Puneet Sagar Abhiyan Essay in Hindi: ‘पुनीत सागर अभियान’ पर निबंध

क्या आप भी Puneet Sagar Abhiyan Essay in Hindiकी तलाश कर रहे हैं? यदि हां, तो आप इंटरनेट की दुनिया की सबसे बेस्ट वेबसाइट essayduniya.com पर टपके हो. यदि आप Puneet Sagar Abhiyan Essay in Hindi, Essay on Puneet Sagar Abhiyan in Hindi यही सब सर्च कर रहे हैं तो आपका इंतजार यही पूरा होता है.

Puneet Sagar Abhiyan Essay in Hindi

यहां हम आपको “Puneet Sagar Abhiyan Essay in Hindi” उपलब्ध करा रहे हैं. इस निबंध/ स्पीच को अपने स्कूल या कॉलेज के लिए या अपने किसी प्रोजेक्ट के लिए उपयोग कर सकते हैं. इसके साथ ही यदि आपको किसी प्रतियोगिता के लिए भी Essay on Puneet Sagar Abhiyan तैयार करना है तो आपको यह आर्टिकल पूरा बिल्कुल ध्यान से पढ़ना चाहिए. 

Puneet Sagar Abhiyan Essay in Hindi 100 Words

पुनीत सागर अभियान को एनसीसी द्वारा शुरू किया गया है। इस अभियान को समुद्र तटों, नदियों, तालाब, झील एवं अन्य जल निकायों को स्वच्छ रखने के लिए चलाया जा रहा है। आजकल हम देखते हैं, कि लोगों द्वारा समुद्र तटों, नदियों एवं ऐसे ही अन्य जल निकायों के आसपास एवं उनके भीतर प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट का कचरा फैलाया जाता है, जिससे न केवल जल की गुणवत्ता बल्कि जल जीवन को भी हानि पहुंचती है। इसलिए ही NCC द्वारा पुनीत सागर अभियान जैसा प्रभावशाली कदम उठाया गया है। इस अभियान के तहत न केवल जल निकायों को स्वच्छ किया जाएगा, बल्कि इसके लिए स्थानीय लोगों को शिक्षित एवं जागरूक भी किया जाएगा।

Whatsapp Group Join
Telegram channel Join

हिंदी भाषा का महत्व भाषण

Hindi Diwas Speech in English

G20 शिखर सम्मेलन पर निबंध

Rajasthan Mission 2030 Essay in Hindi

आत्मनिर्भर भारत पर निबन्ध

My Vision for My Rajasthan in 2030 Essay PDF Download

मेरी माटी मेरा देश अभियान पर निबंध

Puneet Sagar Abhiyan Essay in Hindi 200 Words 

पुनीत सागर अभियान (Puneet Sagar Abhiyan) को एनसीसी द्वारा शुरू किया गया है। इस अभियान की शुरुआत 1 दिसंबर 2021 को की गई थी। यह अभियान 2022 में 30 मई से लेकर 5 जून 2022 तक चलाया गया था। इस साल 2023 में पुनीत सागर अभियान 9 सितंबर को रायपुर के तेलीबांधा तालाब से आयोजित किया गया है। पुनीत सागर अभियान में देश के 10 राज्यों और चार केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 74000 कैंडिड ने भाग लिया.

NCC कैंडिडेट्स के अलावा इस अभियान में एनसीसी के पूर्व छात्रों स्थानीय लोगों एवं पूरे भारत के कई स्थानों पर पर्यटकों ने भी हिस्सा लिया। पुनीत सागर अभियान के तहत समुद्र तट एवं नदियों, झीलों सहित अन्य जल निकायों से कचरा प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट को साफ किया जाएगा। इस अभियान के तहत लोगों को समुद्र तट एवं जल निकायों की साफ-सफाई बनाए रखने के लिए जागरूक किया जाएगा। पुनीत सागर अभियान के दौरान एकत्रित किए गए कचरे को सरकार या प्राइवेट एजेंसीस के सहयोग द्वारा पर्यावरण के अनुकूल तरीकों से निपटाया जाएगा। यह अभियान स्वच्छ भारत का ही एक अंग माना जा रहा है, जिसके तहत जल निकायों को स्वच्छ बनाया जायेगा।

