Hindi Diwas Par Nibandh: हिंदी दिवस पर निबंध

क्या आप भी hindi diwas par nibandh की तलाश कर रहे हैं? यदि हां, तो आप इंटरनेट की दुनिया की सबसे बेस्ट वेबसाइट essayduniya.com पर टपके हो. यदि आप भी hindi diwas par nibandh, essay on hindi diwas in hindi, hindi diwas nibandh, hindi diwas par nibandh hindi me, hindi diwas par nibandh hindi mein यही सब सर्च कर रहे हैं तो आपका इंतजार यही पूरा होता है.

Hindi Diwas Par Nibandh

यहां हम आपको एक शानदार hindi diwas par nibandh उपलब्ध करा रहे हैं. इस निबंध को आप कक्षा 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 और 12 के लिए या अपने किसी प्रोजेक्ट के लिए उपयोग कर सकते हैं. यदि आप को किसी स्पीच के लिए टॉपिक essay on hindi diwas in hindi मिला है तो आप इस लेख को स्पीच के लिए भी उपयोग कर सकते हैं. इसके साथ ही यदि आपको किसी निबंध प्रतियोगिता के लिए भी hindi diwas par nibandh hindi me लिखना है तो आपको यह आर्टिकल पूरा बिल्कुल ध्यान से पढ़ना चाहिए.

hindi diwas essay par speech (essay on hindi diwas in hindi 200 words)

पूरी दुनिया में हिंदी भाषा तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है. हिंदी भाषा भारत के अलावा भी दूसरे देशों जैसे नेपाल, पाकिस्तान, और श्रीलंका जैसे अन्य बहुत से देशों में बोली जाती है. हमारे देश में प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को हम हिंदी दिवस के रूप में मनाते हैं. हमारे देश भारत के आजाद होने के बाद 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने फैसला किया कि हिंदी भाषा की खड़ी बोली भारत की राजभाषा रहेगी. जिसके बाद राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के निवेदन पर संपूर्ण भारत में 14 सितंबर 1953 के बाद से 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाने का निर्णय लिया गया. 

Whatsapp Group Join
Telegram channel Join

लगातार धीरे-धीरे हिंदी भाषा का प्रयोग बढ़ता चला जा रहा है. अब हमारी हिंदी भाषा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी काफी पसंद किया जाने लगा है. इसका सबसे प्रमुख कारण यह है कि हिंदी भाषा हमारे देश की संस्कृति और संस्कारों का प्रतिबिंब प्रदर्शित करती है. वर्तमान में संपूर्ण विश्व के कोने-कोने से कई लोग हिंदी भाषा पर अध्ययन करने के लिए भारत आ रहे हैं. एक हिंदुस्तानी होने के नाते देश के प्रत्येक नागरिक को कम से कम हिंदी भाषा तो जरूर आनी ही चाहिए. इसके साथ ही हमें हिंदी भाषा सम्मान करना सीखना चाहिए. हिंदी भाषा हमारी पहचान है और हमें हिंदी भाषा पर गर्व है.

hindi diwas essay in hindi pdf download (हिंदी दिवस पर निबंध 300 शब्दों में)

हिंदी प्रत्येक हिंदुस्तानी के गर्व और पहचान की भाषा है. हिंदी भाषा में हमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक अलग ही पहचान दिलाई है. पूरी दुनिया में हिंदी भाषा तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है. साथ ही साथ हिंदी हमारी राजभाषा भी है. हिंदी को राजभाषा का दर्जा वर्ष 1949 में संविधान सभा द्वारा दिया गया था. जिसके बाद 14 सितंबर 1953 से संपूर्ण भारत में 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाने लगा. हिंदी भाषा का प्रचलन लगातार धीरे-धीरे बढ़ रहा है. 

