Vigyan Vardan ya Abhishap Essay in Hindi: विज्ञान वरदान या अभिशाप पर निबंध

क्या आप भी “Vigyan Vardan ya Abhishap Essay in Hindi” की तलाश कर रहे हैं? यदि हां, तो आप इंटरनेट की दुनिया की सबसे बेस्ट वेबसाइट essayduniya.com पर टपके हो. यदि आप Science is a Boon or Curse Essay in Hindi यही सब सर्च कर रहे हैं तो आपका इंतजार यही पूरा होता है.

Vigyan Vardan ya Abhishap Essay in Hindi

यहां हम आपको “Vigyan Vardan ya Abhishap Essay in Hindi” उपलब्ध करा रहे हैं. इस निबंध/ स्पीच को अपने स्कूल या कॉलेज के लिए या अपने किसी प्रोजेक्ट के लिए उपयोग कर सकते हैं. इसके साथ ही यदि आपको किसी प्रतियोगिता के लिए भी विज्ञान वरदान या अभिशाप पर निबंध तैयार करना है तो आपको यह आर्टिकल पूरा बिल्कुल ध्यान से पढ़ना चाहिए. 

Vigyan Vardan Ya Abhishap Essay In Hindi 150 Words

मानव जाति ने अपने विकास के लिए काफी सारे आधुनिक उपकरणों का आविष्कार किया है। आवश्यकता को आविष्कार का जनक कहा जाता है, यह बात विज्ञान और उसके अविष्कार पर पूरी तरह लागू होती है। हम इंसानों ने अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए जब से विज्ञान का सहारा लेना शुरू किया है, तब से हम दिन-पर-दिन विकसित होते जा रहे हैं। हम विज्ञान के आविष्कारों की बात करें, तो आज हमारे पास इलेक्ट्रिसिटी, वाहन, हवाई जहाज, मोबाइल, टेलीफोन, कंप्यूटर, टेलीविजन जैसे इत्यादि उपकरण मौजूद हैं, पिछले 20 सालों में हमने विकास की हद पार कर दी है।

Whatsapp Group Join
Telegram channel Join

आज हम अपने घर बैठे-बैठे दुनियां के किसी भी कोने तक अपनी बात पहुंचा सकते हैं। हमारे जीवन को बेहतर बनाने के लिए विज्ञान वरदान साबित हुआ, लेकिन हमारे पर्यावरण के लिए यह अभिशाप साबित हो रहा है। हमने अपने विकास के लिए अंधाधुन विज्ञान के आविष्कारों का इस्तेमाल कर पर्यावरण को क्षतिग्रस्त कर दिया है। आज हम बेरोजगारी प्रदूषण,ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याओं का सामना विज्ञान के दुप्रभावों के कारण ही कर रहे हैं। हम सभी को विज्ञान की खोजों का उपयोग एक सीमित मात्रा में और समझदारी से करना चाहिए ताकि हमारा जीवन सुविधापूर्वक चलता रहे और इससे पर्यावरण और अन्य समस्याएं उत्पन्न न हों। 

वित्तीय साक्षरता पर निबंध

संत कबीर दास पर निबंध

बढ़ती महंगाई पर निबंध

जलवायु परिवर्तन पर निबंध

आत्मनिर्भर भारत पर निबन्ध

मृदा संरक्षण पर निबंध

बैंक पर निबंध

Science is a Boon or Curse Essay in Hindi 200 Words

विज्ञान एक अद्भुत ज्ञान हैं। इसका उपयोग जी भी क्षेत्र में किया गया है, उस क्षेत्र में इंसान को काफी सारे नए अविष्कार प्राप्त हुए हैं। आज हम अपने जीवन में जिन भी सुख-सुविधाओं का उपयोग कर रहे हैं, वे सब विज्ञान की ही देन है। मनुष्य ने अपनी दिमागी शक्ति और विज्ञान की शक्ति की सहायता से असंभव कार्य को भी संभव कर दिखाया है।

