Holi Essay, Holi Nibandh Hindi, Holi Essay in Hindi for Child

क्या आप भी “Holi Essay” की तलाश कर रहे हैं? यदि हां, तो आप इंटरनेट की दुनिया की सबसे बेस्ट वेबसाइट essayduniya.com पर टपके हो. यदि आप Holi Essay, Holi Essay in Hindi, Holi Festival Essay, Holi Essay in Hindi for Child, Holi pe Essay in Hindi, Holi Par Essay in Hindi, Holi ka Nibandh Hindi mein, Holi Nibandh Hindi, Holi par Hindi mein Nibandh यही सब सर्च कर रहे हैं तो आपका इंतजार यही पूरा होता है.

Holi Essay

यहां हम आपको “Holi Essay” उपलब्ध करा रहे हैं. इस निबंध/ स्पीच को अपने स्कूल या कॉलेज के लिए या अपने किसी प्रोजेक्ट के लिए उपयोग कर सकते हैं. इसके साथ ही यदि आपको किसी प्रतियोगिता के लिए भी Essay on Holi in Hindi तैयार करना है तो आपको यह आर्टिकल पूरा बिल्कुल ध्यान से पढ़ना चाहिए. 

10 Lines on Holi in Hindi

Holi Essay in Hindi

Holi Festival Essay (100 words)

भारत को हमेशा से ही एक अभिन्न त्योहारों का का देश माना जाता है। यहां विभिन्न प्रकार और परंपराओं के त्योहार मनाए जाते हैं। इन सभी त्योहारों में से एक मुख्य त्योहार होली का भी है। होली का त्योहार पूरे भारत में सभी जाति धर्म के लोगों द्वारा मनाया जाता है। होली के त्यौहार को भाईचारे और सद्भावना का त्योहार भी कहा जाता है। इस दिन लोग पुराने से पुराने गिले-शिकवे भूलकर एक दूजे को रंग लगाकर अपना भाईचारा बढ़ाते हैं। भारत की संस्कृति में कई सारे त्यौहार मनाए जाते हैं। उनमें से एक होली भी है जो लोगों के जीवन में उत्साह और उमंग हमेशा बनाए रखना है।

Whatsapp Group Join
Telegram channel Join

Holi Essay in Hindi for Child (200 words)

प्राचीन काल से ही भारत की संस्कृति में कई सारे त्यौहार अपने अलग-अलग महत्व के साथ मनाए जाते हैं। सभी त्योहारों को मनाने की अपनी अलग रीति रिवाज और खुशी होती है। ऐसे ही एक भारत का पुराना त्यौहार है। जिसे हम रंगों का त्योहार या होली के नाम से जानते हैं। होली का त्यौहार हर साल फरवरी या मार्च के महीने में मनाई जाती है। विशेष रुप से होली फाल्गुन मास के दिन मनाई जाती है। इस दिन लोग होलिका दहन करके अगले दिन चैत्र मास की कृष्ण पक्ष को होली का त्यौहार मनाते हैं।

होली का त्यौहार भारत देश में सबसे प्रिय त्योहार माना जाता है इस दिन सभी जाति समुदाय संप्रदाय के लोग एक साथ बिना किसी मनमुटाव के होली का त्यौहार मनाते हैं। सभी लोग आपसी भाईचारा दिखाते हुए एक दूजे को रंग-बिरंगे गुलाल लगाते हैं। होली के दिन सभी लोग अपने घरों या आसपास के किसी गार्डन में एकत्रित होकर होली का पर्व मनाते हैं। दिन युवा व्यक्ति भांग का सेवन कर होली के उत्सव में धूम मचाते हैं। होली का महत्व सभी के जीवन में काफी होता है, क्योंकि इस दिन सभी लोग अपने सारे दुख-दर्द गिले-शिकवे भूलकर एक दूजे के साथ खुशी-खुशी यह त्यौहार मनाते हैं।

Holi pe Essay in Hindi (300 words)

प्रस्तावना

होली का त्योहार भारत में सबसे ज्यादा खुशी और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यहां त्यौहार अपने साथ एक अलग प्रकार की सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है। जिससे कि लोग होली के प्रति काफी उत्साहित नजर आते हैं। फागुन मास लगते ही जैसे-जैसे ठंडी कम होती जाती है। वैसे ही मौसम खुशनुमा और होली का आगमन हो जाता है। भारत में लोग होली के आगमन से काफी प्रसन्न होते हैं और उसे मनाने के लिए काफी उत्साहित भी होते हैं। यह त्यौहार किसी विशेष जाति संप्रदाय का त्योहार नहीं बल्कि पूरे देश का त्यौहार होता है।

होली कैसे मनाई जाती है?

