Mera Bharat Mahan Essay in Hindi: मेरा भारत महान पर निबंध

क्या आप भी mera bharat mahan nibandh की तलाश कर रहे हैं? यदि हां, तो आप इंटरनेट की दुनिया की सबसे बेस्ट वेबसाइट essayduniya.com पर टपके हो. यदि आप भी mera bharat mahan essay in hindi, mera bharat mahan nibandh, essay in hindi on mera bharat mahan, essay on mera bharat mahan in hindi, essay on mera bharat in hindi, mera desh mahan essay in hindi, mera bharat mahan essay in hindi for class 6, mera bharat mahan par nibandh, mera bharat mahan nibandh in hindi यही सब सर्च कर रहे हैं तो आपका इंतजार यही पूरा होता है.

Mera Bharat Mahan Essay in Hindi

यहां हम आपको एक शानदार mera bharat mahan essay in hindi उपलब्ध करा रहे हैं. इस निबंध को आप कक्षा 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 और 12 के लिए या अपने किसी प्रोजेक्ट के लिए उपयोग कर सकते हैं. यदि आप को किसी स्पीच के लिए टॉपिक essay in hindi on mera bharat mahan मिला है तो आप इस लेख को स्पीच के लिए भी उपयोग कर सकते हैं. इसके साथ ही यदि आपको किसी निबंध प्रतियोगिता के लिए भी essay on mera bharat mahan in hindi लिखना है तो आपको यह आर्टिकल पूरा बिल्कुल ध्यान से पढ़ना चाहिए.

mera bharat mahan nibandh (मेरा भारत महान पर निबंध 100 शब्दों में)

भारत एक ऐसा देश है जहां पर कई महापुरुषों ने जन्म लिया है. यहां पर गंगा जैसी पावन नदियां बहती है तो विवेकानंद जैसे महान महापुरुषों की जन्मस्थली भी भारत पर ही है. भारत एक ऐसा देश है जहां पर सभी संप्रदाय के लोग प्रेम भाव से मिलजुल कर एक दूसरे की सहायता करते हैं. हमारे देश में हर धर्म, जाति संस्कृति और मान्यताओं के लोग रहते हैं. कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक संपूर्ण भारत में विभिन्न पावन नदियां बहती है.

Whatsapp Group Join
Telegram channel Join

हमारा देश भारत दिनों दिन तरक्की कर रहा है और विकासशील देशों की सूची में आता है. मेरा जन्म भारत की इस पवित्र धरती पर हुआ है और मैं एक भारतीय होने के नाते अपने देश पर गर्व करता हूं. वास्तविकता में मेरा भारत महान है.

essay in hindi on mera bharat mahan (मेरा भारत महान पर 200 शब्दों का निबंध)

भारत को आजादी मिले 75 वर्ष हो चुके हैं. हमारा देश भारत लगातार उन्नति की ओर प्रगतिशील है. हमारे देश में विभिन्न प्रकार के संस्कृति और रीति रिवाज हैं. भारत की इस पावन धरा पर सैकड़ों महापुरुषों ने जन्म लिया है. वहीं इसी भारत भूमि पर भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस और गांधीजी जैसे महान क्रांतिकारियों ने भी जन्म लिया है. विवेकानंद जी द्वारा जब शिकागो अधिवेशन में अंग्रेजी बोलने वाले लोगों की धरती पर हिंदी में भाषण दिया था तो उस समय भारत का सीना गर्व से चौड़ा हो गया था.

आज हमारा देश हर क्षेत्र में उन्नति कर रहा है चाहे विज्ञान का क्षेत्र हो या चिकित्सा क्षेत्र. हमारे देश में सभी धर्म के लोग अपने त्यौहारों को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाते हैं. हमारा भारत जनसंख्या के मामले में विश्व में दूसरे स्थान पर आता है और क्षेत्रफल की बात करें तो विश्व में भारत का स्थान सातवें नंबर पर है. 

भारत महान पुरुषों से लेकर बड़े-बड़े महान क्रांतिकारियों की भूमि रही है. यहां पर महाराणा प्रताप और शिवाजी महाराज जैसे योद्धा हुए हैं जो अपनी तलवार से घोड़े सहित दुश्मन को अलग करने की ताकत रखते हैं. यहां पर अनेकों मंदिर-मस्जिद है. हमारा भारत सांप्रदायिकता का आदर्श है वास्तव में मेरा भारत महान है.

essay on mera bharat mahan in hindi (मेरा भारत महान पर 300 शब्दों में निबंध)

