क्या आप भी “Lal Bahadur Shastri essay in Hindi” की तलाश कर रहे हैं? यदि हां, तो आप इंटरनेट की दुनिया की सबसे बेस्ट वेबसाइट essayduniya.com पर टपके हो. यदि आप Lal Bahadur Shastri essay in Hindi, Lal Bahadur Shastri in Hindi, Lal Bahadur Shastri Essay, Short essay on Lal Bahadur Shastri in Hindi, Lal Bahadur Shastri Information in Hindi, Lal Bahadur Shastri wife, Lal Bahadur Shastri achievements, Lal Bahadur Shastri height, When was Lal Bahadur Shastri died यही सब सर्च कर रहे हैं तो आपका इंतजार यही पूरा होता है.
Lal Bahadur Shastri Essay in Hindi
यहां हम आपको “Lal Bahadur Shastri essay in Hindi” उपलब्ध करा रहे हैं. इस निबंध/ स्पीच को अपने स्कूल या कॉलेज के लिए या अपने किसी प्रोजेक्ट के लिए उपयोग कर सकते हैं. इसके साथ ही यदि आपको किसी प्रतियोगिता के लिए भी Lal Bahadur Shastri in Hindi तैयार करना है तो आपको यह आर्टिकल पूरा बिल्कुल ध्यान से पढ़ना चाहिए.
Lal Bahadur Shastri Essay in Hindi 100 words
लाल बहादुर शास्त्री एक सच्चे देश प्रेमी थे। जिन्हें स्वतंत्र भारत के दूसरे प्रधानमंत्री के रूप में जाना जाता है। लाल बहादुर शास्त्री का देश के लिए प्रेम और समर्पण कभी भुला नहीं जा सकता। लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को वाराणसी में हुआ था। शास्त्री जी बचपन से ही बड़े निडर और बहादुर व्यक्ति थे। उन्होंने 16 वर्ष की आयु से ही गांधी जी के आंदोलनों में हिस्सा लेना प्रारंभ कर दिया था। एक क्रांतिकारी होने के साथ शास्त्री जी महान राजनीतिक नेता भी थे। लाल बहादुर शास्त्री अपने राष्ट्रप्रेम के कारण पूरे विश्व में जाने जाते हैं। शास्त्री जी भारत के महान पुरुषों में से एक है।
Lal Bahadur Shastri Essay in Hindi 200 words
भारत देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री थे। भारत को अंग्रेजों से स्वतंत्र कराने में शास्त्री जी का काफी योगदान रहा। शास्त्री जी को भारत देश में आज एक स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता के रूप में जानते हैं। शास्त्री जी का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को मुगलसराय वाराणसी में हुआ था। 2 अक्टूबर के दिन भारत में गांधी जयंती के साथ लाल बहादुर शास्त्री जयंती भी मनाई जाती है। शास्त्री जी ने भारत देश को स्वतंत्र कराने में अपना काफी योगदान दिया।
मात्र 16 वर्ष की आयु से ही शास्त्री जी ने कई आंदोलनों में हिस्सा लेना प्रारंभ कर दिया था। शास्त्री जी पंडित जवाहरलाल नेहरू के बेहद करीबी व्यक्ति थे। वे दोनों हमेशा स्वतंत्रता की लड़ाई में एक साथ रहते थे। अपनी देश सेवा और देश के प्रति निष्ठा के कारण शास्त्री जी कांग्रेस पार्टी के एक वरिष्ठ नेता बने। 1945 में स्वतंत्रता के बाद शास्त्री जी को स्वतंत्र भारत का गृहमंत्री एवं रेल मंत्री बनाया गया। लाल बहादुर शास्त्री जी ने अपने जीवन काल में देश की खूब सेवा की, भारत के गृह मंत्री बनने के बाद 1964 में नेहरू जी की मृत्यु के बाद शास्त्री जी को भारत का दूसरा प्रधानमंत्री बनाया गया। प्रधानमंत्री के रूप में वे केवल 2 वर्षों तक कार्यरत रहे और दुर्भाग्यवश 1966 में शास्त्री जी की मृत्यु हो गई।
Lal Bahadur Shastri Essay in Hindi 300 words
