Vriksharopan Par Nibandh: वृक्षारोपण पर निबंध 

क्या आप भी vriksharopan par nibandh की तलाश कर रहे हैं? यदि हां, तो आप इंटरनेट की दुनिया की सबसे बेस्ट वेबसाइट essayduniya.com पर टपके हो. यदि आप vriksharopan par nibandh, vriksharopan nibandh, vriksharopan in hindi, vriksharopan ka nibandh यही सब सर्च कर रहे हैं तो आपका इंतजार यही पूरा होता है.

Vriksharopan Par Nibandh

यहां हम आपको Vriksharopan Par Nibandh उपलब्ध करा रहे हैं. इस निबंध को आप कक्षा 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 और 12 के लिए या अपने किसी प्रोजेक्ट के लिए उपयोग कर सकते हैं. यदि आप को किसी स्पीच के लिए टॉपिक vriksharopan ka nibandh मिला है तो आप इस लेख को स्पीच के लिए भी उपयोग कर सकते हैं. इसके साथ ही यदि आपको किसी निबंध प्रतियोगिता के लिए भी vriksharopan nibandh लिखना है तो आपको यह आर्टिकल पूरा बिल्कुल ध्यान से पढ़ना चाहिए.

vriksharopan par nibandh 100 words

वृक्षारोपण का अर्थ है वृक्षों को लगाना, वातावरण को नया जीवन देना। पेड़ पौधे हमारे जीवन के लिए अति आवश्यक होते हैं। लेकिन आधुनिक समय में जैसे-जैसे आबादी बढ़ती जा रही है, पेड़ों की लगातार कटाई होती जा रही है। तरक्की के नाम पर हम जिस तरह से पर्यावरण को हानि पहुंचा रहे हैं, उसे जरा भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

Whatsapp Group Join
Telegram channel Join

हमें अपने जीवन और वातावरण को बचाए रखने के लिए पेड़ पौधे लगाने होंगे, और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना होगा। वृक्षारोपण करने से हमारा वातावरण शुद्ध होता है, जिससे हमें शुद्ध प्राणवायु मिलेगी। वृक्षारोपण करने से पर्यावरण में पेड़ पौधों की मात्रा बढ़ेगी, जिससे हमारा पर्यावरण साफ होगा। इसलिए वृक्षारोपण का महत्व समझना चाहिए और अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिए।

Vriksharopan Par Nibandh
Vriksharopan Par Nibandh

vriksharopan ka nibandh 150 words

पेड़ पौधे हमारे जीवन का एक जरूरी हिस्सा है। पेड़ पौधों के मनुष्य नहीं, बल्कि किसी भी प्राणी का जीवन संभव नहीं है। हम अपनी सुविधा और प्रगति के नाम पर लगातार पेड़ों की अंधाधुंध कटाई करते जा रहे हैं, जिससे कि पर्यावरण में वृक्षों की कमी पता वृक्षों की कटाई से करने से भूमि बंजर होती जा रही है। इसलिए वृक्षारोपण करना अत्यधिक आवश्यक है, क्योंकि पेड़ हमें शुद्ध प्राणवायु देते हैं, और हमारे द्वारा छोड़ी गई कार्बन डाइऑक्साइड को ग्रहण करते हैं।

पेड़ पौधे लगाने से हमारा वातावरण संतुलित होता है, तथा जलवायु परिवर्तन भी ठीक होता है। वृक्षारोपण करने से ना सिर्फ हमारा जीवन बल्कि जंगलों में रहने वाले जीव जंतुओं का जीवन भी अच्छा होता है। पेड़ पौधे लगाना अपने अच्छे भविष्य के निर्माण की नींव रखने के बराबर है, इसीलिए कहा जाता है वृक्ष है तो जीवन है।

vriksharopan nibandh 200 words

वृक्ष हमें जीवन प्रदान करते हैं। आज के समय में इनकी की लगातार कटाई के कारण आज हमें कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वृक्षों की कटाई के कारण पर्यावरण असंतुलित, और जलवायु परिवर्तन हो रहा है, जीससे पृथ्वी पर संकट मंडरा रहा है। इस संकट से बचने के लिए हमें वृक्षों की कटाई को रोकना होगा तथा अधिक से अधिक पेड़ों को लगाना होगा।

