Rainy Season Essay in Hindi, कक्षा 1 से 12 तक के लिए

क्या आप भी “Rainy Season Essay in Hindi” की तलाश कर रहे हैं? यदि हां, तो आप इंटरनेट की दुनिया की सबसे बेस्ट वेबसाइट essayduniya.com पर टपके हो. यदि आप Rainy Season Essay in Hindi, Rainy Day Essay in Hindi, Rainy Day Par Nibandh, Essay on Rainy Season in Hindi, Varsha Ritu Essay in Hindi, Varsha par Nibandh, Barsaat Ritu Par Nibandh, Varsha Ritu par Nibandh, Barsaat Ke Mausam Par Nibandh यही सब सर्च कर रहे हैं तो आपका इंतजार यही पूरा होता है.

Rainy Season Essay in Hindi

यहां हम आपको “Rainy Season Essay in Hindi” उपलब्ध करा रहे हैं. इस निबंध/ स्पीच को अपने स्कूल या कॉलेज के लिए या अपने किसी प्रोजेक्ट के लिए उपयोग कर सकते हैं. इसके साथ ही यदि आपको किसी प्रतियोगिता के लिए भी Varsha Ritu par Nibandh तैयार करना है तो आपको यह आर्टिकल पूरा बिल्कुल ध्यान से पढ़ना चाहिए. 

Rainy Season Essay in Hindi 100 Words (वर्षा ऋतु पर निबंध 100 शब्द in Hindi)

वर्षा ऋतु का मौसम जब भी आता है, तो अपने साथ कई सारी खुशियां लेकर आता है। हर तीन से 4 महीनों के अंतराल में पृथ्वी की जलवायु में परिवर्तन होता है। जिसके कारण ऋतुओं में भी परिवर्तन होता है। वर्षा ऋतु की शुरुआत गर्मी के मौसम के बाद होती है। जब गर्मी का मौसम अपनी ऊंचाई पर होता है, तब बरसात आकर हमें गर्मी से राहत दिलाती है। मुझे बरसात का मौसम बेहद अच्छा लगता है। बरसात के मौसम में सब कुछ हरा-भरा दिखाई देता है। बरसात के मौसम में बाहर घूमना मुझे बहुत अच्छा लगता है।

Whatsapp Group Join
Telegram channel Join

मुहर्रम पर निबंध

मेरे स्कूल पर निबंध

दहेज प्रथा पर निबंध

विज्ञान के चमत्कार निबंध

प्रदूषण पर निबंध

गाय पर निबंध

शिक्षक दिवस पर निबंध

Varsha Ritu par Nibandh 150 Words (वर्षा ऋतु पर निबंध 150 शब्द in Hindi)

भारत में वर्षा ऋतु की शुरुआत जून के महीने से होती है। जून के महीने में जब चारों ओर दक्षिण पश्चिम से मानसून की ठंडी हवाएं चलने लगती है, तो इसका मतलब होता है कि बरसात आने वाली है। जैसे ही वर्षा ऋतु आती है, आसमान में काले बादल छा जाते हैं। चारों तरफ सुहाना मौसम हो जाता है। ऐसे मौसम में बाहर घूमना और चटपटी चीजें खाना मुझे बेहद अच्छा लगता है। वर्षा ऋतु की पहली बरसात से चारों और ठंडक फैल जाती है। वर्षा ऋतु हमें गर्मी की मौसम कि तेज हवाओं से लू से छुटकारा दिलाती है। बरसात का पानी जंगलों और खेतों के लिए भी काफी अच्छा होता है। बरसात आने से सभी पेड़ हरे-भरे और खिले-खिले दिखाई देने लगते हैं। चारों तरफ हरियाली का नजारा देखने में काफी मन भावन लगता है। बरसात में नदी तालाब भी भर जाते हैं, जिससे कि प्रकृति की सुंदरता और भी बढ़ जाती है।

Essay on Rainy Season in Hindi 200 Words (वर्षा ऋतु पर निबंध 200 शब्द in Hindi)

वर्षा ऋतु को हम बारिश के मौसम के नाम से भी जानते हैं। बारिश का मौसम हर साल जून महीने से प्रारंभ होता है। जून के महीने में बरसात आकर हमें भीषण गर्मी से छुटकारा दिलाती है। इसके अलावा वातावरण को भी काफी शुद्ध और ठंडा करती है। गर्मी के कारण काफी सारे पेड़-पौधे झुलसकर सूख जाते हैं, लेकिन जब पहली बारिश होती है, प्रकृति में एकदम से बहुत बड़ा बदलाव आ जाता है। सूखे हुए सारे पेड़ हरे-भरे होकर खिल जाते हैं।

