क्या आप भी “Voters Day Essay in Hindi” की तलाश कर रहे हैं? यदि हां, तो आप इंटरनेट की दुनिया की सबसे बेस्ट वेबसाइट essayduniya.com पर टपके हो. यदि आप Voters Day Essay in Hindi, Voting awareness essay, national voters’ day essay, Voting awareness Essay in Hindi, National Voters Day Theme 2023, National Voters’ Day was first celebrated in, National Voters’ Day in India, National Voters’ Day theme, National Voters’ Day pledge, national voters’ day celebration report, Why 25 January is celebrated as Voters’ Day यही सब सर्च कर रहे हैं तो आपका इंतजार यही पूरा होता है.
Voters Day Essay in Hindi
यहां हम आपको “Voters Day Essay in Hindi” उपलब्ध करा रहे हैं. इस निबंध/ स्पीच को अपने स्कूल या कॉलेज के लिए या अपने किसी प्रोजेक्ट के लिए उपयोग कर सकते हैं. इसके साथ ही यदि आपको किसी प्रतियोगिता के लिए भी Rashtriya Matdata Diwas par nibandh तैयार करना है तो आपको यह आर्टिकल पूरा बिल्कुल ध्यान से पढ़ना चाहिए.
Voters Day Essay in Hindi 100 words
मतदाता दिवस प्रतिवर्ष 25 जनवरी के दिन मनाया जाता है। अब तक हम लगातार 11 बार मतदाता दिवस मना चुके हैं। मतदाता दिवस को भारतीय निर्वाचन आयोग की स्थापना के दिन मनाया जाता है। मतदाता दिवस को मनाए जाने का कारण लोगों को वोट देने के प्रति जागरूक करना है। जब लोग मतदान करने के लिए जागरूक होंगे, तब वे अपनी स्वयं की पसंदीदा सरकार चुन पाएंगे। भारत में ऐसे बहुत से लोग होते हैं,जो मतदान नहीं करते उन्हें मतदान के बारे में बताने के लिए मतदाता दिवस मनाया जाता है। भारत देश में हर साल 25 जनवरी मतदाता दिवस को जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। लोगों को चुनाव और उनके द्वारा दिए जाने वाले मत की अहमियत के बारे में बताया जाता है।
Voters Day Speech in Hindi
Voter Day Slogan in Hindi
Voters Day Essay in English
Voters Day Speech in English
Voters Day Essay in Hindi
Voters Day Essay in Hindi 200 Words
जैसा कि हम सभी जानते हैं, की भारत एक लोकतांत्रिक देश है। यहां सब को स्वेच्छा से जीने का एवं कार्य करने की पूरी आजादी है। भारत में प्रधानमंत्री और अन्य मंत्रियों का चयन हुई आम नागरिकों द्वारा किया जाता है। भारतीय लोग चुनाव के प्रति अधिक लगाव रखते हैं, इसीलिए 25 जनवरी के दिन राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। इस मतदान दिवस का आयोजन लोगों को चुनाव के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ लोगों को उनके वोटों का महत्व समझाने के लिए भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाता है।
इस दिन पूरे देश में जगह-जगह नुक्कड़ नाटक किए जाते हैं। लोगों को बैनर व टेंप्लेट लगाकर मतदान के बारे में बताया जाता है। स्कूल एवं कॉलेजों में इस पर भाषण दिए जाते हैं, तथा प्रतियोगिताएं की जाती है। समाज के कुछ वरिष्ठ नागरिक जो पहले राजनीति में थे, वह लोगों के पास जा जाकर उन्हें मतदान के बारे में बताते हैं, और उनसे मतदान न करने का कारण पूछ कर उनकी समस्या का समाधान करते हैं। भारत में सभी लोगों को मतदान करना चाहिए, मतदान करना सभी लोगों का अधिकार है।
Voters Day Essay in Hindi 300 Words
प्रस्तावना
भारत एक विशाल देश है। यहां पर बड़ी-बड़ी सरकारें एक दिन में बन जाती है, और एक दिन में गिर जाती है। सरकारों का बनना और सरकारों का गिरना सब आम आदमी के मतदान पर निर्भर करता है। आम आदमी स्वेच्छा से जिसे अपना मत देता है, वह देश का नया प्रधानमंत्री बनता है। भारत में 100% आबादी में से आज भी केवल 60% या 70% लोग ही चुनाव में अपना मत देते हैं, अन्य लोगों को ना चुनाव का महत्व पता है और ना ही अपने मत का। ऐसे लोगों को ऐसे लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रुप में मनाया जाता है।
मतदाता दिवस क्यों मनाते हैं? (Why 25 January is celebrated as Voters’ Day)
भारत एक लोकतांत्रिक देश है। यहां लोग अपनी स्वेच्छा से भारत की सरकार का चयन करते हैं। यहां लोगों में चुनाव के प्रति काफी उत्साह देखने को मिलता है, और वह अपनी पसंदीदा राजनीतिक दल को जिताने के लिए कई प्रयास भी करते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी लोग हैं, जिन्हें ना चुनाव के बारे में कुछ पता होता है, और ना ही मतदान के बारे में। ऐसे लोग जीवन में कभी जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य नहीं निभाते और ना ही चुनाव में अपना योगदान देते हैं। इसीलिए भारतीय इलेक्शन कमीशन द्वारा ऐसे लोगों को जिन्हें चुनाव एवं मतदान के बारे में जागरूक करने के लिए हर साल मतदाता दिवस मनाया जाता है।
निष्कर्ष