वृक्ष हमें जीवन देते हैं, इनसे ही हमें जीवनदायक प्राण वायु मिलती है।, बिना वायु के जीवन संभव नहीं है। मानव बिना खाए पियें कई दिनों तक जीवित रह सकता है लेकिन बिना वायु के एक पल भी नही। वृक्षारोपण करने से जंगलों की संख्या बढ़ती है, जिससे उनमें रहने वाले प्राणियों को उनका आश्रय मिलता है, तथा हमें भी जंगलों से कई तरह के फल फूल और कई जीवनदायिनी औषधियां प्राप्त होती हैं। जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी असरकारक होती है।

पेड़-पौधों की जड़ें मिट्टी को पकड़ के रखती है, जिससे मृदा अपरदन नहीं होता और यह जमीन को बंजर होने से बचाता है। पेड़ पौधे पर्यावरण से विषैली गैसों को साफ करने में सबसे बड़ी भूमिका निभाते हैं। वे हमारे द्वारा छोड़ी गई कार्बन डाइऑक्साइड को ग्रहण कर, हमें प्राणवायु ऑक्सीजन देते हैं। इसलिए मनुष्य जीवन का अस्तित्व बचाए रखने के लिए वृक्षारोपण करना आवश्यक है।

vriksharopan par nibandh 250 words

मनुष्य जीवन का अस्तित्व पेड़ पौधों पर निर्भर है। अगर इसी तरह पेड़ पौधों की कटाई होती रही और पर्यावरण में पेड़ों की कमी हुई, तो हमें इसके कई सारे दुष्प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। जिन्हें हम आज के समय में देख भी रहें हैं। शहरों में पेड़ों की कमी के चलते और उनकी अंधाधुन कटाई के कारण लोगों को वायु प्रदूषण का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि हवा को शुद्ध करने के लिए वहाँ पर्याप्त मात्रा में पेड़ नहीं होते।

पेड़ पौधों की कटाई के कारण हमें शुद्ध प्राणवायु मिलना कम हो रही है, जो मानव जीवन के लिए खतरा बनते जा रही है, लेकिन हम वृक्षारोपण कर अपना जीवन सुरक्षित कर सकते हैं। वृक्षों और वनों का सीधा असर हमारे पर्यावरण पर पड़ता है क्योंकि इन्हीं से वर्षा होती है। जहां वृक्ष नहीं होते, वहां वर्षा कम होती है और सूखे जैसी समस्या उत्पन्न होती है। वृक्षों की कटाई के कारण वायुमंडल में विषैली गैसों की मात्रा बढ़ रही है और हमारी ओजोन लेयर भी प्रभावित हो रही है।

वृक्षारोपण करने के कई फायदे हैं यह हमें भविष्य में आने वाली कई तरह की प्राकृतिक आपदाओं से बचा सकता है। हरे भरे वृक्ष, पेड़ पौधे और वनों से धरती की सुंदरता बढ़ती है, बिना पेड़-पौधों के कोई भी स्थान निर्जीव के समान होता है। वृक्षारोपण से पर्यावरण के तापमान में कमी आएगी जिससे कि बाढ़, सूखा, जलवायु परिवर्तन इत्यादि प्राकृतिक समस्याएं समाप्त हो जायेगी। वृक्षों से हमें फल फूल और प्राणों की रक्षा करने वाली औषधि प्राप्त होती हैं, इसीलिए अपने जीवन को सुरक्षित बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण अवश्य करें। लोगों को पेड़ पौधों की महत्वता समझाने के लिए प्रतिवर्ष वन महोत्सव का आयोजन भी किया जाता है, जिससे हम लोग वृक्षों की महत्ता समझ सकें और अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर सकें, जो हमारे आज और कल दोनों को ही सुरक्षित करेगा।

vriksharopan par nibandh 300 words

वृक्ष प्रकृति की बहुमूल्य संपदा है। पेड़ पौधे हमारे लिए नहीं बल्कि पृथ्वी पर रहने वाले सभी जीव जंतुओं के लिए आवश्यक होते हैं। इन्हीं से हमारा और अन्य जीवों का जीवन संभव होता है। लेकिन हम अपनी सुविधा और तरक्की के लिए बिना सोचे समझे पेड़ों की कटाई करते जा रहे हैं।