विज्ञान के आविष्कारों की बात की जाए तो आज हमारे आसपास हम दिन भी उपकरणों को देख रहे हैं जो प्रतिदिन हमारे जीवन को सुख-सुविधा प्रदान कर रहे हैं, वे सब विज्ञान की देन है। आज हमारे पास ऐसे कई उपकरण है जिनकी सहायता से हम मरते हुए इंसान को भी एक बार जीवन प्रदान कर सकते हैं। विज्ञान ने हर क्षेत्र में इंसान को अच्छा फल दिया है लेकिन इसके कुछ दुष्परिणाम भी है, जिन्हें हम नजरअंदाज नहीं कर सकते।

जैसे-जैसे हमारा जीवन आसान बनाते जा रहे हैं, वैसे-वैसे हमारी पृथ्वी और पर्यावरण के लिए उनका जीवन कठिन बनता जा रहा है। आज हम पर्यावरण प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, सूखा, बाढ़ जैसी प्राकृतिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं, वे सब भी विज्ञान के आविष्कारों का अंधाधुन उपयोग करने की ही देन है। यह न केवल मनुष्यों के लिए बल्कि पृथ्वी पर मौजूद सभी जीव-जंतुओं के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो रहा है। विज्ञान हमारे लिए वरदान और अभिशाप दोनों की तरह काम करता है, लेकिन हमें इसका उपयोग सीमित मात्रा में करके अपने लिए वरदान सिद्ध करना है।

Essay on Vigyan Vardan ya Abhishap in Hindi 300 Words

कुछ सदियों पहले तक हम आदिमानव की तरह जी रहे थे एवं एक पशु की तरह शिकार कर अपना जीवन व्यतीत कर रहे थे लेकिन आज हमारे पास वह हर चीज उपलब्ध है, जो हमारे जीवन को सफल बनाने के लिए आवश्यक है। जैसे-जैसे इंसानी दिमाग विकसित होता गया, उसने अपनी सुविधा के लिए नई-नई चीजों का आविष्कार करना शुरू किया इंसानों के अविष्कार को गति जब प्राप्त हुई जब इंसान ने विज्ञान को समझा और उसका प्रयोग अपने जीवन में किया। विज्ञान का प्रयोग करने के बाद इंसानों ने ऐसे-ऐसे आविष्कार किया जो पूरी मानव जाति के लिए एक बड़ी क्रांति लेकर आए।

हम प्रतिदिन अपने जीवन में कई सारे विज्ञान के आविष्कारों का इस्तेमाल करते हैं, हम सुबह उठकर जिस घड़ी में समय देखते हैं, वह भी विज्ञान की ही देन है, अपने घर से निकलकर एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए दिन यातायात साधनों का इस्तेमाल करते हैं, वह भी विज्ञान की ही देन है। एक नजरिए से देखा जाए तो प्रकृति द्वारा हमें जलवायु और भोजन प्रदान किया जा रहा है. उसके अलावा हम जिन भी चीजों का इस्तेमाल कर रहे हैं, वह सब हमें विज्ञान से प्राप्त हुई है। लेकिन विज्ञान से प्राप्त हुई इन चीजों को हम प्रकृति से प्राप्त हुई चीजों से ज्यादा अहमियत नहीं दे सकते क्योंकि यह चीज हमारे जीवन को सरल बनाती है, लेकिन जीवन जीने के लिए हमें पर्यावरण से मिलने वाले सभी अमूल्य तत्वों की आवश्यकता विज्ञान के आविष्कारों से कहीं ज्यादा है।

विज्ञान के आविष्कारों की बात की जाए तो इसमें बिजली, यातायात के संसाधन, आधुनिक मशीन, आधुनिक हथियार, मोबाइल, कंप्यूटर इत्यादि शामिल है। यह सभी चीज हमें जितना फायदा पहुंचा रही है, उतना ही नुकसान दे रही है आज हम पर्यावरण प्रदूषण, जलवायु संकट, बेरोजगारी क्या सामना कर रहे हैं, वह भी विज्ञान की ही देन है। यह हम मानवों पर निर्भर करता है, की विज्ञान के अविष्कारों और तकनीक का प्रयोग कैसे करते हैं, इसलिए हमें हमेशा इसका सदुपयोग करना चाहिए।  

