World Literacy Day Essay in Hindi: विश्व साक्षरता दिवस पर निबंध

क्या आप भी “World Literacy Day Essay in Hindi” की तलाश कर रहे हैं? यदि हां, तो आप इंटरनेट की दुनिया की सबसे बेस्ट वेबसाइट essayduniya.com पर टपके हो. यदि आप World literacy Day 2023 in Hindi Essay PDF, Saksharta Par Nibandh, Saakshar Bharat nib Nibandh, Essay on World Literacy Day in Hindi, World Literacy Day Essay in Hindi यही सब सर्च कर रहे हैं तो आपका इंतजार यही पूरा होता है.

World Literacy Day Essay in Hindi

यहां हम आपको “World Literacy Day Essay in Hindi” उपलब्ध करा रहे हैं. इस निबंध/ स्पीच को अपने स्कूल या कॉलेज के लिए या अपने किसी प्रोजेक्ट के लिए उपयोग कर सकते हैं. इसके साथ ही यदि आपको किसी प्रतियोगिता के लिए भी Essay on World Literacy Day in Hindi तैयार करना है तो आपको यह आर्टिकल पूरा बिल्कुल ध्यान से पढ़ना चाहिए. 

Saksharta Par Nibandh 200 Words

हर साल 8 सितंबर के दिन विश्व साक्षरता दिवस (International Literacy Day) को मनाया जाता है। साक्षरता का अर्थ है, पढ़ने और लिखने के काबिल होना। साक्षरता के महत्व को विश्व स्तर पर समझाने के लिए हर साल विश्व साक्षरता दिवस को मनाया जाता है। साक्षर लोग न केवल स्वयं को बल्कि अपने परिवार और समाज के लोगों को प्रगति और उन्नति के मार्ग पर बढ़ाने में सहायक होते हैं। साक्षरता लोगों को अपने अधिकारों, मानवता के मूल एवं उनके दायित्व के प्रति जिम्मेदार बनाती है। साक्षर लोग राष्ट्र निर्माण में अपनी एहम भूमिका निभाते हैं।

Whatsapp Group Join
Telegram channel Join

शिक्षित व्यक्ति सामाजिक बुराईयों को खत्म करने में सहायक होता है। भारत में साक्षरता का महत्व समझाने और शिक्षा के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए मिड डे मिल, मुफ्त पुस्तकें और गणवेश वितरण एवं मेधावी छात्रवृत्ति जैसे कदम उठाए गए, जो बच्चों को स्कूल तक खींच कर लाने में मददगार होते है, साथ ही इन प्रयासों के चलते ग्रामीण क्षेत्रों और आर्थिक संकट से जुंझ रहे माता-पिता भी अपने बच्चों को स्कूल भेजने को राजी हो जाते हैं। सरकार द्वार चलाए गए सर्व शिक्षा अभियान एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे अभियान शिक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने में काफी प्रभावी साबित हुए हैं। आज इन्हीं प्रयासों के चलते भारत की साक्षरता दर 77.7% तक पहुंच गई है, जो देश के विकास में बहुत प्रभावशाली सिद्ध हो रही है।

साक्षरता दिवस पर भाषण

Rajasthan Mission 2030 Essay in Hindi

आत्मनिर्भर भारत पर निबन्ध

My Vision for My Rajasthan in 2030 Essay PDF Download

मेरी माटी मेरा देश अभियान पर निबंध

2047 का भारत निबंध Hindi

एक भारत श्रेष्ठ भारत पर निबंध

Clean India Green India Essay in Hindi

World literacy Day 2023 in Hindi Essay PDF 300 Words

साक्षरता या साक्षर होने का अर्थ है, पढ़ने-लिखने और सामान्य व्यावहारिकता का ज्ञान होना है। शिक्षा मानव का मूल अधिकार है, जिसे हर व्यक्ति को प्राप्त करना आवश्यक है। साक्षर का अर्थ है, हर प्रकार की शिक्षा से है, इसका मतलब केवल किताबी ज्ञान होना नहीं है। लेकिन प्रथम तो किसी व्यक्ति का साक्षर होना उसके सामान्य तौर पर पढ़ने-लिखने की क्षमता से ही आंका जाता है। साक्षरता मानव जीवन के बेहतर स्तर को बेहतर बनाने और देश की उन्नति के लिए एक प्रभावशाली घटक है।