Puneet Sagar Abhiyan Essay in Hindi
Puneet Sagar Abhiyan Essay in Hindi`

Puneet Sagar Abhiyan Essay in Hindi 300 Words 

NCC (National Cadet Corps) द्वारा 1 दिसंबर 2021 को स्वच्छता के महत्व को प्रोत्साहन देते हुए समुद्र तटों से प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों को हटाने के लिए पुनीत सागर अभियान की शुरुआत की गई थी। यह अभियान शुरुआत में 1 महीने के लिए चलाया गया था। बाद में इस अभियान को नदी, तालाबों एवं अन्य जल निकायों को भी स्वच्छ करने के लिए वर्ष भर चलने वाले अखिल भारतीय अभियान के रूप में विस्तारित कर दिया गया। इस अभियान के तहत जल निकायों को साफ कर उनकी स्वच्छता बनाए रखने का प्रयास किया जाएगा एवम हानिकारक अपशिष्ट के कारण जल जीवन को पहुंचने वाली हानि से बचाया जाएगा।

पुनीत सागर अभियान के मुख्य बिंदु कुछ इस प्रकार हैं:

  • NCC ने 2022 में पुनीत सागर अभियान को 30 मई 2022 से लेकर 5 जून 2022 तक चलाया था। यह अभियान विश्व पर्यावरण दिवस का प्रतीक है।
  • इस अभियान में चार केंद्र शासित प्रदेशों के साथ 10 राज्यों और लगभग 74000 कैंडिडेंटों ने हिस्सा लिया।
  • अभियान में एनसीसी के वर्तमान और पूर्व छात्रों के साथ स्थानीय लोगों एवं देश के कई हिस्सों से पर्यटकों ने भी भाग लिया।
  • इस कैम्पेन के दौरान इकट्ठा किए गए अपशिष्ट का निपटारण पर्यावरण के अनुकूल तरीकों से सरकार या प्राइवेट एजेंसीस के सहयोग द्वारा किया जायेगा।
  • पुनीत सागर अभियान के दौरान आम जनों में जागरूकता फैलाने के लिए एवं बच्चों को इसके लिए प्रेरित करने के लिए विभिन्न स्थानों पर चित्रकारी, निबंध लेखन, लेख लेखन, कविता, पोस्टर मेकिंग एवं वाद-विवाद आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

‘पुनीत सागर अभियान’ (Puneet Sagar Abhiyan 2023) को इस साल में 9 सितंबर 2023 से रायपुर के तेलीबांधा तालाब से आयोजित किया गया है। यह अभियान स्वच्छता के महत्व को बढ़ावा देने एवं लोगों को जल निकायों कि स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए एक प्रशंसनीय फैसला है। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण के क्षेत्र में तय किए गए लक्ष्य को प्राप्त करना है।

Puneet Sagar Abhiyan Essay in Hindi 500 Words 

प्रस्तावना

देश को स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए संपूर्ण देश में स्वच्छ भारत अभियान को चलाया जा रहा है। पीएम मोदी की परिकल्पना को ध्यान में रखते हुए एनसीसी कैडेट्स द्वारा देश के जल स्रोतों, समुद्र तटों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पुनीत सागर अभियान की शुरुआत की गई है। सितंबर 2022 को नई दिल्ली में रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में प्लास्टिक प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए पुनीत सागर अभियान एवं ‘टाइड टर्नर्स प्लास्टिक चैलेंज प्रोग्राम’ के माध्यम से स्वच्छ जल निकायों का सार्वभौमिक लक्ष्य प्राप्त करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

पुनीत सागर अभियान (Puneet Sagar Campaign)

