क्या आप भी “Essay on Earth Day in Hindi” की तलाश कर रहे हैं? यदि हां, तो आप इंटरनेट की दुनिया की सबसे बेस्ट वेबसाइट essayduniya.com पर टपके हो. यदि आप Essay on Earth Day, Prithvi Diwas Par Nibandh, Word Earth Day Essay in Hindi, Earth Day Essay in Hindi, पृथ्वी का महत्व निबंध लाइनें यही सब सर्च कर रहे हैं तो आपका इंतजार यही पूरा होता है.
Essay on Earth Day in Hindi
यहां हम आपको “Essay on Earth Day in Hindi” उपलब्ध करा रहे हैं. इस निबंध/ स्पीच को अपने स्कूल या कॉलेज के लिए या अपने किसी प्रोजेक्ट के लिए उपयोग कर सकते हैं. इसके साथ ही यदि आपको किसी प्रतियोगिता के लिए भी Earth Day Essay in Hindi तैयार करना है तो आपको यह आर्टिकल पूरा बिल्कुल ध्यान से पढ़ना चाहिए
Essay on Earth Day in Hindi (100 Words)
पृथ्वी सभी ग्रहों में से एकमात्र ग्रह है, जिस पर जीवन संभव है। पृथ्वी इंसान जीव जंतु पौधों को जन्म देने वाली मानी जाती है। इसलिए पृथ्वी को मां का दर्जा दिया गया है। हर साल 22 अप्रैल के दिन हम सब पृथ्वी दिवस यानी कि अर्थ डे (Earth Day 2023) मनाते हैं। अर्थ मनाने का उद्देश्य लोगों को पृथ्वी के संरक्षण के प्रति जागरूक करना। सभी लोगों को पृथ्वी की रक्षा करनी चाहिए और पृथ्वी के पर्यावरण को भी बचाना चाहिए। पृथ्वी के कारण ही इंसानों का जीवन संभव है। पृथ्वी से हमें भोजन पानी सांस लेने के लिए प्राणवायु मिलती है। हम सभी अपने विकास के लिए प्रकृति का शोषण करते जा रहे हैं। इसीलिए हमें जीवन बचा रखने के लिए पृथ्वी को बचाना होगा।
Prithvi Diwas Par Nibandh (150 Words)
पृथ्वी को बचाए रखने के लिए सबसे पहले संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा पृथ्वी दिवस मनाने का निर्णय लिया गया था। जिस तरह इंसान अपनी सुविधा के लिए प्रकृति और उसके संसाधनों का इस्तेमाल करते जा रहा है। उसे देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि जल्द ही मानव जीवन खतरे में पड़ सकता है। इसीलिए लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक करने के लिए 22 अप्रैल के दिन को पृथ्वी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
विश्व में पहली बार 190 देशों ने 1970 में एक साथ पृथ्वी दिवस (First Earth Day Celebrated on 22 April, 1970) मनाया था। सभी मनुष्यों द्वारा प्रकृति का उपयोग काफी गलत तरीके से किया जा रहा है। हम सभी अपने फायदे के लिए पर्यावरण को दूषित कर रहे हैं जिसके कारण प्रकृति और पृथ्वी दोनों को काफी नुकसान हो रहा है। अब तो प्रकृति पर मिलने वाली प्राण वायु भी काफी दूषित हो चुकी है। इसलिए पृथ्वी पर मौजूद सभी जीवित प्राणियों के जीवन को बचाए रखने के लिए प्रकृति और पृथ्वी को बचाना जरूरी है।
Word Earth Day Essay In Hindi (250 Words)
विश्व के सभी देशों में पृथ्वी को मां का दर्जा दिया गया है। क्योंकि सारे ब्रह्मांड में से पृथ्वी एक मात्र ऐसा ग्रह है जिस पर जीवन संभव है। जीवन जीने के लिए उपयोगी सभी पदार्थ जैसे कि पानी भोजन वायु सब पृथ्वी पर मौजूद है। पृथ्वी प्राणियों को जीवन देने वाली मानी जाती है। लेकिन आज व्यक्ति अपने निजी कारणों के लिए पृथ्वी पर मौजूद संसाधनों का उपयोग अंधाधुन किए जा रहा है।
पृथ्वी दिवस पर भाषण
Earth Day Theme 2023
पृथ्वी दिवस पर निबंध
औद्योगिकरण के नाम पर बड़ी मात्रा में जंगल काटे जा रहे हैं और वहां पर बड़ी-बड़ी कंपनियां या शहर बनाए जा रहे हैं। सबसे पहले संयुक्त राष्ट्र अमेरिका ने पृथ्वी को बचाने का सोचा इसलिए उन्होंने 22 अप्रैल के दिन पृथ्वी दिवस मनाना शुरू किया। धीरे-धीरे सभी देश पृथ्वी दिवस और पृथ्वी की रक्षा के इस आयोजन से जुड़ गए गए। इंसानों द्वारा प्रकृति को काफी गहरे घाव दिए जा चुके हैं, अब सब लोगों को मिलकर उसके घाव को भरना होगा। धीरे-धीरे प्रकृति के सभी स्त्रोत खत्म हो जाएंगे इसलिए उनका संरक्षण करना होगा।
सभी इंसानों को कम से कम पर्यावरण को प्रदूषित करना होगा जिससे मनुष्यों के अलावा अन्य जीव-जंतु भी सुरक्षित रह सके। अगर पृथ्वी और पृथ्वी पर मौजूद प्रकृति सुरक्षित है तो ही मनुष्य का जीवन सुरक्षित है वरना हम सभी को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। अर्थ डे काफी खास महत्व रखता है इसे दोस्ती और शांति का प्रतीक भी माना जाता है। क्योंकि इस दिन सभी देश आपस में यह शपथ लेते हैं, कि वे कभी युद्ध करके अपने पृथ्वी ग्रह को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे।
हमारे सभी प्रिय विद्यार्थियों को इस “Essay on Earth Day in Hindi” जरूर मदद हुई होगी यदि आपको यह Prithvi Diwas Par Nibandh अच्छा लगा है तो कमेंट करके जरूर बताएं कि आपको यह Essay on Earth day कैसा लगा? हमें आपके कमेंट का इंतजार रहेगा और आपको अगला Essay या Speech कौन से टॉपिक पर चाहिए. इस बारे में भी आप कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं ताकि हम आपके अनुसार ही अगले टॉपिक पर आपके लिए निबंध ला सकें.
JOIN TELEGRAM GROUP | CLICK HERE |
ESSAYDUNIYA HOME | CLICK HERE |