पेड़ों की कटाई के कारण प्रकृति में कई सारे बदलाव देखने को मिले हैं, इसीलिए वैज्ञानिक और पर्यावरण संरक्षण समिति के लोग वृक्षारोपण करने के लिए दबाव बना रहे हैं। शोधकर्ताओं का कहना है कि अगर समय पर पर्यावरण में पेड़ पौधों की मात्रा नहीं बढ़ाई गई, तो हमारा आने वाला कल खतरे में पड़ सकता है।

पेड़ पौधों की कटाई के कारण भूमि बंजर होती जा रही है, जिससे भूमि से मिलने वाली फसलें प्रभावित हो रही है। पेड़ पौधों की कटाई से हमारे वातावरण का तापमान बढ़ रहा है, जो ओजोन लेयर तथा जलवायु को प्रभावित कर रहा है। वृक्षारोपण बहुत जरूरी है अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाकर हमें पर्यावरण की रक्षा की और अपना कदम बढ़ाना चाहिए। क्योंकि पेड़ों से हमें कई तरह की चीजें प्राप्त होती है जिससे कि हमारा जीवन संभव होता है।

पेड़ पौधे हमारे वातावरण को शुद्ध करते हैं हमारे द्वारा  फैलाया गया प्रदूषण दूर करते हैं। तथा वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा कम कर ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाते हैं जिससे कि हमारा तापमान स्थिर रहता है। पेड़ पौधे वर्षा का प्रमुख कारण होते हैं इसलिए जल को बचाए रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाना चाहिए। पेड़ पौधे लगाने से वन में रहने वाले जीवो का जीवन भी सुरक्षित रहेगा। इसलिए अपने अच्छे कल के लिए रक्षा रोपण अवश्य करें। लोगों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करने के लिए सभी देशों के सरकार द्वारा कई तरह के अभियान चलाए जाते हैं जिससे कि लोग अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाकर अपने जीवन की रक्षा कर सकें।

vriksharopan ka nibandh  500 words

प्रस्तावना

मनुष्य और पेड़ों का रिश्ता हमेशा से ही रहा घनिष्ठ रहा है। प्रकृति ने हमेशा से मनुष्य की सभी जरूरतों को पूरा किया है और इन सब में वृक्षों का बड़ा योगदान रहा है। वृक्षों ने हमें खाने के लिए भोजन ईंधन के लिए लकड़ियां और शरीर ढकने के लिए पत्ते दिए हैं। लेकिन धीरे-धीरे मनुष्य ने प्रगति के नाम पर पेड़ पौधों को काफी कष्ट पहुंचाया है। मनुष्य बिना सोचे समझे पेड़ पौधों की कटाई करते जा रहा है, और पर्यावरण में गंभीर समस्याएं उत्पन्न कर रहा है। इन समस्याओं को रोकने के लिए वृक्षारोपण एकमात्र रास्ता है।

वृक्षारोपण क्या है?

