Time Waste is Life Waste Essay in Hindi

क्या आप भी “Time Waste is Life Waste Essay in Hindi” की तलाश कर रहे हैं? यदि हां, तो आप इंटरनेट की दुनिया की सबसे बेस्ट वेबसाइट essayduniya.com पर टपके हो. यदि आप Time Waste is Life Waste Essay in Hindi, Time Waste is Life Waste Essay, Essay on Time Waste Is Life Waste in Hindi यही सब सर्च कर रहे हैं तो आपका इंतजार यही पूरा होता है.

Time Waste is Life Waste Essay in Hindi

यहां हम आपको Time Waste is Life Waste Essay in Hindi” उपलब्ध करा रहे हैं. इस निबंध/ स्पीच को अपने स्कूल या कॉलेज के लिए या अपने किसी प्रोजेक्ट के लिए उपयोग कर सकते हैं. इसके साथ ही यदि आपको किसी प्रतियोगिता के लिए भी Essay on Time Waste Is Life Waste in Hindi तैयार करना है तो आपको यह आर्टिकल पूरा बिल्कुल ध्यान से पढ़ना चाहिए. 

Time Waste Is Life Waste Essay In Hindi 200 Words 

समय को सबसे बड़ी शक्ति माना जाता है।समय एक ऐसी चीज है जो कभी भी किसी की लिए नहीं रुकता है। हर इंसान को समय के अनुसार चलना होता है। प्रकृति में होने वाली सारी घटनाएं अपने समय अनुसार होती है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सारी चीजें समय पर निर्भर करती हैं। जिस इंसान ने समय की अहमियत समझ कर उसका सदुपयोग किया है, वह सारी दुनियांं में हीरे की तरह चमका है। बुद्धिमान और सफल व्यक्ति हमेशा समय के सदुपयोग के बारे में बात करते हैं। वह अपने समय को फालतू व्यर्थ ना करके, एक-एक मिनट को अपने विकास के लिए इस्तेमाल करते हैं।

Whatsapp Group Join
Telegram channel Join

हिंदू धर्म के कई बड़े ग्रंथों में समय की महत्वता को लेकर कई बड़ी बातें कही गई हैं। भागवत कथा में कृष्ण भगवान ने कहा है, जो व्यक्ति समय के अनुसार नहीं बदलता तो समय उसे बदलता है। जिसका अर्थ है, कि व्यक्ति को समय के साथ स्वयं में बदलाव लाना चाहिए अन्यथा ऐसा ना करने पर व्यक्ति को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। हर व्यक्ति अपने जीवन में एक निश्चित समय लेकर आता है। उसे अपने समय का सदुपयोग कर स्वयं को सफल इंसान बनना होता है। जो व्यक्ति कभी समय की कीमत नहीं समझता और समय को व्यर्थ करता है, उसके पास अंत में पछतावे के अलावा कुछ नहीं बचता। जिन मनुष्यों ने समय का उपयोग सिर्फ अपने मनोरंजन के लिए किया है या फिर यहां वहां के काम करके समय को बर्बाद कर रहे हैं। अंत में उनके हाथ में कुछ नहीं बनता और समय उस इंसान से धीरे-धीरे सब छीन लेता है।

रक्षाबंधन पर निबंध

गणेश चतुर्थी पर निबंध

शिक्षक दिवस पर निबंध

जन्माष्टमी पर निबंध हिंदी में

जल ही जीवन है पर निबंध

विज्ञान के चमत्कार निबंध

Time Waste Is Life Waste Essay In Hindi 300 Words 

सफलता की कुंजी समय के सदुपयोग को कहा गया है। समय अपनी गति के हिसाब से चल रहा है, या यूं कहे की तेजी से भाग रहा है। मनुष्य अपने व्यक्तिगत कामों में इतना व्यस्त हो चुका है कि उसके पास स्वयं के लिए मेहनत करने के लिए समय नहीं बचता। दरअसल सच यह है कि इंसान फालतू के कामों में अपना समय बर्बाद कर रहा है, जिसके कारण उसके पास स्वयं के विकास के लिए समय नहीं बच रहा। समय अपनी गति से चल रहा है जो व्यक्ति समय के साथ तेजी से नहीं चल रहा वहां पिछड़ जाता है और हमेशा ही पीछे रहता है।