वर्तमान दौर में बढ़ते अंग्रेजी के प्रचलन के कारण हिंदी बोलने वाले लोगों को गवार या अनपढ़ समझा जाता है. या यूं कह सकते हैं कि हिंदी बोलने वालों को तुच्छ नजरिए से देखा जाता है जो कि कतई सही नहीं है. आज हमारे देश के अधिकांश लोग अंग्रेजी भाषा के गुलाम बन बैठे हैं. हम अपनी हिंदी भाषा को बहुत सम्मान नहीं दे पा रहे हैं जो देश के प्रत्येक नागरिक में अपनी राजभाषा के प्रति दिखना चाहिए. 

आजकल देश के हर माता-पिता अपने बच्चे को अच्छे से अच्छे स्कूल में पढ़ाना चाहते हैं और उन्हें अच्छे से अच्छे स्कूल में प्रवेश भी दिलाते हैं. जहां इन स्कूलों में अंग्रेजी और अन्य भाषाओं पर तो काफी जोड़ दिया जाता है लेकिन हिंदी पर कोई खास ध्यान नहीं दिया जाता. अक्सर लोगों को लगता है कि हिंदी भाषा को पढ़कर कोई खास मौके नहीं मिलते हैं. यदि दूसरे देशों की तरह हर एक हिंदुस्तानी अपनी राष्ट्रभाषा हिंदी को बोलना और लिखना शुरू कर दे तो हिंदी भाषा को नंबर 1 पर पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता. लगभग अधिकांश देशों में उनके यहां की राजभाषा ही संपूर्ण देश में बोली जाती है और प्रयोग की जाती है. हिंदी दिवस को मनाने का मतलब है गुम हो रही हिन्दी को बचाने के लिए एक प्रयास.

Hindi Diwas Par Nibandh
Hindi Diwas Par Nibandh

essay on hindi diwas in hindi

प्रस्तावना

भारत में हर साल 14 सितंबर के दिन हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी  कई हज़ार वर्ष पुरानी भाषा है एवम इसका इतिहास भी उतना ही रोचक है। वैसे तो संस्कृत भाषा को हिंदी भाषा की जननी कहा जाता है जो की सही है लेकिन आज हिंदी भाषा में कई अन्य भाषाओं जैसे के अरबी, फारसी और उर्दू के शब्दों का प्रयोग किया जाने लगा है। यहां तक की हिंदी शब्द ही एक फारसी शब्द है.

इस तरह हिंदी कई भाषाओं के शब्दों को अपने अंदर समाहित करते हुए भी सरल एवं अनोखी है। आजादी के कुछ सालों बाद जब आधिकारिक तौर पर कोई राजभाषा नहीं थी तब संविधान सभा द्वारा हिंदी को राजभाषा चुने जाने का निर्णय लिया गया। यह निर्णय हिंदी की सरलता एवं लोगों द्वारा अत्यधिक प्रयोग करने पर लिया गया। जिसके बाद अंततः 14 सितंबर 1949 को विचार विमर्श करके एवं सबकी सहमति हिंदी भाषा को राजभाषा बनाए जाने का निर्णय लिया गया।

हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है? (hindi day essay in hindi)

14 सितंबर 1949 का दिन वो दिन था जब हिंदी को भारत की राजभाषा के रूप में चुना गया था। इसके बाद 14 सितम्बर 1953 को पहली बार हिंदी दिवस मनाया गया तब से लेकर आज तक हर साल आने वाली 14 सितम्बर को हिंदी दिवस मनाया जाने लगा। इसे मनाने के पीछे का कारण संविधान सभा के कार्यकर्ताओं द्वारा लिया गया निर्णय है। जिसमें सभी ने सोच विचार कर एवं सर्वसम्मति से हिंदी भाषा को राज भाषा बनाए जाने का निर्णय लिया।

इससे पहले सन 1918 में हिंदी साहित्य सम्मेलन के अवसर पर महात्मा गांधी द्वारा हिंदी को देश की राजभाषा बनाए जाने पर चर्चा की जा चुकी थी। जिसके बाद संविधान सभा द्वारा हिंदी भाषा को 14 सितंबर 1949 को राजभाषा के रूप में आधिकारिक रूप से घोषित किया गया।

हिंदी राजभाषा क्यों बनी? (rashtra bhasha hindi essay in hindi)

