निबंध लेखन या Essay Writing एक कला है। छोटी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों से लेकर बड़ी-बड़ी परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यार्थियों को परीक्षा में निबंध लिखने के लिए आते हैं। चलिए तो जानते हैं, निबंध लिखना का तरीका, निबंध कैसे लिखा (How to Write Essay in Hindi) जाता है और एक अच्छे निबंध लिखने के लिए क्या जरूरी होता है। लेकिन इसे जानने से पहले हम थोड़ा निबंध के बारे में जान लेते हैं, की निबंध की क्या होता है, इसकी परिभाषा क्या है, और यह कितने प्रकार के होते हैं।
How to Write Essay in Hindi
निबंध की परिभाषा क्या है? (Definition of Essay)
निबंध, नि+बंध इन दो शब्दों से मिलकर बना है। जिसका अर्थ है, किसी भी विषय पर सुव्यवस्थित, रचनात्मक, विचारपूर्वक और क्रमबद्ध रूप से लिखना।
पंडित श्यामसुंदर दास जी के अनुसार “निबंध वह लेख है, जिसमें किसी विषय पर विस्तारपूर्वक और पाठिडत्यपूर्वक तरीके से विचार किया गया हो।“
निबंध के अंग और प्रकार (Types of Essay)
निबंध के दो प्रधान अंग बताए गए हैं, जिसमें प्रस्तावना, मुख्य विषय और उपसंहार शामिल हैं। निबंध के चार प्रकार होते है,
- वर्णात्मक निबंध: इस प्रकार के निबंध में किसी सजीव या निर्जीव वस्तु का वर्णन किया जाता है। जिसमें किसी स्थान, परिस्थिति, दृश्य, वस्तु आदि को आधार बनाया जाता है।
- विचारात्मक निबंध: इस तरह के निबंधों में किसी विषय के गुण-दोष का वर्णन किया जाता है, जिसमें लेखक अपनी कल्पना और चिंतन शक्ति के माध्यम से इस प्रकार के निबंध को लिखता है।
- विवरणात्मक निबंध: किसी ऐतिहासिक, पौराणिक, आकस्मिक या इसी प्रकार की घटना का वर्णन करने वाले निबंध, विवरणात्मक निबंध कहलाते हैं।
- भावात्मक निबंध: भावनात्मक निबंध में लेखक किसी विषय पर अपने भाव प्रकट करता है। इस प्रकार के निबंध में भाव प्रधान होता है।
निबंध के विषय (Essay Topics)
निबंध के विषय आमतौर पर प्रचलित विषय होते हैं। यह कोई त्यौहार, या कोई समस्या, प्राकृतिक आपदा और भी इस तरह के विषय आदि हो सकते हैं। जैसे धार्मिक और राष्ट्रीय त्यौहार में दीपावली, होली, पंद्रह अगस्त, गणतंत्र दिवस आदि हो गए और किसी प्रकार की समस्या जैसे प्रदूषण, भ्रष्टाचार, ग्लोबल वार्मिंग आदि विषय होते हैं। निबंध के विषय काफी विस्तृत होते हैं, यह किसी एक व्यक्ति वस्तु से लेकर संसार में व्याप्त वस्तु आदि के बारे में भी लिखा जा सकता है। निबंध में आप अपने विचार व्यक्त करते हैं, लेकिन आपको ध्यान रखना है, की ये अनौपचारिक न लगे। निबंध में किसी भी विषय पर आपको व्यक्तिगत विचार निष्पक्ष होकर प्रस्तुत करने होते हैं।
निबंध की शुरुआत कैसे करते हैं?
निबंध की शुरुआत में सबसे पहले प्रस्तावना लिखते हैं। जिसमें आपको विषय से संबंधित परिचय देना होता है। जैसे अगर आप पर्यावरण दिवस पर निबंध लिख रहे हैं, तो आपको प्रस्तावना में पर्यावरण दिवस के बारे में बताना है। जिसमें आप बता सकते हैं, की इसे कब मनाया जाता है, और इसे मानने की शुरुआत कब से हुई थी।
निबंध का प्रस्तावना कैसे लिखते हैं?