Vigyan Vardan ya Abhishap Essay in Hindi
Vigyan Vardan ya Abhishap Essay in Hindi

Vigyan Vardan ya Abhishap Essay in Hindi 500 Words

प्रस्तावना

आज हम जिस युग में जी रहे है, वह युग विज्ञान का युग है। विज्ञान ने आज मानव जीवन की तस्वीर बदल कर रख दी है। आज के युग में इंसान सुबह उठने से लेकर शाम को सोने तक विज्ञान की भरोसे ही चल रहा है। यहां तक इंसान सुबह जिस मोबाइल की अलार्म या घड़ी की आवाज से लगता है, वह भी विज्ञान की देन है। वर्तमान में इंसान जिस कदर विज्ञान द्वारा निर्भर हो चुका है, ऐसे में बिना वैज्ञानिक आविष्कारों के जीवन जीना असंभव हो चुका है। विज्ञान ने अपना हर क्षेत्र में परचम फहराया है, आज शिक्षा के क्षेत्र में यातायात संसाधन, चिकित्सा के क्षेत्र में हर जगह विज्ञान और उसके चमत्कार सफल हो रहे हैं।

वर्तमान में विज्ञान

हम वर्तमान में जिस युग में जी रहे हैं, उसे विज्ञान का युग कहना गलत नहीं होगा, क्योंकि वर्तमान में विज्ञान के सभी करतबों से हम सभी पूरी तरह वाकिफ है। आज विज्ञान हमारे जीवन के साथ कुछ इस तरह जुड़ गया है, कि बिना विज्ञान के हम अपना एक भी दिन नहीं गुजार सकते। जब से विज्ञान के सबसे बड़े चमत्कार यानी कि मोबाइल का आविष्कार हुआ है, तब से लेकर अब तक समय काफी ज्यादा बदल चुका है। आज हम घर बैठे मोबाइल की सहायता से अपने कई सारे जरूरी काम कर लेते हैं। इसके अलावा इंसानों की जगह अब मशीनों ने ले ली है, पहले जिस काम को 10 इंसान मिलकर करते थे, आज उसी काम को एक मशीन अकेले करती है। हम अपने आसपास चारों तरफ विज्ञान और उसके आविष्कारों से घिरे हुए हैं। लेकिन विज्ञान से हमें जितना लाभ हो रहा है, उतना ही नुकसान भी हो रहा है।

विज्ञान का विभिन्न क्षेत्रों में योगदान

  • शिक्षा मनुष्यों के लिए काफी महत्वपूर्ण होती है, और यही इंसान को विज्ञान और उसके आविष्कारों से परिचित कराती है। विज्ञान ने शिक्षा के क्षेत्र में अपना अच्छा किरदार निभाया है। आज बच्चे स्मार्ट क्लास द्वारा बेहतर और आधुनिक शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। मोबाइल और कंप्यूटर का इस्तेमाल करके बच्चे दुनिया के अलग-अलग शिक्षकों से ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं।
  • पहले इंसान के लिए पूरी पृथ्वी पर घूमना संभव था, लेकिन आज अंतरिक्ष में घूम रहे हैं। आज विज्ञान के ही कारण हम मंगल और चांद पर पहुंच पाए हैं।
  • एक समय था जब लोग एक स्थान से दूसरे स्थान जाने के लिए पैदल यात्रा किया करते थे लेकिन अब हवाई यात्रा कर रहे हैं।
  • विज्ञान ने अपना कमाल चिकित्सा क्षेत्र में भी काफी दिखाया है। आज हम काफी जानलेवा बीमारियों का इलाज विज्ञान की सहायता से कर सकते हैं। इसके अलावा विज्ञान ने कुछ लाइलाज बीमारियों के इलाज के लिए कुछ मशीन भी प्रदान की है। आज हम आसानी से हार्ट ट्रांसप्लांट, टेस्ट ट्यूब बेबी जैसी तकनीकों का इस्तेमाल करके निसंतान लोगों को माता-पिता बनने का सुख प्रदान कर सकते हैं। 

