Hindi Diwas Speech in Hindi: हिंदी भाषा का महत्व भाषण

क्या आप भी “Hindi Diwas Speech in Hindi” की तलाश कर रहे हैं? यदि हां, तो आप इंटरनेट की दुनिया की सबसे बेस्ट वेबसाइट essayduniya.com पर टपके हो. यदि आप Hindi Diwas Speech in Hindi for Students, Hindi Diwas Speech in Hindi, Speech on Hindi Diwas, Hindi Diwas Par Bhashan यही सब सर्च कर रहे हैं तो आपका इंतजार यही पूरा होता है.

Hindi Diwas Speech in Hindi

यहां हम आपको “Hindi Diwas Speech in Hindi” उपलब्ध करा रहे हैं. इस निबंध/ स्पीच को अपने स्कूल या कॉलेज के लिए या अपने किसी प्रोजेक्ट के लिए उपयोग कर सकते हैं. इसके साथ ही यदि आपको किसी प्रतियोगिता के लिए भी Hindi Diwas Speech in Hindi for Students तैयार करना है तो आपको यह आर्टिकल पूरा बिल्कुल ध्यान से पढ़ना चाहिए. 

Hindi Diwas Speech in Hindi (1 Minutes Speech on Hindi Diwas in Hindi)

सबसे पहले में इस मंच को प्रणाम करते हुए यहां उपस्थित माननीय अतिथिगणों, प्रधानाचार्य एवम शिक्षकों का अभिवादन करती हूं। आज हिंदी दिवस के अवसर पर हम सभी इस सभागृह में एकत्रित हुए हैं। मैं इस अवसर पर अपने कुछ विचार प्रकट करना चाहती हूं। हिंदी हमारी सबसे प्राचीनतम और राष्ट्रीय भाषा है। इसे हमारे पूर्वजों द्वारा आम बोलचाल के लिए उपयोग किया जाता था और आज भी हम हिंदी को अपनी भाषा के रूप में उपयोग करते हैं।

Whatsapp Group Join
Telegram channel Join

एक भारतीय होने के नाते हमारा यह कर्तव्य बनता है, कि हम अपनी राष्ट्रभाषा का गर्व से उपयोग करें एवं अपने आने वाली पीढ़ियां तक इसे पहुंचाएं और इसका महत्व समझाएं। इसके लिए सर्वप्रथम हमें अपनी भाषा को सम्मान देने एवं इसका उपयोग करने की आवश्यकता है। आज सभा में हम सभी को यह प्रण लेना चाहिए कि हम अपनी हिंदी भाषा को हमेशा सर्वोपरि रखेंगे और इसका उपयोग गर्व से करेंगे। अब मैं अपनी स्पीच को यहीं समाप्त करना चाहूंगी धन्यवाद! 

हिंदी भाषा का महत्व भाषण

Hindi Diwas Speech in English

G20 शिखर सम्मेलन पर निबंध

Rajasthan Mission 2030 Essay in Hindi

आत्मनिर्भर भारत पर निबन्ध

My Vision for My Rajasthan in 2030 Essay PDF Download

मेरी माटी मेरा देश अभियान पर निबंध

2047 का भारत निबंध Hindi

शिक्षा में हिंदी भाषा का महत्व  (2 Minutes Speech on Hindi Diwas in Hindi)

आज के इस हिंदी दिवस के आयोजन में उपस्थित सभी अतिथिगणों, प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों को मेरा प्रणाम। सबसे पहले तो मैं आप सभी को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देना चाहती हूं। आज सभी भारतीयों के लिए खास दिन है, क्योंकि आज राष्ट्रीय हिंदी दिवस (National Hindi Day) है। हिंदी भाषा के महत्व को जानते हुए संविधान सभा द्वारा हिंदी भाषा को राष्ट्रीय भाषा के रूप में घोषित किया गया। इसके साथ ही भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा हिंदी दिवस मनाए जाने की शुरुआत की गई।

