Mere Sapno Ka Bharat Essay in Hindi: मेरे सपनों का भारत पर निबंध

क्या आप भी Mere Sapno Ka Bharat Essay in Hindi की तलाश कर रहे हैं? यदि हां, तो आप इंटरनेट की दुनिया की सबसे बेस्ट वेबसाइट essayduniya.com पर टपके हो. यदि आप भी mere sapno ka bharat essay in hindi, mere sapno ka bharat essay in hindi, mere sapnon ka bharat nibandh, mere sapno ka bharat par nibandh, mere sapno ka bharat speech in hindi, mere sapno ka bharat nibandh, mere sapno ka bharat essay in hindi 100 words in hindi, essay on mere sapno ka bharat in hindi, , mere sapno ka bharat essay in hindi 1000 words यही सब सर्च कर रहे हैं तो आपका इंतजार यही पूरा होता है.

Mere Sapno Ka Bharat Essay in Hindi

यहां हम आपको एक Mere Sapno Ka Bharat Essay in Hindi उपलब्ध करा रहे हैं. इस निबंध को आप कक्षा 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 और 12 के लिए या अपने किसी प्रोजेक्ट के लिए उपयोग कर सकते हैं. यदि आप को किसी स्पीच के लिए टॉपिक mere sapno ka bharat par nibandh मिला है तो आप इस लेख को स्पीच के लिए भी उपयोग कर सकते हैं. इसके साथ ही यदि आपको किसी निबंध प्रतियोगिता के लिए भी mere sapnon ka bharat nibandh लिखना है तो आपको यह आर्टिकल पूरा बिल्कुल ध्यान से पढ़ना चाहिए.

mere sapno ka bharat essay in hindi 100 words

मैं अपनी कल्पना में भारत को एक विकसित और सक्षम देश के रूप में देखता हूं। भारत हमेशा से एक महान देश रहा है। भारत देश में कई सारी संस्कृतियों का एक मूल गठन है। भारत में कई सारे जाति धर्म संस्कृति के लोग एक साथ सद्भावना के साथ रहते हैं। परंतु आज भी भारत में कहीं ना कहीं रंग, रूप, वेशभूषा को लेकर भेदभाव किया जाता है। वैसे तो भारत औद्योगिक और तकनीकी क्षेत्र में काफी विकसित हो चुका है परंतु रोजगार के मामले में भारत आज भी काफी पीछे है। लेकिन मेरे सपनों के भारत में ऐसा नहीं होगा यहां किसी भी तरह का कोई भी भेदभाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। 

Whatsapp Group Join
Telegram channel Join

mere sapnon ka bharat nibandh (मेरे सपनों का भारत निबंध 200 शब्द)

वैसे तो भारत को आजाद हुए कई साल हो चुके हैं परंतु सच यह है कि लोग आज भी भारत में अपनी मानसिक सोच के गुलाम है। भारत के एक सफल और महान देश होने के बावजूद भी लोग यहां रंग, रूप, जाति, वेशभूषा, संस्कृति के हिसाब से एक दूसरे से भेदभाव करते हैं. यहां आज भी महिलाओं को सिर्फ घरेलू कामों के लिए समझा जाता है। शिक्षा में आरक्षण होने से काफी लोगों को शिक्षा से वंचित रखा जा रहा है शिक्षित होने के बाद इसी आरक्षण के कारण योग्य व्यक्ति को रोजगार प्राप्त नहीं हो रहा। 

परंतु मेरे सपनों का भारत ऐसा नहीं होगा यहां हर किसी को एक समान अधिकार दिया जाएगा. महिलाओं को शिक्षित करने के साथ-साथ उन्हें सभी क्षेत्रों में कार्य करने योग्य बनाया जाएगा. महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मेरे सपनों का भारत युद्ध की क्षेत्र में काफी तरक्की कर चुका होगा जिससे कि युवाओं को रोजगार मिलने में काफी आसानी होगी। मैं सपने में भारत को एक ऐसे देश के रूप में देखता हूं जहां किसी भी तरह का कोई भेदभाव ना हो. लोग शिक्षित हो महिला सशक्तिकरण हो इन खूबियों वाले देश को कोई भी उन्नति की राह पर आगे बढ़ने से नहीं रोक सकता.

essay on mere sapno ka bharat in hindi (मेरे सपनों का भारत निबंध 300 शब्द)