निष्कर्ष

विज्ञान ने इंसान के जीवन को काफी सरल बना दिया है। एक हिसाब से देखा जाए तो विज्ञान ने इंसान के जीवन की पूरी तस्वीर बदलकर रख दी है, क्योंकि पहले इंसानों के लिए जो काम करना संभव होता था। आज विज्ञान और उसके आविष्कारों की सहायता से हर काम आसानी से किया जा रहा है। लेकिन हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि विज्ञान हमारे लिए एक वरदान है। हमें इसके सभी आविष्कारों का इस्तेमाल आवश्यकता अनुसार ही करना चाहिए, तभी यह हमारे लिए हितकारी साबित होगा। जितना यह हमारे लिए फायदेमंद है, उतना ही हमारे पर्यावरण के लिए नुकसानदायक क्योंकि इसके कारण प्रदूषण ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं।

विज्ञान वरदान या अभिशाप पर निबंध 1000 Words 

प्रस्तावना

विद्वानों द्वारा हमेशा यह कहा गया है की आवश्यकता ही आविष्कार की जननी बनती है। जैसे-जैसे मानव जाति की आवश्यकता है, बढ़ती गई वैसे-वैसे उन्होंने अपनी सुविधाओं के लिए नए-नए आविष्कार करना आरंभ किया। विज्ञान का अर्थ एक ऐसे व्यवस्थित, विशेष ज्ञान से है जो विचार, अवलोकन और प्रयोग के माध्यम से प्राप्त किया जाता है। विज्ञान शब्द का इस्तेमाल ज्ञान की ऐसी शाखा के लिए जाता है, जो सिद्धांत तथ्य और तरीकों का इस्तेमाल और परिकल्पना से स्थापित और व्यवस्थित किया जाता है।

विज्ञान के लाभ

आज मानव का जीवन आज इतना सरल और सुविधापूर्ण हुआ है, वह विज्ञान के कारण ही हुआ है। विज्ञान ने अपने आविष्कारों से मानव जाति को काफी सुविधा जीवन प्रदान किया है। विज्ञान से हमें हर अलग-अलग क्षेत्र में कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं।

  • स्वास्थ्य के क्षेत्र में : पहले कुछ गंभीर बीमारियों का इलाज करना संभव था। लेकिन आज विज्ञान के आविष्कारों से ऐसी कई हाईटेक मशीन और दवाइयां उपलब्ध हो चुकी है, जो आसानी से लाइलाज बीमारियों का इलाज कर सकती हैं।
  • शिक्षा के क्षेत्र में: शिक्षा हम सभी के लिए काफी महत्वपूर्ण होती है, और शिक्षा में जितने संसाधनों का उपयोग किया जाए, यह उतना ही अच्छा परिणाम देती है। पहले बच्चों के लिए आधुनिक शिक्षा ग्रहण करना काफी कठिन काम होता था, लेकिन आज स्मार्ट क्लास स्मार्ट बोर्ड की सहायता से बच्चे एक ही कमरे में बैठे-बैठे देश दुनिया का ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं।
  • यातायात: विज्ञान की सहायता से ऐसे कई यातायात संसाधनों का निर्माण किया गया है, जिनकी सहायता से मिलों की दूरी मिनटों में तय की जा सकती है। विज्ञान की सहायता से इंसान ने आज सड़क जल एवं वायु परिवहन जैसे हवाई जहाज, मोटर गाड़ी, रेल गाड़ी इत्यादि का आविष्कार कर लिया है।
  • मनोरंजन: मनोरंजन के बिना मनुष्य का जीवन काफी बोरियत भरा रहता है। इस बोरियत से छुटकारा दिलाने का काम भी विज्ञान ने बखूबी किया है। आज हमारे पास मनोरंजन के लिए मोबाइल, टेलीविजन, कंप्यूटर, रेडियो एफएम जैसी कई सारी चीज़ें उपलब्ध हैं।
  • कृषि के क्षेत्र में: कुछ सालों पहले खेती करना काफी कठिन काम हुआ करता था, लेकिन आधुनिकता आने के बाद से खेती करना काफी आसान हो चुकी है। आज हम बड़े-बड़े आधुनिक साधनों का इस्तेमाल खेती के लिए कर रहे हैं।
  • सूचना और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में: सूचना और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में भी विज्ञान ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। आज हम एक छोटे से मोबाइल के माध्यम से दुनियां के किसी भी कोने में बैठे व्यक्ति के पास अपनी जानकारी भेज सकते हैं। इसके अलावा हमारे पास ऐसे कई सारे साधन है, जो प्रतिदिन हमें देश-दुनियां की खबरों से अवगत कराते हैं। आज हम सूचना और प्रयोग क्षेत्र में जितना आगे बढ़ रहे हैं, वह सब विज्ञान के कारण ही है।
  • अंतरिक्ष के क्षेत्र में: पहले इंसानों के लिए पृथ्वी की सैर करना असंभव होता था, लेकिन आज अंतरिक्ष में शेयर करना संभव हो चुका है। अब व्यक्ति के पास इतने आधुनिक साधन मौजूद है, कि वह न केवल पृथ्वी पर बल्कि चांद पर जाकर भी वैज्ञानिक प्रयोग पूरे कर रहा है। विज्ञान के चमत्कारों का सबसे अच्छा उदाहरण चंद्रयान है भारत ने चंद्रयान बनाकर चांद पर भेज कर काफी सारे वैज्ञानिक प्रयोग किए, जिनसे उन्हें चांद पर मौजूद सभी चीजों से जुड़ी जानकारी प्राप्त हुई। अब हमारे वैज्ञानिक पृथ्वी के अलावा सौरमंडल में मौजूद सभी ग्रहों से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञान के दुष्प्रभाव