खाली हो चुके नदी, तालाब फिर से भर आते हैं। बरसात का मौसम मुझे सभी मौसमों से अधिक अच्छा लगता है। इस मौसम में चारों और हरियाली ही हरियाली रहती है, जोकि देखने में काफी सुंदर लगती है। बरसात के मौसम में प्रकृति भी अपना सुंदर रूप दिखाती है। इस मौसम में सुबह या शाम के समय इंद्रधनुष देखने को मिलता है। बारिश में जंगलों में रहने वाले मोर पंख खोलकर नाचने लगते है। बरसात के मौसम में बड़े-बड़े झरनों को देखना मुझे बेहद अच्छा लगता है। इस मौसम में आकाश में घने-घने काले बादल छाए रहते हैं, तो कभी तेज बिजली चमकती है, जिसे देखकर एक अलग-सी खुशी महसूस होती है।

 

Rainy Season Essay in Hindi
Rainy Season Essay in Hindi

 

Rainy Day Par Nibandh 300 Words (वर्षा ऋतु पर निबंध 300 शब्द in Hindi)

वर्षा ऋतु के आने से सभी लोगों को गर्मी से शांति मिलती है। 3 महीने की भीषण गर्मी और गर्म-गर्म हवाएं झेलने के बाद वर्षा ऋतु आती है। वर्षा ऋतु अपने साथ ठंडी हवाएं, ठंडा पानी और खूबसूरत मौसम और बहार लेकर आती है। वर्षा ऋतु के आने से पहले पश्चिमी दक्षिण और से ठंडी-ठंडी हवाएं आने लगती है। धीरे-धीरे वर्षा करने वाले बादल इकट्ठे होने लगते हैं, और फिर अचानक बरसात हो जाती है। वर्षा ऋतु की पहली बरसात गर्मी से सभी मनुष्य और जीव-जंतु को छुटकारा दिलाती है। जैसे ही बरसात शुरू होती है, चारों तरफ ठंडी-ठंडी हवाएं चलने लगती है। जिसके कारण सारा वातावरण और पर्यावरण ठंडा हो जाता है।

गर्मी के मौसम में वातावरण में मौजूद कई सारे पेड़-पौधे और नदी तालाब सूख जाते हैं, लेकिन वर्षा ऋतु के आते ही यह सब दोबारा हरे-भरे हो जाते हैं। सूखे हुए तालाबों में फिर से पानी भरने लगता है, और पानी से भरे तालाबों को देखना काफी अच्छा लगता है। बरसात का मौसम ना सिर्फ इंसानों के लिए बल्कि जानवरों के लिए भी बेहद खास होता है। गर्मी के मौसम में जानवरों को सूखी घास खाना पड़ती है, लेकिन बरसात के आते ही चारों और हरियाली आ जाती है। सभी जगह पेड़ पौधे घास हरे-भरे हो जाते हैं, जिसके कारण जानवरों को ताजा और हरा-भरा खाना खाने को मिलता है। बरसात के मौसम में कई जगह पर सावन के मेले भी लगते हैं। इन मेलों में बड़े-बड़े झूले लगाए जाते हैं। बारिश के मौसम में झूलों पर झूलना और मेले में घूमना मुझे बेहद अच्छा लगता है। वर्षा ऋतु अपने साथ किसानों के लिए भी कई सारे उपहार लेकर आती है। वर्षा के बाद से ही किसान खेत में फसल बोने का काम करते हैं। वर्षा ऋतु प्रकृति में मौजूद सभी चीजों के लिए बेहद आवश्यक होती है।

Varsha Ritu Essay in Hindi 500 Words (वर्षा ऋतु पर निबंध 500 शब्द in Hindi)

प्रस्तावना
(Introduction)

हमारे भारत देश में मुख्य रूप से तीन ऋतु होती है। एक शीत ऋतु, वर्षा ऋतु और ग्रीष्म ऋतु और पतझड़। सभी लोगों को अलग-अलग, अलग-अलग मौसम पसंद होता है। किसी को ठंड अच्छी लगती है, तो किसी को गर्मी, तो किसी को बरसात। मुझे बरसात का मौसम बहुत अच्छा लगता है। बरसात का मौसम अपने साथ ना केवल बरसात इसके अलावा और भी कई सारी चीजें लेकर आता है। बरसात के मौसम में लोग बड़े खुशमिजाज नजर आते हैं। इसके अलावा प्रकृति भी अपनी असली सुंदरता का रूप दिखाती है। जानवरों में भी बरसात के आने की खुशी देखी जाती है।

