क्या आप भी “Indian Army Essay in Hindi” की तलाश कर रहे हैं? यदि हां, तो आप इंटरनेट की दुनिया की सबसे बेस्ट वेबसाइट essayduniya.com पर टपके हो. यदि आप Short Essay on Indian Army Day, Essay on indian army day in 300 words, bhartiya sena par nibandh, sena essay, Indian army essay यही सब सर्च कर रहे हैं तो आपका इंतजार यही पूरा होता है.
Indian Army Essay in Hindi
यहां हम आपको “Indian Army Essay in Hindi” उपलब्ध करा रहे हैं. इस निबंध/ स्पीच को अपने स्कूल या कॉलेज के लिए या अपने किसी प्रोजेक्ट के लिए उपयोग कर सकते हैं. इसके साथ ही यदि आपको किसी प्रतियोगिता के लिए भी bhartiya sena par nibandh तैयार करना है तो आपको यह आर्टिकल पूरा बिल्कुल ध्यान से पढ़ना चाहिए.
Indian Army Essay in Hindi 100 words
Indian Army Essay in Hindi: भारतीय सेना विश्व की सबसे ताकतवर सेनाओं में से एक है। हमारे देश की सुरक्षा में भारतीय सेना अहम भूमिका निभाती है। सेना के जवान देश के खातिर दिन रात सीमाओं पर तैनात रहते हैं। भारतीय सैनिक हमारे देश के दुश्मनों से हमारी रक्षा करते है। हमारे भारत की सेना हमेशा अपने देश और नागरिक के प्रति समर्पित रहती है। सेना में बहुत सारे साहसी और बहादुर सैनिक होते हैं, जो केवल देश के रक्षा के लिए जीते मरते हैं। हमारी पूरी भारतीय सेना एक साथ मिलकर भारत की ताकत को दर्शाती है। हमें अपने सैनिकों और सेना पर गर्व होना चाहिए। यह भारतीय सेना स्वयं से पहले देश और समस्त भारतीयों को सुरक्षित रखती है।
भारतीय सेना दिवस पर भाषण
पोंगल पर निबंध
लोहरी पर निबंध
मकर सक्रांति पर निबंध
Indian Army Essay in Hindi 200 words
Indian Army Essay in Hindi: भारतीय सेना हमारे देश की सीमाओं की रक्षा करती है। यह दूसरे देश की सेनाओं को अपने देश के भीतर आने से रोकती है। भारतीय सेना दुश्मन देशों के हर प्रकार के हमलों से देश की एवं भारतीयों की रक्षा करती है। भारतीय सेना में मुख्य तीन सेनाएं शामिल है जल सेना, थल सेना, और वायु सेना। इन तीनों सेनाओ ने मिलकर भारत की सेना को बहुत मजबूत बनाया है। हमारे देश की रक्षा की जिम्मेदारी सेना के जवानों को सौंपी गई है, जिन्होंने यह जिम्मेदारी बखूबी निभाई है।
भारतीय सेना की कमान हमारे देश के राष्ट्रपति हाथ में होती है। भारतीय सेना विश्व की दूसरी सबसे बड़ी सेना है, जिसका निर्वाहन देश के रक्षा मंत्रालय द्वारा किया जाता है। भारतीय सेना के सैनिक देश की सीमाओं की सुरक्षा कर देश के भीतर शांति का माहौल बनाए रखते हैं। भारतीय सेना में एक बड़ा भाग थल सेना के रूप में शामिल है, जो मुख्य रूप से देश की सीमाओं की रक्षा करती है। जलसेना हमारी समुद्री सीमाओं की रक्षा करती है।
वायुसेना आसमान की ऊंचाइयों में जाकर दुश्मनों का सफाया करती है। कई वर्षों से हमारी भारतीय सेना के जवानों ने देश की रक्षा के लिए स्वयं को कुर्बान करती आ रही है। ऐसे जवानों को श्रद्धांजलि देने एवं भारतीय सेना को प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिवर्ष 15 जनवरी को भारतीय सेना दिवस मनाया जाता है।
Indian Army Essay in Hindi 300 words
प्रस्तावना