विश्व के सबसे प्राचीन देशों में से एक हमारा भारत है. भारत विश्व में दूसरी सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है. वही क्षेत्रफल के मामले में भारत सातवें नंबर पर आता है. यहां हमारे देश में विभिन्न धर्मों, जातियों और संस्कृति को मानने वाले लोग रहते हैं. हमारा प्यारा भारत विश्व में पर्यावरण और संस्कृति की विभिन्नता के कारण बहुत प्रसिद्ध है. हमें हमारे देश भारत पर गर्व होना चाहिए क्योंकि विश्व के उन महान देशों में से एक भारत है जो अलग-अलग जाति, धर्म, रंग, रूप, संस्कृति आदि के लोग होने के बावजूद भी सभी धर्मों के लोग यहां मिलजुल कर रहते हैं और अपने त्यौहार मनाते हैं.

भारत में विवेकानंद जैसे महानपुरुषों का जन्म हुआ है वहीं भारत की इस भूमि से अब्दुल कलाम जैसे वैज्ञानिकों ने भी जन्म लिया है. महान क्रांतिकारियों भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, देवगुरु जैसे हजारों लाखों महापुरुषों का जन्म भारत की इस धरा पर ही हुआ है. वही इतिहास के पन्नों में महाराणा प्रताप जैसे शूरवीर योद्धाओं का वर्णन है जिन से शत्रु भी कांपता था. भारत हमेशा अपने पड़ोसी देशों की मदद करता है और हमेशा मित्रता का हाथ आगे रखता है.

हमारा भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है यहां पर सभी धर्म के लोगों को समान समझा जाता है. भारत में कई विश्व प्रसिद्ध स्थल और स्मारक मौजूद है जिसमें आगरा का ताजमहल और गुजरात में स्थित दुनिया की सबसे ऊंची स्टैचू सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति जिसे यूनिटी ऑफ स्टेचू के नाम से जाना जाता है. हमारा देश लगातार बुलंदियों की ओर जा रहा है. भारत की अर्थव्यवस्था लगातार दूसरे देशों की अर्थव्यवस्था को पछाड़ रही है और लगातार ऊपर की ओर बढ़ती जा रही है. भारत आज दुनिया के हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है. वास्तविकता में संपूर्ण भारत एक देश नहीं बल्कि एक परिवार के रूप में दिखता है. सच में मेरा भारत देश महान है.

mera bharat mahan essay in hindi
mera bharat mahan essay in hindi

mera bharat mahan par nibandh (मेरा भारत महान निबंध 500 words)

प्रस्तावना/भूमिका:

जिस की भूमि पर हमने जन्म लिया है, जिसके अन्न, जल, वायु और सुख सुविधाओं ने हमें तन-मन से हष्ट पुष्ट बनाया है. जिसकी संस्कृति और इतिहास ने हमें संसार में सिर उठाकर जीने का अवसर प्रदान किया है. ऐसे स्वदेश पर गर्व करना परम कर्तव्य है. मुझे मेरे भारत पर गर्व है.

नामकरण एवं भौगोलिक स्थिति

ऐसा माना जाता है कि राजा दुष्यंत और शकुंतला के प्रतापी पुत्र सम्राट भरत के नाम पर हमारे देश का नाम ‘भारत’ पड़ा है. भरतखंड, जंबूद्वीप, आर्यवर्त, हिंदुस्तान, इंडिया यह सभी भी भारत की ही नाम रहे हैं. हमारा देश एशिया महाद्वीप के दक्षिण भाग में स्थित है. इसके उत्तर में हिमालय जैसा महान शिखर है वहीं दक्षिण में हिंद महासागर. पूर्वी सीमा पर असम, नागालैंड, त्रिपुरा आदि प्रदेश. वही दूसरी तरफ पश्चिम में राजस्थान और गुजरात है. 

संस्कृति एवं इतिहास

भारत विश्व के प्राचीनतम देशों में गिना जाता है. भारत के प्राचीन वैभव का परिचय हमें वेद, उपनिषद और पुराण आदि ग्रंथों से मिलता है. भारत की संस्कृति प्राचीन और महानतम संस्कृति रही है. इस संस्कृति ने ‘सर्वे भवन्तू सुखिन:’ अर्थात सभी सुखी रहें और सारी पृथ्वी के प्राणी एक परिवार के समान है. इस प्रकार के संदेश हमारी संस्कृति ने दिए हैं. संस्कृति ने सत्य, अहिंसा, परोपकार, दान, क्षमा, अति श्रेष्ठ मूल्यों को अपनाया है. भगवान महावीर, स्वामी विवेकानंद, राजा हरिश्चंद्र जैसे सत्य निष्ठ और गांधीजी जैसे अहिंसा के पालन करने वाले भारतीय संस्कृति की ही देन है. भारतीय संस्कृति सभी धर्मों को समान सम्मान देने का संदेश देती है. ‘अनेकता में एकता’ भारतीय संस्कृति की ही विशेषता है. 