वृक्षारोपण का मतलब नए पेड़ पौधे लगाना तथा जिन पेड़ों की कटाई होने वाली है, उन्हें काटने से पहले एक स्थान से दूसरे स्थान पर पुनः उनका रोपण करना वृक्षारोपण कहलाता है। वृक्षारोपण का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण में पेड़ पौधों की मात्रा बढ़ाना, जिससे कि मनुष्य द्वारा फैलाया गया प्रदूषण कम हो सके और प्रकृति पुनः जीवित हो सके। वर्तमान में प्रदूषण अपनी चरम सीमा पर है, और इसके कारण कई सारी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो चुकी है। जैसे कि जलवायु परिवर्तन, चक्रवात, सुखा बाढ़ आदि, इन सभी को रोकने के लिए अधिक से अधिक वृक्षों को लगाना होगा।

पेड़ों की कटाई के नुकसान

पेड़ों की कटाई से हमारे पर्यावरण को बहुत नुकसान पहुंच रहा है। पेड़ों की कमी के कारण पर्यावरण में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ रही है, जिससे कि ग्लोबल वार्मिंग जैसी बड़ी समस्या उत्पन्न हो रही है। अत्यधिक वृक्षों की कटाई से जलवायु परिवर्तन हो रहा है और बेमौसम बरसात चक्रवात, बाढ़, सूखे जैसी प्राकृतिक आपदाएं हो रही है। पेड़ों की कटाई का सबसे बड़ा नुकसान या है कि जंगलों में रहने वाले जीव जंतुओं का घर नष्ट हो रहा है और वह रहवासी इलाकों में आ रहे हैं जिससे कि जानवर और इंसानों को दोनों को खतरा है।

वृक्षारोपण का मुख्य उद्देश

वृक्षारोपण का का उद्देश्य प्रकृति में हुई अंधाधुंध कटाई के कारण पेड़ों की कमी को पूरा करना है। पर्यावरण में नए पेड़ पौधे लगाना तथा बड़े वृक्षों विशाल को काटने की बजाय एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाना यह वृक्षारोपण का मुख्य उद्देश्य। वृक्षारोपण से हम पर्यावरण में फैले प्रदूषण को कम कर सकते है। वातावरण के बढ़ते तापमान को कम करने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना जरूरी है। वृक्षारोपण से प्रकृति में आए बदलाव तथा हमारे द्वारा प्रकृति को पहुंचा गए नुकसान की पूर्ति वृक्षारोपण से ही की जा सकती है। 

उपसंहार

पेड़ों की कटाई के कारण प्रकृति में आए हुए बदलाव को ठीक करने के लिए वृक्षारोपण एकमात्र रास्ता बचा है इसीलिए वैज्ञानिकों ने वृक्षारोपण करने के लिए दबाव बनाया है। अगर हमें अपनी पृथ्वी और पृथ्वी पर रहने वाले सभी जीव जंतुओं की जान बचाना है तो अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाकर पर्यावरण की रक्षा करनी होगी। मनुष्य का जीवन पूरी तरह पर्यावरण पर ही निर्भर है। हमें प्रकृति को नष्ट होने से बचाए रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने होंगे। वृक्ष ही जीवन का आधार है इसीलिए वृक्ष बचाइए जीवन बचाइए।

vriksharopan ka nibandh 1000 words

प्रस्तावना

पेड़ पौधे इस प्रकृति का दिया हुआ सबसे बड़ा वरदान है इस प्रकृति की सुंदरता भी पेड़ पौधों से ही है। लेकिन धीरे-धीरे पर्यावरण में पेड़ों की कमी होती जा रही है जिसका मुख्य कारण है मनुष्य। मनुष्य अपनी सुविधा के लिए अंधाधुन पेड़ों की कटाई कर रहा है जिसके कारण प्रकृति खतरे में है। इसीलिए वृक्षारोपण जरूरी है वृक्षारोपण के मनुष्य और प्रकृति को अनगिनत फायदे हैं। मनुष्य के अच्छे जीवन के लिए पेड़ पौधों का होना अति आवश्यक है।

