क्या आप भी “World Environment Day Essay in Hindi” की तलाश कर रहे हैं? यदि हां, तो आप इंटरनेट की दुनिया की सबसे बेस्ट वेबसाइट essayduniya.com पर टपके हो. यदि आप World Environment Day Essay in Hindi, Essay on World Environment Day and its importance, Importance of World Environment Day, Article on World Environment Day, World Environment Day paragraph, World Environment Essay, Vishwa Paryavaran Diwas Kab Manaya Jata Hai यही सब सर्च कर रहे हैं तो आपका इंतजार यही पूरा होता है.
World Environment Day Essay in Hindi
यहां हम आपको “World Environment Day Essay in Hindi” उपलब्ध करा रहे हैं. इस निबंध/ स्पीच को अपने स्कूल या कॉलेज के लिए या अपने किसी प्रोजेक्ट के लिए उपयोग कर सकते हैं. इसके साथ ही यदि आपको किसी प्रतियोगिता के लिए भी Vishwa Paryavaran Diwas Par Nibandh तैयार करना है तो आपको यह आर्टिकल पूरा बिल्कुल ध्यान से पढ़ना चाहिए.
World Environment Day Essay in Hindi 100 Words
पर्यावरण पृथ्वी पर जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। बिना पर्यावरण के पृथ्वी पर जीवन संभव नहीं है। विश्व भर में हर साल 5 जून के दिन पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। पहली बार पर्यावरण दिवस को साल 1974 में मनाया गया था। पर्यावरण दिवस के माध्यम से लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाता है। बढ़ती जनसंख्या के कारण प्रकृति और पर्यावरण को काफी नुकसान हो रहा है। इस नुकसान को रोकने के लिए पर्यावरण दिवस की शुरुआत की गई है। पर्यावरण दिवस के दिन लोगों द्वारा पर्यावरण से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की जाती है। स्कूल एवं कॉलेजों में बच्चों द्वारा वृक्षारोपण किया जाता है। पर्यावरण को बचाना हम सभी इंसानों का कर्तव्य।
World Environment Day Essay in Hindi 300 Words
प्रस्तावना
विश्व पर्यावरण दिवस एक ऐसा अवसर है, जो लोगों को एक साथ जोड़ कर पर्यावरण के प्रति जागरूक करता है। पृथ्वी पर पर्यावरण के संतुलन के कारण ही जीवन संभव है। पृथ्वी पर रहने वाले सभी जीव जंतु पर्यावरण का एक प्रमुख हिस्सा होते हैं। लेकिन समय के साथ पर्यावरण नष्ट होता जा रहा है। पर्यावरण के नष्ट होने के कारण पृथ्वी पर जलवायु परिवर्तन भी हो रहा है। पृथ्वी पर रहने वाले सभी जीव जंतु पेड़ पौधे पर्यावरण पर ही निर्भर होते हैं। पर्यावरण ना सिर्फ हमारे लिए जरूरी है, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए भी जरूरी है।
पर्यावरण दिवस का उद्देश्य
पर्यावरण दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। पर्यावरण के अंतर्गत बड़े बड़े पहाड़ नदियां पेड़-पौधे वृक्ष जीव जंतु आते हैं जो कि प्राकृतिक व्यवस्था में अहम भूमिका निभाते हैं, उन्हें सुरक्षित रखना है। बढ़ती हुई जनसंख्या और विकास के कारण पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंच रहा है जिसके चलते सभी लोगों को पर्यावरण से जुड़ी कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन सभी समस्याओं को खत्म करना और पर्यावरण को सुरक्षित रखना ही पर्यावरण दिवस का उद्देश्य है।
2023 विश्व पर्यावरण दिवस थीम
जैसा कि हम सभी जानते हैं, 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को माना कर सारे विश्व में लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाता है। इस वर्ष पर्यावरण दिवस का नारा ‘प्लास्टिक प्रदूषण का समाधान’ है। अंधाधुन प्लास्टिक का उपयोग आज हमारे पर्यावरण के लिए घातक बन गया है। आज हर छोटी से लेकर बड़ी चीज़ में प्लास्टिक का उपयोग किया जाता है। लेकिन इस प्लास्टिक को अपघटित होने में वर्षों लग जाते हैं। वहीं सिंगल यूज प्लास्टिक को रिसाइल भी नहीं किया जा सकता है। इसलिए ही इस वर्ष 2023 विश्व पर्यावरण में पर्यावरण को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के मुद्दे को उठाया जाएगा।