यह प्रभावी रूप से देश की सामाजिक बुराई, भ्रष्टाचार, गरीबी, अंतांकवाद और असमान लिंग अनुपात जैसी समस्याओं से निजात दिलाने में सक्षम है। साक्षरता के महत्व को देखते हुए ही संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) ने 26 अक्टूबर 1966 के दिन विश्व साक्षरता दिवस (International Literacy Day) को मनाए जाने की घोषणा की थी। सबसे पहला विश्व साक्षरता दिवस को (First World Literacy Day in celebrate on) 8 सितंबर 1967 के दिन मनाया गया था। तब से लेकर आज तक हर साल सितंबर की 8 तारीख को अंतराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया जा रहा है।

भारत में साक्षरता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए 2001 में सर्व शिक्षा अभियान, 2015 में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे अभियानों को चलाया गया। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के लोग अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजें इसके लिए मिड डे मिल (मध्यान्ह भोजन), मुफ्त पुस्तकें एवं गणवेश वितरण किया जाने लगा। सरकार के प्रयास और साक्षरता के प्रति जागरूकता के चलते आज भारत की साक्षरता दर 77.7 प्रतिशत है, जो अन्य विकासशील देशों की तुलना में बहुत अधिक बेहतर है। 

World Literacy Day Speech in Hindi
World Literacy Day Speech in Hindi

World Literacy Day Essay in Hindi 500 Words 

प्रस्तावना

एक साक्षर समाज, सक्षम राष्ट्र का निर्माण करता है। शिक्षा विकास का महत्वपूर्ण स्तंभ है, जो जीवन को स्थाई रूप से चलाने के लिए बहुत अधिक महत्वपूर्ण है। साक्षरता न केवल मानव के व्यक्तिगत जीवन को अपितु सामाजिक जीवन को बेहतर बनाती है। साक्षरता मानव में सभ्यता, बौद्धिक क्षमता, व्यावहारिक गुणों का विकास करती है। इन गुणों से सम्पन्न व्यक्तियों द्वारा, सभ्य समाज और सभ्य समाज से सभ्य राष्ट्र निर्माण में सहयोग मिलता है।  

साक्षरता की परिभाषा क्या है?

साक्षरता का मूल अर्थ तो सर्वप्रथम पढ़ने-लिखने में सक्षम होना है, लेकिन साक्षरता व्यक्ति को पूर्ण रूप से विकसित करने के बारे में है। यह एक व्यक्ति को तार्किक, बौद्धिक, व्यवहारिक, मानसिक रूप से विकसित करती है। साक्षर व्यक्ति सही-गलत, न्याय-अन्याय में फर्क कर अपने और स्वयं के अधिकारों की पहचान करने और उन्हें पाने के लिए प्रयास कर सकता है। साक्षरता पाना हर एक व्यक्ति का अधिकार है, जो हर एक को प्राप्त होना चाहिए।

Saksharta ka Mahatva

साक्षरता का महत्व लोगों को असाक्षरता के नुकसान के जरिए ही बताया जा सकता है। साक्षरता के जरिए देश-दुनियां से लेकर सामान्य जीवन में मौखिक, लिखित और दूरभाष के जरिए संवाद करने में सक्षम होता है। संवाद करनें का अर्थ केवल किसी से बात करना ही नहीं अपितु सामने वाले के विचारों को जान-समझकर अपने विचारों को प्रकट कर उस तक पहुंचान होता है। साक्षरता ने सामाजिक अपराधों जैसे भ्रूण हत्या, जातिवाद, बाल विवाह आदि को कम करने में बड़ी भूमिका निभाई है, इसलिए ही साक्षरता का इतना महत्व है। 

8 सितंबर को विश्व साक्षरता दिवस क्यों मनाया जाता है?