वर्षा ऋतु की खास बात

वर्षा ऋतु की सबसे खास बात यह है, कि यह मौसम को पूरी तरह से ठंडा कर देती है। भारत में बरसात की शुरुआत जून से होती है। 15 जून तक सारे भारत में बरसात आ जाती है। बारिश का मौसम लोगों को गर्मी से आजादी दिलाता है। इसके अलावा प्रकृति को भी दोबारा हरा-भरा कर देता है। बरसात के मौसम में कई सारे पवित्र त्यौहार भी जाते हैं, जैसे कि श्रावण सोमवार, 15 अगस्त, रक्षाबंधन, तीज आदि। बरसात के मौसम में सावन के मेले भी लगते हैं। बरसात के आने से ना सिर्फ इंसान बल्कि जानवर भी काफी खुश होते हैं। वर्षा ऋतु की पहली बारिश में मोर अपने पंख खोलकर नाचता है।

पर्यावरण के लिए वर्षा ऋतु के फायदे

जलवायु परिवर्तन के कारण मौसम में बदलाव आता है। जब दक्षिण पश्चिमी इलाके से ठंडी हवाएं आना प्रारंभ हो जाती है, तो बारिश के आगमन का संकेत मिल जाता है। गर्मी के कारण पर्यावरण में काफी सूखा फैल जाता है। पेड़-पौधे मुरझा जाते हैं, मिट्टी भी सूख कर कठोर हो जाती है, लेकिन वर्षा ऋतु की पहली बरसात से सारा वातावरण पूरी तरह बदल जाता है। सूखे हुए पेड़ दोबारा से हरे-भरे होकर खिल उठते हैं। खेती करने योग्य मिट्टी दोबारा से बेहतर हो जाती है। सारे नदी तालाब दोबारा से भर जाते हैं, और प्रकृति की सुंदरता बढ़ाते हैं।

वर्षा ऋतु के त्यौहार (Festivals in Rainy Season)

वर्षा ऋतु में कई सारे त्यौहार मनाए जाते हैं, इसीलिए वर्षा ऋतु को खुशियों की ऋतु कहा जाता है। वर्षा ऋतु अपने साथ शीतलता और हरियाली लाती है। इस समय प्रकृति में कई सारे बदलाव देखने को मिलते हैं। वर्षा ऋतु में कई सारे त्यौहार जैसे की तीज, 15 अगस्त, रक्षाबंधन, भाई दूज मनाए जाते हैं। बरसात के मौसम में त्यौहार मनाना और त्योहारों में स्वादिष्ट खाना खाना बेहद अच्छा लगता है। मुझे विशेष रूप से गर्मी में सावन के मेलों में जाना, और हल्की-हल्की बारिश के साथ मेले का आनंद लेना बेहद अच्छा लगता है।

उपसंहार (Conclusion)

वर्षा ऋतु के जितने फायदे बताए जाएं उतना कम है। वर्षा ऋतु पृथ्वी के अंदर जल जल की मात्रा बढ़ाती है। इसके अलावा जल स्त्रोत जैसे कि कुएं नदी तालाब झरनों में भी जल का स्तर बढ़ जाता है। वर्षा ऋतु इंसानों को गर्मी से राहत दिला कर उन्हे ठंडा मौसम प्रदान करती है। वर्षा ऋतु जानवरों को भी ताजा और हरा-खाना प्रदान करती है। इसके अलावा कई सारे खास फल हमें वर्षा ऋतु में ही खाने को मिलते हैं। वर्षा ऋतु में सावन के महीने में झूला झूलना और बाहर घूमना मुझे बेहद अच्छा लगता है।

Rainy Season Essay in Hindi 1000 Words (वर्षा ऋतु पर निबंध 1000 शब्द in Hindi)

प्रस्तावना (Introduction)

बारिश का मौसम हर साल आता है। यह चार ऋतुओं में से एक है। यह मौसम अक्सर जून-जुलाई के महिने से शुरू हो जाता है, और लगभग सितंबर के माह तक रहता है। इस समय मौसम सुहावना हो जाता है। गर्मी के कारण झुलसी हुई धरती और वन्य जीव एवं अन्य प्राणियों को गर्मी से राहत मिलती है। बारिश धरती पर मौजूद प्रत्येक जीवन के लिए बाहर लेकर आती है। बरसात के आते ही मानो सारा वातावरण खुशी में झूमता हुआ दिखाई देता है। बरसात आने के पहले जब घने बादल छाए रहते हैं तो सुंदर इंद्रधनुष भी अपनी सुंदरता का प्रभाव दिखाता है। बारिश के आगमन से पहले ही सभी पेड़-पौधे जीव-जंतु, पशु-पक्षी मस्ती में नजर आने लगते हैं। बरसात का मौसम केवल इंसानों को ही नहीं बल्कि प्रकृति और पशु पक्षियों को भी बेहद पसंद होता है क्योंकि इस मौसम में उन्हें सभी चीजें पर्याप्त मात्रा में मिलने लगती है।