1947 से लेकर भारत को आजाद हुए आज कई साल बीत चुके हैं। परंतु भारत में आज भी ऐसी कई गंभीर समस्या है जैसे कि बेरोजगारी, कुपोषण, भ्रष्टाचार, गरीबी, आरक्षण इत्यादि। मैं चाहता हूं कि मेरे सपनों का भारत ऐसा हो जहां इस तरह की कोई भी गंभीर समस्या ना हो भारत इन सभी समस्याओं से पूरी तरह मुक्त हो चुका हो। मेरे सपनों के भारत में प्रत्येक व्यक्ति शिक्षित होगा क्योंकि एक देश को विकास करने के लिए शिक्षित व्यक्ति बहुत महत्वपूर्ण है। व्यक्तियों के शिक्षित होने से कुछ समस्या तो ऐसे ही खत्म हो जाएगी क्योंकि अशिक्षा के कारण जो मानसिक सोच लोगों को भेदभाव करना सिखा रही है शिक्षित होने से वह खत्म हो जाएगी। 

भारत के शिक्षित युवाओं को रोजगार के लिए देश छोड़कर विदेश नहीं जाना होगा उन्हें उनकी योग्यता अनुसार सारे रोजगार यहां बड़ी आसानी से प्राप्त होंगे। मेरे सपनों के भारत में महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए काफी प्रयास किए जाएंगे. महिलाओं को घरेलू कामों से मुक्त कर उन्हें अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिस तरह आज देश में गरीबी फैल रही है इसका मुख्य कारण है रोजगार ना होना इस समस्या का समाधान भी मेरे सपनों के भारत में किया जाएगा। लोगों को या तो रोजगार या तो छोटे-छोटे व्यापार प्रदान किए जाएंगे।

देश को तरक्की से रोकने का मुख्य कारण है भ्रष्टाचार जिस तरह से आज हमारे देश में भ्रष्टाचार है जिसकी वजह से लोगों को कई सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है मेरे सपनों के भारत में इस भ्रष्टाचार की जगह कहीं भी नहीं होगी. मेरे सपनों के भारत में सरकार ऐसी होगी जो गरीबों की जीवन शैली को सुधारने के लिए प्रयास करेगी। मेरे सपनों के भारत में कोई भी व्यक्ति जात-पात, धर्म, समुदाय पर कभी नहीं भेदभाव करेंगे. यहां हर जाति-समुदाय के लोग एक साथ खुशी-खुशी राष्ट्र को आगे बढ़ाने में अपना योगदान करेंगे।

Mere Sapno Ka Bharat Essay in Hindi
Mere Sapno Ka Bharat Essay in Hindi

mere sapnon ka bharat nibandh (मेरे सपनों का भारत निबंध 400 शब्द)

प्रस्तावना

भारत एक ऐसा देश है जहां बहुत सारी संस्कृति बहुत सारी भाषाएं है। भारत में सर्व संस्कृतियों का मिश्रण है यहां सभी जाति के लोग एक दूसरे के साथ बड़े प्रेम से रहते हैं मेरे सपनों का भारत गति के साथ प्रगति के रास्ते पर चल रहा है। यह देश तरक्की की राह में काफी आगे निकल चुका है। मेरे सपनों का भारत भी बाकी देशों की तरह ही सफल और विकसित देश है। परंतु मेरे भारत को किन्ही क्षेत्रों में ध्यान देने की काफी आवश्यकता है। इन क्षेत्रों को बेहतर बनाने के लिए भारत देश को काफी ध्यान देना है।

शिक्षा का अधिकार 

मेरे सपनों के भारत में हर व्यक्ति शिक्षित होगा सभी को शिक्षा का समान अधिकार प्राप्त होगा। शिक्षित लोगों से भरे हुए राष्ट्र को उन्नति की राह पर चलने से कोई नहीं रोक सकता।

जाति और धार्मिक मुद्दे 

मेरे सपनों का भारत एक ऐसा होगा जहां किसी को धर्म और जाति के आधार पर समाज से अलग नहीं किया जाएगा। सभी जाति व धर्म के लोग प्रेम के साथ एक दूसरे के धर्म की इज्जत करेंगे तथा प्रेम के साथ इस देश में शांति बनाए रखेंगे।

औद्योगिक और तकनीकी क्षेत्र में विकास

वैसे तो भारत सभी क्षेत्रों में विकास कर चुका है परंतु औद्योगिक और तकनीकी क्षेत्र में भारत आज भी कहीं ना कहीं पीछे है। मेरे सपनों के भारत में यह देश औद्योगिक और तकनीकी क्षेत्र में बाकी देशों के मुकाबले बराबरी पर या उन देशों से आगे होगा।

