Republic Day Speech in Hindi: गणतंत्र दिवस पर भाषण

क्या आप भी “Republic Day Speech in Hindi” की तलाश कर रहे हैं? यदि हां, तो आप इंटरनेट की दुनिया की सबसे बेस्ट वेबसाइट essayduniya.com पर टपके हो. यदि आप Republic Day Speech in Hindi, Republic Day speech for kids, 26 January Short Speech in Hindi, 26 January Speech in Hindi PDF, 26 January Speech in Hindi for School Students, 26 January Speech in Hindi, 26 january speech in hindi for school students, 26 january speech in hindi 2023, 26 january speech in hindi for child, 26 January Speech in Hindi Short, 26 january par bhashan, 26 january par bhashan hindi mein, 26 january par bhashan hindi यही सब सर्च कर रहे हैं तो आपका इंतजार यही पूरा होता है.

Republic Day Speech in Hindi

यहां हम आपको “Republic Day Speech in Hindi” उपलब्ध करा रहे हैं. इस निबंध/ स्पीच को अपने स्कूल या कॉलेज के लिए या अपने किसी प्रोजेक्ट के लिए उपयोग कर सकते हैं. इसके साथ ही यदि आपको किसी प्रतियोगिता के लिए भी 26 January Speech in Hindi तैयार करना है तो आपको यह आर्टिकल पूरा बिल्कुल ध्यान से पढ़ना चाहिए. 

Republic Day Speech in English

26 January Par Bhashan

बसंत पंचमी पर निबंध

Saraswati Puja Essay 10 Lines in English 

Saraswati Puja Essay English

Republic Day Speech in Hindi 200 words (26 January Speech in Hindi)

Republic Day Speech in Hindi: गणतंत्र दिवस भारत का राष्ट्रीय पर्व है। जिसे सभी भारतीय मिलकर मानते हैं। यह पर्व प्रतिवर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। इस दिन सारे देश में राष्ट्रीय अवकाश रहता है। देश की सभी संस्थाएं कार्यालय दफ्तर विश्वविद्यालय पूर्ण रूप से बंद रहते हैं। इस दिन स्कूलों में कई तरह के रंगारंग कार्यक्रम होते हैं। बच्चे गणतंत्र दिवस को लेकर बड़े उत्साहित होते हैं। गणतंत्र दिवस का दिन भारत की स्वतंत्रता का प्रतीक माना जाता है। 26 जनवरी के दिन हमारे देश का संविधान लागू हुआ था इसीलिए गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस दिन स्कूलों में छात्रों द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए जाते हैं।

Whatsapp Group Join
Telegram channel Join

स्कूलों में छात्रों को उनके द्वारा किए गए नित्य संगीत के लिए पुरस्कार भी दिया जाता है। इस दिन बच्चे जल्दी उठकर नई स्कूल ड्रेस पहनकर स्कूल जाते हैं। सभी बच्चे अपने प्रधानाचार्य के साथ मिलकर झंडा वंदन करते हैं। झंडा वंदन होने के बाद बच्चों को लड्डू भी बांटे जाते हैं। देश के सभी राज्यों में गणतंत्र दिवस के दिन झंडा वंदन किया जाता है। इस दिन हमारे संविधान लागू होने की खुशी मनाने के साथ-साथ हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि भी दी जाती है। सभी और भारत माता की जय के नारे लगते सुनाई देते हैं।

Republic Day Speech in Hindi 300 words (26 January Speech in Hindi)

Republic Day Speech in Hindi: आज हम सब यहां गणतंत्र दिवस मनाने के लिए इकट्ठे हुए हैं। गणतंत्र दिवस हमारे देश में पिछले कई सालों से मनाया जा रहा है। हम सभी गणतंत्र दिवस इतनी उत्साह के साथ क्यों मनाते हैं यह तो सभी जानते होंगे लेकिन गणतंत्र दिवस से जुड़ी कुछ ऐसी बातें हैं जो मैं आपको बताना चाहता हूं। आज से 100 वर्ष पहले हमारा भारत देश जिसे सोने की चिड़िया के नाम से जाना जाता है वह अंग्रेजों का गुलाम था।