समय एक मूल्यवान संपदा का भंडार है, जो व्यक्ति इस भंडार का उपयोग अपने जीवन को निखारने के लिए करता है ।वह व्यक्ति जीवन में हर प्रकार की सफलता प्राप्त करता है। कोई व्यक्ति इस मूल्यवान समय को रोने-धोने और व्यर्थ के कामों के लिए इस्तेमाल करता है, जिसके कारण उनका जीवन खराब हो जाता है। जीवन का सच तो यही है, की किसी भी काम को कल पर नहीं छोड़ना चाहिए जो काम आज का है, उसे आज ही करना चाहिए। अन्यथा समय की बर्बादी के साथ आपका काम भी कमी नहीं हो पाएगा। जिस तरह बासी भोजन खाने में अच्छा नहीं लगता है, उसी तरह बासी काम या कल पर छोड़ा हुआ काम करने में अच्छा नहीं लगता। समय एक ऐसा अमूल्य धन है, जिसे बचाकर रखा नहीं जा सकता, यह गतिमान है।

हमें हमेशा समय का सदुपयोग करते रहना चाहिए। समय एक ऐसी चीज है जो जाकर वापस नहीं आती है। जो लोग समय का महत्व समझते हैं वे विश्व पटल के इतिहास पर हमेशा चमकते रहते हैं। समय को व्यर्थ करने वाले व्यक्ति के पास कई सारे बहाने होते हैं, वह अपने समय का उपयोग अपने विकास के लिए ना करके अपने विनाश के लिए करता है। समय की गति काफी तेज है, अगर तेजी के साथ इसका प्रयोग स्वयं के फायदे के लिए नहीं किया गया, तो यह अंत में हमें नुकसान पहुंचा सकता है।

Time Waste is Life Waste Essay in Hindi
Time Waste is Life Waste Essay in Hindi

Time Waste Is Life Waste Essay In Hindi 500 Words

प्रस्तावना

इस संसार में मौजूद सभी चीज समय के अधीन है।  समय ही चीजों को बनता है, और समय ही चीजों को बिगाड़ता है। समय कितना कीमती है, इसका महत्व बताने के लिए देश के कई बड़े-बड़े कवियों ने दोहों की रचना की है। जिसके माध्यम से वे लोगों को समय की महत्वता के प्रति जागरूक कर सके। इस पृथ्वी पर मौजूद सभी इंसानों के पास काफी सीमित समय है वह जीवन के अलग-अलग पड़ाव के लिए एक निर्धारित समय लेकर आए हैं। उन्हें इस अवधि के दौरान ही जीवन के लिए उपयोगी कामों को पूरा करना है। 

समय का अधिक से अधिक उपयोग

एक बार मनुष्य आराम के चक्कर में यह भूल जाता है कि उसके पास समय काफी सीमित है और वह उसे बर्बाद कर रहा है अगर किसी इंसान ने दिन के 5 घंटे भी अपने विकास के लिए उपयोग किए तो यह समय उसे सफलता के नजदीक ले जाता है। समय का सदुपयोग करके आप अपनी अपनी मेहनत का फल जल्द से जल्द पा सकते हैं। समय के सदुपयोग के लिए की गई मेहनत का एक भी कतरा कभी व्यर्थ नहीं जाता ।आप सिर्फ समय का सदुपयोग करते रहें और स्वयं के जीवन को बेहतर बनाने के लिए फालतू के कामों में समय को बर्बाद करना बंद करें।  

समय की गंभीरता को समझने की ज़रूरत

हर इंसान को समय की आवश्यकता है। उदाहरण के तौर पर हम एक विद्यार्थी के जीवन को लेते हैं यदि एक विद्यार्थी समय पर अध्ययन नहीं करता और अपनी पढ़ाई को आज से कल पर डालता है, तो उसे परीक्षा में विफलता का सामना करना पड़ता है। अगर कोई डॉक्टर किसी व्यक्ति का इलाज करने में देरी करे तो उस मरीज के साथ क्या होगा। जीवन का एक-एक क्षण काफी कीमती है। यदि आपने अपना 1 सेकंड भी व्यर्थ किया, तो यह समझ लीजिए अपने जीवन का एक अमूल्य हिस्सा व्यक्त कर दिया। जो व्यक्ति समय की गंभीरता को समझकर निरंतर उसका उपयोग अपने एवं समाज के विकास के लिए करते रहते हैं वह हमेशा अन्य लोगों से आगे रहते हैं। मनुष्य चाहे जीवन के किसी भी पड़ाव पर हो उसे समय की गंभीरता को समझना ही चाहिए।