होली का त्योहार फाल्गुन माह में मनाया जाता है। होली के 1 दिन पहले होलिका दहन की जाती है जिसमें लकड़ी कंडे डालकर लोग आग लगाकर उसके चारों और नाचते गाते हैं। तथा दूसरे दिन सुबह की होलिका दहन की पूजा के साथ होली का शुभारंभ किया जाता है। इस दिन लोग अपने बड़े बुजुर्गों को रंग लगाकर उनसे आशीर्वाद लेते हैं छोटे बच्चे एक दूजे के साथ काफी मस्ती भरी होली खेलते हैं। इस दिन गली मोहल्ले में सभी जगह लोग साउंड सिस्टम लगाकर होली के गीत लगाकर नाचते गाते हैं। नवविवाहित जोड़े होली के लिए काफी उत्सुक रहते हैं वह भी अपने प्यार को व्यक्त करने के लिए होली के रंगों का सहारा लेते हैं। बड़ी धूमधाम के साथ होली पूरे देश में मनाई जाती है।

Holi Essay
Holi Essay

उपसंहार

होली के त्यौहार के दिन लोग आपसी रंजिश भूल कर एक दूजे को गले लगाकर अपना दोस्त बना लेते हैं। इस त्यौहार को प्रेम और सद्भावना का प्रतीक भी कहा जाता है। लेकिन समाज के कुछ ऐसे आपराधिक तत्व हैं जो इस त्यौहार को गलत नजरिए से देखते हैं। कुछ लोग इस दिन मदिरा पीकर या जुआ खेलकर त्यौहार की पवित्रता को नष्ट करते हैं। भारत की संस्कृति में हर त्यौहार को एक पवित्रता के साथ मनाया जाता है। ऐसे में कुछ लोग त्यौहार की पवित्रता और उसकी अहमियत को कम करते हैं। होली जैसा त्यौहार इंसान के जीवन में नई उमंग और खुशियां लेकर आता है। इस दिन लोग अपनी कई पुरानी यादें होलिका दहन में जलाकर जीवन की नई शुरुआत करते हैं।

Holi Nibandh Hindi (500 words)

प्रस्तावना

भारत में पूरे साल अलग-अलग तरह के त्योहार मनाए जाते हैं। लेकिन इन सभी त्योहारों की शुरुआत होली त्यौहार के बाद होती है। होली नए साल के साथ आने वाला सबसे बड़ा त्यौहार है। भारत में होली एक काफी प्रसिद्ध त्योहार है जिसे भारत के हर राज्य में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इतना ही नहीं बल्कि होली का त्यौहार भारत के अलावा कनाडा अमेरिका बांग्लादेश जैसे कुछ देशों में भी मनाया जाता है। होली का त्योहार रंगों का त्योहार माना जाता है।सभी लोगों को अपने जीवन में नए रंग पसंद होते हैं। शायद इसीलिए पूरे विश्व में होली इतनी पसंद की जाती है।

होली कब मनाई जाती है? (How to celebarte Holi?)

होली का त्यौहार फागुन माह में मनाई जाती है। फागुन मास में ठंड की विदाई के साथ हल्की हल्की गर्मी होती है, और मौसम काफी खुशनुमा होता है। होली का त्योहार विशेष रूप से 2 दिन मनाया जाता है पहले दिन फागुन माह को सभी लोग होलिका दहन करते हैं इसके अगले दिन चैत्र माह की कृष्ण पक्ष को होली का त्यौहार मनाया जाता है। होली का त्यौहार भारत के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग रीति-रिवाज के साथ मनाया जाता है। इसमें से मथुरा वृंदावन की होली विश्व में सबसे प्रसिद्ध होली मानी जाती है। वृंदावन जैसा होली का त्यौहार पूरे विश्व में कहीं नहीं मनाया जाता।

होली क्यों मनाते हैं? (Why we Celebarte Holi?)