प्रस्तावना: आज लाल बहादुर शास्त्री जी का नाम भारत के महान पुरुषों में शामिल है। लाल बहादुर शास्त्री भारत के सबसे लोकप्रिय नेता माने जाते हैं। जिन्होंने अपने जीवन में महात्मा गांधी से प्रेरणा लेकर कई बड़े कार्य किए। लाल बहादुर शास्त्री जी एक स्वतंत्रता सेनानी एक राजनेता और एक महान देशभक्त थे। जिनकी देश के प्रति निष्ठा ईमानदारी और भक्ति के लिए उन्हें पूरे विश्व में जाना जाता है। भारत की स्वतंत्रता में शास्त्री जी ने अहम भूमिका निभाई एवं भारत के स्वतंत्र होने के बाद उन्होंने कई राजनीतिक पदों पर कार्यरत रहकर देश की सेवा की। शास्त्री जी ने हमेशा देश में भाईचारे और शांति को बढ़ावा दिया।
लाल बहादुर शास्त्री का स्वतंत्रता संग्राम: लाल बहादुर शास्त्री जी ने गांधी जी से नेतृत्व प्राप्त कर देश के कई स्वतंत्रता आंदोलनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भारत में शास्त्री जी को दूध और हरित क्रांति का जनक माना जाता है। मात्र 16 वर्ष की आयु में लाल बहादुर शास्त्री जी और गांधी जी द्वारा चलाए गए असहयोग आंदोलन में कूद पड़े और 1920 में उन्हें जेल भेज दिया गया। इसके अलावा गांधी जी द्वारा आयोजित सभी आंदोलनों में शास्त्री जी सक्रिय रहे। उनकी देशभक्ति और देश प्रेम देखकर कई राजनीतिक नेताओं ने उन्हें बढ़ावा दिया।
निष्कर्ष : शास्त्री जी ने अपना पूरा जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया था। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री के रूप में एवं स्वतंत्रता सेनानी के रूप में देश की सेवा की ,शायद इसीलिए सभी भारत वासियों के हृदय में शास्त्री जी के लिए इतना सम्मान पाया जाता है। शास्त्री जी का पूरा जीवन लोगों को प्रेरणा देने में व्यतीत हो गया। उन्होंने ‘जय जवान जय किसान’ जैसे अद्भुत नारे देकर लोगों को किसान और जवान के योगदान के बारे में बताया। लाल बहादुर शास्त्री जी देश के सबसे प्रिय प्रधानमंत्री माने जाते हैं, ऐसे महान पुरुषों के जन्म से भारत की भूमि और भी महान हो जाती है।
Lal Bahadur Shastri Essay in Hindi 500 words
प्रस्तावना
लाल बहादुर शास्त्री जी का जीवन अनुशासन और सादगी का प्रतीक माना जाता है। शास्त्री जी देश के ऐसे नेता माने जाते हैं, जिन्होंने सभी वर्गों के लोगों के लिए एक समान कार्य किए। देश से कई कुप्रथाओ को बंद करने के लिए भी शास्त्री जी ने खूब संघर्ष किया। एक सामान्य मध्यम वर्गीय परिवार में जन्म लेने के बाद भी उन्होंने देश की स्वतंत्रता में अपना योगदान देने का फैसला किया। हालांकि शास्त्री जी के परिवार से उनके अलावा किसी और ने कभी स्वतंत्रता की लड़ाई में भाग नहीं लिया। शास्त्री जी ने अपनी मातृभूमि को स्वतंत्र कराने के लिए सभी से विरोध कर स्वतंत्रता की लड़ाई में अपना संपूर्ण योगदान दिया।
लाल बहादुर शास्त्री का प्रारंभिक जीवन : लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 में वाराणसी के मुगलसराय में हुआ। उनके पिता का नाम शारदा प्रसाद था, जो कि एक शिक्षक थे और माता का नाम राम दुलारी देवी था। शास्त्री जी की दो बहने थी, जिनका नाम सुंदरी देवी और कैलाशी देवी था। दुर्भाग्यवश जब शास्त्री जी मात्र 1 वर्ष के थे तब उनके पिताजी का देहांत हो गया। फिर उनकी माताजी उन्हें लेकर अपने पिता के घर आ गई। कुछ समय बाद शास्त्री जी ने शिक्षा के साथ-साथ स्वतंत्रता आंदोलनों में भाग लेना प्रारंभ कर दिया। उन्हें इन सभी चीजों से दूर रखने के लिए उनकी माता ने 24 वर्ष की आयु में उनका विवाह ललिता देवी के साथ कर दिया।
