क्या आप भी “Lohri Celebration in School Essay” की तलाश कर रहे हैं? यदि हां, तो आप इंटरनेट की दुनिया की सबसे बेस्ट वेबसाइट essayduniya.com पर टपके हो. यदि आप Short Essay on Lohri in Hindi, Why Lohri is celebrated, Lohri Celebration in School Essay, Lohri traditions, lohri essay in hindi यही सब सर्च कर रहे हैं तो आपका इंतजार यही पूरा होता है.
Lohri Celebration in School Essay
यहां हम आपको “Lohri Celebration in School Essay” उपलब्ध करा रहे हैं. इस निबंध/ स्पीच को अपने स्कूल या कॉलेज के लिए या अपने किसी प्रोजेक्ट के लिए उपयोग कर सकते हैं. इसके साथ ही यदि आपको किसी प्रतियोगिता के लिए भी Lohri Essay in Hindi तैयार करना है तो आपको यह आर्टिकल पूरा बिल्कुल ध्यान से पढ़ना चाहिए.
Lohri Essay in Hindi 100 words
लोहड़ी सिखों के मुख्य त्योहारों में से एक है। लोहरी त्यौहार उत्तर भारत में विशेष रूप से मनाया जाता है। इसे पंजाब हरियाणा दिल्ली के आसपास कई राज्यों में मनाया जाता है। यह त्यौहार पंजाबियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। लोहड़ी का त्यौहार 13 जनवरी को मनाया जाता है। यह त्यौहार फसल की कटाई की खुशी में मनाया जाता है। लोहड़ी के दिन सभी लोग शाम में इकट्ठा होकर अलाव जलाकर उसकी परिक्रमा लगाते हैं। इस पावन अवसर पर गीत गाकर, नित्य करके एक दूसरे को बधाई देते हैं। सभी लोग अलाव में मूंगफली, फुल्के डालकर पूजा करते हैं।
Lohri Celebration in School Essay 150 words
होली का त्यौहार भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह त्योहार विशेष रूप से पंजाबियों द्वारा मनाया जाता है। इस त्यौहार का पंजाबियों के लिए खास महत्व होता है। यह त्यौहार सर्दियों के दिनों में मनाया जाता है। इस त्यौहार को मकर संक्रांति से ठीक एक दिन पहले 13 जनवरी को मनाया जाता है। इस दिन सभी लोग आग जलाकर उसके आसपास चक्कर लगाते हैं, और नाचते-गाते इस त्यौहार का जश्न मनाते हैं।
भारत के सभी शहरों में लोग इस त्यौहार को अपने परिवार के साथ बड़े हर्षोल्लास से मनाते हैं। पंजाबी लोगों द्वारा इस दिन पारंपरिक वेशभूषा धारण की जाती है। वे अलाव जलाकर उसके चारों तरफ पारंपरिक भांगड़ा नृत्य भी करते हैं। लोहड़ी के दिन सभी लोग अपने परिजनों से मिलते हैं, और उन्हें मिठाईयां खिलाकर लोहड़ी की बधाइयां देते हैं। अलाव में मूंगफली, तिल, लकड़ियां, फुल्के डालने की परंपरा है, जिसे सभी लोग नृत्य करते-करते पूरा करते हैं।
short essay on lohri in hindi 200 words
लोहड़ी वैसे तो विशेष रूप से सिखों का त्योहार है, लेकिन भारत में सभी धर्म के लोग बड़ी आस्था के साथ मनाते हैं। इस त्यौहार को प्रतिवर्ष 13 जनवरी यानी कि मकर संक्रांति से 1 दिन पूर्व संध्या के समय में मनाया जाता है। यह त्यौहार पंजाबियों के लिए काफी खास होता है, वे इस दिन को बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं।
परिवार के बड़े- बुजुर्ग लोगों द्वारा लकड़ियां, कंडे इकट्ठा कर उनमें आग लगाई जाती है, और सभी लोग उस अलाव के आसपास घूम कर अलाव में तिल, मूंगफली, गुड़, फुल्के डालकर त्यौहार का जश्न मनाते हैं। लोहड़ी के दिन से कई धार्मिक मान्यताएं भी जुड़ी हैं, जो इसे और भी विशेष बनाते हैं। लोहड़ी की शाम सभी लोग बड़ी सुंदर तरह से तैयार होते हैं।