अंग्रेजों ने लगभग 200 वर्ष हमारे देश पर राज किया और हमारे देशवासियों का शोषण किया। उन्होंने सोने की चिड़िया कहे जाने वाले भारत देश को पूरी तरह लूट कर कंगाल कर दिया हालात ऐसे हो गए थे कि यहां लोग दाने-दाने को मोहताज थे। तभी अंग्रेजों के इन सभी जुल्मों से परेशान होकर हमारे कुछ क्रांतिकारियों ने अपने देश को आजाद कराने के लिए लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया। इस लड़ाई में हमारे कई सारे क्रांतिकारी शहीद भी हुए लेकिन हमने संघर्ष के साथ 15 अगस्त 1947 को आजादी प्राप्त कर ही ली।

आजादी मिलने के बाद भी लगभग 2 वर्षों तक हमारे देश में अंग्रेजों के द्वारा बनाए गए संविधान का पालन किया जा रहा था। तब हमारे माननीय डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी ने स्वतंत्र भारत का अपना संविधान बनाने का निर्णय लिया उन्होंने 2 वर्षों की मेहनत के बाद भारत का अपना संविधान बनाया। जिसे 26 जनवरी 1950 को पूरे भारत देश में लागू किया गया तभी से भारत देश में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। बाकी गणतंत्र दिवस के दिन क्या होता है इसे कैसे मनाते हैं यह तो आप सभी जानते होंगे मैं बस आपको इससे जुड़ी कुछ यही रोचक बातें बताना चाहता था। अब अंतिम शब्दों में यही कहना चाहूंगा भारत माता की जय ,वंदे मातरम  ” धन्यवाद”

Republic Day Speech in Hindi
Republic Day Speech in Hindi

Republic Day Speech in Hindi 500 words (26 January Speech in Hindi)

Republic Day Speech in Hindi: मेरी ओर से सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक-हार्दिक शुभकामनाएं। गणतंत्र दिवस जो कि हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है और यह पूरे देश में त्यौहार कि तरह मनाया जाता है। और आज हम सब भी इस त्यौहार को मनाने के लिए ही एकत्रित हुए है। 26 जनवरी की शुरुआत झंडा वंदन से होती है और झंडा वंदन करने से पहले मै आपसे 26 जनवरी से जुड़ी कुछ बातें करना चाहता हूं। जैसा कि आप सभी जानते हैं 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ था तभी से 26 जनवरी के दिन को गणतंत्र दिवस के रुप में मनाया जाता है। यह त्यौहार ना किसी विशेष व्यक्ति ना किसी विशेष धर्म है जब का होता है बल्कि यह तो पूरे भारत और भारत वासियों का त्यौहार होता है।

26 जनवरी के दिन सभी लोग सुबह से ही बड़े उत्साह महसूस करते हैं और दिन भर देश भक्ति में डूबे रहते हैं। हम सभी को अपनी आजादी और अपने संविधान पर गर्व होता है लेकिन यह आजादी और संविधान हमें इतनी आसानी से नहीं मिला। हमारे कई वीर क्रांतिकारियों ने इस देश को आजादी दिलाने के लिए और एक स्वतंत्र राष्ट्र बनाने के लिए अपनी जान तक कुर्बान कर दी है। 26 जनवरी के दिन हम जिस संविधान के लागू होने की खुशी मना रहे हैं वो इतनी आसानी से लागू नहीं हुआ। लगभग 200 वर्षों तक अंग्रेजो ने हमारे देश पर राज किया और अपने अनुसार बनाए गए संविधान से हमारे देश का शोषण किया।

कुछ समय ऐसा ही चलने के बाद हमारे क्रांतिकारी भाइयों ने भारत देश को गुलामी से मुक्त कराने का निर्णय लिया। उन्होंने हजारों की संख्या में मौजूद अंग्रेजों से लड़ाई लड़ना शुरू कर दी। इस जंग में हमारे कई क्रांतिकारी शहीद भी हुए लेकिन हमने विजय हासिल कर ही ली और 15 अगस्त 1947 की शाम हमारे देश की आजादी के नाम हुई। भारत देश आजाद होने के बाद भी 2 वर्षों तक अंग्रेजों के बनाए हुए संविधान का गुलाम रहा फिर हमारे भीमराव अंबेडकर जी ने भारत का संविधान बदलने की इच्छा जाहिर की और नया संविधान बनाने का जिम्मा अपने हाथों में लिया। लगभग 2 वर्षों की मेहनत के बाद उन्होंने भारत का नया संविधान सभी लोगों के समक्ष रखा।

