World Tourism Day Speech in Hindi: विश्व पर्यटन दिवस पर भाषण

क्या आप भी “World Tourism Day Speech in Hindi” की तलाश कर रहे हैं? यदि हां, तो आप इंटरनेट की दुनिया की सबसे बेस्ट वेबसाइट essayduniya.com पर टपके हो. यदि आप World Tourism Day Speech in Hindi for Students यही सब सर्च कर रहे हैं तो आपका इंतजार यही पूरा होता है.

World Tourism Day Speech in Hindi

यहां हम आपको “World Tourism Day Speech in Hindi” उपलब्ध करा रहे हैं. इस निबंध/ स्पीच को अपने स्कूल या कॉलेज के लिए या अपने किसी प्रोजेक्ट के लिए उपयोग कर सकते हैं. इसके साथ ही यदि आपको किसी प्रतियोगिता के लिए भी World Tourism Day Speech in Hindi तैयार करना है तो आपको यह आर्टिकल पूरा बिल्कुल ध्यान से पढ़ना चाहिए. 

World Tourism Day Speech In Hindi (1 Minutes Speech on World Tourism Day in Hindi)

यहां उपस्थित सभी माननीय अतिथिगण, प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों को मेरा नमस्कार! आज हम सभी यहां विश्व पर्यटन दिवस (World Tourism Day 2023) के अवसर पर एकत्रित हुए हैं। हर साल वैश्विक स्तर पर पर्यटन के महत्व और योगदान पर प्रकाश डालने और लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए 27 सितंबर के दिन विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। दुनिया में शायद कोई गिने-चुने लोग ही होंगे, जिन्हें यात्रा करना और घूमना-फिरना पसंद नहीं होगा।

Whatsapp Group Join
Telegram channel Join

लोगों की यात्रा करने की इसी पसंद और शौक के कारण आज कई देशों की अर्थव्यवस्था में पर्यटन विभाग एक महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। अगर हम भारत की बात करें तो, यहां की जीडीपी में पर्यटन का करीब 6.33 प्रतिशत योगदान है, जबकि रोजगार के क्षेत्र में पर्यटन का करीब 8.78% योगदान है। पर्यटन विभाग जहां हमारे देश की अर्थव्यवस्था में इतनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, तो ये हम सब का भी कर्तव्य बनता है, की हम सभी पर्यटन क्षेत्र से जुड़े विभिन्न अवसरों का स्वागत करें, और पर्यटन स्वागत करें। अपनी स्पीच को अब यही विराम देना चाहूंगी, धन्यवाद।

विश्व पर्यटन दिवस पर निबंध

गणेश चतुर्थी पर निबंध

गणेश चतुर्थी पर भाषण

महात्मा गांधी पर निबंध

विज्ञान के चमत्कार हिंदी में निबंध

प्रदूषण पर निबंध

Ozone Layer Day Speech in English

G20 शिखर सम्मेलन पर निबंध

Rajasthan Mission 2030 Essay in Hindi

आत्मनिर्भर भारत पर निबन्ध

My Vision for My Rajasthan in 2030 Essay PDF Download

मेरी माटी मेरा देश अभियान पर निबंध

Vishwa Paryavaran Diwas Speech (2 Minutes Speech on World Tourism Day in Hindi)

आज हम सभी यहां विश्व पर्यटन दिवस यानी कि वर्ल्ड टूरिज्म डे मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। मैं आज आपको इस मंच के माध्यम से विश्व पर्यटन दिवस से कुछ जुड़ी कुछ बातें बताने वाला हूं। जैसा कि आप सभी जानते हैं, की हर साल 27 सितंबर के दिन हम वर्ल्ड टूरिज्म डे मनाते हैं। इस दिन हम अपने-अपने देश की प्रसिद्ध चीजों के बारे में इंटरनेट पर जानकारी अपलोड करते हैं, ताकि विश्व के अन्य लोग हमारे देश की ऐतिहासिक जगह से परिचित हो सके।

