क्या आप भी Har Ghar Tiranga Par Nibandh और Har Ghar Tiranga Slogan की तलाश कर रहे हैं? यदि हां, तो आप इंटरनेट की दुनिया की सबसे बेस्ट वेबसाइट essayduniya.com पर टपके हो. तो आज हम आपको har ghar tiranga par nibandh के साथ-साथ har ghar tiranga slogan, har ghar tiranga nara और har ghar tiranga speech के बारे में भी बताने वाले हैं यदि आप भी इंटरनेट पर har ghar tiranga nibandh in hindi, har ghar tiranga nibandh pdf download, har ghar tiranga slogan in hindi, har ghar tiranga nara के बारे में ही तलाश कर रहे हैं तो आपकी तलाश यहीं पूरी होती है.
Har Ghar Tiranga Par Nibandh
इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको har ghar tiranga nibandh के बारे में भी बताएंगे. इसके साथ ही आप यहां पर हर घर तिरंगा नारा, हर घर तिरंगा स्लोगन, हर घर तिरंगा स्लोगन इन हिंदी, har ghar tiranga slogan, har ghar tiranga slogan in hindi, har ghar tiranga slogan hindi mein, har ghar tiranga nara, har ghar tiranga speech के बारे में भी बताने वाले हैं. har ghar tiranga slogan के जरिए आप आसानी से har ghar tiranga drawing और Har ghar tiranga poster भी बना सकते हैं.
Har Ghar Tiranga Slogan in Hindi
“मेरा भारत देश मेरी शान
हर घर तिरंगा लहराने का अभियान “
“सबसे न्यारा हमारा नारा
हर घर में लहरे प्यारा तिरंगा हमारा “
“सलाम है इस तिरंगे को, ये हमारी शान है
मान हमेशा रखना इसका, जब तक शरीर में जान है”
“आन तिरंगा मान तिरंगा
सबकी है जान तिरंगा”
“आन तिरंगा जान तिरंगा
सबको जोड़ें एक तिरंगा”
Har Ghar Tiranga Slogan
“हर घर तिरंगा लहराए
वीरों की गाथा गए”
“हाथ से हाथ मिलाएंगे
हर घर में तिरंगा फहराएंगे”
“तिरंगा हमारी शान है
हिंदुस्तानियों का अभिमान है”
“यह तिरंगा जिसकी शान
वो है हमारा हिंदुस्तान”
“हमारा तिरंगा हमारी शान
इस तिरंगे पर सब कुछ कुर्बान”
Har Ghar Tiranga Slogan Hindi Mein
“देश की प्रगति करेंगे
हर घर में तिरंगा फहराएंगे”
“हर घर तिरंगा लहराएंगे
आजादी का अमृत महोत्सव मनाएंगे”
“जब तक धरा पर सूरज चांद रहेगा
तिरंगा हमारा महान रहेगा”
“तिरंगे में लिपटे बदन आज भी आते हैं
ऐसे ही नहीं हम आजादी मनाते हैं”
“आइए मिलकर राष्ट्रभक्ति की अलख जगाए
हर घर तिरंगा हम फहराए”
Har Ghar Tiranga Nara
“सलामी दे इस तिरंगे को, जिससे तेरी शान है
सर हमेशा ऊंचा रखना इसका, जब तक शरीर में प्राण है”
“ मिट गए भारत के वीर इनकी आन में
हर घर तिरंगा फहराओ आओ उन की शान में”
“शांति, सौहार्द, देशभक्ति का प्रतीक है तिरंगा
लहराए आसमान पर यह भारत का तिरंगा”
“हर घर तिरंगा लहराएंगे जनभागीदारी से
यह अभियान सफल बनाएंगे”
“इस बार 15 अगस्त को कुछ इस तरह से मनाना है
देश के झंडे को हर घर फहराना है”
हर घर तिरंगा नारा
“देश की शान तिरंगा झुकने ना देंगे हम,
मर मिटेंगे देश पर आजादी में रुकने देंगे हम”
“नीला गगन हरी धारा,
घर में लहराए तिरंगा प्यारा”
“देश को आगे बढ़ाएंगे,
हर घर में तिरंगा फहराएंगे”
“बड़ी खुशी का दिन यह आया है,
हर घर में तिरंगा शान से लहराया है”
“आसमान में लहरता , अमन की शान तिरंगा है
हम भारतवासी की पहचान तिरंगा है”
हर घर तिरंगा स्लोगन
“देख हर घर में तिरंगा लहराया है
यह देख दुश्मन थर्राया है”
“हर शहर तिरंगा हर गांव तिरंगा
तिरंगे का भारत बनाएंगे”
“फहरा लो घर घर यह तिरंगा भारत की शान,
इस में बसी है देखो हर हिंदुस्तानी की जान”
“तूफानों को मोड़ दे जो हिंदुस्तान से टकराए,
चाहे तेरा सीना हो जाए छल्ली पर तिरंगा ऊंचा लहराए”
हर घर तिरंगा स्लोगन इन हिंदी
“इतना ही कहना काफी नहीं कि तिरंगा हमारा मान है
अपना फर्ज निभाओ कि देश कहे हम उसकी शान है”
“किसकी राह देख रहा है तू खुद ही झंडा उठाना
सरहद पर ना सही, अपने घर पर झंडा फहराना”
“पूरी दुनिया में चलो अपना नाम बनाएं