सबसे पहले हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया था। इसके बाद से लेकर आज तक हिंदी दिवस को राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जा रहा है। पूरे विश्व में अंग्रेजी और मंदारिन भाषा के बाद हिंदी भाषा का उपयोग किया जाता है। इसका उपयोग मुख्य रूप से भारत में आम बोलचाल और संवाद के लिए किया जाता है। हिंदी भाषा का उपयोग हम प्राचीन काल से करते आ रहे हैं। यह हमारी धरोहर है और इसे हमें आगे तक बढ़ाने और संजोए रखने के लिए इसका सम्मान करना और इसके महत्व को बनाए रखना बहुत आवश्यक है।

यह बात और है कि आज कई कारणों के चलते  हम सभी लोग अंग्रेजी भाषा को सीखने और उसका उपयोग करने की होड़ में लगे हुए हैं, लेकिन हमें मूल रूप से हिंदी भाषा का उपयोग करना चाहिए एवं इसका सम्मान करना चाहिए। अंत में, मैं बस इतना कहना चाहूंगी की हिंदी भाषा हमारा गौरव है, और हमें इस पर गर्व करना चाहिए। धन्यवाद!

Hindi Diwas Speech in Hindi
Hindi Diwas Speech in Hindi

 

हिंदी भाषा का महत्व भाषण (3 Minutes Speech on Hindi Diwas in Hindi)

आज की सभा में उपस्थित अभी अतिथिगणों, प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों का अभिवादन करती हूं। आज मैं यहां हिंदी दिवस के मौके पर हिंदी भाषा के महत्व के ऊपर कुछ शब्द कहना चाहूंगी। हम सभी जानते हैं, की हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है और यह मुख्य रूप से भारत में बोली जाती है। भारत एक ऐसा देश है, जहां हर चीज में आपको विविधता देखने को मिल जाएगी चाहे, वह धर्म हो संस्कृति हो परंपरा हो वेशभूषा हो खानपान हो, या फिर भाषा हो। भारत में हिंदी के अलावा मराठी, पंजाबी, मालवी, निमाड़ी, अंग्रेजी, हरियाणवी एवं ऐसी ही कई सारी भाषाएं बोली जाती हैं।

यहां अलग-अलग राज्य में अलग-अलग भाषाएं बोली जाती हैं, लेकिन हिंदी भाषा का उपयोग व्यापक रुप से किया जाता है। हिंदी हमारे देश की सबसे पुरानी और राष्ट्रीय भाषा है। इसे भारत के अलावा अन्य देशों में भी बोला जाता है। भारत की आजादी के बाद संविधान सभा में हिंदी भाषा के महत्व को लेकर चर्चा की गई, जिसमें इसे राष्ट्रीय भाषा के रूप में चुना जाने का फैसला किया गया। 26 जनवरी 1950 को संविधान के अनुच्छेद 343 के तहत हिंदी भाषा को आधिकारिक भाषा के रूप में चुना गया। 1953 में 14 सितंबर के दिन पहली बार हिंदी दिवस को मनाया गया जिसके बाद से यह हर साल राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जा रहा है।

इतना ही नहीं वैश्विक स्तर पर हिंदी भाषा को पहचान दिलाने के लिए 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी भाषा विश्व में बोली जाने वाली तीसरी भाषा है। हमें अपनी हिंदी भाषा का इस्तेमाल करने में किसी प्रकार की झिझक महसूस ना करके इसे गर्व से बोलना चाहिए, आखिर यह हमारी राष्ट्रीय भाषा है। आप सभी को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अब मैं अपनी स्पीच को विराम देता हूं, धन्यवाद!

Hindi Diwas Par Bhashan (5 Minutes Speech on Hindi Diwas in Hindi)

सबसे पहले मैं यहां उपस्थित महानुभवुओं, प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों का अभिवादन करना चाहता हूं। आज हम सभी इस सभा में हिंदी दिवस (Hindi Diwas 2023) मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। हर साल 14 सितंबर के दिन पूरे देश में हिंदी दिवस को मनाया जाता है। यह दिन हम सभी भारतीयों के लिए और हिंदी भाषी लोगों के लिए बड़ा खास दिन है। भारत विविधताओं वाला देश है, जिसमें विभिन्न धर्म, जाति, रंग-रूप, वेशभूषा, संस्कृति और परंपरा के लोग रहते हैं, इसके साथ ही भारत में विभिन्न भाषाएं बोली जाती हैं। लेकिन मुख्य रूप से भारत के लोगों द्वारा हिंदी भाषा का ही उपयोग किया जाता है।