जैसा कि आप सभी जानते होंगे, की हर देश की अर्थव्यवस्था में टूरिज्म सेक्टर का काफी योगदान होता है, क्योंकि पर्यटन के लिए विदेशी लोग जब किसी देश में जाते हैं, तो उससे विदेशी मुद्रा का आदान-प्रदान होता है। जो देश की अर्थव्यवस्था के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। विश्व पर्यटन दिवस के दिन हर देश द्वारा अपने-अपने देश के इतिहास से जुड़ी चीजें जैसे कि संस्कृति, विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के बारे में अन्य देशों को बताया जाता है। हर देश में ऐसे स्थल जरूर होते हैं, जो की विश्व प्रसिद्ध होते हैं। जिस कारण वह देश अपनी उन जगहों को पर्यटन के लिए रिजर्व कर देते हैं। विश्व के सभी देश इस विश्व पर्यटन दिवस के माध्यम से आपस में अपनी संस्कृति का आदान-प्रदान कर सकते हैं। अपनी स्पीच को अब यहीं विराम देना चाहती हूं, धन्यवाद!

World Tourism Day Speech in Hindi
World Tourism Day Speech in Hindi

World Tourism Day Speech in Hindi for Students (3 Minutes Speech on World Tourism Day in Hindi)

विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष पर मौजूद सभी लोगों को मेरा नमस्कार! जैसा कि आप सभी लोग जानते होंगे विश्व में हर साल कुछ ना कुछ दिवस ऐसे भी मनाए जाते हैं, जिनका उद्देश्य देश की अर्थव्यवस्था को बेहतर करना, और दो देशों के लोगों को आपस में जोड़ना होता है। ऐसा ही एक दिवस विश्व पर्यटन दिवस यानी कि वर्ल्ड टूरिज्म डे है। हम सभी लोग कभी ना कभी विश्व की प्रसिद्ध चीजों को देखने के लिए जरूर गए होंगे या उन्हें देखने की लालसा हमें होगी।

हमने वहां जाकर उस देश की संस्कृति को देखकर कुछ नई चीज जरूर सीखी होगी। विश्व पर्यटन दिवस पहली बार सन 1980 में मनाया गया था। इस दिवस की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र विश्व व्यापार संगठन UNWTO द्वारा की गई थी। विश्व पर्यटन दिवस 27 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है, इसके पीछे भी एक खास वजह है, दरअसल संयुक्त राष्ट्र विश्व व्यापार संगठन को 1970 में 27 सितंबर के दिन ही मान्यता प्राप्त हुई थी। संयुक्त राष्ट्र विश्व व्यापार संगठन की वर्षगांठ के दिन को वर्ल्ड टूरिज्म डे के रूप में मनाया जाता है। विश्व पर्यटन दिवस हर साल विश्व के अलग-अलग देश में मनाया जाता है।

इस उत्सव की मेजबानी जिस भी देश में की जाती है, वह देश अपनी संस्कृति और देश में मौजूद प्रसिद्ध चीजों के बारे में विश्व के अन्य लोगों को बताता है। अगर किसी देश द्वारा अपने देश की विशेषताएं बताई जाती हैं, तो इससे विदेशी लोग उनके देश में घूमने के लिए आवश्यक जाते हैं। जिससे उनकी अर्थव्यवस्था पर काफी अच्छा प्रभाव पड़ता है। हर साल विश्व पर्यटन दिवस कुछ अलग थीम के साथ मनाया जाता है, पिछले साल इसे Rethinking Tourism टूरिज्म की थीम के साथ मनाया गया था। इस साल विश्व पर्यटन दिवस टूरिज्म एंड ग्रीन इन्वेस्टमेंट यानी कि पर्यटन और हरित निवेश थीम के साथ मनाया जाएगा। अपनी स्पीच को अब मैं यहीं विराम देना चाहता हूं, धन्यवाद!

Speech on World Tourism Day in Hindi  (5 Minutes Speech on World Tourism Day in Hindi)

यहां पर मौजूद सभी लोगों को मेरा नमस्कार! जैसा कि आप सभी जानते हैं, की आज हम सब यहां वर्ल्ड टूरिज्म डे यानी कि विश्व पर्यटन दिवस मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। पूरे विश्व में 27 सितंबर के दिन विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है, जैसा कि हम सभी जानते हैं, सभी देशों में कुछ ना कुछ ऐसी जगह जरूर होती है, जहां पर पर्यटन के लिए काफी लोग जाते हैं। पर्यटन के माध्यम से ही दो देशों के कल्चर को आपस में जोड़ा जा सकता है।