विज्ञान जितना हमारे लिए फायदेमंद साबित हुआ है, उतना ही नुकसानदायक, इसने हमारा जीवन जितना आसान बनाया है, उतना ही हमारे जीवन में कठिनाइयां भी उत्पन्न की है।

  • प्रदूषण: विज्ञान सबसे ज्यादा नुकसानदायक हमारे पर्यावरण के लिए साबित हो रहा है। आज हम दिन भी साधनों का उपयोग अपने जीवन को सरल और सुविधा में बनाने के लिए करते हैं, वह सभी साधन हमारी पृथ्वी और उसके वातावरण को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से नुकसान पहुंचा रहें हैं। कारखाने में चलने वाली मशीनों से और वाहनों से निकलने वाला धुआं हमारे वातावरण को गंदा कर रहा है, जिससे ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्याएं बढ़ रही है।
  • जलवायु परिवर्तन: पर्यावरण में प्रदूषण बढ़ने के कारण ही जलवायु परिवर्तन हो रहा है। विज्ञान की सहायता से हमने अपने जीवन को सुरक्षित रखने के लिए तो कई सारे साधन बना लिए, लेकिन अपनी पृथ्वी को सुरक्षित रखने के लिए एक भी साधन नहीं बना पाए। बढ़ते हुए प्रदूषण और अन्य वैज्ञानिक आविष्कारों के कारण हमारी प्रकृति को काफी नुकसान हो रहा है।
  • बेरोजगारी: विज्ञान न केवल हमारे पर्यावरण बल्कि हमारे जीवन को भी प्रभावित कर रहा है। विज्ञान की सहायता से हमने काफी बड़ी-बड़ी मशीन बना ली है, जिनका इस्तेमाल कारखाने में किया जा रहा है, लेकिन इन मशीनों के इस्तेमाल के कारण बेरोजगारी काफी हद तक बढ़ गई है। जहां पहले किसी काम को करने के लिए 10 आदमियों की आवश्यकता होती थी वही आज उसी काम को एक मशीन कुछ ही मिनट में कर देती है, जिस कारण लोगों के हाथ से रोजगार के अवसर निकलते जा रहे हैं। जिस कारण बेरोजगारी देसी समस्याएं उत्पन्न हो रहे हैं।

विज्ञान का मनुष्य जीवन पर प्रभाव

विज्ञान हमारे लिए वरदान है, या अभिशाप इसका पता इसका पता लगा पाना हमारे लिए काफी कठिन काम है, क्योंकि हमारे जीवन को बेहतर बनाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका विज्ञान ने ही निभाई है। बीते वर्षों की तुलना में अगर आज के समय की तुलना की जाए तो हमारा जीवन आज काफी अच्छा है। हम कई साल आगे का जीवन जी रहे हैं। आज हमारे पास चारों तरफ विज्ञान के ऐसे अविष्कार है, जिनकी सहायता से हम घर बैठे बड़े-से-बड़े और छोटे-से-छोटे काम मात्रा कुछ ही सेकंड्स में कर सकते हैं।