क्या आप जानते हैं, विश्व भर में 420 मिलियन से ज्यादा लोगों की पहली भाषा हिंदी है और वे संवाद के लिए हिंदी भाषा का उपयोग करते हैं, जबकि 120 मिलियन लोग दूसरी भाषा के तौर पर हिंदी का प्रयोग करते हैं। भारत की आजादी के बाद संविधान सभा ने 14 सितंबर 1949 को देवनागरी लिपि हिंदी भाषा को देश की आधिकारिक भाषाओं में से एक के रूप में स्वीकार किया। 26 जनवरी सन 1950 को संविधान के अनुच्छेद 343 में हिंदी को आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया गया।

देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू जी द्वारा देश में हिंदी दिवस मनाने का प्रशंसनीय फैसला लिया गया। भारत में सबसे पहली बार 14 सितंबर 1953 को पहली बार हिंदी दिवस को मनाया गया। इसके साथ ही हिंदी भाषा को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए विश्व हिंदी दिवस भी मनाया जाने लगा। 10 जनवरी 2006 को सबसे पहली बार विश्व हिंदी दिवस (World Hindi Day) मनाया गया।

इस साल देशभर में 14 सितंबर 2023 से लेकर 29 सितंबर के बीच हिंदी पखवाड़े (Hindi Pakhwada) का आयोजन किया जा रहा है। आज जब लोग अंग्रेजी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, और अंग्रेजी के इस्तेमाल की होड़ में लगे हुए हैं, तब भी देश की अधिकांश आबादी हिंदी भाषा का ही उपयोग करती है। यह भाषा सबको आसानी से समझ आने वाली भाषा है। इस भाषा का उपयोग सदियों से किया जाता रहा है, जो हमारी पिछली पीढियां इस्तेमाल करती थी।

अगर हम अंग्रेज देश को देखें तो वहां आज भी लोग अपनी अंग्रेजी भाषा मैं ही संवाद करते हैं, तो फिर हम सभी लोग अंग्रेजी ना आने पर शर्मिंदा क्यों होते हैं, क्योंकि हमारी राष्ट्रीय भाषा तो हिंदी है। हमें तो इस पर गर्व होना चाहिए, कि आज भी हम सदियों से चली आ रही भाषा का उपयोग करते हैं।

हमें इस भाषा को अपनी आने वाली पीढ़ियों को बताने और इसे प्रसारित करने के लिए पहले खुद इसे सारी भाषाओं में सर्वोपरि रखने और इसका उपयोग करने की आवश्यकता है। हिंदी भाषा हमारी धरोहर है, हमें इसे संजोय रखना है। हिंदी भाषा को सम्मान देने और इसका महत्व बताने के लिए ही हर साल हिंदी दिवस मनाया जाता है। अपनी स्पीच को अब मैं यही विराम देना चाहूंगी धन्यवाद!

Hindi Diwas Speech in Hindi for Students

हमारे सभी प्रिय विद्यार्थियों को इस Hindi Diwas Speech in Hindi” जरूर मदद हुई होगी यदि आपको यह Hindi Diwas Speech in Hindi for Students अच्छा लगा है तो कमेंट करके जरूर बताएं कि आपको यह Hindi Diwas Speech in Hindi कैसा लगा? हमें आपके कमेंट का इंतजार रहेगा और आपको अगला Essay या Speech कौन से टॉपिक पर चाहिए. इस बारे में भी आप कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं ताकि हम आपके अनुसार ही अगले टॉपिक पर आपके लिए निबंध ला सकें.

G20 शिखर सम्मेलन पर निबंध

Rajasthan Mission 2030 Essay in Hindi

विश्व साक्षरता दिवस पर निबंध

आत्मनिर्भर भारत पर निबन्ध

My Vision for My Rajasthan in 2030 Essay PDF Download

मेरी माटी मेरा देश अभियान पर निबंध

2047 का भारत निबंध Hindi

एक भारत श्रेष्ठ भारत पर निबंध

Clean India Green India Essay in Hindi

Join WhatsApp Group CLICK HERE
ESSAYDUNIYA HOME CLICK HERE

Leave a Comment