उपसंहार
पर्यावरण को बचाना हमारे लिए और हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए अति आवश्यक है। इस पर्यावरण के कारण ही हमें प्राण वायु, जल, भोजन इत्यादि सभी चीजें प्राप्त होती है। पर्यावरण का संरक्षण करना सभी लोगों का कर्तव्य होता है। सभी लोगों को मिलकर पर्यावरण का संरक्षण कर उसे रहने योग्य बनाना होगा। हम अपने दैनिक जीवन में थोड़ा सा बदलाव लाकर पर्यावरण संरक्षण के लिए एक बड़ा कार्य कर सकते हैं। जैसे प्लास्टिक से बने उत्पाद का कम उपयोग, प्लास्टिक निर्मित वस्तुओं की जगह लकड़ी, जुट, कपड़े या ऐसे ही अन्य ईकोफ्रेंडली चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। हमें यह समझना चाहिए की प्रकृति पर जीवन संभव तभी होगा, जब पर्यावरण सुरक्षित और अच्छी तरह से विकसित होगा।
World Environment Day Essay in Hindi 500 Words
प्रस्तावना
आज सारे विश्व में पर्यावरण की स्थिति दिन-ब-दिन काफी खराब होती जा रही है। ग्लोबल वार्मिंग के कारण पर्यावरण को काफी नुकसान हो रहा है इसके अलावा अन्य कई प्रदूषण और इंसानों द्वारा की जाने वाली कटाई के कारण भी पर्यावरण को काफी अधिक मात्रा में नुकसान हो रहा है। पर्यावरण को क्षति पहुंचने के कारण पर्यावरण में रहने वाले जीव जंतुओं के जीवन पर भी काफी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। भविष्य में आने वाली पीढ़ी को एक सुरक्षित जीवन देने के लिए पर्यावरण को बचाना होगा।
पर्यावरण दिवस की शुरुआत कब हुई?
पर्यावरण दिवस की शुरुआत सबसे पहले संयुक्त राष्ट्र द्वारा की गई थी। जून को पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 1972 में की गई थी। लेकिन हर साल 5 जून को पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत 5 जून 1973 से हुई थी। विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को लगभग 100 से भी अधिक देशों ने एक साथ मिलकर मनाया था। इस पर्यावरण दिवस के माध्यम से लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। संयुक्त राष्ट्र द्वारा अलग-अलग झांकियां निकालकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रोत्साहित किया गया था।
पर्यावरण दिवस कैसे मनाया जाता है?
विश्व पर्यावरण दिवस के दिन सभी देशों में विशेष रूप से झांकियां निकाली जाती हैं। इन झांकियों में लोगों को पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी चीजों से अवगत कराया जाता है। भारत में स्कूल एवं कॉलेजों में विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण दिवस पर कई सारे कार्यक्रम जैसे कि निबंध भाषण नाटक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। देश के बड़े-बड़े राजनेता एकत्रित होकर पर्यावरण दिवस के दिन वृक्षारोपण करते हैं। पर्यावरण को बचाए रखने के लिए पेड़ पौधों की आवश्यकता होती है, इसलिए वृक्षारोपण का पेड़ पौधों की मात्रा बढ़ाई जाती है। यहां पर्यावरण दिवस भारत समेत 100 देशों द्वारा एक साथ मनाया जाता है।
पर्यावरण दिवस से लाभ
विश्व के सभी देशों द्वारा पर्यावरण दिवस मना कर अपने देश में रहने वाले लोगों को जागरूक किया जाता है। इस पर्यावरण दिवस के कारण लोग प्रकृति के महत्व को समझ पाते है। सभी लोग पर्यावरण को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। पर्यावरण दिवस के दिन लोग वृक्षारोपण करते हैं जिससे कि जलवायु में अच्छा सुधार होता है,प्रकृति से प्रदूषण कम होता है, प्रकृति का संतुलन बना रहता है प्रकृति में रहने वाले जीव जंतुओं को आवास मिलता है। पर्यावरण दिवस से लोग प्राकृतिक संसाधन के संरक्षण के प्रति जागरूक हुए हैं।
पर्यावरण दिवस 2023 थीम क्या है?