भारत के सभी आम नागरिकों का मतदान के प्रति जागरूक होना बहुत ही आवश्यक है। आज देश की जो भी स्थिति है, वह आपके मतदान पर ही निर्भर करती है। जब आप अपनी स्वेच्छा से किसी उम्मीदवार को भारत के प्रधानमंत्री या अन्य किसी पद के लिए चुनते हैं, तो यह आपकी जिम्मेदारी है, कि आप सही व्यक्ति को चुने, और अपना मत देकर उसे आगे बढ़ाएं। सभी लोगों को चुनाव और अपने मत के बारे में पता होना चाहिए, तभी वे समझ पाएंगे कि उनके द्वारा दिया जाने वाला मत कितना कीमती है। मतदान करना सभी लोगों के लिए उतना ही जरूरी है, जितना कि अपनी आम जरूरतों को पूरा करना।
Voters Day Essay in Hindi 500 Words
प्रस्तावना
भारत देश में चुनाव कराने की जिम्मेदारी एवं चुनाव में सभी लोगों के मतदान की जिम्मेदारी भारत निर्वाचन आयोग की है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सभी चुनाव किए जाते हैं, और उनके द्वारा ही चुनाव में लोगों को मत देने के प्रति जागरूक किया जाता है। लेकिन ऐसे भी कुछ लोग हैं जो मतदान के बारे में कुछ नहीं जानते और ना ही चुनाव के बारे में कुछ जानते हैं। इसीलिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए और उन्हें मतदान का अर्थ बताने के लिए हर साल राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है।
मतदाता दिवस कब मनाते है? (National Voters’ Day in India)
भारत में प्रतिवर्ष 25 जनवरी के दिन राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। इस जनवरी 2023 में हम 12वा राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने जा रहे हैं। 1950 में भारत एक गणतांत्रिक देश बना। तभी से देश में नागरिकों के लिए अपनी पसंदीदा राजनीतिक पार्टी चुनने के लिए चुनाव का आयोजन किया जाने लगा। लेकिन लोग फिर भी इस मतदान आयोजन से नहीं जुड़ रहे थे, इसलिए भारत निर्वाचन आयोग ने 25 जनवरी 2011 को राष्ट्रीय मतदान दिवस मनाना प्रारंभ किया। तभी से 25 जनवरी के दिन लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए राष्ट्रीय मतदान दिवस मनाया जाता है। भारत देश के कोने-कोने में जाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जाता है।
मतदाता दिवस की आवश्यकता क्यों है? (Why 25 January is celebrated as Voters’ Day)
मतदाता दिवस की आवश्यकता लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए है। आज भी भारत में ऐसे कई शहर और राज्य हैं, जहां के लोग चुनाव में कभी हिस्सेदारी नहीं लेते और ना ही मतदान देकर जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निभाते हैं। ऐसे लोग जिन्हें मतदान के बारे में कोई जानकारी नहीं है, उन्हें मतदान के बारे में और चुनाव के बारे में जागरूक करने के लिए मतदाता दिवस मनाने की आवश्यकता है। आज 65% आबादी युवाओं की है, युवाओं को भी मतदान के प्रति जिम्मेदार होना चाहिए। अब यह जिम्मेदारी युवाओं की बनती है, कि वे लोगों को चुनाव और मतदान के प्रति जागरूक करें।
मतदाता दिवस कैसे मनाते हैं? (National Voters’ Day in India)
मतदाता दिवस के दिन सभी राज्यों में गली-नुक्कड़ पर नाटक किए जाते है। नाटक के माध्यम से लोगों को उनके की महत्ता के बारे में बताया जाता है। इस दिन स्कूलों एवं कॉलेजों में भी कई तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है। बच्चे इस दिन भाषण देकर लोगों को चुनाव के प्रति जागरूक करते हैं। भारत सरकार द्वारा सभी सार्वजनिक जगहों पर मतदान के लिए जागरूकता बढ़ाने के लिए बैनर लगाए जाते हैं। सभी लोगों के घर जाकर उन्हें मतदान के बारे में बताया जाता है, और जो व्यक्ति मतदान के लिए दूसरे लोगों को प्रेरित करता है, उसे भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पुरस्कार भी दिया जाता है।
निष्कर्ष
भारत सरकार के साथ यह जिम्मेदारी आम नागरिकों की बनती है, कि वह लोगों को मतदान के प्रति अधिक से अधिक जागरूक करें। ऐसे लोग जो मतदान देना तो चाहते हैं, पर किसी कारणवश मतदान केंद्र पर जाने में असमर्थ है। उन लोगों की सहायता करना भी युवाओं की जिम्मेदारी है। आज देश का युवा ही देश का भविष्य है, इसलिए उन्हें लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए तैयार करना होगा। समाज के ऐसे पिछड़े वर्ग के लोग जो मतदान के बारे में कुछ नहीं जानते उन्हें मतदान और, चुनाव के बारे में सारी जानकारी देकर जागरूक करना होगा। भारत में वोट देना सबका अधिकार है।
Rashtriya Matdata Diwas par nibandh
हमारे सभी प्रिय विद्यार्थियों को इस “Voters Day Essay in Hindi” जरूर मदद हुई होगी यदि आपको यह Rashtriya Matdata Diwas par nibandh अच्छा लगा है तो कमेंट करके जरूर बताएं कि आपको यह Voters Day Essay in Hindi कैसा लगा? हमें आपके कमेंट का इंतजार रहेगा और आपको अगला Essay या Speech कौन से टॉपिक पर चाहिए. इस बारे में भी आप कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं ताकि हम आपके अनुसार ही अगले टॉपिक पर आपके लिए निबंध ला सकें.
विज्ञान के चमत्कार हिंदी में निबंध
JOIN TELEGRAM GROUP | CLICK HERE |
ESSAYDUNIYA HOME | CLICK HERE |