प्रकृति के लिए वर्षा ऋतु का महत्व

बारिश सभी जीव-जंतु पेड़-पौधों के जीवन के विकास के लिए महत्त्वपूर्ण होती है। वर्षा का महत्व वातावरण में मौजूद सभी चीजों के लिए अलग-अलग होता है इंसानों के लिए बरसात का मौसम पानी की पूर्ति करता है अन्य उत्पन्न करने वाली जमीन को उपजाऊ बनाता है। गर्मी के कारण सूखे हुए नदी तालाब झरनों में पुनः पानी भरता है। जानवरों के लिए जानवरों के लिए बरसात का मौसम हरियाली लेकर आता है जिससे उन्हें भोजन युक्त सभी पेड़-पौधे पर्याप्त मात्रा में मिलते हैं। प्रकृति के लिए बरसात का मौसम नया जीवन लेकर आता है। प्रकृति में मौजूद पर्यावरण को बारिश का मौसम शुद्ध करता है। नए पेड़-पौधों को जीवन देता है। मिट्टी को उपजाऊ बनाकर पेड़-पौधों को विकसित होने का मौका देता है। हमारी प्रकृति में हर मौसम के कुछ फायदे होते हैं, और कुछ नुकसान। हमारी प्रकृति के लिए हर मौसम का अपना एक अलग महत्व होता है।

वर्षा ऋतु किसानों के लिए (Rainy Season Important For Farmers)

किसानों के लिए बारिश एक त्योहार की तरह होती है। बारिश के कारण सुखी धरती को जो नमी और पोषण मिलता है, उसी के कारण खेतों में फसल पनपती हैं। इसलिए किसानों के लिया बारिश बहुत ही महत्त्वपूर्ण होती है। खेती के लिए बरसात के पानी की ही जरूरत होती है, क्योंकि बरसात का पानी लगने के बाद ही फसलें विकसित होती हैं। किसान अपने खेतों में बरसात के पानी को इक्कठा करने के लिए नहर और तालाब बनवाते हैं, जिससे बरसात का पानी वहां एकत्रित हो जाए, और उसका इस्तेमाल खेती से जुड़े कामों में किया जा सके। बरसात का पानी किसानों के लिए अमृत के समान होता है। बरसात के मौसम पर ही खेती निर्भर करती है। यदि बरसात अच्छी मात्रा में होती है, तो किसानों को खेती करने में सहायता मिलती है। बरसात के मौसम की पहली बारिश से ही किसान खेती करना प्रारंभ कर देते हैं।

वर्षा ऋतु की विशेषताएं (Importance of Rainy Season)

बारिश के समय में सूरज कम ही दिखाई देता हैं, और अधिकतर समय बरसात होने के कारण मौसम में ठंडाई बढ़ जाती है। इस समय आसमान में काले घने बादल छाए रहते हैं, और बरसात होने के समय ये और भी घने हो जाते हैं। इस मौसम में भुट्टा आना शुरू हो जाता है। इसके साथ ही और भी कई मौसमी फल इसी मौसम में आते हैं। बारिश के मौसम में पहाड़ी और जंगल क्षेत्र हरियाली की गोद में सराबोर दिखाई देते हैं। पहाड़ों की सतह हरी घास से ढंक जाती है। प्रकृति की सुंदरता काफी बढ़ जाती है बरसात के कारण कई सारे दुर्लभ दृश्य भी देखने को मिलते हैं। कभी-कभी सुबह और शाम इंद्रधनुष भी अपनी सुंदरता दिखाता है। इस समय मौसम बड़ा सुहाना नजर आता है। कभी हल्की बारिश के साथ ठंडी-ठंडी हवा चलने लगती है, तो कभी-कभी तेज बारिश के साथ बिजली कड़कने लगती है।

वर्षा ऋतु के फायदे और नुकसान (Advantages and Disadvantages of Rain)

वर्षा ऋतु के आने के कई सारे फायदे और नुकसान है।

वर्षा ऋतु के फायदे (Positive Effects of Rain)