पौराणिक कथाओं एवं विष्णु पुराण के अनुसार राक्षस राजा हिरणकश्यप का 1 पुत्र था जिससे प्रहलाद नाम से जाना जाता था। राक्षस राजा का पुत्र होने के बाद भी प्रह्लाद हमेशा विष्णु भगवान की भक्ति में खोया रहता था। जिससे उसके पिता हिरण कश्यप को काफी तकलीफ होती थी। उन्होंने प्रह्लाद को मारने के लिए कई प्रयास किए। एक दिन हिरण्यकश्यप की बहन होलिका ने राजा से कहा कि मुझे भगवान ब्रह्मा ने आग में ना जलने का वरदान दिया है। मैं प्रहलाद को गोद में लेकर आग में बैठ जाऊंगी। जब होली का प्रह्लाद को लेकर आग में बैठी तो भगवान का वरदान होने के बाद भी वह आग में जल गई और प्रह्लाद जीवित रहा। तभी से होलिका दहन का त्यौहार मनाया जाता है और अगले दिन होली का त्यौहार मनाया जाता है।

होली का महत्व (Importance of Holi)

होली का त्योहार अच्छाई पर बुराई का प्रतीक भी माना जाता है। इसलिए लोग इस दिन अपनी सारी बुरी आदतें भूलकर अच्छाई को अपनाते हैं। इस दिन लोग अपने सालों पुराने मतभेद वाद-विवाद को भूलकर गले लग कर भाईचारे का संबंध बनाते हैं। यह त्यौहार इंसानों के मन से ऊंच नीच जात पात का भेदभाव खत्म कर सभी लोगों को एक समान होने की प्रेरणा देता है। इस दिन अमीर गरीब सब लोग बड़े प्रेम के साथ होली का त्यौहार मनाते हैं और मिठाई बांट कर एक दूजे को होली की बधाई देते हैं। इसलिए इस त्यौहार को दोस्ती का प्रतीक माना जाता है और भारत में इस त्यौहार का इतना महत्व है।

उपसंहार

होली जैसे बड़े त्यौहार के बाद ही भारत में अन्य त्योहारों का शुभारंभ होता है। होली को मनाने के कुछ और भी कारण है जैसे कि किसानों की फसल आने की खुशी में भी होलिका दहन और होली का त्यौहार मनाया जाता है। मैं होली का त्यौहार सबसे पसंदीदा त्यौहार है इसे मनाने के लिए सभी लोगों के पास अपने अपने अलग रीति रिवाज होते हैं। लेकिन कुछ लोग इस त्यौहार को गलत ढंग से भी मनाते हैं। कुछ लोग इस त्यौहार को सिर्फ नशा करने के लिए मनाते हैं जिससे कि देश की संस्कृति और होली जैसी पवित्र त्यौहार का अपमान होता है।

Holi ka Nibandh Hindi mein

हमारे सभी प्रिय विद्यार्थियों को इस “Holi Essay” जरूर मदद हुई होगी यदि आपको यह Holi ka Nibandh Hindi mein अच्छा लगा है तो कमेंट करके जरूर बताएं कि आपको यह Holi Nibandh Hindi कैसा लगा? हमें आपके कमेंट का इंतजार रहेगा और आपको अगला Essay या Speech कौन से टॉपिक पर चाहिए. इस बारे में भी आप कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं ताकि हम आपके अनुसार ही अगले टॉपिक पर आपके लिए निबंध ला सकें.

शरद ऋतु पर निबंध

मेरी मां पर निबंध

तुलसीदास पर निबंध

ऊर्जा संरक्षण पर निबंध

JOIN TELEGRAM GROUP CLICK HERE
ESSAYDUNIYA HOME CLICK HERE

Leave a Comment