भ्रष्टाचार मुक्त

देश की तरक्की ना होने का मुख्य कारण विदेश में भ्रष्टाचार का होना राजनीति में भ्रष्ट लोगों के कारण इस देश की राजनीति काफी कमजोर है परंतु मेरे सपनों के भारत में भ्रष्टाचार का कोई स्थान नहीं रहेगा यहां ऐसे ही लोग राजनीति में चुने जाएंगे जो देश के प्रति व देश की जनता के प्रति प्रेम की भावना रखते हो।

लिंग भेदभाव 

भारत में आज भी लिंग के नाम पर काफी भेदभाव किया जाता है महिलाओं को जीवन मैं किसी भी क्षेत्र में खुद को सक्षम व काबिल साबित करने के लिए काफी परेशानियां झेलनी पड़ती है. परंतु, मेरे सपनों के भारत में हर महिला को पुरुष के समान अधिकार मिलेगा। यहां लिंग के नाम पर कोई भी भेदभाव नहीं होगा महिला व पुरुष दोनों एक साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकेंगे।

essay on mere sapno ka bharat in hindi (मेरे सपनों का भारत पर निबंध 500 शब्द)

प्रस्तावना

 मेरे सपनों का भारत ऐसा भारत होगा जो आज से अधिक गति से विकास और उन्नति की ओर बढ़ रहा होगा। जिस तरह अन्य देशों में हर प्रकार की टेक्नोलॉजी पाई जाती है उसी प्रकार मेरे भारत में भी हर तरह की टेक्नोलॉजी होगी मेरे भारत का नाम भी अन्य देशों के साथ विकसित देशों की सूची में नाम होगा।

मेरे सपनों का भारत इन क्षेत्रों में काफी विकसित हो चुका होगा।

जागरूक भारत

मेरे सपनों के भारत में हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारियों का अभाव होगा। हर व्यक्ति पूरी तरह से जागरूक होगा। जिससे कि लोगों की पुरानी  मानसिक सोच अच्छी होगी। लोगों में जागरूकता आने के बाद लोगों को सही गलत पहचानने में परेशानी नहीं होगी।

अर्थव्यवस्था

जिस तरह आज भारत की अर्थव्यवस्था कभी भी गिर जाती है कभी भी लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ सकता है. गरीब दिन-ब-दिन गरीब होता जा रहा है. परंतु मेरे सपनों के भारत में भारत की अर्थव्यवस्था सबसे अच्छी होगी. यहां लोगों को महंगाई का सामना नहीं करना पड़ेगा. गरीबों को अच्छा जीवन जीने के लिए सरकार द्वारा राहत प्रदान की जाएगी।

शिक्षा और तकनीकी क्षेत्र

भारत में हर व्यक्ति को शिक्षा हासिल करना बाकी अन्य कामों की तरह ही अनिवार्य कर दिया जाएगा। लोगों को शिक्षित करने के लिए सरकार द्वारा कई कड़े कदम उठाए जाएंगे. क्योंकि शिक्षित होने के बाद ही लोग राष्ट्र के विकास में अपना योगदान प्रदान कर पाएंगे। देश को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए लोगों का  शिक्षित होना काफी काफी महत्वपूर्ण है।

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा

मेरे सपनों के भारत में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जाएगा। महिलाओं को भी शिक्षा प्राप्त करने का पूर्ण अधिकार दिया जाएगा। महिलाओं को आज भी सिर्फ घरेलू काम करने के लिए कहा जाता है परंतु मेरे भारत में महिलाओं को शिक्षित होने के बाद नौकरी करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। महिलाएं भी राष्ट्र की तरक्की की डोर अपने हाथों में थमेगी।

राजनीति

किसी भी उद्देश को विकसित करने में देश की राजनीति और राजनेताओं का काफी हाथ होता है। मेरे सपनों के भारत में राजनीति में ऐसे लोगों को चुना जाएगा जो देश और प्रजा के लिए समर्पित होंगे। ऐसे राजनेता चुने जाएंगे जो स्वयं लोगों को भ्रष्टाचार ना करने के लिए प्रेरित करें। भ्रष्टाचार मुक्त राष्ट्र प्रगति कर सकता है।

