Mere Sapno ka Bharat Nibandh: मेरे सपनों का भारत पर निबंध

क्या आप भी “Mere Sapno ka Bharat Essay Nibandh” की तलाश कर रहे हैं? यदि हां, तो आप इंटरनेट की दुनिया की सबसे बेस्ट वेबसाइट essayduniya.com पर टपके हो. यदि आप Mere Sapno ka Bharat Essay in Hindi, Mere Sapno ka Bharat Nibandh यही सब सर्च कर रहे हैं तो आपका इंतजार यही पूरा होता है.

Mere Sapno ka Bharat Nibandh

यहां हम आपको “Mere Sapno ka Bharat Nibandh” उपलब्ध करा रहे हैं. इस निबंध/ स्पीच को अपने स्कूल या कॉलेज के लिए या अपने किसी प्रोजेक्ट के लिए उपयोग कर सकते हैं. इसके साथ ही यदि आपको किसी प्रतियोगिता के लिए भी Mere Sapno ka Bharat Nibandh तैयार करना है तो आपको यह आर्टिकल पूरा बिल्कुल ध्यान से पढ़ना चाहिए.

Mere Sapno ka Bharat Nibandh 150 Words

भारत देश महान देशों में से एक है। भारत को प्राचीन काल से ही सोने की चिड़िया कहा जाता है। भारत एकमात्र ऐसा देश है, जहां दुनियां की लगभग सारी चीजें पाई जाती हैं। वर्तमान में आज भारत विकासशील देशों की गिनती में शामिल है। भारत में लोगों के लिए हर सुविधा उपलब्ध है। इतना विकसित होने के बावजूद भी भारत में कुछ ना कुछ कमी रह गई है।

Whatsapp Group Join
Telegram channel Join

एक महान देश होने के बावजूद भी भारत में गरीबी, भुखमरी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, आतंकवाद जैसी चीजें मौजूद है। लेकिन मेरे सपनों के भारत में ऐसा नहीं होगा। मेरे सपनों का भारत एक ऐसा देश होगा, जहां पर रहने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की कोई शिकायत नहीं होगी। मेरा देश इतना विकसित हो चुका होगा कि देश में से बेरोजगारी भुखमरी, भ्रष्टाचार जड़ से खत्म हो जाएगा। मेरे सपनों का भारत अर्थव्यवस्था में, सेना सुरक्षा में, तकनीकी क्षेत्र में सबसे विकसित देश होगा।

मेरा भारत महान पर निबंध

हिंदी दिवस पर निबंध

समाचार पत्र पर निबंध

आजादी का अमृत महोत्सव पर निबंध

Mere Sapno ka Bharat Nibandh 250 Words

भारत को आजाद हुए 70 साल से अधिक हो गए हैं। लेकिन भारत आज भी कहीं ना कहीं गुलाम ही है। भारत में रहने वाले लोगों की सोच एक गुलाम की तरह है। जो इस देश को एक विकसित देश बनने से रोक रही है। भारत आज विश्व के सबसे बड़े और सक्षम देशों की सूची में शामिल है। धीरे-धीरे भारत तकनीकी क्षेत्र में, शिक्षा के क्षेत्र में ,औद्योगिक क्षेत्र में विकसित होता जा रहा है। लेकिन यहां के लोगों की सोच आज भी बहुत पुरानी है। भारत में कई सारी संस्कृति के लोग जैसे कि हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई एक साथ रहते हैं। भारत में आज भी ऐसे कुछ लोग हैं। जो लोगों को उनकी जाति, धर्म, वेशभूषा, रूप रंग के आधार पर बांटते हैं।

Mere Sapno ka Bharat Nibandh
Mere Sapno ka Bharat Nibandh

लोगों में भेदभाव की भावना रखते हैं। एक सक्षम और ताकतवर देश होने के बावजूद भी भारत आज आतंकवाद से परेशान है। भारत में बेरोजगारी ,भुखमरी ,भ्रष्टाचारी अधिक मात्रा में मौजूद है। लेकिन मेरे सपनों का भारत कुछ अलग ही होगा। मेरे सपनों के भारत में लोग शिक्षित होंगे और रूप रंग जाति वेशभूषा के अनुसार भेदभाव नहीं किया जाएगा। सभी लोगों और समानता से जीने का अधिकार दिया जाएगा। मेरे सपनों के भारत में महिलाओं को भी आगे बढ़ने का मौका दिया जाएगा उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की कोशिश की जाएगी। मेरे सपनों का भारत पूरी तरह भ्रष्टाचार और अन्य तरह के अपराधों से मुक्त होगा। यहां सभी जाति धर्म के लोग एक साथ बड़े प्रेम के साथ रहेंगे।