महिलाएं इस दिन पर विशेष रूप से पारंपरिक वेशभूषा धारण करती हैं। सभी लोग रात्रि में इकट्ठा होकर ढोल-ताशा के साथ, इस जश्न का शुभारंभ करते हैं। देर रात तक लोकगीत गाकर एक-दूसरे को इस त्यौहार की शुभकमानाएं देते हैं। लोहड़ी का दिन किसानों के लिए नई शुरुआत का प्रतीक होता है, जिस दिन वे भगवान से आने वाली फसल अच्छी हो उसके लिए कामना करते हैं। किसान इस दिन फसल कटाई का कुछ हिस्सा आग में अर्पण करते हैं।
Lohri Essay in Hindi 300 words
प्रस्तावना
भारत में कई सारे त्यौहार मनाए जाते हैं, जिनमें से एक लोहड़ी भी है। यह त्यौहार मुख्य रूप से पंजाबियों द्वारा मनाया जाता है। इसे उत्तर भारत में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब जैसे कई राज्य में मनाया जाता है। सिखों का त्यौहार होने के बावजूद भी हिंदू धर्म के सभी लोग इस त्यौहार को लेकर बड़े उत्सुक होते हैं। सभी लोग मिलकर इस त्यौहार को पूरी धूमधाम के साथ मनाते हैं। इस वर्ष भी लोहड़ी का त्यौहार 13 जनवरी 2023 को मनाया जायेगा।
कैसे मनाते है लोहड़ी (How to Celebrate Loahri)
इस दिन को सभी लोग बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। सब लोग संध्या में एक-साथ एकत्रित होकर लकड़ियां जलाकर उसकी परिक्रमा करते हैं। साथ ही अलाव में रेवाड़ी, मूंगफली की तिल के दानों की आहुति देते हैं। लोग अलाव के चारों तरफ बैठते हैं, एवं गुड से बनी मिठाई और पारंपरिक भोजन सरसों का साग मक्के दी रोटी खाते हैं। इस दिन पूरे भारत में सरकारी छुट्टी दी जाती है। सभी लोग एक साथ एकत्रित होकर भगवान से अच्छी फसल के लिए कामना करते हैं।
लोहड़ी का महत्व ( Lohri Importance)
लोहड़ी के दिन को सबसे छोटा और रात को सबसे बड़ी रात माना जाता है। इस दिन प्राचीन कथाओं के अनुसार दो बहनों की जंगल में आग लगाकर रातों-रात शादी कर गई थी जिसकी पीछे कोई पौराणिक कथा जुड़ी है। इसीलिए रात में लकड़ियां जलाकर इस त्योहार को मनाते हैं। इसके साथ नई फसल की कटाई की खुशी में भी यह त्यौहार पंजाबियों द्वारा बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है।
निष्कर्ष
भारत में सभी धर्म समुदाय के लोगों के अपने-अपने अलग विशेष त्योहार होते हैं, लेकिन लोहड़ी जैसे त्यौहार को हिंदू, सिख सभी लोग मिलकर बड़े उत्साह से मनाते हैं। यह त्यौहार प्रतिवर्ष जनवरी के माह में मनाया जाता है। सर्दियों का आनंद लेने के लिए लोहड़ी के अलाव के साथ गुड़ की बनी मिठाई का भी सेवन किया जाता है। लोहड़ी का त्यौहार किसानों के लिए एक नई शुरुआत के समान होता है।
Lohri Essay in Hindi
हमारे सभी प्रिय विद्यार्थियों को इस “Lohri Celebration in School Essay” जरूर मदद हुई होगी यदि आपको यह Lohri Essay in Hindi अच्छा लगा है तो कमेंट करके जरूर बताएं कि आपको यह Lohri Celebration in School Essay कैसा लगा? हमें आपके कमेंट का इंतजार रहेगा और आपको अगला Essay या Speech कौन से टॉपिक पर चाहिए. इस बारे में भी आप कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं ताकि हम आपके अनुसार ही अगले टॉपिक पर आपके लिए निबंध ला सकें.
JOIN TELEGRAM GROUP | CLICK HERE |
ESSAYDUNIYA HOME | CLICK HERE |