वैसे विश्व के सभी देशों द्वारा 27 सितंबर के दिन पर्यटन दिवस यानी कि वर्ल्ड टूरिज्म डे इसलिए मनाया जाता है, ताकि सभी लोग पर्यटन के प्रति जागरूक हो सके, और अलग-अलग देशों के लोगों को एक दूजे की संस्कृति और कल्चर को जानने का मौका मिले। हर साल विश्व के अलग-अलग देश इस पर्यटन दिवस का आयोजन करते हैं। हमारे देश भारत ने भी कई बार वर्ल्ड टूरिज्म डे की मेजबानी की है, बात अगर पिछले कुछ सालों की की जाए तो वर्ष 2019 में दिल्ली में विश्व पर्यटन दिवस का समारोह आयोजित किया गया था।

इस दौरान भारत ने अपनी भौगोलिक विशेषताओं को विश्व के सभी देशों के सामने प्रस्तुत किया था और भारत में घूमने के लिए प्रसिद्ध जानी-मानी चीजों से सभी लोगों को अवगत कराया था। दोस्तों हम सभी भारतवासियों के लिए यह बड़े गर्व की बात है कि वर्ल्ड टूरिज्म डे के माध्यम से आज हमारे देश में काफी पर्यटक दुनिया का सातवां अजूबा कहे जाने वाले ताजमहल को देखने के लिए आते हैं। विदेशी लोगों को हम एक दूजे की संस्कृति से तभी परिचित कर सकते हैं जब वे हमारे देश में आकर हमारे इतिहास से जुड़ी चीजों से रूबरू हो।

दोस्तों हम सभी लोगों के लिए विश्व पर्यटन दिवस एक ऐसा माध्यम है, जिसकी सहायता से हम देश-दुनियां को भारत के विभिन्न व्यंजनों, ऐतिहासिक स्थान, इतिहास,भाषाओं से परिचित कर सकते हैं। दोस्तों मैं आपको बताना चाहूंगा कि विश्व पर्यटन दिवस हर साल अलग-अलग देश में एक नई थीम के साथ मनाया जाता है। वर्ष 2022 में विश्व पर्यटन दिवस की मेजबानी इंडोनेशिया देश ने की थी इस बार इस विश्व दिवस की मेजबानी सऊदी अरब कर रहा है।

वही बात अगर विश्व पर्यटन दिवस 2023 की थीम की की जाए तो इस वर्ष की थीम टूरिज्म एंड ग्रीन इन्वेस्टमेंट यानी की पर्यटन और हरित निवेश है। हर देश की अर्थव्यवस्था के लिए टूरिज्म सेक्टर काफी महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि देश की अर्थव्यवस्था में 30% का योगदान केवल टूरिज्म से आता है। अंत में बस यही कहना चाहूंगा, की हर साल की तरह इस साल भी विश्व पर्यटन दिवस बड़ी धूमधाम से मनाना और अपने देश की संस्कृति से लोगों को परिचित कराना है। अब मैं इस स्पीच को यहीं समाप्त करना चाहूंगा, धन्यवाद!

Speech on World Tourism Day in Hindi

हमारे सभी प्रिय विद्यार्थियों को इस “World Tourism Day Speech in Hindi जरूर मदद हुई होगी यदि आपको यह विश्व पर्यटन दिवस पर भाषण अच्छा लगा है तो कमेंट करके जरूर बताएं कि आपको यह World Tourism Day Speech in Hindi कैसा लगा? हमें आपके कमेंट का इंतजार रहेगा और आपको अगला Essay या Speech कौन से टॉपिक पर चाहिए. इस बारे में भी आप कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं ताकि हम आपके अनुसार ही अगले टॉपिक पर आपके लिए निबंध ला सकें.

गणेश चतुर्थी पर निबंध

गणेश चतुर्थी पर भाषण

महात्मा गांधी पर निबंध

विज्ञान के चमत्कार हिंदी में निबंध

प्रदूषण पर निबंध

G20 शिखर सम्मेलन पर निबंध

Rajasthan Mission 2030 Essay in Hindi

विश्व साक्षरता दिवस पर निबंध

आत्मनिर्भर भारत पर निबन्ध

My Vision for My Rajasthan in 2030 Essay PDF Download

मेरी माटी मेरा देश अभियान पर निबंध

2047 का भारत निबंध Hindi

एक भारत श्रेष्ठ भारत पर निबंध

Clean India Green India Essay in Hindi

Join WhatsApp Group CLICK HERE
ESSAYDUNIYA HOME CLICK HERE

Leave a Comment