संविधान बनने के बाद 26 जनवरी 1950 को इस संविधान को लागू किया गया। और तभी से 26 जनवरी का दिन एक राष्ट्रीय पर्व की तरह मनाया जाने लगा। गणतंत्र दिवस का दिन हम सभी के लिए एक पर्व की तरह है सभी राज्यों में इस पर्व को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन हम सब मिलकर अपने शहीदों को श्रद्धांजलि भी देते हैं और ईश्वर से यह दुआ करते हैं कि हमारा देश हमेशा इसी तरह आगे बढ़ता रहे देश में सुख शांति बनी रहे। एक बार फिर से मेरी ओर से सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाइयां जय हिंद जय भारत।

Republic Day Speech in Hindi 800 words (26 January Speech in Hindi)

Republic Day Speech in Hindi: आज इस गणतंत्र दिवस के खास मौके पर हम सभी यहां झंडा वंदन करने के लिए एकत्रित हुए हैं। झंडा वंदन करने से पहले मेरी ओर से सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आज इस गणतंत्र दिवस के मौके पर मैं आपसे दो शब्द कहना चाहूंगा। जैसा कि आप सभी जानते हैं 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ था इसी खुशी में 26 जनवरी के दिन को हमने राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाना प्रारंभ कर दिया। हमारे देश में 26 जनवरी 2 अक्टूबर और 15 अगस्त को राष्ट्रीय पर्व मनाए जाते हैं।

15 अगस्त के दिन हमारा देश अंग्रेजों से आजाद हुआ था और 26 जनवरी के दिन हमारे देश का संविधान लागू हुआ था इसी खुशी में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। हमारा संविधान लागू होने के पीछे भी काफी बड़ा संघर्ष है जिसके बारे में जानना आप सभी के लिए जरूरी है। जैसा कि आप जानते ही होंगे कि हमारा देश लगभग 200 वर्षों तक अंग्रेजों का गुलाम रहा। विदेश से आकर अंग्रेजो ने हमारे देश में पहले व्यापार शुरु किया और धीरे-धीरे पूरे देश पर कब्जा कर लिया। अंग्रेजों द्वारा भारत एवं भारतवासियों का काफी शोषण किया। अंग्रेजों ने धीरे-धीरे भारत में चली आ रही परंपरा और संस्कृति को खत्म किया इसके साथ ही राजा महाराजाओं के बनाए हुए नियम कानून को तोड़ कर अपना स्वयं का संविधान लागू कर दिया।

हजारों अंग्रेजों ने अपनी बंदूकों के दम पर करोड़ों भारतवासियों को अपने संविधान का गुलाम बनाया और 200 वर्षों तक भारतीयों पर राज किया। अंग्रेजों द्वारा भारत वासियों पर काफी जुल्म किया जा रहा था इन सभी जुल्मों को देखकर हमारे कुछ क्रांतिकारियों ने अंग्रेजों से लड़ाई कर भारत को स्वतंत्र कराने का निर्णय लिया। यह आजादी की लड़ाई काफी लंबी चली और इसमें हमारे कुछ क्रांतिकारी शहीद भी हुए लेकिन उनकी मौत व्यर्थ नहीं गई 15 अगस्त 1947 को हमारा देश पूरी तरह अंग्रेजों से मुक्त हो गया। भारत के अंग्रेजों से मुक्त होने के बाद हमारे प्रधानमंत्री जी ने भारत का स्वयं का संविधान बनाने का निर्णय लिया। तब हमारे डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने 2 साल 11 महीने 18 दिनों की मेहनत के बाद भारत का संविधान लिखा और उसे सबके सामने प्रस्तुत किया।