प्राकृतिक वैभव

भारत भूमि पर प्रकृति ने अपार प्रेम बरसाया है. देश में छह ऋतु में बारी-बारी से देश का श्रृंगार करती है. एक तरफ आकाश को छूती हिमालय की चोटियां, और दूसरी तरफ हरे-भरे विस्तृत मैदान, बलखाती नदियां, दर्पण जैसे झील-ताल, वनस्पतियों से भरे वनांचल, और सागर का अनंत विस्तार क्या नहीं दिया है भारत को प्रकृति ने? भारत में वे सभी प्राकृतिक वैभव है जो एक खुशहाल क्षेत्र में होने चाहिए.

वर्तमान और भविष्य

आज भारत देश विशालतम और स्थिर लोकतंत्र है. अपने बहुमुखी विकास में जुटा हुआ है. ज्ञान-विज्ञान, व्यावसाय, शिक्षा एवं अध्यात्म हर क्षेत्र की प्रगति में अपने परचम लहरा रहा है. भारत लगातार विश्व की महाशक्ति बनने की ओर बढ़ता जा रहा है. भारत का भविष्य उज्जवल है. भारत की निरंतर बढ़ती अर्थव्यवस्था और स्थिर लोकतंत्र बता रहा है कि मेरा भारत जल्द ही फिर से विश्व गुरु के पद पर आसीन होने वाला है. 

उपसंहार

आज हमारे देश में ऐसी अनेक दुखद घटनाएं हो रही है जो हमारे राष्ट्रीय गर्व को ठेस पहुंचाती है. देश और विदेश, सभी जगहों पर हमें अपने देश की छवि को खराब होने से बचाना होगा. राष्ट्रीय एकता और अखंडता की रक्षा करने के लिए अन्याय, शोषण और भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए हम सभी को फिर से कंधे से कंधा मिलाकर तैयार हो जाना चाहिए. जिससे कि भारत एक विश्व शक्ति और सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का रूप ले.

mera bharat mahan nibandh in hindi

प्रस्तावना

भारत को महान देश यूं ही नहीं कहा जाता। भारत एक ऐसा तरक्की शील देश है जो समय के साथ-साथ अपने आपको हर परिस्थिति में ढाल लेता है। बीते कुछ समय में भारत उन देशों में शामिल हो चुका है जो तरक्की की सीढ़ियां काफी जल्दी चढ़ रहे हैं। हम सब अपने भारतीय होने पर गर्व करते हैं हमारा भारत हमेशा से पुरानी सभ्यता और प्राचीन संस्कृति का धनी है। इसका इतिहास हमेशा हमें अपने भारतीय होने पर गौरव महसूस कराता है। भारत को शुरू से ही सोने की चिड़िया कहा जाता है क्योंकि यह बाकी देशों से हर चीजों में आगे था।“वसुधैव कुटुंबकम” से लोग हमारे देश की सभ्यता और संस्कृति को समझ सकते हैं।

भारत महान क्यों है?

1947 में अंग्रेजों से आजाद होने के बाद भारत एक स्वतंत्र देश बना। इसके साथ-साथ भारत में लोकतंत्र की स्थापना भी की गई। भारत में पहली बार भारतीय संविधान लागू किया गया जिसके अंतर्गत जाति, धर्म, रूप, वेशभूषा को अलग रखकर सभी लोगों को एक समान अधिकार दिया गया। मेरे महान भारत में महान हिमालय है जिससे सुन्दर पावन नदियाँ बहती हैं जैसे गंगा, यमुना, नर्मदा ,तापी, कृष्णा , गोदावरी और अन्य कितनी नदियाँ है। यह हर नदी को जीवन देने वाली मां माना जाता है।भारत देश में ही चाणक्य, चंद्रगुप्त मौर्य, तुलसीदास, महात्मा गांधी जैसे महान लोगों ने भारत की पावन मिट्टी में जन्म लिया। भारत में कुल 29 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश है। भारत देश के हर राज्य में अलग भाषा, अलग संस्कृति है परंतु हम सब ने मिलकर हिंदी को अपनी राजभाषा बनाया है व अपनी संस्कृति को भी एक बनाया है।

