Essay on Mahatma Gandhi in Hindi: महात्मा गांधी पर निबंध

क्या आप भी “Essay on Mahatma Gandhi in Hindi” की तलाश कर रहे हैं? यदि हां, तो आप इंटरनेट की दुनिया की सबसे बेस्ट वेबसाइट essayduniya.com पर टपके हो. यदि आप Essay on Mahatma Gandhi in Hindi, Mahatma Gandhi Essay in Hindi, Mahatma Gandhi Par Nibandh, Mahatma Gandhi Essay in Hindi in 500 words pdf यही सब सर्च कर रहे हैं तो आपका इंतजार यही पूरा होता है.

Essay on Mahatma Gandhi in Hindi

यहां हम आपको “Essay on Mahatma Gandhi in Hindi” उपलब्ध करा रहे हैं. इस निबंध/ स्पीच को अपने स्कूल या कॉलेज के लिए या अपने किसी प्रोजेक्ट के लिए उपयोग कर सकते हैं. इसके साथ ही यदि आपको किसी प्रतियोगिता के लिए भी Mahatma Gandhi Essay in Hindi तैयार करना है तो आपको यह आर्टिकल पूरा बिल्कुल ध्यान से पढ़ना चाहिए.

Essay on Mahatma Gandhi in Hindi (150 words)

महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता के नाम से जाना जाता है। गांधी जी ने भारत को स्वतंत्र कराने में अमूल्य योगदान दिया था। भारत के महान रत्न महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को पोरबंदर गुजरात में हुआ था। गांधी जी बचपन से ही अहिंसा के रास्ते पर चलते थे। महात्मा गांधी द्वारा सभी लोगों को यह उपदेश दिया जाता था, कि वह भी अहिंसा के रास्ते पर चले। वे एक वकील थे, उन्होंने अपनी वकालत लंदन से पूरी की थी।

महात्मा गांधी ने भारत को ब्रिटिश सरकार से मुक्त कराने के लिए काफी सारे आंदोलन किए। गांधीजी द्वारा असहयोग आंदोलन, दांडी यात्रा, नमक सत्याग्रह जैसे आंदोलन किए गए थे। महात्मा गांधी की लोकप्रियता भारत में ही नहीं बल्कि कई अन्य देशों में भी थी। गांधीजी को लोग बापू के नाम से पुकारते थे। महात्मा गांधी एक बहुत बड़े देशभक्त थे। उन्होंने भारत देश को स्वतंत्र कराने के लिए कठोर लड़ाई लड़ी थी।

Essay on Mahatma Gandhi in Hindi
Essay on Mahatma Gandhi in Hindi

Mahatma Gandhi  Essay in Hindi (400 words) 

प्रस्तावना

भारत की इस पावन भूमि पर कई महान पुरुषों ने जन्म लिया है। ऐसे ही एक महान पुरुष मोहनदास करमचंद गांधी है। जिन्हें आज पूरी देश दुनिया में जाना जाता है। महात्मा गांधी भारत के एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे। सारे विश्व में इन्हें बापू के नाम से पुकारा जाता है। महात्मा गांधी ने भारत को मुक्त कराने में काफी अहम भूमिका निभाई है। महात्मा गांधी ने अपने पूरे जीवन में अहिंसा के रास्ते पर चलकर अंग्रेजों से भारत को मुक्त कराया है। महात्मा गांधी ने भारत को मुक्त कराने के लिए कई सारे आंदोलन किए थे।

महात्मा गांधी का जन्म

भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म गुजरात के पोरबंदर में 2 अक्टूबर 1869 में हुआ था। मोहनदास गांधी के पिता का नाम करमचंद गांधी था ,और माता का नाम पुतलीबाई था। महात्मा गांधी अपने पिता की चौथी पत्नी की अंतिम संतान थे। वे बचपन से ही बड़े शांत किस्म के व्यक्ति थे। उन्हें देखकर कोई इस बात का अंदाजा नहीं लगा सकता था, कि यह बच्चा बड़ा होकर देश का नेतृत्व करेगा। महात्मा गांधी को सारे विश्व में उनकी अहिंसा और सुधारवादी विचारधारा के लिए जाना जाता है। गांधीजी ने भारत को गुलामी की जंजीर से मुक्त कराने के लिए काफी आंदोलन किए हैं।

महात्मा गांधी की शिक्षा

गांधीजी को बचपन से ही पढ़ाई लिखाई में कोई रुचि नहीं थी। इसके अलावा भी खेलकूद में भी काफी पीछे थे। उनके पिता द्वारा पोरबंदर के 1 प्राथमिक स्कूल में गांधीजी का दाखिला करवा दिया गया। गांधीजी ने अपनी प्राथमिक शिक्षा वहीं से प्राप्त की और उसके बाद 1887 में गांधी जी ने मुंबई विश्वविद्यालय में मैट्रिक की परीक्षा पास की और भावनगर के सलाम दास कॉलेज में एडमिशन लिया। इसके बाद गांधी जी को 1888 में बैरिस्टर की पढ़ाई के लिए इंग्लैंड भेज दिया गया। उन्होंने वहां लंदन विश्वविद्यालय में 1890 में मैट्रिक की परीक्षा पास की।

निष्कर्ष

गांधीजी ने अंग्रेजो की गुलामी से भारत को मुक्त कराने के लिए कई सारे आंदोलन शुरू किए। इनके द्वारा असहयोग आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन, चंपारण सत्याग्रह, नमक सत्याग्रह जैसे आंदोलन, दलित आंदोलन किए गए थे। महात्मा गांधी ने अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर विवश किया। स्वतंत्रता की लड़ाई में देश के सभी महान स्वतंत्रता सेनानी गांधी जी को अपना आदर्श मानते थे, एवं गांधी जी के बताए रास्ते पर चलकर स्वतंत्रा की लड़ाई लड़ते थे। महात्मा गांधी जैसे महान रत्न की गोली मारकर 30 जनवरी 1948 को हत्या कर दी गई थी। महात्मा गांधीजी के कार्य और उनके बलिदान के लिए लोग उन्हें वर्षों तक याद रखेंगे।

Mahatma Gandhi Par Nibandh

हमारे सभी प्रिय विद्यार्थियों को इस “Mahatma Gandhi Essay in Hindi” जरूर मदद हुई होगी यदि आपको यह Mahatma Gandhi Par Nibandh अच्छा लगा है तो कमेंट करके जरूर बताएं कि आपको यह Essay on Mahatma Gandhi in Hindi कैसा लगा? हमें आपके कमेंट का इंतजार रहेगा और आपको अगला Essay या Speech कौन से टॉपिक पर चाहिए. इस बारे में भी आप कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं ताकि हम आपके अनुसार ही अगले टॉपिक पर आपके लिए निबंध ला सकें.

My School Essay

विज्ञान के चमत्कार हिंदी में निबंध

आजादी का अमृत महोत्सव पर निबंध

 मित्रता दिवस पर निबंध

प्रदूषण पर निबंध

वर्षा ऋतु पर निबंध

JOIN TELEGRAM GROUP CLICK HERE
ESSAYDUNIYA HOME CLICK HERE

Sharing Is Caring:

Leave a Comment