Mere Sapno ka Bharat Nibandh (300 words)

प्रस्तावना

बहुत सारी संस्कृति के लोग यह रहते हैं। यह रहने वाले लोगों की जाति ,धर्म ,भाषा सब कुछ अलग है फिर भी लोग एक साथ रहते हैं। मेरे सपनों का भारत हर क्षेत्र में गति के साथ प्रगति के रास्ते पर चलेगा। आज भारत काफी सारे क्षेत्रों में विकसित हो चुका है, लेकिन ऐसे कुछ खास क्षेत्र हैं। जिन में भारत को और विकास करना चाहिए। मेरे सपनों का भारत इन सभी क्षेत्रों में सबसे आगे होगा।

शिक्षा के क्षेत्र में

मेरे सपनों का भारत शिक्षा के क्षेत्र में काफी विकसित हो चुका होगा। यहां पर सभी लोगों को शिक्षा का अधिकार दिया जाएगा और देश में रहने वाले सभी लोग के शिक्षित होंगे। शिक्षित लोगों से भरे देश को उन्नति की राह पर आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।

जाति और धार्मिक मुद्दे

मेरे सपनों का भारत एक ऐसा देश होगा जहां पर किसी भी व्यक्ति को उसकी जाति ,धर्म के आधार पर समाज से अलग नहीं लिया जाएगा। ना ही जाति, धर्म, वेशभूषा, रंग, रूप के आधार पर लोगों में भेदभाव किया जाएगा। सभी धर्म के लोग एक साथ रहेंगे और एक दूजे के धर्म की इज्जत करेंगे।

तकनीकी और औद्योगिक क्षेत्र में विकास

भारत को विकसित होने के लिए तकनीकी और औद्योगिक क्षेत्र में विकसित होना होगा। मेरे सपनों का भारत एक ऐसा देश होगा, जो कि औद्योगिक और तकनीकी क्षेत्र में बाकी देशों से कई गुना आगे होगा। भारत इतना विकसित होगा कि बेरोजगारी की समस्या ही खत्म हो जाएगी।

भ्रष्टाचार मुक्त भारत

देश को आगे बढ़ने से एक ही चीज रोकती है वह है भ्रष्टाचार। भारत की राजनीति में ऐसे कई भ्रष्ट नेता है, जो अपने फायदे के लिए देश को नुकसान पहुंचा रहे हैं। मेरे सपनों के भारत में ,भारत भ्रष्टाचार से मुक्त होगा। यहां पर ऐसे ईमानदार राजनेता की सरकार होगी जो की लोगो की भलाई के लिए काम करेगा।

Mere Sapno ka Bharat Essay in Hindi 500 words

प्रस्तावना

मेरे सपनों का भारत एक ऐसा देश होगा, जहां पर विश्व की सारी टेक्नोलॉजी मौजूद होगी। मेरे देश की सेना सबसे मजबूत सेनाओं में से एक होगी। मेरे सपनों के भारत में सामाजिक समस्याएं पूरी तरह खत्म हो चुकी होंगी। यहां पर सभी लोग शिक्षित होकर एक साथ देश को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे। मेरे सपनों का भारत निम्नलिखित इन सभी क्षेत्रों में बाकी देशों से अधिक विकसित हो चुका होगा।

जागरूकता

मेरे सपनों के भारत में सभी लोग जागरूक होंगे सभी लोगों को अपनी जिम्मेदारियों का अभाव होगा। लोगों के जागरूक होने से उनकी मानसिक सोच अच्छी होगी जिससे वे सही गलत मैं पहचान कर पाएंगे। सभी लोग जागरूक होंगे और देश के प्रति अपने सारे कर्तव्य निभाएंगे।  लोग जिम्मेदार नागरिक होने की भूमिका अदा करेंगे।