किसी निबंध के आरंभ में सबसे पहले प्रस्तावना लिखी जाती है। प्रस्तावना में आपको निबंध के विषय के बारे में परिचय देना होता है। जैसे उदाहरण के लिए अगर आप भ्रष्टाचार पर निबंध लिख रहे हैं, तो आपको इसके बारे में बताना है। कुछ अच्छे और प्रभावी शब्दों का इस्तेमाल करना है। आप शुरुआत में लिख सकते हैं, की भ्रष्टाचार क्या है, और कैसे यह आज देश के विकास के लिए समस्या बना है। आपको प्रस्तावना में केवल संक्षिप्त में और अच्छे वाक्य बताना है, जबकि आपको निबंध के विषय से जुड़ी मूल बातों को अगले उपशीर्षक (sub-heading) में बताना है।
किसी भी विषय पर अच्छा निबंध कैसे लिखें (How To Write Essay on Any Topic)
निबंध क्रमबद्ध तरीके से लिखा जाता है। आपको निबंध लिखने से पहले उसके शीर्षक यानी की टॉपिक पर अच्छे से ध्यान देना चाहिए। इसके बाद आपको शीर्षक के अनुसार चरण दर चरण क्रमबद्ध रूप से निबंध को लिखना चाहिए। उदाहरण के लिए अगर आपके निबंध का शीर्षक प्रदूषण है, तो आपको सबसे पहले इसकी प्रस्तावना, प्रदूषण की परिभाषा, इसके प्रकार, प्रभाव और दुष्परिणाम, प्रदूषण नियंत्रण के उपाय और अंत में उपसंहार या निष्कर्ष लिखना चाहिए।
निष्कर्ष/उपसंहार कैसे लिखा जाता हैं?
निबंध के सबसे अंतिम में निष्कर्ष लिखा जाता है। पूरे विषय का निचोड़ आपको निबंध के निष्कर्ष में डालना होता है। यह इस तरीके से लिखा जाना चाहिए, की जिसमें निबंध के प्रस्तावना और मध्य भाग में लिखे हुए विषय के तर्क पर जोर दिया गया हो। उदाहरण के तौर पर अगर आप जल बचाएं, जल है तो कल है, के विषय पर निबंध लिख रहे हैं, तो आपको इसके निष्कर्ष में बताना चाहिए, की जल के बिना यह धरती कैसी होगी और अगर आज हमें जल नहीं बचाया तो जीवन कैसा होगा। इसके साथ ही आपको जल कैसे बचाया जा सकता है, इसके बारे में भी निष्कर्ष के अंत में कुछ वाक्य लिखना चाहिए।
आसान तरीके से निबंध कैसे लिखें?
निबंध लिखने के लिए आपको निबंध के शीर्षक को देखने के साथ-साथ यह देखने की जरूरत है, की निबंध कितने शब्दों में लिखा जाना है। अगर निबंध को 100 या 200 शब्दों में लिखा जाना है, तो आपको निबंध के विषय का परिचय, इसका मूल भाग और निष्कर्ष उपशीर्षक के बजाय अनुच्छेद (Paragraph) में लिखना होता है। निबंध लिखने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होता है, जैसे
- निबंध के विषय में आपको पूर्ण और सही जानकारी प्राप्त होना चाहिए।
- आपको निबंध के लिए ऐसे विषय को चुनना चाहिए। जिसके बारे में आपको अच्छे से जानकारी हो।
- निबंध की हर पंक्ति में जहां जो चिन्ह आवश्यक हो, जैसे अल्प विराम, उदाहरण चिन्ह, पूर्ण विराम आदी को लगाएं।
- निबंध में सरल भाषा का उपयोग करें।
- सभी उपशिर्षकों (subheading) में लिखी जाने वाली सामाग्री एक दूसरे से संबंधित होनी चाहिए।
- निबंध लिखते समय यह ध्यान देना चाहिए, किसी पंक्ति की पुनरावृत्ति न हो रही हो।
- निबंध में विषय अनुसार छोटे और सरल वाक्यों का प्रयोग करें।
5वी से लेकर 12वी कक्षा के लिए निबंध के विषय 2023
- इंटरनेट के फायदे और नुकसान
- विज्ञान अभिशाप या वरदान
- गर्मी की छुट्टी पर निबंध
- जल है, तो कल है
- ग्लोबल वार्मिंग पर निबंध
- समाचार पत्र
- महिला सशक्तिकरण
- प्रदूषण की समस्या
- बेरोजगारी
- महात्मा गांधी पर निबंध
- विज्ञान के चमत्कार निबंध
- आजादी का अमृत महोत्सव पर निबंध
- प्रदूषण पर निबंध
FAQs Related to How to Write Essay in Hindi
निबंध के शरीर में क्या-क्या होना चाहिए?
निबंध के शरीर में प्रस्तावना, मुख्य विषय और निष्कर्ष होना चाहिए।
अच्छे निबंध में कौन कौन से गुण होने चाहिए?
एक अच्छा निबंध पढ़ने और समझने में आसान होना चाहिए। जिसके अंदर किसी विषय पर पूर्ण और संछिप्त जानकारी प्रदान की गई हो।
निष्कर्ष में क्या लिखा जाता है?
निबंध के विषय में जो भी आपकी अंतिम राय, सुझाव या टिप्पणी होती है, उसे आप निष्कर्ष में शामिल करते हैं।
निबंध में कितने अनुच्छेद होते हैं?
निबंध में अनुच्छेद की संख्या, निबंध के विषय और उसे कितने शब्दों में लिखा जाना है, उस पर निर्भर करती है। लेकिन एक निबंध में कम से कम 3 से 5 अनुच्छेद होने चाहिए।
JOIN TELEGRAM GROUP | CLICK HERE |
ESSAYDUNIYA HOME | CLICK HERE |