एनसीसी (NCC) द्वारा 1 सितंबर 2021 को प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थ से समुद्र तत्व एवं जल निकयों को साफ करने के लिए पुनीत सागर अभियान को शुरू किया गया था। इस अभियान को स्वच्छ भारत अभियान की श्रंखला का ही एक भाग कहना गलत नहीं होगा। पुनीत सागर अभियान की शुरुआत होने के बाद से अब तक 12 लाख से भी ज्यादा एनसीसी कैंडिडेंटों और स्वयं सेवकों ने लगभग 1900 स्थानों से 100 टन से भी ज्यादा प्लास्टिक का कचरा एकत्रित किया है जिससे करीब डेढ़ करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं। 100 टन प्लास्टिक कचरे में से करीब 60 टन से भी ज्यादा कचरे को रिसाइकल के लिए दिया गया है।

भारत के जलवायु परिवर्तन संकल्प का स्तंभ

पुनीत सागर अभियान पीएम मोदी जी की परिकल्पना को साकार करने के लिए एक और महत्वपूर्ण पहल है। मोदी जी ने स्कॉटलैंड के ग्लासगो में 26वे संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन के आयोजन के दौरान पंचामृत के रूप में इसे बताया था।

  • साल 2021 में 31 अक्टूबर से लेकर 13 नवंबर के बीच पीएम मोदी जी ने पंचामृत तत्वों को जलवायु परिवर्तन से निपटने में भारत देश के योगदान के रूप में पेश किया था।
  • साल 2030 तक भारत अपनी जेल जीवाश्म ऊर्जा क्षमता को 500 गीगावॉट तक ले जाएगा।
  • 2030 तक भारत अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं की 50% तक की पूर्ति नवीकरणीय ऊर्जा से करेगा।
  • 2030 तक भारत कुल अनुमानित कार्बन उत्सर्जन में से करीब एक अरब टन तक की कमी करेगा। 
  • भारत 2030 तक अपनी अर्थव्यवस्था की कार्बन तीव्रता को 45 फ़ीसदी से भी ज्यादा कम कर देगा।
उपसंहार

यह अभियान केवल मानव जीवन ही नहीं बल्कि जल जीवन के लिए भी महत्वपूर्ण है। क्योंकि जल प्रदूषण से न केवल मनुष्य को बल्कि जल जीवन को भी हानि पहुंचती है, जो की पारिस्थितिकी तंत्र को भी प्रभावित करता है। इस अभियान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए देश के विभिन्न स्थानों पर ड्राइंग, निबंध एवं लेख लेखन, पोस्टर मेकिंग, कविता लेखन एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आदि का आयोजन किया जायेगा। इस अभियान को बढ़ावा देने और अपनी भागीदारी निभाने के लिए हमें जल निकायों, नदियों एवं समुद्र तटों पर कचरा नहीं फैलाने और उन्हें स्वच्छ रखने का प्रयास करना चाहिए। 

Puneet Sagar Abhiyan Essay

हमारे सभी प्रिय विद्यार्थियों को इस Puneet Sagar Abhiyan Essay in Hindiजरूर मदद हुई होगी यदि आपको यह Essay on Puneet Sagar Abhiyan अच्छा लगा है तो कमेंट करके जरूर बताएं कि आपको यह Puneet Sagar Abhiyan Essay in Hindi कैसा लगा? हमें आपके कमेंट का इंतजार रहेगा और आपको अगला Essay या Speech कौन से टॉपिक पर चाहिए. इस बारे में भी आप कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं ताकि हम आपके अनुसार ही अगले टॉपिक पर आपके लिए निबंध ला सकें.

G20 शिखर सम्मेलन पर निबंध

Rajasthan Mission 2030 Essay in Hindi

विश्व साक्षरता दिवस पर निबंध

आत्मनिर्भर भारत पर निबन्ध

My Vision for My Rajasthan in 2030 Essay PDF Download

मेरी माटी मेरा देश अभियान पर निबंध

2047 का भारत निबंध Hindi

एक भारत श्रेष्ठ भारत पर निबंध

Clean India Green India Essay in Hindi

Join WhatsApp Group CLICK HERE
ESSAYDUNIYA HOME CLICK HERE

Leave a Comment