साक्षरता का मुख्य उद्देश्य: साक्षरता के महत्व को समझाने और लोगों तक इसे पहुंचाने के लिए यूनेस्को द्वारा सन 1966, 26 अक्टूबर के दिन 8 सितंबर को विश्व साक्षरता दिवस के रूप में घोषित किया गया। दुनियांभर में सबसे पहले विश्व साक्षरता दिवस 8 सितंबर 1967 में मनाया गया। 8 सितंबर को विश्व साक्षरता दिवस मनाए जाने के मुख्य उद्देश्य कुछ इस प्रकार है।  

  • साक्षरता दिवस मनाए जाने का मुख्य और सबसे जरूरी उद्देश्य विश्वभर में साक्षरता के महत्व को बताना और इसे बढ़ाना है।
  • विश्वभर में निरक्षरता की समस्या को दूर करना और इसके लिए महत्वपूर्ण कदम उठाना।
  • इसका उद्देश्य अपनी व्यक्तिगत और देश के प्रति उनकी जिम्मेदारियों के लिए सक्षम बनाना है।
  • केवल साक्षर व्यक्ति ही सामाजिक बुराईयों के खिलाफ लड़ने और आवाज उठाने में सक्षम होता है।
  • इस तरह के आयोजनों से विश्व में किस देश में साक्षरता का अभाव है उसके बारे में पता चलता है और उसके लिए उचित कार्य किए जाते हैं।
साक्षरता से क्या लाभ है?

साक्षरता मनुष्य को उसके जीवन के अधिकारों से परिचित कराती है। एक साक्षर व्यक्ति न केवल स्वयं को बल्कि अपने साथ अन्य लोगों को भी आगे बढ़ता है। साक्षरता कितनी महत्वपूर्ण है और इसका क्या लाभ, इसका प्रत्यक्ष प्रमाण हम अपने देश की स्थिति देखकर ही पता लगा सकते हैं। आंकड़े बताते हैं, की जिस समय भारत आजाद हुआ था, उस वक्त भारत की साक्षरता दर कुछ 12 से 13 प्रतिशत थी, और उस समय देश के हालात कैसे थे इससे सभी परिचित हैं। आज के समय में भारत की साक्षरता दर 77.7 प्रतिशत है और भारत न केवल विकाशील देशों की श्रेणी हैं, बल्कि कई क्षेत्रों में विकसित देशों को टक्कर दे रहा है।

उपसंहार

साक्षरता की आवश्यकता से लोगों को परिचित कराने और उसका महत्व समझाने में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस (World Literacy Day) जैसे आयोजन बहुत सहायक साबित होते हैं। इससे लोगों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर साक्षरता के महत्व को जानने और समझने का मौका मिलता है। हमें यह कोशिश करनी चाहिए की हम कम से कम अपने परिचित लोगों को साक्षरता के महत्व के बारे में समझा पाएं और इसके लिए प्रेरित कर पाएं। अगर हम सक्षम हैं, तो हमें सरकार द्वारा संचालित साक्षरता से संबंधित कार्यक्रमों और आयोजनों में हिस्सा लेकर इसका समर्थन और प्रचार करना चाहिए।

World Literacy Day Essay in Hindi

हमारे सभी प्रिय विद्यार्थियों को इस “World Literacy Day Essay in Hindi” जरूर मदद हुई होगी यदि आपको यह Essay on World Literacy Day in Hindi अच्छा लगा है तो कमेंट करके जरूर बताएं कि आपको यह World Literacy Day Essay in Hindi कैसा लगा? हमें आपके कमेंट का इंतजार रहेगा और आपको अगला Essay या Speech कौन से टॉपिक पर चाहिए. इस बारे में भी आप कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं ताकि हम आपके अनुसार ही अगले टॉपिक पर आपके लिए निबंध ला सकें.

Rajasthan Mission 2030 Essay in Hindi

साक्षरता दिवस पर भाषण

आत्मनिर्भर भारत पर निबन्ध

My Vision for My Rajasthan in 2030 Essay PDF Download

मेरी माटी मेरा देश अभियान पर निबंध

2047 का भारत निबंध Hindi

एक भारत श्रेष्ठ भारत पर निबंध

Clean India Green India Essay in Hindi

Join WhatsApp Group CLICK HERE
ESSAYDUNIYA HOME CLICK HERE

Leave a Comment