उपसंहार

मैं जब भी यह सोचता हूं कि मेरे सपनों का भारत कैसा होगा तब मेरे सामने यही सारी बातें आती है कि मेरे सपनों के भारत में ना ही भ्रष्टाचार हो, ना ही महिलाओं पर अत्याचार हो, गरीबी को अच्छा जीवन जीने के लिए सहायता की जाए। लोगों को शिक्षित करने के लिए प्रयास किए जाएं। मैं चाहता हूं कि मेरे सपनों का भारत एक ऐसा देश बने जहां लोगों को किसी भी प्रकार की किसी भी समस्या का सामना ना करना पड़े। लोग शिक्षित होकर देश के विकास में अपना पूर्ण योगदान प्रदान कर सकें।

mere sapno ka bharat essay in hindi (मेरे सपनों का भारत निबंध 600 शब्द)

प्रस्तावना : इस दुनिया में सभी लोग सपना देखते हैं और वह चाहते हैं कि उनकी इच्छानुसार उनका राष्ट्र  तरक्की करें। उनका देश एक ऐसा देश बने जहां लोगों में भेदभाव ना हो किसी को किसी से कोई मनमुटाव ना हो. देश हमेशा प्रगति की राह पर आगे बड़े। इसी प्रकार मैं भी अपने सपने में भारत को एक ऐसे राष्ट्र के रूप में देखता हूं जहां प्रगति ही प्रगति हो। भारत सभी क्षेत्रों में जैसे कि तकनीकी औद्योगिक राजनीति इन क्षेत्रों में काफ़ी उन्नति कर चुका हो।

मेरे सपनों के भारत में यह सब जरूर होना चाहिए

शिक्षा का स्तर

मेरे सपनों के भारत में शिक्षा का स्तर काफी उच्च होना चाहिए लोगों को अच्छी शिक्षा के लिए देश छोड़कर विदेश ना जाना पड़े उन्हें जिस तरह की शिक्षा चाहिए उन्हें अपने देश में ही प्राप्त हो सके। शिक्षा का स्तर अच्छा करने से हमारे राष्ट्र को तरक्की करने में काफी  सहायता होगी।

भारत की सेना

जिस तरह से आज 2 देशों में युद्ध होना एक आम बात हो चुकी है इसलिए मैं चाहता हूं कि मेरे सपनों के भारत में मेरे देश की सेना सबसे मजबूत सेनाओं में से एक हो। मेरे देश के युवाओं को राष्ट्रप्रेम की भावनाओं से अवगत कराया जाए। ताकि हमारे पास ऐसे बहादुर सैनिक हो जो युद्ध में भारत की रक्षा के लिए कुछ भी कर जाएं।

भारत की अर्थव्यवस्था और रोजगार

किसी भी देश की अर्थव्यवस्था को अच्छा करने में हाथ होता है देश में होने वाला रोजगार व उद्योग। जब लोगों के पास अच्छा रोजगार होगा लोग राष्ट्र के उद्योग को आगे बढ़ाने में सहायता करेंगे उससे हमारे देश की अर्थव्यवस्था काफी अच्छी हो जाएगी जिससे कि लोगों को किसी भी प्रकार की महंगाई या भ्रष्टाचार का सामना नहीं करना पड़ेगा।

महिला सशक्तिकरण

किसी भी देश की असल तरक्की तभी मानी जाती है जब उस देश की महिला आजाद वह शिक्षित हो। आज भी कई महिलाएं घरेलू काम के लिए घर में ही कैद है समाज द्वारा उन्हें बाहर जाकर अन्य क्षेत्रों में काम करने के लिए प्रतिबंध किया गया है। मेरे सपनों के भारत में महिलाओं को घर से बाहर निकाल कर शिक्षा के लिए प्रेरित किया जाएगा उन्हें शिक्षित करने के बाद अपनी उड़ान भरने के लिए खुला आसमान प्रदान किया जाएगा।

जाति धर्म भेदभाव

भारत वैसे तो आज काफी विकसित हो चुका है और लोगों की मानसिक सोच भी काफी विकसित हुई है परंतु आज भी लोग जाति धर्म रंग रूप के आधार पर लोगों में भेदभाव करते हैं। मेरे सपनों के भारत में सभी को समान अधिकार प्रदान किया जाएगा लोगों के बीच से या भेदभाव की सोच पूरी तरह खत्म कर दी जाएगी।

