Holi Essay in Hindi : होली पर निबंध

क्या आप भी “Holi Essay in Hindi” की तलाश कर रहे हैं? यदि हां, तो आप इंटरनेट की दुनिया की सबसे बेस्ट वेबसाइट essayduniya.com पर टपके हो. यदि आप Holi Essay in Hindi, Holi Festival Essay, Holi Essay in Hindi for Child, Holi pe Essay in Hindi, Holi Par Essay in Hindi, Holi ka Nibandh Hindi mein, Holi Nibandh Hindi, Holi par Hindi mein Nibandh यही सब सर्च कर रहे हैं तो आपका इंतजार यही पूरा होता है.

Holi Essay in Hindi

यहां हम आपको “Holi Essay in Hindi” उपलब्ध करा रहे हैं. इस निबंध/ स्पीच को अपने स्कूल या कॉलेज के लिए या अपने किसी प्रोजेक्ट के लिए उपयोग कर सकते हैं. इसके साथ ही यदि आपको किसी प्रतियोगिता के लिए भी Holi Essay in Hindi for Child तैयार करना है तो आपको यह आर्टिकल पूरा बिल्कुल ध्यान से पढ़ना चाहिए. 

10 Lines on Holi in Hindi

Holi Essay in Hindi (1000 Words)

प्रस्तावना

भारत एक ऐसा अनोखा देश है जहां अलग-अलग धर्मों के लोग एक साथ रहते हैं यहां सभी धर्मों के लोगों के अपने अलग-अलग त्योहार हैं जिसे वे बड़ी धूमधाम के साथ मनाते हैं। ऐसा ही होली का त्यौहार हिंदू धर्म का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। होली का त्यौहार हिंदू धर्म के अलावा भारत में मौजूद सभी धर्म के लोग बड़ी धूम-धाम के साथ मनाते हैं। इस त्यौहार को एकता का प्रतीक भी कहा जाता है। भारत में हिंदू कैलेंडर के हिसाब से होली का त्यौहार सभी मैं सबसे पहले आता है।होली के बाद से ही अन्य त्योहारों का शुभारंभ होता है।

होली की शुरुआत कैसे हुई? (How start Holi Festival?)

होली की शुरुआत की एक अलग पौराणिक कथा है। कथा के अनुसार हिरणकश्यप नाम का एक राक्षस था जिसका पुत्र प्रहलाद भगवान विष्णु का परम भक्त था। हिरण्यकश्यप को उसके पुत्र की भक्ति से काफी तकलीफ थी उसने प्रह्लाद को मारने के लिए कई प्रयास किए लेकिन विष्णु भक्ति में प्रह्लाद को हर बार बचा लिया। एक बार हिरण कश्यप ने अपनी बहन होलिका को जिसे ब्रह्मा द्वारा आग में ना जलने का वरदान था उसे प्रह्लाद को लेकर आग में बैठने को कहा। होलिका प्रह्लाद को लेकर आग में बैठ गई लेकिन प्रह्लाद को कुछ नहीं हुआ और वरदान होने के बाद भी होलिका जलकर मर गई। तभी से होली त्यौहार मनाने की शुरुआत हुई।

होली क्यों मनाई जाती है? (Why we Celebrate Holi?)

होली का त्योहार अच्छाई पर बुराई का प्रतीक माना जाता है। भगवान विष्णु के परम भक्त प्रहलाद ने अपनी भक्ति से अच्छाई को बुराई पर जीत दिलाई थी। इसीलिए होली का त्यौहार मनाया जाता है। होली का त्यौहार जीवन में नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार ऐसा मानना है होली का त्यौहार सभी के जीवन में खुशियां लेकर आता है और दुखों को दूर करता है। फाल्गुन माह में होली का त्यौहार मनाया जाता है इस फाल्गुन माह में मौसम काफी खुशनुमा और रंगीन रहता है। होली त्यौहार को मनाने की और भी कई पुरानी कथाएं हैं लेकिन मुख्य रूप से होलिका दहन के कारण या त्यौहार मनाया जाता है।

होली कब मनाई जाती है? (When we celebrate Holi?)

होली का त्यौहार प्रतिवर्ष फाल्गुन माह में मनाया जाता है। फाल्गुन महा प्रतिवर्ष फरवरी या मार्च के माह में आता है जब ठंड खत्म होने लगती है और धीरे-धीरे गर्मी आने लगती है। फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष में होली का दहन कर अगले दिन होली का त्यौहार मनाया जाता है। इसके अलावा भारत के अन्य राज्यों में होली को अलग-अलग दिन अलगअलग तरह से मनाया जाता है। अप में सबसे प्रसिद्ध होली वृंदावन और मथुरा में खेली जाती है यहां की होली देखने के लिए लोग काफी दूर-दूर से आते हैं। वृंदावन में होली 7 दिनों के लिए मनाई जाती है। जहां अलग-अलग तरह होली जिसमें लठमार होली छापामार होली सामिल है।

होली का हमारे जीवन में क्या महत्व है? (Importance Of Holi Festival)

