों के बीच एक दूजे की संस्कृति को समझने की रुचि को बढ़ावा देना है। जब दो पड़ोसी राज्यों के लोग एक दूजे की संस्कृति से परिचित होंगे। वह एक दूजे के धर्म से जुड़ी मान्यताओं की जानकारी प्राप्त करेंगे ,तो उनके बीच समान पहचान की भावना विकसित होगी। राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रीय भावना को बढ़ावा देने के लिए नागरिकों में अंतर सांस्कृतिक संबंध बेहतर होना जरुरी है।
निष्कर्ष
भारत को सही मायने में एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाने के लिए यहां के नागरिकों को सांस्कृतिक रूप से एक साथ जोड़ना जरूरी है। वर्तमान में भारत के ऐसे कई राज्य है ,जहां पर अलग-अलग समुदाय के लोग रहते हैं। जिसके कारण उन लोगों में आपसी एकता और भाईचारे का अभाव होता है। आपसी एकता को बढ़ावा देने के लिए और एक दूजे की संस्कृति को जानने के लिए यह योजना काफी काम आएगी। इस योजना के माध्यम से 2 राज्यों के देशों को एक-दूजे की संस्कृति से परिचित करा कर आपसी मतभेद को खत्म करने की कोशिश की जाएगी। ऐसा करने से आपसी संबंध अच्छे होंगे, और दो समुदाय के लोग करीब आने लगेंगे।
Ek Bharat Shreshtha Bharat Essay in Hindi 1000 Words
प्रस्तावना
सरदार वल्लभ भाई पटेल की 140वी जयंती पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना की घोषणा की गई थी। यह योजना सरदार वल्लभ भाई पटेल के आदर्शों पर आधारित है। सरदार वल्लभभाई पटेल ने आजादी के बाद से भारत को जोड़ने का काम किया था। इसीलिए इस योजना को उन्हें समर्पित किया गया है। सरदार वल्लभभाई पटेल हमारे देश के एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे। जिन्होंने भारत देश को अंग्रेजों से आजादी दिलाने में अपना योगदान दिया। उसके बाद भारत के अलग-अलग हिस्सों को एक साथ जोड़ कर एक भारत का निर्माण किया। हमारे कई स्वतंत्रता सेनानी शुरुआत से ही अखंड भारत की मांग करते आए हैं। वे अखंड भारत की मांग करते हुए शहीद हो गए ,अब उनके सपने को पूरा करने के लिए भारत सरकार द्वारा या योजना शुरू की गई है।
योजना शुरू करने की प्रेरणा
इस योजना को शुरू करने की प्रेरणा लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल से ली गई है। सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारत के अलग-अलग राज्यों को जोड़कर एक भारत का निर्माण किया था। सरदार वल्लभ भाई पटेल चाहते थे ,कि यह भारत हमेशा इसी तरह जुड़ा रहे। यहां पर रहने वाले सभी लोग एक दूजे के धर्म के प्रति जागरूक हो, ताकि धार्मिक विवाद के कारण आपसी भाईचारा खत्म ना हो। उनके इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए इस योजना के माध्यम से एक राज्य को दूसरे राज्य की संस्कृति जैसे कि नृत्य, भाषा, रीति-रिवाज परंपरा को जानने का मौका मिलेगा। ऐसा करने से दोनों राज्यों के लोगों में एक दूजे के धर्म के प्रति जागरूकता और सम्मान सम्मान बढ़ेगा ,जो आपसी भाईचारे को बढ़ावा देगा। भारत में रहने वाले सभी लोगों एक दूजे मे धर्म जात पात रीति-रिवाजों के आधार पर भेदभाव नहीं करेंगे।
एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना की विशेषता
एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना के अंतर्गत राज्य सरकार तथा केंद्र सरकार दोनों महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाएंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सरकार को एवं देश के नागरिकों को मिलकर अपना सहयोग देना होगा। इस योजना के माध्यम से लोगों को देश के विकास और एकता एवं अखंडता को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया जाएगा। राज्य सरकारों द्वारा अपने आपसी पड़ोसी राज्यों से समझौता कर अपनी अपनी संस्कृति साझा की जाएगी। सभी पड़ोसी राज्य एक दूजे को अपनी संस्कृति एवं धर्म से जुड़ी मान्यताओं को साझा करेंगे। सभी नागरिकों को भारत में मौजूद सभी जाति, धर्म के बारे में भीतरी ज्ञान प्रदान किया जाएगा। देश की अखंडता और एकता को जोड़ने के लिए इस पहल के माध्यम से रीति-रिवाजों का लेन-देन भी होगा।
एक भारत श्रेष्ठ भारत, एक पहल