अर्थव्यवस्था

भारत जनसंख्या में सबसे बड़ा देश है । इसके अलावा भारत की अर्थव्यवस्था भी बाकी सभी देशों से बड़ी होगी। अभी लोगों को काफी महंगाई का सामना करना पड़ता है। गरीब दिन-ब-दिन गरीब होता जा रहा है ,और अर्थव्यवस्था कभी भी गिर जाती है। लेकिन मेरे सपनों के भारत में अर्थव्यवस्था अच्छी होगी। जिससे लोगों को महंगाई जैसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।

शिक्षा और तकनीकी क्षेत्र

मेरे सपनों के भारत में हर व्यक्ति को शिक्षा का अधिकार दिया जाएगा। हर व्यक्ति के लिए शिक्षा बाकी अन्य कामों की तरह अनिवार्य होगी। लोगों को शिक्षित करने के लिए सरकार द्वारा कड़े कदम उठाए जाएंगे क्योंकि शिक्षित होने के बाकी लोग देश के विकास में अपना योगदान दे पाएंगे। देश में शिक्षा के साथ लोगों को तकनीकी शिक्षा का ज्ञान भी दिया जाएगा। जिससे कि सभी लोग अपने हाथों का कौशल चमका पाए।

महिलाओं को बढ़ावा

मेरे सपनों के भारत में महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश की जाएगी। महिलाओं को भी शिक्षा ग्रहण करने का पूर्ण अधिकार दिया जाएगा। इसके अलावा महिलाओं को घरेलू काम के अलावा अन्य क्षेत्रों में काम करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। मेरे सपनों के भारत में महिलाएं भी देश की तरक्की की डोर अपने हाथों में थमेगी।

राजनीति

देश को विकसित करने में देश के राजनेता और देश की राजनीति का काफी बड़ा योगदान होता है। मेरे सपनों के भारत में ऐसे राजनेता होंगे। जो अपने देश और देश की जनता के लिए काम करेंगे। मेरे सपनों के भारत में राजनीति में से भ्रष्टाचारी पूरी तरह से खत्म हो चुकी होगी। भ्रष्ट नेताओं को राजनीति में आने का कोई मौका नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा भ्रष्टाचार करने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही भी की जाएगी।

उपसंहार

वैसे मेरा भारत अभी भी सभी देशों से अच्छा और महान देश है। लेकिन जब भी मैं भविष्य की सोचता हूं, कि मेरा भारत कैसा होगा तो मुझे यह बातें याद आती है, कि मेरे सपनों के भारत में गरीबी भुखमरी भ्रष्टाचार, जातिवाद पूरी तरह खत्म हो चुका होगा। मेरे सपनों के भारत में सभी लोग शिक्षित होंगे और योग्य होंगे। महिलाओं को भी आगे बढ़ने का पूरा मौका दिया जाएगा। मेरे सपनों के भारत में मौजूद सभी जाति धर्म के लोग एक साथ मिलकर देश के विकास में अपना योगदान देंगे।

Mere Sapno ka Bharat Par Nibandh

हमारे सभी प्रिय विद्यार्थियों को इस “Mere Sapno ka Bharat Essay in Hindi” जरूर मदद हुई होगी यदि आपको यह Mere Sapno ka Bharat Nibandh अच्छा लगा है तो कमेंट करके जरूर बताएं कि आपको यह Mere Sapno ka Bharat Essay in Hindi कैसा लगा? हमें आपके कमेंट का इंतजार रहेगा और आपको अगला Essay या Speech कौन से टॉपिक पर चाहिए. इस बारे में भी आप कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं ताकि हम आपके अनुसार ही अगले टॉपिक पर आपके लिए निबंध ला सकें.

मेरा भारत महान पर निबंध

हिंदी दिवस पर निबंध

समाचार पत्र पर निबंध

आजादी का अमृत महोत्सव पर निबंध

हर घर तिरंगा पर निबंध और स्लोगन

JOIN TELEGRAM GROUP CLICK HERE
ESSAYDUNIYA HOME CLICK HERE

Leave a Comment