हम सब मिलकर अपना तिरंगा फहराए”
“चलो खुद को फिर से जगाते हैं
तिरंगे के आगे अपना सर झुकाते हैं”
“धरती हरी भरी हो और आकाश मुस्कुराए
भारत का तिरंगा सबसे ऊंचा लहराए”
“हर घर तिरंगा लहराना अभियान हमारा है,
देश की आन है ये भारत की यह शान तिरंगा प्यारा है।”
“लिपटकर कई वीर तिरंगे में आज भी आते हैं
“लहराए हर घर तिरंगा चल हिंदुस्तान के रंग में रंग जाते हैं”
Har Ghar Tiranga Nibandh in Hindi
प्रस्तावना/परिचय (Har Ghar Tiranga Nibandh)
इस वर्ष 15 अगस्त 2022 को भारत अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे करने वाला है. भारत सरकार ने देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को यादगार बनाने के लिए और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ देश के इस अद्वितीय इतिहास का एक अलग तरीके से जश्न मनाने का फैसला किया है. सरकार द्वारा इस राष्ट्रीय त्योहार को मनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है. और इस कार्यक्रम को आजादी का अमृत महोत्सव कहा गया है.
इसी उत्सव के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों में हर घर तिरंगा अभियान सम्मिलित है. हर एक देश का अधिकारिक झंडा उस राष्ट्र के प्रतीक का प्रतिनिधित्व करता है. इसी तरह हमारा प्यारा तिरंगा भी हमारे भारत देश का प्रतिनिधित्व करता है. हर देश के लिए उस देश का झंडा बहुत मायने रखता है इसी तरह हम सभी भारतीयों के लिए तिरंगा भी बहुत मायने रखता है तिरंगे को देखकर हम गौरवान्वित और गर्वित महसूस करते हैं.
हर घर तिरंगा अभियान (Har Ghar Tiranga Abhiyan Kya Hai)
देश के सभी नागरिकों को अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए अधिक से अधिक संख्या में प्रोत्साहित करने के लिए ही हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई है. इस अभियान को आजादी के 75 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष में मनाया जा रहा है. इस अभियान से राष्ट्र निर्माण के प्रति देश के सभी नागरिकों के भीतर समर्पण और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति व्यक्तिगत जुड़ाव का प्रवाह करेगा.
इस कार्यक्रम के अंतर्गत देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के सभी घरों में तिरंगा झंडा 13 अगस्त से 15 अगस्त तक फहराया जाएगा. इस अभियान के अंतर्गत देश के प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय झंडे को अपने घर पर फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. हर घर तिरंगा अभियान आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के अंतर्गत शुरू किया गया है. यह हर घर तिरंगा कार्यक्रम आजादी के अमृत महोत्सव अभियान का एक महत्वपूर्ण ऐसा है.
हर घर तिरंगा अभियान की घोषणा 22 जुलाई 2022 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई है. वही भारत के प्रधानमंत्री ने भारत के प्रत्येक नागरिक से इस अभियान को बड़ी सफलता बनाने के लिए भी अनुरोध किया है. इस अभियान के अंतर्गत कई सारे कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी. वही लोग चाहे तो वर्चुअल रुप से भी इस अभियान का हिस्सा बन सकते हैं इस अभियान के लिए सरकार ने एक विशेष वेबसाइट की भी शुरुआत की है.
तिरंगे के साथ सेल्फी (Selfie with Flag)
भारत सरकार के केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम के लिए लोगों को अधिक से अधिक उत्साहित और जागरुक बनाने के लिए एक वेबसाइट शुरू की गई है जिसमें हर कोई नागरिक झंडा लगा सकता है. इसके साथ ही हर कोई नागरिक अपनी देशभक्ति दिखाकर तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर इस वेबसाइट पर पोस्ट कर सकता है. इस वर्ष आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत देश के 20 करोड़ से अधिक घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है.