Indian Army Essay in Hindi: भारत में प्रतिवर्ष 15 जनवरी के दिन भारतीय सेना दिवस (indian army day) मनाया जाता है। इस दिन भारतीय सेना के बल और शौर्य का प्रदर्शन किया जाता है। भारतीय सेना दिवस के दिन सभी मुख्य सेनाओं के सैनिकों को प्रोत्साहन दिया जाता है। भारत की सेना कई वर्षों से हमारे देश की रक्षा करती आ रही है। अब तक भारतीय सेना ने आजादी के बाद से कई बार दुश्मन देशों को हमारे देश की सीमा से खदेड़ कर भगाया है। देश की रक्षा और देश के भीतर शांति और सुरक्षा बनाए रखने में सेना का महत्वपूर्ण योगदान होता है।
सेना दिवस कैसे मनाते है? ( How to celebrate Indian ArmY Day)
सेना दिवस प्रतिवर्ष 15 जनवरी को मनाया जाता है। इस दिन सेना मुख्यालय दिल्ली में सैन्य परेड आयोजित की जाती है। इस परेड में सेना अपने अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन करती है, कई बहादुर सैनिक अपने शौर्य का प्रदर्शन करते हैं, तथा किसी युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को इस दिन सम्मानित भी किया जाता है। देश की तीनों मुख्य सेना जल सेना, थल सेना, वायु सेना अपने-अपने अस्त्र और युद्ध कलाओं का प्रदर्शन करती है। इस सेना दिवस के दिन भारत के राष्ट्रपति सेना अध्यक्ष और प्रधानमंत्री भी परेड में शामिल होते हैं। इस दिन हमारे वीर शहीद जवानों को तोपों की सलामी दी जाती है।
निष्कर्ष
भारतीय सेना सदैव देश में शांति बनाए रखने के लिए और देश की रक्षा के लिए तत्पर रहती है। सेना के जवान अपने परिवारों से दूर, अपना सब कुछ छोड़कर बिना किसी स्वार्थ के देश की सेवा कर रहे हैं। देश की रक्षा और देशवासियों की सुरक्षा के लिए भारतीय सेना का बलिदान वास्तव में हम सभी भारत वासियों के लिए गर्व की बात है। चाहे कोई भी परिस्थिति हो हमारे सैनिक हमेशा युद्ध के लिए तैयार रहते हैं और सदैव देश सुरक्षा को बनाए रखते हैं।
Indian Army Essay in Hindi 500 words
प्रस्तावना
Indian Army Essay in Hindi: सभी देशों के लिए उनकी सेना सबसे महत्वपूर्ण होती है। एक सेना ही होती है, जो देश की सुरक्षा और नागरिकों की रक्षा के लिए सदैव काम करती है। भारतीय सेना भी कई दशकों से अपने साहस और बल से देश की रक्षा करती आ रही है। भारत की सेना को प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिवर्ष 15 जनवरी को भारतीय सेना दिवस (indian army day) मनाया जाता है। भारतीय सेना दिवस की शुरुआत भारत में सबसे पहले सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल के.एम करियप्पा को सम्मान देने के लिए किया गया था। तभी से देश में सभी सेनाओं के वीर सैनिकों को सम्मान देने के लिए सेना दिवस मनाया जा रहा है।
भारतीय सेना का इतिहास ( Indian Army History)
भारतीय सेना का इतिहास बेहद पुराना है। ऐसा माना जाता है कि, भारतीय सेना का गठन चौथी शताब्दी में हो गया था ,लेकिन उस समय सेना में सिर्फ थल सेना शामिल थी। 1913 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान वायु सेना एवं जल सेना का गठन किया गया। भारतीय सेना सदियों से देश की रक्षा करती आ रही है। भारतीय सेना के इतिहास के साथ भारतीय सेना की अपनी एक अलग परंपरा भी है। सभी भारतीय सेनिक इस परंपरा को निभाते आ रहे हैं। वैसे तो भारत की सेनाएं मुख्य रूप से तीन है, लेकिन सेनाओं के अंदर कुछ सैनिकों के दल को विशेष सेना के रूप में विभाजित किया गया है। इतिहास में हमेशा भारतीय सेना का नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा गया है।