 वृक्षारोपण का महत्व

वृक्षारोपण का का महत्व पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखना है। प्रकृति को बचाए रखने के लिए पर्यावरण में अधिक से अधिक पेड़ों की संख्या बढ़ाना होगी। प्राचीन काल में पृथ्वी का अधिकतर भाग जंगलों से घिरा हुआ रहता था लेकिन आधुनिकरण और मनुष्य विकास के कारण पेड़ों की अंधाधुंध कटाई हुई है जिससे कि पर्यावरण मे असंतुलन उत्पन्न हुआ है। हमारी भारतीय संस्कृति में पेड़ पौधों को पूजा जाता है। पेड़ पौधों और जंगलों की कटाई के कारण पर्यावरण को बहुत नुकसान पहुंचा है इसके साथ साथ जंगलों में रहने वाले जीव जंतुओं को भी काफी नुकसान हुआ है एक नुकसान की पूर्ति के लिए सभी देशों की सरकारों द्वारा वृक्षारोपण करने के आदेश जारी किए गए हैं। भारत सरकार द्वारा भी वृक्षारोपण को बढ़ाने के लिए बहुत सी एन जी ओ और संस्थाएं बनाई गई है जो वृक्षारोपण को बढ़ावा दे सके।

वृक्षारोपण के फायदे

वृक्षारोपण से प्रकृति में पेड़ पौधों की संख्या बढ़ती है। पेड़ पौधे प्रकृति का संतुलन बनाए रखने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पेड़ पौधे ही हवा को शुद्ध करते हैं जल को संरक्षित कर रखते हैं तथा जलवायु को भी नियंत्रण करते हैं। पेड़ पौधे सभी तराशे प्रकृति और मनुष्य को फायदा पहुंचाते हैं। पर्यावरण में प्रदूषण की मात्रा बढ़ जाने के कारण कई सारी गंभीर बीमारियां उत्पन्न हुई है जिससे छुटकारा सिर्फ वृक्षारोपण से ही संभव है। वृक्षारोपण का मुख्य फायदा यह है की नए पेड़ पौधे लगाने से प्रकृति का तापमान स्थिर रहेगा तथा पर्यावरण में से कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा कम होगी और प्राणवायु ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ेगी। वृक्षारोपण के फायदे ना सिर्फ हमारे लिए हैं बल्कि यह जीव जंतुओं के लिए वरदान के बराबर है। वृक्षारोपण से पेड़ पौधों की संख्या बढ़ेगी जिससे कि जंगलों में रहने वाले जानवरों का जीवन भी प्रभावित होगा।

वृक्षारोपण आवश्यक क्यों

मनुष्य ने अपनी सुविधा और जीवन को बेहतर बनाने के लिए पेड़ पौधों को काफी नुकसान पहुंचाया है पेड़ों की कटाई के कारण प्रकृति में कई बदलाव आए हैं जैसे कि जलवायु परिवर्तन बेमौसम बरसात अत्याधिक गर्मी इत्यादि। वर्तमान में पर्यावरण काफी प्रदूषित हो चुका है पर्यावरण में विषैली गैस है जैसे कि कार्बन डाइऑक्साइड सल्फर डाइऑक्साइड की मात्रा अधिक हो चुकी है जिसके कारण हमारी ओजोन लेयर भी प्रभावित हुई है। पेड़ों की कमी से जीव जंतुओं का जीवन भी खतरे में पढ़ा है और इसके भूमि को भी काफी नुकसान पहुंचा है। पेड़ों की कटाई के कारण जितनी भी समस्याएं उत्पन्न हुई है उन सभी को कम करने के लिए वृक्षारोपण आवश्यक है। वृक्षारोपण एकमात्र उपाय है जिससे कि इन सभी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। वर्तमान में पर्यावरण में आए बदलाव और गंभीर समस्याओं को देखकर वृक्षारोपण की आवश्यकता पड़ी। पृथ्वी की रक्षा के लिए वृक्षारोपण की आवश्यकता है।