अब तक तो हम जिस भी क्षेत्र में देखे हमें वहां से विज्ञान से फायदा ही प्राप्त हुआ है, लेकिन हम विज्ञान से होने वाले नुकसानों को भी नजरअंदाज नहीं कर सकते। विज्ञान का आविष्कार कहे जाने वाले मोबाइल जैसे उपकरणों को इस्तेमाल करने से हमारे काम तो बन जाते हैं, लेकिन धीरे-धीरे इंसानों की कम करने की शक्ति कम होती जाती है। इसके अलावा मोबाइल और कंप्यूटर जैसी चीज आने के बाद से इंसान की याद रखने की शक्ति भी काफी कम हो गई है, क्योंकि अब व्यक्ति अपने दिमाग को तेज करने के लिए किसी भी प्रकार की दिमागी कसरत नहीं करता।

निष्कर्ष

आज के समय में सभी लोगों को विज्ञान के आविष्कार जैसे कि मोबाइल, टेलीविजन, कंप्यूटर की लत लग चुकी है। बिना इन सभी उपकरणों के एक इंसान अपना जीवन जीना असंभव समझता है। अपने हर छोटे से छोटे काम के लिए व्यक्ति इन उपकरणों पर निर्भर होते जा रहा है। यदि उनके जीवन में से इन उपकरणों को हटा दिया जाए, तो वह काफी परेशान हो जाता है। विज्ञान और उसके सभी आविष्कार हमारे जीवन को सुविधा में बनाने के लिए है, ना कि हमारे जीवन को कठिन बनाने के लिए इसलिए सभी लोगों को उनके प्रति जागरूक होकर आवश्यकता अनुसार सभी चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए।

यदि अभी से इन चीजों पर लगाम नहीं लगाई गई, तो आने वाले समय में या हमारे लिए काफी बड़ी समस्या बन सकती है, क्योंकि जिस तरह आज हम छोटी से छोटी चीजों के लिए इन पर निर्भर है, आने वाली पीढ़ी भी इन पर निर्भर होगी, जिससे उनमें शारीरिक क्षमता की कमी होगी। विज्ञान को वरदान और अभिशाप हमने ही बनाया है अब ये हमारा कर्तव्य बनता है, की हम इसे वरदान की ही तरह उपयोग करें जिससे हमें, हमारी आने वाली पीढ़ी और पृथ्वी को नुकसान न पहुंचे। 

Essay on Vigyan Vardan ya Abhishap in Hindi

हमारे सभी प्रिय विद्यार्थियों को इस “Vigyan Vardan ya Abhishap Essay in Hindi जरूर मदद हुई होगी यदि आपको यह विज्ञान वरदान या अभिशाप पर निबंध अच्छा लगा है तो कमेंट करके जरूर बताएं कि आपको यह Vigyan Vardan ya Abhishap Essay in Hindi कैसा लगा? हमें आपके कमेंट का इंतजार रहेगा और आपको अगला Essay या Speech कौन से टॉपिक पर चाहिए. इस बारे में भी आप कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं ताकि हम आपके अनुसार ही अगले टॉपिक पर आपके लिए निबंध ला सकें.

वित्तीय साक्षरता पर निबंध

संत कबीर दास पर निबंध

जलवायु परिवर्तन पर निबंध

आत्मनिर्भर भारत पर निबन्ध

मृदा संरक्षण पर निबंध

बैंक पर निबंध

My Vision for My Rajasthan in 2030 Essay PDF Download

मेरी माटी मेरा देश अभियान पर निबंध

2047 का भारत निबंध Hindi

एक भारत श्रेष्ठ भारत पर निबंध

Clean India Green India Essay in Hindi

Join WhatsApp Group CLICK HERE
ESSAYDUNIYA HOME CLICK HERE

Leave a Comment