उपसंहार

जिस तरह बाकी देश हर क्षेत्र में उन्नति शील है उसी तरह मेरा भारत भी हर क्षेत्र में उन्नति शील होगा। हम भी बड़े गर्व के साथ यह कह सकेंगे कि हमारा भारत भी विकसित देशों में से एक है हमारा राष्ट्र भी हर प्रकार की समस्याओं से मुक्त है यहां सभी जाति प्रांत के लोग एक साथ बड़ी सद्भावना के साथ रहते हैं। मेरे सपनों के भारत में सभी को समान अधिकार प्राप्त होगा।

mere sapno ka bharat essay in hindi 1000 words

प्रस्तावना: मेरे सपनों का भारत एक ऐसा देश होगा जहां समानता की स्वतंत्रता अपने वास्तविक अर्थों में मिली है। यह  ऐसा देश होगा जहां किसी व्यक्ति को जाति, पंथ, धर्म, सामाजिक या आर्थिक स्थिति के आधार पर कोई किसी भी तरह का भेदभाव नहीं किया जाएगा। मैं अपने भारत को उस स्थान पर देखता हूं जहां भारत वह देश बनेगा जिसने औद्योगिक और तकनीकी क्षेत्रों में तेज़ी से विकास किया हो। वर्तमान में भारत एक ऐसा देश है जहां सभी धर्म जाति के लोग एक साथ प्रेम सद्भावना से रहते हैं परंतु कुछ जगह पर लोगों को जाति धर्म रंग, वेश भूषा के आधार पर बांटा गया है। इसी मानसिकता का अंत मेरे सपनों के भारत में होगा। जहां हर किसी को एक समान अधिकार दिया जाएगा, और मेरे सपनों का भारत सभी क्षेत्र में प्रगतिशील होगा।

शिक्षा और रोजगार युक्त भारत

मेरे सपनों में जो भारत है वहां हर व्यक्ति शिक्षित होगा हर व्यक्ति के पास रोजगार होगा। शिक्षित और प्रतिभाशाली व्यक्ति को देश का विकास करने से कोई नहीं रोक पाएंगे। देश के हर व्यक्ति को शिक्षा का पूर्ण तरह अधिकार मिलेगा यह एक ऐसा भारत होगा जहां शिक्षा पर राजनीति नहीं होगी शिक्षा सब किसी के लिए समान होगी।

महिला सशक्तिकरण

आज महिलाएं सभी क्षेत्रों में पुरुषों से कदम से कदम मिलाकर चल रही है। अब महिलाएं घर नहीं बैठेंगे बल्कि बाहर आकर अपनी प्रतिभा दिखा कर देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान प्रदान करेंगे। शिक्षित और प्रतिभा होने के बावजूद भी महिलाओं को भेदभाव की नजरों से देखा जाता है।  स्त्री भ्रूणहत से लेकर आज भी महिलाओं को घरेलू कामों के लिए ही सीमित किया गया है। परंतु मेरे सपनों के भारत में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए कई सारे संगठन बनाए जाएंगे। हालांकि महिलाओं के प्रति समाज की मानसिकता बदलने के लिए हमें काफी प्रयास करने पड़ेंगे। लेकिन जिस भारत का सपना में देखता हूं वहां सभी औरतों को बराबरी का सम्मान मिलेगा। भारत देश की हर बेटी पड़ेगी और आगे बढ़ेगी।

औद्योगिक और तकनीकी क्षेत्र विकास

भारत आज औद्योगिक और तकनीकी क्षेत्र में काफी तरक्की कर चुका है परंतु यह तरक्की समय से काफी देर से हुई है। लेकिन मेरे सपनों के भारत में हर शिक्षित व्यक्ति देश के औद्योगिक और तकनीकी क्षेत्र के विकास में काफी योगदान देगा। वह योग दे दी और तकनीकी क्षेत्र को मजबूत बनाकर देश में रोजगार के नए मौके उत्पन्न होंगे।

शिक्षा

भारत में सभी लोग शिक्षा का महत्व समझते हैं परंतु कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें शिक्षा का महत्व अभी तक नहीं पता वह शिक्षा को सिर्फ एक व्यर्थ चीज ही मानते हैं। मेरे सपनों के भारत में सभी को शिक्षा प्राप्त करना अनिवार्य होगा सभी को शिक्षित करने के लिए सरकार द्वारा समय-समय पर कई सारे कड़े कदम उठाए जाएंगे। मेरे भारत में कोई भी अशिक्षित व्यक्ति नहीं रहेगा।