एक भारत श्रेष्ठ भारत पहल की शुरुआत भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 31 अक्टूबर 2015 को सरदार वल्लभभाई पटेल की 140 वी जयंती पर की गई है। यहां महत्वपूर्ण योजना देश में एकजुटता लाने के लिए शुरू की गई है। इस योजना के माध्यम से देश के नागरिकों को आपस में एक समूह के रूप में बांधा जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी जी ने यह कहा था ,कि इस योजना से देश के अलग-अलग राज्यों को भारत की संस्कृति के माध्यम से बांधा जाएगा। सभी राज्यों को अपनी अपनी व्यक्तिगत संस्कृति के साथ भारत देश की संस्कृति को भी अपनाना होगा। इसके साथ इस योजना के माध्यम से दो राज्यों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को भी बढ़ावा दिया जाएगा।
लोगों में राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना
हमारा भारत देश एक महान देश है। यहां पर अनेकों जाति ,धर्म के लोग एक साथ रहकर विविधता में एकता का परिचय देते हैं। भारत देश को प्राचीन काल से ही विश्वगुरु कहा जाता है। हमारे भारत में सभी जाति धर्म समुदाय के लोगों द्वारा आपसी भाईचारे को हमेशा बढ़ावा दिया गया है। देश को कभी भी संस्कृति या धर्म के आधार पर बांटा नहीं गया। एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना भारत के लोगों के बीच एक दूजे के धर्म के प्रति सम्मान और संस्कृति के प्रति और जागरूकता बढ़ाएगी। देश के नागरिकों के बीच आपसी एकता बनाए रखने के लिए उनका एक दूजे के रीति-रिवाजों को और संस्कृति को जानना बेहद जरूरी है। आपसी एकता के कारण लोगों में एक दूजे के प्रति समर्पण का भाव बढ़ता है। जिससे वे देश के प्रति भी समर्पित हो जाते हैं।
एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना
भारत की संस्कृति विविधता असाधारण रूप से अनूठी है। भारत के प्रत्येक राज्य में अपनी एक अलग संस्कृति प्रथाएं, मान्यताएं, रीति-रिवाज है। भारत में मौजूद सभी समुदाय के लोग अपने अलग भोजन, धर्म, नृत्य, रूप सामाजिक और धार्मिक मान्यताओं, प्रथाओं और नैतिक पहनावे से दूसरों लोगों से अलग है। भारत की सबसे बड़ी खूबसूरती यहां की एकता है। यहां पर तमाम समुदाय के लोग मतभेदों के बावजूद भी एकजुट रहते हैं। भारत के नागरिकों के बीच सांस्कृतिक एकता को बढ़ाने के लिए और आपसी रिश्ते को मजबूत करने के लिए एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना की गई है। इस योजना के माध्यम से 2017 में आंध्र प्रदेश को पंजाब राज्य के साथ जोड़ा गया था। जिसके फलस्वरूप पंजाबी लोगों ने तेलुगु भाषा सीखी और आंध्र प्रदेश की संस्कृति से रूबरू हुए। तेलुगु लोगों ने भी पंजाबी व्यंजनों का लाभ लिया। इसके साथ एक दूसरे की प्रथाओं के पर्यटन स्थलों के बारे जाना।
उपसंहार
भारत के प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई यह योजना काफी कारागार साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से कई राज्यों के लोग अपने पड़ोसी राज्यों के लोगों की संस्कृति की वेशभूषा रीति-रिवाजों को देखकर उनके प्रति प्रभावित हो रहे हैं। भारत के सभी नागरिक एक दूजे के धर्म के प्रति जागरूक होकर अखंड भारत के निर्माण की नींव रख रहे हैं। इस योजना के माध्यम लोगों की एक दूजे के धर्म के प्रति सदियों पुरानी बनी धारणा बदल रही है, जो लोग पहले किसी के धर्म को या किसी की सांस्कृतिक मान्यता को गलत समझते थे आज भी उसका सहयोग कर रहे हैं, और यही विविधता में एकता का परिचय बन रहा है। भारत जैसे देश के अंदर किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। समाज में जात-पात, धर्म, रंग-रूप के नाम पर होने वाले भेदभाव को पूरी तरह खत्म कर एकता को बढ़ावा देना है।
एक भारत श्रेष्ठ भारत पर निबंध pdf
हमारे सभी प्रिय विद्यार्थियों को इस “Ek Bharat Shreshtha Bharat Essay in Hindi” जरूर मदद हुई होगी यदि आपको यह Ek Bharat Shreshtha Bharat Essay अच्छा लगा है तो कमेंट करके जरूर बताएं कि आपको यह Ek Bharat Shreshtha Bharat Essay in Hindi कैसा लगा? हमें आपके कमेंट का इंतजार रहेगा और आपको अगला Essay या Speech कौन से टॉपिक पर चाहिए. इस बारे में भी आप कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं ताकि हम आपके अनुसार ही अगले टॉपिक पर आपके लिए निबंध ला सकें.
JOIN TELEGRAM GROUP | CLICK HERE |
ESSAYDUNIYA HOME | CLICK HERE |