होली का हमारे जीवन में काफी विशेष महत्व है। होली का त्यौहार मुख्य रूप से समाज में होने वाले जातिवाद अमीर गरीब उच्च नीच के भेदभाव को खत्म कर सब को एक समान करना है होली का त्यौहार हमें अच्छाई की राह पर चलने की प्रेरणा देता है, और यह सीख भी देता है कि बुराई से हमेशा लोगों का नाश ही होता है। होली के त्यौहार के दिन हमें अपनी सारी कड़वाहट भूल कर लोगों को गले लगाकर प्रेम पूर्वक अपना जीवन व्यतीत करना चाहिए। होली के त्यौहार से हमें जीवन में आगे बढ़ने की सीख मिलती है। होली का त्यौहार लोगों को करीब लाकर संबंधों को मजबूत बनाता है। यह चारों और समाज में प्रेम और भाईचारे को बढ़ाता है।

होली का इतिहास (Holi History)

इतिहासकारों के अनुसार होली का इतिहास काफी पुराना माना जाता है। होली भारत का एक सबसे प्राचीन त्यौहार है जिसे होलिका नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा होली को वसंत ऋतु में मनाए जाने के कारण इसे वसंतोत्सव और काममहोत्सव के नाम से भी जाना जाता है।इतिहासकारों के अनुसार होली त्योहार का वर्णन कई सारे प्राचीन ग्रंथों में मिलता है। इसके अलावा नारायण पुराण और भविष्य पुराण में होली का विशेष वर्णन किया गया है। इसके अलावा मुस्लिम सुप्रसिद्ध पर्यटक अलबरूनी ने भी अपनी ऐतिहासिक यात्रा में होली का वर्णन किया है। उन्होंने कहा है कि यह त्यौहार हिंदुओं के अलावा कई मुस्लिम भी मनाते हैं।

होली मनाने का कारण (Reason of Holi Festival)

होली मनाने का मुख्य कारण होलिका का आग में दहन होना है। जब होलिका प्रहलाद को अपनी गोद में बैठा कर आग में बैठी थी उस वक्त होलिका के पास वरदान होने के बाद भी वह आग में जलकर भस्म हो गई। इसी कारण से होली का त्यौहार मनाया जाता है इसके अलावा होली का त्यौहार मनाने का एक अलग कारण भी है। देश में खेती करने वाले किसानों की फसल फरवरी या मार्च के माह में आ जाती है जिसकी खुशी में वह होली का त्यौहार मनाते हैं। इस दिन सभी किसान लकड़ी कंडो का ढेर लगा कर अपनी पहली फसल कटाई का कुछ हिस्सा आग में डालकर भगवान से प्रार्थना करते हैं।

होली का त्यौहार हमें क्या संदेश देता है? (Lesson From Holi Festival)

होली त्यौहार का सबसे बड़ा संदेश यह है कि हमें हमेशा ईश्वर की भक्ति करना चाहिए। होली का त्यौहार हमें अपने जीवन से नकारात्मक विचारों और वस्तुओं को दूर करने का संदेश देता है। होली का त्योहार खुशियों और रंगों का त्योहार है। मैं इस त्यौहार से जीवन में हमेशा खुश रहने का और अपने जीवन को रंगीन बनाए रखने का संदेश मिलता है। हमें अपने जीवन को सकारात्मक ऊर्जा के साथ जीना चाहिए एवं हमेशा भगवान की भक्ति करते रहना चाहिए। होली के त्यौहार के दिन हमें अपनी सारी नकारात्मक सोच और वस्तु को होली की आग में जला कर हमेशा के लिए खत्म कर देना चाहिए। और जीवन को एक नई शुरुआत देकर उसे खुशी-खुशी जीना चाहिए।

उपसंहार

होली का त्योहार पूरे भारतवर्ष में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। भारत के अलावा होली का त्यौहार विश्व के कुछ देश जैसे कि अमेरिका कनाडा बांग्लादेश में भी बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार हमारी संस्कृति और परंपरा को दर्शाते हैं इसलिए हमें इन त्योहारों को पूरी श्रद्धा और पवित्रता के साथ मनाना चाहिए। लेकिन समाज में मौजूद कुछ ऐसे तत्व जो इन त्योहारों को केवल गलत कामों को करने के लिए मनाते हैं। उनके कारण हमारे त्यौहार की पवित्रता और परंपरा खराब होती है। होली का त्यौहार सभी के लिए खुशियां लेकर आता है इसीलिए हमें ऊंची नीची जात पात का भेदभाव भूलकर सब के साथ मिलकर बड़े प्रेम से होली मनाना चाहिए।

Holi Essay in Hindi for Child

हमारे सभी प्रिय विद्यार्थियों को इस “Holi Essay in Hindi” जरूर मदद हुई होगी यदि आपको यह Holi Essay in Hindi for Child अच्छा लगा है तो कमेंट करके जरूर बताएं कि आपको यह Holi Essay in Hindi कैसा लगा? हमें आपके कमेंट का इंतजार रहेगा और आपको अगला Essay या Speech कौन से टॉपिक पर चाहिए. इस बारे में भी आप कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं ताकि हम आपके अनुसार ही अगले टॉपिक पर आपके लिए निबंध ला सकें.

कोरोना पर निबंध

रूस-यूक्रेन युद्ध पर निबंध

बेटी बचाओ बेटी पढाओ निबंध

समाचार पत्र पर निबंध

शरद ऋतु पर निबंध

मेरी मां पर निबंध

तुलसीदास पर निबंध

ऊर्जा संरक्षण पर निबंध

JOIN TELEGRAM GROUP CLICK HERE
ESSAYDUNIYA HOME CLICK HERE

Sharing Is Caring:

Leave a Comment