हिंदी सरल एवं स्पष्ट भाषा है बड़े सोच विचार एवं कई लोगों की सहमति के बाद इसे राजभाषा के तौर पर चुना गया। क्योंकि यह भारत में कई लोगों द्वारा बोली जाने वाली सबसे अधिक और लोकप्रिय भाषा है इसलिए भी इसका राजकीय भाषा चुना जाना कहीं हद तक सही था। आज हर कहीं हिंदी बोली जाती है एवम् भारत में अलग अलग जगह जहां मराठी, गुजराती, राजस्थानी लोग बसे हैं उन्हें भी हिंदी का अच्छा ज्ञान है। हिन्दी भाषा को ही संविधान सभा द्वारा राज भाषा के रूप में चुना गया इसलिए हिंदी राजभाषा बनी।

14 सितंबर को ही हिंदी दिवस क्यों मनाते हैं?

14 सितंबर के दिन हिंदी भाषा को राजभाषा के तौर पर चुने जाने के कारण ही इस दिन को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन विभिन्न आयोजनों द्वारा एवं प्रतियोगिताएं रख कर हिंदी दिवस को आयोजित किया जाता है। इसे लगभग पुरे एक सप्ताह तक मनाया जाता है। कई कार्यालयों एवं स्कूल कॉलेजों में भी इसे धूमधाम से मनाया जाता है जिसमें हिंदी की महत्त्व को समझाते हुए लोग भाषण देते हैं एवम आयोजित प्रतियोगिता में अव्वल स्थान प्राप्त करने वालों को सम्मानित भी करते हैं।

हिंदी दिवस का महत्व (hindi diwas ka mahatva essay in hindi)

राजकीय स्तर पर हिंदी भाषा को पहचान एवं नागरिकों के बीच अपनी मातृभाषा को एक एहम स्थान दिलाने में हिंदी दिवस का बहुत महत्व रहा है। समय बीतने के साथ लोग अपनी राज भाषा का उपयोग न करके अंग्रेजी भाषा का उपयोग करने लगे है। जिसके बीच हिंदी दिवस जैसे आयोजन और समारोह लोगों के बीच हिंदी भाषा को लेकर जागरूक करते रहते हैं।

जिसके कारण हमें और आने वाली भविष्य की पीढ़ी को अपनी मातृभाषा को जानने का अवसर मिलता है। इस आयोजन को और रुचिकर बनाने के लिए पुरुस्कार वितरण भी किया जाता है जिसमें हिंदी भाषा के क्षेत्र में अपना योगदान देने वाले और श्रेष्ठ कार्य करने वालों को पुरुस्कार द्वारा सम्मानित किया जाता है।

उपसंहार (rastrabhasa hindi essay in hindi)

हिंदी हमारी राजभाषा है और यह प्राचीन समय से हमारे साथ जुड़ी है। हमें आवश्यकतानुसार किसी भी अन्य भाषा का उपयोग करना चाहिए एवम उसे प्रयोग में लाना चाहिए। किसी खास दिन अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करने तक ही हमारा काम खत्म नहीं हो जाता है। हम अपने सामान्य बोल चाल में हिंदी का उपयोग कर सकते हैं जिससे हमारे साथ की एवम आने वाली पीढ़ी भी हिंदी भाषा को जान सके एवं उसका उपयोग कर सके। हमें अन्य भाषा का उपयोग वैकल्पिक तौर पर या आवश्यकता पड़ने पर ही करना चाहिए। 

hindi diwas par nibandh hindi me

हमारे सभी प्रिय विद्यार्थियों को इस hindi diwas par nibandh से जरूर मदद हुई होगी यदि आपको यह essay on hindi diwas in hindi अच्छा लगा है तो कमेंट करके जरूर बताएं कि आपको यह hindi diwas par nibandh hindi mein कैसा लगा? हमें आपके कमेंट का इंतजार रहेगा और आपको अगला Essay कौन से टॉपिक पर चाहिए इस बारे में भी आप कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं ताकि हम आपके अनुसार ही अगले टॉपिक पर आपके लिए निबंध ला सकें.

Leave a Comment