विज्ञान क्षेत्र में भारत

भारत देश आज विज्ञान के क्षेत्र में कई बड़े देशों की बराबरी में खड़ा है इसका श्रेय हमारे देश के वैज्ञानिकों को जाता है जिन्होंने हमारे देश में कई सारे ऐसे कारनामे किए हैं जिन्हें करना बिल्कुल नामुमकिन था। कुछ समय पहले भारत ने अंतरिक्ष में मंगलयान भेज कर भारत देश का विश्व में नाम रोशन कर दिया है। भारत देश गुलाम होने के बावजूद भी अन्य देशों के बराबर ही तरक्की कर चुका है। आज भारत के महान वैज्ञानिकों द्वारा कई तरह की लड़ाकू मिसाइलें भी बनाई जा रही हैं। भारत का विज्ञान इतना बढ़ चुका है कि अमेरिका, रशिया जैसे बड़े देश भी हमारे देश से दोस्ती कर रहे हैं। हमारे पूर्वजों द्वारा भी विज्ञान क्षेत्र में काफी योगदान दिया गया है। 0 की खोज भी भारत में ही की गई थी।

कृषि क्षेत्र में भारत

भारत को सोने की चिड़िया इसलिए कहा जाता है क्योंकि भारत देश में खाद्य सामग्री जैसे कि गेहूं, चावल, मिर्च, मसाले सबसे अधिक होते हैं। भारत में पाए जाने वाले मसाले विश्व के सबसे बेहतरीन मसाले होते हैं। भारत देश में 60 प्रतिशत लोग आज भी खेती कर रहे है। विश्व में सबसे ज्यादा अनाज भारत में ही उगाया जाता है। भारत में उगाए गए अनाज को बाकी देशों में भी भेजा जाता है। भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां 1 साल में 3 से अधिक फसल उगाई जाती है। हर मौसम में एक नई फसल उगाई जाती है।

रक्षा के क्षेत्र में भारत

भारत आज रक्षा के क्षेत्र में काफी आगे बढ़ चुका है। 2016 के बाद से भारत ने खुद के न्यूक्लियर बॉम्ब व आधुनिक हथियार बनाना शुरू कर दिया है। आज भारत के पास भी बाकी देश के मुकाबले कई सारे एडवांस हथियार है। भारत की सेना विश्व की सबसे सर्वश्रेष्ठ और घातक सेनाओं में से एक है। कुछ समय पूर्व भारत सरकार द्वारा 7600 करोड़ रुपयों का सेना के लिए निवेश करने का फैसला लिया गया है। इन पैसों से सेना के लिए एडवांस वेपन सेफ्टी फीचर्स और खतरनाक टैंक लिए जायेगे। इंडियन नेवी के लिए आईएनएस कलवरी, आईएनएस खंडेरी (सितंबर 2019 में कमीशन), आईएनएस करंज (मार्च 2021) और आईएनएस वेला (नवंबर 2021)। पांचवां, ‘वागीर’, जिसे नवंबर 2020 में लॉन्च किया गया जेसी नई सबमरीन तैयार की गई है। भविष्य में भारत सुरक्षा के मामले में सबसे प्रगतिशील देश बना रहेगा।

वर्तमान में भारत

भारत वर्तमान में विकासशील देशों की श्रेणी में आता है। जहां निरंतर हर एक क्षेत्र में विकास के कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शिक्षा, चिकित्सा, कृषि, व्यवसाय क्षेत्र हर जगह विकास की राह पर है। समय के साथ-साथ भारत ने कई सारी ऐसी उपलब्धियां हासिल कर ली है जिसे हासिल करना बहुत मुश्किल था। भारत राष्ट्रीय संघ की होने वाली मीटिंग भी होस्ट कर रहा है ऐसा आजादी के बाद पहली बार हुआ है जहा देश-विदेश के लोग भारत को अपना लीडर बनाना चाहते है। भारत से व्यापार करना चाहते है। इसके साथ कोरोनाकाल में जहा सारे देश वैज्ञानिक कोरोना की वैक्सीन खोज कर रहे थे उस समय भारत ने सबसे पहले वैक्सीन बनाई और उससे दूसरे देशों तक पहुंचाया साथ-साथ 100 करोड़ वैक्सीन डोज लगाकर भारत में विश्व रिकॉर्ड बनाया है। 

essay on mera bharat in hindi

हमारे सभी प्रिय विद्यार्थियों को इस mera bharat mahan essay in hindi से जरूर मदद हुई होगी यदि आपको यह mera bharat mahan nibandh अच्छा लगा है तो कमेंट करके जरूर बताएं कि आपको यह mera bharat mahan essay in hindi कैसा लगा? हमें आपके कमेंट का इंतजार रहेगा और आपको अगला Essay कौन से टॉपिक पर चाहिए इस बारे में भी आप कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं ताकि हम आपके अनुसार ही अगले टॉपिक पर आपके लिए निबंध ला सकें.

Leave a Comment