झंडा फहराने के नियम
राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की गरिमा और सम्मान का ध्यान रखते हुए हमें हर घर तिरंगा कार्यक्रम पर झंडा फहराना चाहिए. भारत सरकार द्वारा भी राष्ट्रीय अभियान हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत झंडा फहराने के लिए राष्ट्रीय ध्वज से जुड़े कुछ नियम निकाले हैं. यदि कोई व्यक्ति उन नियमों का उल्लंघन करता है तो उसे राष्ट्रीय ध्वज के नियमों का उल्लंघन करने के जुर्म में सजा मिल सकती है. इसके संबंध में सरकार द्वारा फ्लेग कोड तैयार किया गया है यह कोड राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के उपयोग, प्रदर्शन और शहर आने के संबंध में गाइडलाइन को बताता है.
- हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगे का उपयोग किसी भी व्यावसायिक उद्देश्य के लिए नहीं किया जा सकता.
- किसी भी व्यक्ति या वस्तु को सलामी देने के लिए झंडे को नीचे नहीं झुकाया जा सकता.
- झंडे का उपयोग किसी भी प्रकार की ड्रेस, वर्दी के रूप में नहीं किया जा सकता है ना ही झंडे को किसी भी रुमाल, तकिए या किसी कपड़े पर छापा जा सकता है.
- झंडे का उपयोग किसी भी भवन में पर्दा लगाने के रूप में नहीं किया जा सकता है.
- किसी भी प्रकार के विज्ञापन या अभिलेख को राष्ट्रीय ध्वज पर नहीं छापा या लिखा जा सकता है.
- राष्ट्रीय ध्वज को किसी भी वाहन, रेल, या विमान की छत को ढकने के लिए उपयोग नहीं किया जा सकता हैं.
- राष्ट्रीय ध्वज को किसी दूसरे झंडे के बराबर या उसे ऊंचा करके नहीं फहराया जा सकता.
हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य
हर घर तिरंगा अभियान का मुख्य उद्देश्य भारत के सभी नागरिकों के दिलों में देशभक्ति की भावना जागृत करना और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति प्रत्येक नागरिक में सम्मान की भावना बढ़ाना है. इस अभियान के माध्यम से लोगों को तिरंगे के महत्व के बारे में जागरूक करना है. तिरंगा हमारे देश के लिए गौरव और सम्मान का प्रतीक है. तिरंगे को अब तक सिर्फ संस्थागत और औपचारिक कार्यो तक ही सीमित रखा जाता था. लेकिन हर घर तिरंगा कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज को देश के हर एक नागरिक से व्यक्तिगत रूप से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है.
इस कार्यक्रम से भारत के सभी नागरिकों के बीच देशभक्ति की भावना और राष्ट्रवाद की भावना बढेगी. संपूर्ण देश एक राष्ट्र के रूप में जब एक साथ अपने घरों पर तिरंगा फहरायेगा तो हमारी प्रतिबद्धता भी प्रदर्शित होगी. भारत का प्रत्येक नागरिक अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज को प्रदर्शित कर सकता है. लेकिन हमें हमारे राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा और सम्मान पर आच नहीं आने देनी चाहिए.
उपसंहार/ निष्कर्ष
ऐसे सभी नागरिक जो अपने घर में तिरंगे को फहराना चाहते हैं वे सभी सरकार द्वारा लांच की गई ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इस अभियान के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. सरकार ने इसके रजिस्ट्रेशन के लिए एक विशेष पोर्टल लांच किया है. जिसके बाद आपको एक प्रमाण पत्र (Har Ghar Tiranga Certificate) भी दिया जाएगा. भारत ने विज्ञान और प्रोद्योगिकी, चिकित्सा के क्षेत्र इसके साथ ही अन्य सभी क्षेत्रों में जबरदस्त प्रगति की है. वर्तमान में हम अपने विकास के बहुत ही अच्छे बिंदु पर उपस्थित हैं. जिसके उपलक्ष में इस कार्यक्रम को मनाने का एक बहुत ही अच्छा सुनहरा अवसर है. आजादी के अमृत महोत्सव में जब देश के सभी नागरिक भाग लेंगे तो सभी को भारतीय होने पर गर्व महसूस होगा. एक भारतीय के रूप में होने और इस देश के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का हिस्सा बनने से ज्यादा गर्व की बड़ी बात कोई नहीं होगी.
JOIN TELEGRAM GROUP | CLICK HERE |
ESSAYDUNIYA HOME | CLICK HERE |