सफलता की चाबी समय

सफलता के दरवाजे को खोलने के लिए समय रूपी चाबी का इस्तेमाल किया जाता है। इस दुनियां में जितने भी लोगों ने सफलता प्राप्त की है अगर आप उनकी जीवनी को देखते हैं तो आपको एक बात सामान्य नजर आएगी कि सभी ने समय का सदुपयोग काफी ज्यादा किया है। जो इंसान सफलता प्राप्त करने के लिए अपनी सारी समस्याओं को किनारे रख समय का सदुपयोग अपने विकास के लिए करता है वह हर चीज प्राप्त करता है। जो व्यक्ति भूख प्यास नींद आराम चैन भूलकर दिन-रात समय का सदुपयोग कर अपनी मंजिल को प्राप्त करता है, वह जीवन में हमेशा सफल रहता है। एक ऐसा हथियार है जिसका सदुपयोग कर आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं और दुरुपयोग कर विनाश भी कर सकते हैं।

समय का नुकसान और इंसान की असफलता

समय का सीधा अर्थ व्यक्ति के जीवन से जुड़ा हुआ होता है जो व्यक्ति जीवन में सफलता प्राप्त करता है उसने निश्चित ही समय जैसी अमूल्य चीज का उपयोग अपने विकास के लिए किया होगा और जो व्यक्ति असफल होता है उसने जरूर इस समय का उपयोग व्यक्त करने के लिए क्या होगा। जो इंसान यह सोचता है कि मेरे पास बहुत समय है मैं आज का कम तीन दिन बाद कर सकता हूं इसी गलतफहमी के कारण इंसान को सफलता प्राप्त होती है। हर इंसान को यह बात अपने दिमाग में गांठ बांधकर रख लेना चाहिए कि समय कभी किसी के लिए नहीं रुकता यदि आपने इसका उपयोग अपने काम को करने के लिए नहीं किया तो यह काम के साथ-साथ आपके जीवन को भी बर्बाद कर। असफल व्यक्ति हमेशा समय खराब है यह बहाना बनाकर अपनी जिम्मेदारी से पीछे हट जाता है 

निष्कर्ष

मनुष्यों के लिए समय कितना कीमती है इसका अंदाजा लगा पाना नामुमकिन है। यदि हम सोचे कि समय कितनी तेजी से चल रहा है तो आप एक बालक को ही देखिए जन्म से कुछ ही सालों में एक बालक युवक बन जाता है और युवक से कुछ ही सालों में पुरुष बन जाता है। समय का चक्र अपनी गति के साथ घूम रहा है यह इंसान को लगातार मौके देता है ताकि इंसान इसका उपयोग खुद के विकास के लिए कर सकते हैं लेकिन आज की पीढ़ी आलस के मारे समय को महत्व नहीं देती। आज की पीढ़ी का अधिकतर समय मोबाइल टेलीविजन इंस्टाग्राम फेसबुक पर गुजर जाता है और उनसे पूछो कि तुमने जीवन में क्या किया तो बोलते है हमारे पास कुछ करने के लिए समय नहीं बचा। लेकिन सच यह है कि समय तो उनके पास बहुत था लेकिन उन्होंने इसका सदुपयोग के योग नहीं दुरुपयोग किया है।

Time Waste is Life Waste Essay in Hindi 1000 Words

प्रस्तावना

समय चक्र है घूमता, करता सबका न्याय। कोई इससे बच सके, ऐसा नहीं उपाय ।। इस दोहे के माध्यम से आप यह समझ सकते हैं कि समय कितना कीमती है। समय का चक्र अपनी गति के साथ चल रहा है अगर आपने समय रहता इसका सदुपयोग नहीं किया और इसे व्यर्थ ही जाने दिया तो आगे चलकर यहां आपका जीवन भी व्यर्थ कर देगा। आपके जीवन में उन्हें चीजों का परिणाम मिलता है जिन्हें अपने उनके निर्धारित समय पर पूरा किया है। समय का हिसाब बाकी अन्य हिसाब से काफी अलग चलता है इस हिसाब में अगर आप अच्छा करते हैं तो आपके साथ अच्छा ही होगा यदि आप समय के प्रति लापरवाह हुए तो समय आपके प्रति भी लापरवाह होगा। मनुष्य जीवन में सदैव आपको समय की गति से गति मिलकर सफलता की ओर बढ़ते जाना है।