इस वर्ष पर्यावरण दिवस ‘प्लास्टिक प्रदूषण का समाधान’, की थीम पर मनाया जायेगा। विश्व पर्यावरण दिवस को पहली बार सन 1974 में मनाया गया। जो की, ‘केवल एक पृथ्वी’ की थीम पर मनाया गया था। इस वर्ष पर्यावरण थीम का उद्देश्य प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले प्रदूषण और उसके दुष्प्रभावों को कम करना है। जिसका हिस्सा बनकर हम अपनी पृथ्वी को संकट से बचा सकते हैं। इसके लिए हम प्लास्टिक से बने उत्पादों का कम से कम उपयोग कर एवम उन्हें रीसाइकल कर सकते हैं।
उपसंहार
जैसा कि हम सभी जानते हैं पर्यावरण के कारण ही प्रकृति पर जीवन संभव है। प्रकृति के कारण पृथ्वी पर संतुलन बना हुआ है। अगर व्यक्ति अपने विकास के लिए पर्यावरण को नष्ट करता जाएगा तो 1 दिन ऐसा आएगा जहां लोगों को रहने के लिए पर्याप्त जगह भी नहीं मिलेगी। पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने से ना केवल मनुष्य बल्कि आने वाली पीढ़ी का जीवन भी खतरे में पड़ जाता है। पर्यावरण को पालनहार कहा गया है। पर्यावरण से ही हमें शुद्ध हवा, जल, भोजन प्राप्त होता है। अगर मनुष्य को अपना जीवन सुरक्षित रखना है तो उसे पर्यावरण संरक्षण को महत्व देना होगा।
FAQs Related to World Environment Day Essay in Hindi
विश्व पर्यावरण दिवस 2023 का नारा क्या है?
विश्व पर्यावरण दिवस 2023 का नारा #BeatPlasticPollution है।
2023 में विश्व पर्यावरण दिवस की मेजबानी कौन करेगा
2023 में विश्व पर्यावरण दिवस को कोटे डी आइवर द्वारा होस्ट किया जाएगा।
भारत ने विश्व पर्यावरण दिवस की मेजबानी किस वर्ष की थी?
भारत ने विश्व पर्यावरण दिवस की मेजबानी सन 2011 में मनाए गए पर्यावरण दिवस को की थी।
Vishwa Paryavaran Diwas Par Nibandh
हमारे सभी प्रिय विद्यार्थियों को इस “World Environment Day Essay in Hindi” जरूर मदद हुई होगी यदि आपको यह vishwa paryavaran diwas par nibandh अच्छा लगा है तो कमेंट करके जरूर बताएं कि आपको यह Paryavaran Diwas Par Nibandh कैसा लगा? हमें आपके कमेंट का इंतजार रहेगा और आपको अगला Essay या Speech कौन से टॉपिक पर चाहिए. इस बारे में भी आप कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं ताकि हम आपके अनुसार ही अगले टॉपिक पर आपके लिए निबंध ला सकें.
JOIN TELEGRAM GROUP | CLICK HERE |
ESSAYDUNIYA HOME | CLICK HERE |