लाल बहादुर शास्त्री की शिक्षा
शास्त्री जी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा 4 वर्ष की आयु से प्रारंभ की थी। उन्होंने कक्षा छठवीं तक की पढ़ाई मुगलसराय के ईस्ट सेंट्रल रेलवे इंटर कॉलेज से पूरी की। छठी कक्षा पास होने के बाद वे अपने परिवार के साथ वाराणसी चले गए। जहां उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज में प्रवेश लिया। जब वह दसवीं कक्षा में थे ,तो उन्होंने गांधी जी का भाषण सुना, जिससे वे बेहद प्रभावित हुए। गांधी जी के विचारों से प्रभावित होकर शास्त्री जी ने स्कूल से अपना दाखिला वापस ले लिया, और गांधी जी द्वारा चलाए गए असहयोग आंदोलन में हिस्सा लेने चले गए। स्वतंत्रता आंदोलन में विरोध करने के कारण उन्हें जेल भी भेजा गया, लेकिन नाबालिक होने के कारण उन्हें जल्द ही रिहा भी कर दिया गया।
शास्त्री जी का राजनीतिक जीवन
गांधी जी द्वारा आयोजित किए गए आंदोलनों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने के बाद, शास्त्री जी को कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं द्वारा प्रशंसा प्राप्त हुई। शास्त्री जी की देशभक्ति और देश प्रेम को देखकर उन्हें कांग्रेस पार्टी में एक नेता के रूप में शामिल किया गया। 15 अगस्त 1947 को जब भारत अंग्रेजों से स्वतंत्र हुआ तो शास्त्री जी को स्वतंत्र भारत के पहले परिवहन मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया। इसके बाद सन 1951 में शास्त्री जी को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी का जनरल सेक्रेटरी मनाया गया। धीरे-धीरे अपनी देश सेवा के कारण उन्हें 1952 में देश का रेल मंत्री नियुक्त किया गया। 1964 में नेहरू जी की एकात्मक मृत्यु के बाद शास्त्री जी को कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री का उम्मीदवार चुना गया। शास्त्री जी ने 1964 में भारत के प्रधानमंत्री का स्थान संभाला।
निष्कर्ष
भारत के सच्चे सपूत लाल बहादुर शास्त्री जी ने 2 वर्षों तक प्रधानमंत्री के रूप में भारत की सेवा की। सन 1966 में दिल का दौरा पड़ने के कारण भारत के लाल लाल बहादुर शास्त्री जी का निधन हो गया। शास्त्री जी का पूरा जीवन देश भक्ति और देश प्रेम का एक प्रतीक माना जाता है। उन्होंने छोटी उम्र से सभी सुखों को छोड़ देश सेवा को अपना कर्तव्य चुनाव। ऐसे महान व्यक्तित्व के धनी शास्त्री जी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। भारत में 2 अक्टूबर के दिन गांधी जयंती के साथ लाल बहादुर शास्त्री जयंती भी बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है। 2 अक्टूबर का दिन भारत के 2 महान पुरुषों का दिन है।
Short speech about youth Day
हमारे सभी प्रिय विद्यार्थियों को इस “Lal Bahadur Shastri essay in Hindi” जरूर मदद हुई होगी यदि आपको यह Lal Bahadur Shastri in Hindi अच्छा लगा है तो कमेंट करके जरूर बताएं कि आपको यह Lal Bahadur Shastri essay in Hindi कैसा लगा? हमें आपके कमेंट का इंतजार रहेगा और आपको अगला Essay या Speech कौन से टॉपिक पर चाहिए. इस बारे में भी आप कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं ताकि हम आपके अनुसार ही अगले टॉपिक पर आपके लिए निबंध ला सकें.
JOIN TELEGRAM GROUP | CLICK HERE |
ESSAYDUNIYA HOME | CLICK HERE |