समय की कीमत को समझना

दुनियां का सबसे अमीर आदमी भी अपनी पूरी दौलत मिलाकर 1 सेकंड नहीं खरीद सकता जीवन का जो 1 सेकंड बीत गया सो बीत गया अगर आपने उसे एक सेकंड का उपयोग अपने फायदे के लिए नहीं किया तो आगे चलकर वही एक सेकंड आपको नुकसान पहुंचाएगा। जो व्यक्ति जीवन में सफलता की चाहत रखता है वह निरंतर मेहनत करता रहता है इसी दौरान अगर वह मेहनत करने से पीछे हटता है और समय बर्बाद करता है तो समय अंत में उसे बर्बाद कर देता है। बड़े-बड़े महात्मा ज्ञानियों ने समय का उपयोग कर अपने ज्ञान को शिखर के समान ऊंचा कर लिया जिसके कारण वे आज पूरे विश्व में पूजे जाते हैं। हर दिन में 24 घंटे होते हैं और यह 24 घंटे हर इंसान के लिए एक नई जिंदगी की तरह होते हैं।

समय ही धन है (Time is Money)

समय को वास्तविक धन कहा गया है, क्योंकि जिस व्यक्ति के पास अपने जरूरी कामों को करने के लिए हमेशा समय होता है वह व्यक्ति सही मायने में धनी होता है। जो व्यक्ति अपने सारे फालतू कामों को एक तरफ रखकर जरूरी कामों पर ध्यान केंद्रित करता है, उसे जीवन में सफलता अवश्य प्राप्त होती है। समय एक धन है, जो एक बार खर्च होने पर दोबारा नहीं मिलता। जो व्यक्ति समय जैसे मूल्यवान धन का उपयोग सिर्फ अपने मनोरंजन के लिए या फिर बहाने बनाने के लिए करता है। वह जीवन में कभी सफल नहीं हो सकता। उसे जीवन भर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

समय का महत्त्व (Importance of Time)

समय का महत्व सभी लोगों के लिए एक समान है, लेकिन उम्र के अलग-अलग पड़ाव के अनुसार व्यक्तियों को अपने समय का सदुपयोग करना चाहिए। एक विद्यार्थी को अपना समय विद्या अर्जित करने के लिए उपयोग करना चाहिए। यदि वह अपना समय बर्बाद करता है, तो अंत में उसका जीवन भी बर्बाद हो सकता है। वही एक पुरुष को अपना समय अपने जीवन को बेहतर और संतुलित बनाने के लिए करना चाहिए यदि वह इसका उपयोग मनोरंजन के लिए या फिर यहां वहां के फालतू कामों के लिए करेगा तो अंत में उसके हाथ कुछ नहीं आएगा। समय का पंछी यदि एक बार पिंजरे से उड़ गया तो उसे वापस पिंजरे में डालना मुश्किल है। हम सभी यह जानते हैं कि हमारा जीवन चक्र समय के साथ जुड़ा हुआ है। हमें समय के चक्र की तेजी के साथ ही आगे बढ़ना चाहिए।

समय सबसे बड़ा गुरु (Time is the Greatest Teacher)

दुनियां का सबसे बड़ा गुरु समय को कहा जाता है जो चीज समय इंसान को सीखना है वह चीज उसे कोई नहीं सिखा सकता। आपने कई बार प्राचीन कथाओं में ऐसा देखा होगा कि कुछ ही पलों में राजा रंक हो गए और रंक राजा हो गए यह सब समय का ही खेल है। जो इंसान समय का सदुपयोग नहीं तो अंत में उसके पास कुछ करने के लिए समय नहीं बचता तब उसे समय सही चीज सीखना है। कई बार इंसान हंसी मजाक और मौज-मस्ती में अपना समय व्यक्त कर देते हैं, और अंत में इस बात का रोना रोते हैं कि यार समय नहीं बचा काश उसे वक्त हंसी मजाक ना करके मेहनत कर ली होती, तो आज कुछ और ही दिन होता। समय निकलने के बाद व्यक्ति जो पश्चाताप महसूस करता है, वही समय की सीख है, इसीलिए समय को सबसे बड़ा गुरु कहा जाता है।

समय का प्रबंधन (Time Management)

समय का प्रबंध करना सभी के लिए जरूरी होता है। हर इंसान को अपना काम निर्धारित समय पर करना चाहिए। आप जीवन के किसी भी पड़ाव में हो आपको अपने सभी जरूरी कामों को निर्धारित समय पर करना चाहिए ताकि आपके पास दूसरे कामों को करने के लिए पर्याप्त समय हो। हर इंसान को अपनी दिनचर्या को अलग-अलग भागों में बांटना चाहिए ताकि जब आप अपना जरूरी काम कर रहे हो तब आपके पास दूसरा कोई काम ना हो और ना ही कोई आपको परेशान करने वाला हो। कई बार समय का प्रबंधन ना करने के कारण नहीं सारे काम एक साथ आ जाते हैं, इसके परिणाम स्वरूप आप किसी भी एक काम को ढंग से नहीं कर पाते।