संविधान बनने के बाद उसे लागू करने के लिए किसी अच्छे दिन की तलाश थी फिर सभी के निर्णय के साथ 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया। और आज भी लगातार 100 वर्षों से 26 जनवरी के दिन हम सब गणतंत्र दिवस मनाते हैं यह हमारे देश की स्वतंत्रता और संविधान का प्रतीक है। 26 जनवरी के दिन हमारा भारत देश एक लोकतंत्र देश के रूप में स्थापित हुआ। 26 जनवरी का त्यौहार पूरे भारतवर्ष में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है इस दिन दिल्ली सेना मुख्यालय में भारतीय सेना द्वारा विशेष परेड निकाली जाती है इस परेड में भारत के राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री भी शामिल होते हैं।

दिल्ली में होने वाली परेड में जल सेना वायु सेना एवं थल सेना द्वारा अपने विशेष अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन किया जाता है तथा कई सैनिकों द्वारा बड़े खतरनाक करतब भी दिखाए जाते हैं। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर वायुसेना द्वारा आकाश में जाकर भारत के झंडे के रंगों के अनुसार केसरिया सफेद हरे रंग के फूल बरसाए जाते हैं। भारत के प्रधानमंत्री द्वारा लाल किले पर झंडा वंदन किया जाता है तथा शहीद स्मारक पर जाकर हमारे शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाती है। इस दिन सेना में सैनिकों को उनके शौर्य और साहस के लिए सम्मानित भी किया जाता है। भारत देश के सभी स्कूलों में गणतंत्र दिवस से जुड़े रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

छोटे-छोटे बच्चे बड़े-बड़े स्वतंत्र सेनानियों की वेशभूषा धारण करके उनके द्वारा किए गए कामों के बारे में बताते हैं। भारत के अलग-अलग राज्यों में गणतंत्र दिवस के दिन अलग-अलग तरह की झांकियां निकाली जाती हैं जो देश की परंपरा और संस्कृति को दर्शाती है। इस दिन सारा देश देश भक्ति में डूबा रहता है जगह-जगह झंडे लगे रहते हैं तथा कई तरह की रैलियां भी आयोजित की जाती हैं। हम सभी यह जानते हैं कि आजादी हमें कितनी मुश्किल से मिली और हमारा संविधान किस हालातों में लागू हुआ। हम सबको अपने भारतीय होने पर गर्व होना चाहिए और अंत में यही कहना चाहता हूं हमें अपने देश का नाम रोशन करने के लिए हमेशा प्रयास करते रहना चाहिए भारत माता की जय वंदे मातरम।

FAQs Related to Republic Day Speech in Hindi

Q1. गणतंत्र दिवस कब मनाते हैं?

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को मनाते हैं.

Q2. गणतंत्र दिवस क्यों मनाते हैं?

26 जनवरी के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था इसलिए गणतंत्र दिवस मनाते हैं।

Q3. गणतंत्र दिवस मनाने की शुरुआत कब से हुई?

26 जनवरी 1950 से गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है

Q4. भारत के संविधान को बनने में कितना समय लगा था?

भारत के संविधान को बनने में 2 साल 11 महीने 18 दिन लगे थे

26 January Speech in Hindi PDF

हमारे सभी प्रिय विद्यार्थियों को इस “Republic Day Speech in Hindi” जरूर मदद हुई होगी यदि आपको यह 26 January Speech in Hindi अच्छा लगा है तो कमेंट करके जरूर बताएं कि आपको यह Republic Day Speech in Hindi कैसा लगा? हमें आपके कमेंट का इंतजार रहेगा और आपको अगला Essay या Speech कौन से टॉपिक पर चाहिए. इस बारे में भी आप कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं ताकि हम आपके अनुसार ही अगले टॉपिक पर आपके लिए निबंध ला सकें.

Cow Essay in Hindi

My School Essay in Hindi

दहेज प्रथा पर निबंध

विज्ञान के चमत्कार निबंध

प्रदूषण पर निबंध

शिक्षक दिवस पर निबंध

JOIN TELEGRAM GROUP CLICK HERE
ESSAYDUNIYA HOME CLICK HERE

Leave a Comment