वन संरक्षण एवं वृक्षारोपण

एक स्वस्थ वातावरण और सुरक्षित जीवन के लिए वृक्षारोपण करना आवश्यक है। वृक्षारोपण से पौधों की संख्या बढ़ेगी हमारी प्रकृति हरी-भरी होगी। वनों में रहने वाले जीवो को बचाए रखने के लिए वन संरक्षण करना जरूरी है। वनों को बचाने से हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहेगा एवं हमारा भी जीवन सुरक्षित रहेगा। वन संरक्षण के लिए भारत सरकार द्वारा कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं भारत सरकार की वन नीति के अनुसार प्रतिवर्ष 30% हिस्से में वन बनाना है। इसके लिए भारत सरकार द्वारा कई तरह योजनाएं भी बनाई गई है जैसे कि, ग्रीन इंडिया मिशन, नेशनल हाईवे ग्रीन, जीवन हरियाली कार्यक्रम, ग्रीन क्रेडिट स्कीम, ग्रामीण वन संरक्षण कार्यक्रम, यहां सब योजनाएं पंच आरक्षण के लिए आयोजित की गई है तथा इसके अंतर्गत कई नष्ट हो चुके वनों को पुनः जीवित किया गया है। वन संरक्षण हमारे अस्तित्व के लिए बहुत जरूरी है।

वृक्ष काटने के दुष्प्रभाव

बढ़ती हुई आबादी और मनुष्य विकास के लिए प्रतिदिन करोड़ों पेड़ काटे जा रहे है। मनुष्य अपने भौतिक सुखों को पूरा करने के लिए अंधाधुन वनों की कटाई करते जा रहा है जिसके कारण कई सारी समस्याएं उत्पन्न हो रही है। प्रकृति में वृक्षों के अभाव के कारण कई स्थानों पर सूखा पड़ने लगा है। पेड़ पौधों की कमी से कई प्राकृतिक जल संसाधन भी सूख गए हैं। वातावरण के तापमान में वृद्धि आई है इसके कारण कई गंभीर बीमारियां उत्पन्न हुई है। कटाई का सबसे बड़ा दुष्प्रभाव वन्य जीव जंतुओं पर पड़ा है वनों की कटाई उनका जीवन नष्ट होने के कगार पर आ गया है। वनों की कटाई के दुष्प्रभाव इतने बढ़ गए हैं कि हर तरह से प्रकृति खतरे में है। वृक्षों को प्रकृति का सौंदर्य कहां जाता है वृक्षों की कटाई से प्रकृति का सौंदर्य खत्म हो रहा है।

उपसंहार

पृथ्वी पर रहने वाले सभी मनुष्य और जीव-जंतुओं का जीवन वृक्षों पर निर्भर करता है। वृक्ष हमारे जीवन के लिए सभी जरूरी चीजें हमें प्रदान करते हैं। पेड़ पौधों से हमें खाने के लिए फल, मकान के लिए लकड़ियां तथा जीवन रक्षा के लिए बहुमूल्य औषधियां प्राप्त होती हैं। वनों को बचाए रखने के लिए वृक्षारोपण जरूरी है। वृक्षारोपण से हमें नई प्रकृति प्राप्त होती है। प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षों को बचाना आवश्यक है, इसके साथ-साथ नए पेड़ पौधे लगाना भी अति आवश्यक है। पर्यावरण में आए परिवर्तनों को कम करने के लिए तथा प्रकृति को बचाए रखने के लिए वृक्षारोपण सबसे अच्छा तरीका है। वृक्षारोपण के लिए लोगों को कई तरह से प्रेरित किया जा रहा है। तथा भारत सरकार द्वारा भी वृक्षारोपण के लिए कई सारे कदम उठाए जा रहे हैं। वनों की रक्षा और वृक्षारोपण हमारा सबसे बड़ा कर्तव्य है। 

vriksharopan in hindi

हमारे सभी प्रिय विद्यार्थियों को इस vriksharopan par nibandh जरूर मदद हुई होगी यदि आपको यह vriksharopan nibandh अच्छा लगा है तो कमेंट करके जरूर बताएं कि आपको यह vriksharopan par nibandh कैसा लगा? हमें आपके कमेंट का इंतजार रहेगा और आपको अगला Essay कौन से टॉपिक पर चाहिए इस बारे में भी आप कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं ताकि हम आपके अनुसार ही अगले टॉपिक पर आपके लिए निबंध ला सकें.

JOIN TELEGRAM GROUP CLICK HERE
ESSAYDUNIYA HOME CLICK HERE

 

 

 

Leave a Comment