भारतीय सेना दिवस क्यों मनाया जाता है? (Why we Celebrate Indian Amry Day)
सेना दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य भारतीय सेना के उन जवानों को श्रद्धांजलि देना है, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। इस आयोजन को दिल्ली सेना मुख्यालय में मनाया जाता है। इस दिन सभी सेनाओं के सेनाध्यक्ष इस आयोजन में शामिल होकर वीर सैनिकों को पुरस्कार से सम्मानित करते हैं। हमारी सेना के शहीद वीरों को तोपों से श्रद्धांजलि दी जाती है। भारतीय सेना ना सिर्फ दुश्मनों से हमारे देश की रक्षा करती है, बल्कि प्राकृतिक आपदाओं से लड़ने में भी सबसे आगे होती है। देश की सेवा हर प्रकार से करना भारतीय सेना का मुख्य धर्म होता है। इसलिए सेना के जवानों के जज्बे और हौसले को बढ़ावा देने के लिए सेना दिवस मनाया जाता है।
भारतीय सेना के अंग (Indian Army Parts)
पिछले कुछ वर्षों से सेना सिर्फ थल सेना के रूप में जानी जाती थी। लेकिन समय के साथ-साथ हमारी सेना ने काफी विकास कर लिया है ।आज हमारी सेना के पास वायु सेना एवं जलसेना भी है। जल सेना और वायु सेना को भारतीय सेना के अभेद्य अंग माने जाते हैं, जल सेना हमारी समुद्री सीमा की रक्षा करती है और दुश्मनों को समुंदर के रास्ते देश में आने से रुकती है। इसी तरह हमारी वायुसेना आकाश के रास्ते होने वाले हमले को रोकने का काम करती है। आज हमारी तीनों सेनाओं के पास एक से बढ़कर एक एडवांस हथियार हैं, जिनसे वे अपने देश को दुश्मनों से बचाए रखते हैं।
निष्कर्ष
15 जनवरी के दिन बड़ी धूमधाम से सेना दिवस का आयोजन किया जाता है। इस आयोजन में देश के प्रधानमंत्री देश के राष्ट्रपति एवं अन्य सेनाध्यक्ष शामिल होते हैं। इस कार्यक्रम को दिल्ली में सेना मुख्यालय में आयोजित किया जाता है। सैनिकों के परिवार के लोग इस कार्यक्रम को देखने के लिए दूर-दूर से आते हैं। इस कार्यक्रम में हमारे देश के सैनिकों द्वारा कई विशेष तरह के कर्तव्य दिखाए जाते हैं। हमारे देश के जवानों को प्रोत्साहन देना देश के नागरिकों का कर्तव्य होता है इसीलिए इस तरह के कार्यक्रम में जाकर उनके हौसले को बढ़ावा देना चाहिए।
Bhartiya Sena Par Nibandh
हमारे सभी प्रिय विद्यार्थियों को इस “Indian Army Essay in Hindi” जरूर मदद हुई होगी यदि आपको यह bhartiya sena par nibandh अच्छा लगा है तो कमेंट करके जरूर बताएं कि आपको यह Indian Army Essay in Hindi कैसा लगा? हमें आपके कमेंट का इंतजार रहेगा और आपको अगला Essay या Speech कौन से टॉपिक पर चाहिए. इस बारे में भी आप कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं ताकि हम आपके अनुसार ही अगले टॉपिक पर आपके लिए निबंध ला सकें.
JOIN TELEGRAM GROUP | CLICK HERE |
ESSAYDUNIYA HOME | CLICK HERE |