समय की बर्बादी के बाद पछतावा

जो व्यक्ति समय को जीवन भर बर्बाद करता है, उसके पास अंत में एक पछतावे के अलावा कुछ नहीं बचता। समय की बर्बादी कुछ इस प्रकार होती है, जब हम कोई जरूरी काम कर रहे हो और कोई आपको दूसरा काम बता दे तो आपको कितना गुस्सा आता है, कि मैं जरूरी काम कर रहा था और उसी वक्त इनको दूसरा काम आ गया। जब आप उसे जरूरी काम को पूरा करने के लिए बाहर जाते हैं तो अपने दोस्त को साथ ले जाते हैं आपका दोस्त तो आपके साथ चला जाता है लेकिन आपके दोस्त के सारे कामों की जिम्मेदारी आपके ऊपर आ जाती है। आपको उसे लेने के लिए घर जाना होगा छोड़ने के लिए घर जाना होगा और वहीं जो कम आधे घंटे में होना था आपने उसे काम में 2 घंटे लगा दिया। क्योंकि उसे लेने छोड़ने के अलावा आप दोनों ने रास्ते में मौज-मस्ती की उसके कारण आपका समय व्यर्थ हो गया और घर आने के बाद आपके पास काम करने के लिए समय नहीं बचता अंत में सिर्फ पछतावा बचता है।

समय के अधिकतम उपयोग की तकनीकें 

  • समय के अधिकतम उपयोग के लिए आपको सबसे पहले अपने कार्यों को डालना बंद करना चाहिए। 
  • जब भी आप घर में खाली बैठे हो और आपका काम करने का मन ना हो तो काम को डालने की बजाय उस काम को करने की कोशिश करना चाहिए।
  • आज के इस युग में युवाओं का अधिकतर समय सोशल मीडिया पर खराब होता है, हमें जितना हो सके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे कि व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम से दूर रहना है। 
  • हमें अपने सारे जरूरी काम स्वयं करना चाहिए। कभी भी किसी इंसान के ऊपर अपने काम की जिम्मेदारी नहीं सौंपनी चाहिए। क्योंकि यदि वह व्यक्ति किसी और काम में व्यस्त रहा तो हमारा काम खराब हो सकता है। जितना हो सके खुद के काम हमें स्वयं ही करना चाहिए।
  • अपने जीवन में से उन लोगों से दूर रहना चाहिए जो हमारा समय फालतू कामों में बर्बाद करवाते हैं। हमें ऐसी बुरी संगत त्याग कर स्वयं के विकास के लिए मेहनत करनी चाहिए।

निष्कर्ष

समय का महत्व वह तो बताने के लिए संत कबीर दास जी ने एक दोहा कहा है, जो कि इस प्रकार है।

“काल करै सो आज कर, आज करै सो अब।

पल में परलै होयगी, बहुरि करेगा कब॥ 

जिसका अर्थ है, जो काम आपको कल करना था उसे आज ही करो और हो सके तो अभी करो, जीवन कुछ ही समय में खत्म हो जाएगा फिर तुम क्या कर पाओगे। जैसा कि हम सभी जानते हैं, हमारे पास एक निर्धारित आयु हैं, यदि हमने समय का उपयोग अपने विकास के लिए नहीं किया तो अंत में हमारे हाथ कुछ नहीं बचेगा। हर इंसान को अपना एक जरूरी काम खत्म कर दूसरे काम की ओर बढ़ जाना चाहिए इसी तरह काम करने से ही इंसान सफल होता है।

Essay on Time Waste Is Life Waste in Hindi

हमारे सभी प्रिय विद्यार्थियों को इस Time Waste is Life Waste Essay in Hindiजरूर मदद हुई होगी यदि आपको यह Essay on Time Waste Is Life Waste in Hindi अच्छा लगा है तो कमेंट करके जरूर बताएं कि आपको यह Time Waste is Life Waste Essay in Hindi कैसा लगा? हमें आपके कमेंट का इंतजार रहेगा और आपको अगला Essay या Speech कौन से टॉपिक पर चाहिए. इस बारे में भी आप कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं ताकि हम आपके अनुसार ही अगले टॉपिक पर आपके लिए निबंध ला सकें.

रक्षाबंधन पर निबंध

गणेश चतुर्थी पर निबंध

शिक्षक दिवस पर निबंध

जन्माष्टमी पर निबंध हिंदी में

जल ही जीवन है पर निबंध

विज्ञान के चमत्कार निबंध

स्वतंत्रता दिवस पर निबंध

Join WhatsApp Group CLICK HERE
ESSAYDUNIYA HOME CLICK HERE

Leave a Comment