रोजगार के अवसर

देश में युवाओं के लिए रोजगार की काफी कमी है रोजगार उपलब्ध है परंतु युवा अधिक है। शिक्षित और योग युवाओं को रोजगार मिलना काफी कठिन हो चुका है इसका मुख्य कारण है औद्योगिक क्षेत्रों कि कम उन्नति जिसकी वजह से रोजगार के अवसर युवाओं को प्राप्त नहीं हो रहे। इसके अलावा सरकार द्वारा दिए जाने वाले आरक्षण की वजह से भी योग्य व्यक्ति को रोजगार नहीं मिल रहा। भारत में रोजगार ना मिलने की वजह से कई युवा अपना देश छोड़कर विदेश चले जाते हैं तथा अपने कुशल दिमाग को विदेश की तरक्की के लिए इस्तेमाल करते हैं। मेरे सपनों के भारत में युवाओं से अधिक रोजगार के माध्यम होंगे हर व्यक्ति को उसकी योग्यता अनुसार रोजगार दिया जाएगा। मेरे सपनों के भारत में बेरोजगारी को जड़ से खत्म करने की कोशिश की जाएगी।

जाति भेदभाव

देश में  अभी भी जाति, पंथ और धर्म और रंग के आधार पर भेदभाव किया जाता है। यहां बड़ी ही दुखद बात है कि हम आज भी अपने देश से जातिवाद खत्म नहीं कर पाए। आज भी देशों में कमजोर वर्ग या पिछड़े वर्ग के लोगों को कई सारी सामाजिक चीजों से वंचित रखा जाता है। लोग अपने अपने धर्म को महान बताने के लिए एक दूसरे के धर्म को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं। लेकिन मेरे सपनों के भारत में ऐसा बिल्कुल नहीं होगा हर व्यक्ति को समान अधिकार प्राप्त होगा। हर धर्म का समान रूप से सम्मान व आदर किया जाएगा। मेरे भारत में जातिवाद पर किसी भी तरह का कोई भी विवाद नहीं होगा।

भ्रष्टाचार

भारत का आज इतना पीछे होने का मुख्य कारण है भ्रष्टाचार भारत की राजनीति में कुछ ऐसे नेता हैं जो सिर्फ राजनीति का इस्तेमाल अपनी जेब भरने के लिए करते हैं। यहां भारत के विकास में होने वाले कार्यों में बाधा डालकर उन कामों को विफल कर देते है। परंतु मेरे सपनों के भारत में ऐसे नेता होंगे जो देश की जनता के लिए समर्पित होंगे देश में उन्नति लाने के लिए कार्य करेंगे।

अपराध दर

भारत में दिन-प्रतिदिन अपराध की गति काफी तेजी से बढ़ रही है। प्रतिदिन चोरी डकैती बलात्कार के कई सारे अपराधिक मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। अपराध का मुख्य कारण है समय पर आपराधिक मानसिकता वाले व्यक्ति के साथ सरकार का सही कदम ना उठाना। इसके अलावा शिक्षा का अभाव, बेरोजगारी ने  भी अपराध उत्पन्न किया है।। मेरे सपनों का भारत एक ऐसा देश होगा जहां अपराध करने वालों के साथ कठोरता से व्यवहार किया जाएगा। सरकार द्वारा आम जनता की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। 

उपसंहार

मेरे सपनों का भारत आज के भारत से कई गुना सफल और सक्षम होगा। सभी लोगो को समान अधिकार दिए जायेंगे।लोगो को शिक्षित किया जायेंगे रोजगार के नए नए अवसर दिए जायेंगे।लोगो को उनकी योग्यता अनुसार रोजगार प्रदान किया जाएगा।मेरे भारत को राजनीति सबसे अच्छी होगी यह भ्रष्टाचार बिल्कुल नहीं होगा इस लोगो को नेता के रूप में चुना जायेगा जो राष्ट्र के प्रति समर्पित हो।देश के विकास में योगदान करे। मेरे सपनों के भारत का भारत एक महान देश बनेगा और विश्व में अपना परचम लहराएगा.

Mere Sapnon ka Bharat Nibandh

हमारे सभी प्रिय विद्यार्थियों को इस mere sapno ka bharat par nibandh से जरूर मदद हुई होगी यदि आपको यह essay on mere sapno ka bharat in hindi अच्छा लगा है तो कमेंट करके जरूर बताएं कि आपको यह mere sapno ka bharat par nibandh कैसा लगा? हमें आपके कमेंट का इंतजार रहेगा और आपको अगला Essay कौन से टॉपिक पर चाहिए इस बारे में भी आप कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं ताकि हम आपके अनुसार ही अगले टॉपिक पर आपके लिए निबंध ला सकें.

Leave a Comment