  • बरसात के आते ही तपती धरती और सभी जीव-जंतुओं को गर्मी से राहत मिलती है।
  • बरसात के आते ही वातावरण का तापमान काफी कम हो जाता है।
  • बरसात का मौसम साफ-सफाई का भी काम करता है। यह पेड़-पौधों पर जमा धूल मिट्टी को साफ करता है। इससे पेड़-पौधों को सांस लेने में आसानी होती है।
  • बरसात का मौसम आते ही नई-नई फसलें आना शुरू हो जाती है।
  • बरसात के मौसम में कई प्रकार की हरी सब्जियां और कुछ विशेष फल खाने को मिलते हैं।
  • बरसात का मौसम अपने साथ प्रकृति की सुंदरता लेकर आता है। बरसात आते ही सारे पेड़-पौधे हरे-भरे हो जाते हैं।

वर्षा ऋतु के नुकसान (Bad Effects of Rainy Season)

  • बारिश के मौसम में कई सारी संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा होता है।
  • बरसात के कारण गंदी नालियों का पानी सड़कों पर बहने लगता है, जिससे गंदगी होती है।
  • अधिक बारिश होने के कारण कई बार कुछ शहरों में या गांव में बाढ़ भी आ जाती है।
  • बारिश का पानी यहां-वहां इकट्ठा होकर बीमारी फैलाने वाले बैक्टीरिया को जन्म देता है।
  • अधिक बरसात होने के कारण कई बार फसलों को काफी नुकसान भी हो जाता।
निष्कर्ष (Conclusion)

पर्यावरण में जलवायु परिवर्तन के कारण मौसमों का आना-जाना होता है। प्रकृति में मौजूद वातावरण के अनुसार हर मौसम अपने साथ कुछ फायदे और कुछ नुकसान लेकर आता है। बरसात का मौसम अधिकतर लोगों को काफी अच्छा लगता है, वह इसलिए क्योंकि उन्हें बरसात के कारण गर्मी से छुटकारा मिल जाता है। बरसात का मौसम ही नहीं बल्कि साल भर में आने वाले सभी मौसम प्रकृति और हमारे लिए जरूरी होते हैं, हम किसी एक मौसम पर निर्भर होकर नहीं रह सकते। हर एक मौसम का अपना अलग महत्व है। जिसके कारण यह प्रकृति और धरती पर जीवन फल-फूल रहा है। बरसात के मौसम में लोगों को प्रकृति के सुंदर नजारे देखने को मिलते हैं, सभी पशु-पक्षियों को खाने के लिए हरी घास और दाना-पानी मिलता है। 

FAQs Related to Rainy Season Essay in Hindi

वर्षा ऋतु में क्या-क्या होता है in Hindi?

वर्षा ऋतु में पेड़ पौधे खिल उठते हैं। चारों और वातावरण हरा भरा और खिला हुआ दिखाई देता है। 

वर्षा ऋतु क्यों आती है?

वर्षा ऋतु के आने का अपना एक अलग महत्व है। वर्षा ऋतु मुख्य रूप से खेती योग्य पानी देने के लिए और प्रकृति का तापमान कम करने के लिए आती है।

वर्षा ऋतु के आगमन पर क्या-क्या होता है?

वर्षा के ऋतु के आगमन पर सूखे नदी तालाब झरने दोबारा से पानी से भरी नजर आने लगते हैं। सूखे हुए सारे पेड़ पौधे दोबारा हरे-भरे नजर आने लगते हैं।

Varsha Ritu par Nibandh

हमारे सभी प्रिय विद्यार्थियों को इस “Rainy Season Essay in Hindi” जरूर मदद हुई होगी यदि आपको यह Varsha Ritu par Nibandh अच्छा लगा है तो कमेंट करके जरूर बताएं कि आपको यह Rainy Season Essay in Hindi कैसा लगा? हमें आपके कमेंट का इंतजार रहेगा और आपको अगला Essay या Speech कौन से टॉपिक पर चाहिए. इस बारे में भी आप कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं ताकि हम आपके अनुसार ही अगले टॉपिक पर आपके लिए निबंध ला सकें.

मेरे स्कूल पर निबंध

दहेज प्रथा पर निबंध

विज्ञान के चमत्कार निबंध

प्रदूषण पर निबंध

गाय पर निबंध

शिक्षक दिवस पर निबंध

JOIN TELEGRAM GROUP CLICK HERE
ESSAYDUNIYA HOME CLICK HERE

Leave a Comment