Kargil Vijay Diwas Speech in Hindi

क्या आप भी “Kargil Vijay Diwas Speech in Hindi” की तलाश कर रहे हैं? यदि हां, तो आप इंटरनेट की दुनिया की सबसे बेस्ट वेबसाइट essayduniya.com पर टपके हो. यदि आप Kargil Vijay Diwas Speech in Hindi, Kargil Vijay Diwas Speech, Kargil Vijay Diwas Par Speech, 1 Minute Speech on Kargil Vijay Diwas in Hindi, 2 Minute Speech on Kargil Vijay Diwas in Hindi, 3 Minute Speech on Kargil Vijay Diwas in Hindi, 5 Minute Speech on Kargil Vijay Diwas in Hindi, Kargil Vijay Diwas Speech in Hindi for Students, kargil diwas par speech in hindi, Kargil Diwas welcome speech, Kargil War Speech in Hindi, Kargil Vijay Diwas in Hindi यही सब सर्च कर रहे हैं तो आपका इंतजार यही पूरा होता है.

Kargil Vijay Diwas Speech in Hindi

यहां हम आपको “Kargil Vijay Diwas Speech in Hindi” उपलब्ध करा रहे हैं. इस निबंध/ स्पीच को अपने स्कूल या कॉलेज के लिए या अपने किसी प्रोजेक्ट के लिए उपयोग कर सकते हैं. इसके साथ ही यदि आपको किसी प्रतियोगिता के लिए भी Speech on Kargil Vijay Diwas in Hindi तैयार करना है तो आपको यह आर्टिकल पूरा बिल्कुल ध्यान से पढ़ना चाहिए. 

Kargil Vijay Diwas Speech In Hindi (1 Minute Speech on Kargil Vijay Diwas in Hindi)

जय हिंद साथियों, आज हम सभी यहां कारगिल युद्ध की विजय के जश्न को मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। 26 जुलाई को हर वर्ष कारगिल दिवस मनाया जाता है। इस दिन हम सभी अपने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। 26 जुलाई 1999 वही दिन है, जिस दिन भारत ने जम्मू-कश्मीर के कारगिल में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में विजय प्राप्त की थी। तभी से 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रुप में मनाया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर की ऊंची पहाड़ियों पर हमारे भारतीय सैनिकों ने अपनी हिम्मत और ताकत के दम पर पाकिस्तानी सैनिकों को खदेड़ दिया था।

Whatsapp Group Join
Telegram channel Join

Speech on Kargil Vijay Diwas in English

Kargil Vijay Diwas Essay in English

Speech on Chandrayaan 3 in English

Speech on Chandrayaan 3 in Hindi

Chandrayaan 3 Essay in English

Essay on Chandrayaan 3 in Hindi

Kargil Vijay Diwas Speech in Hindi for Students (2 Minute Speech on Kargil Vijay Diwas in Hindi)

26 जुलाई का दिन भारतीय इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। इसी दिन हमारे देश के सैनिकों ने पाकिस्तान के खिलाफ कारगिल के युद्ध में विजय प्राप्त की थी। हम भारत वासियों द्वारा 26 जुलाई के दिन कारगिल दिवस मना कर, युद्ध में शहीद हुए अपने वीर भारतीय सैनिकों को उनके बलिदान के लिए श्रद्धांजलि देते हैं। इसी दिन हमारे देश के वीर जवानों ने जम्मू-कश्मीर की ऊंची-ऊंची पहाड़ियों पर बैठे दुश्मनों को खदेड़ कर भगाया था। पाकिस्तान के साथ कारगिल युद्ध होने का कारण जम्मू-कश्मीर था। पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर को अपने देश में शामिल करना चाहता था।

इसी कारण पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा जम्मू-कश्मीर के कारगिल में उसी पहाड़ियों पर कब्जा कर लिया गया था। लेकिन हमारे सैनिकों ने अपनी बहादुरी दिखाते हुए ऊंचाई पर जमे  दुश्मन सैनिकों को धूल चटाई। भारतीय सैनिकों को हमेशा से ही बहादुर कहा जाता है। सैनिक ही दिन-रात देश की सीमा पर तैनात रहकर हमारे देश की रक्षा करते हैं। हम सभी को भी अपने सैनिकों का सम्मान करना चाहिए। जिस तरह देश के सैनिकों का देश के प्रति कर्तव्य बनता है, उसी तरह देशवासियों का भी सैनिकों के प्रति कर्तव्य बनता है। हम सभी को अपने सैनिकों की शहादत और बलिदान की कदर करना चाहिए। सभी सैनिकों को उचित से उचित सम्मान देकर उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए। 

 

Kargil Vijay Diwas Speech in Hindi
Kargil Vijay Diwas Speech in Hindi

 

Speech on Kargil Vijay Diwas in Hindi (3 Minute Speech on Kargil Vijay Diwas in Hindi)

कारगिल विजय दिवस भारत में मनाए जाने वाले सभी राष्ट्रीय दिवसों में से एक है। कारगिल विजय दिवस को देश का स्वर्णिम दिवस भी कहा जाता है। कारगिल दिवस देश का दिवस है। हम सभी देशवासियों द्वारा यह त्यौहार मनाया जाता है। यहां मौजूद सभी लोग कारगिल दिवस के बारे में जानते होंगे लेकिन जो लोग कारगिल दिवस के बारे में नहीं जानते उन्हें में कारगिल के बारे में कुछ बताना चाहूंगा। कारगिल युद्ध की शुरुआत पाकिस्तान के द्वारा की गई थी। पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा मई 1999 में जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की गई थी।

घुसपैठ कर पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के कारगिल पर कब्जा कर लिया। सभी पाकिस्तानी सैनिक कारगिल की ऊंची पहाड़ियों पर जाकर कब्जा करके बैठ गए। लेकिन जब यह बात भारतीय सैनिकों को पता चली तो उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ कारगिल युद्ध शुरू कर दिया। कारगिल युद्ध सबसे कठिन युद्धों में से एक माना जाता है। भारतीय सैनिकों ने कारगिल की दुर्गम पहाड़ियों पर चढ़कर दुश्मनों को धूल चटाई। कारगिल युद्ध में सभी भारतीय सैनिकों ने अपने शौर्य का परिचय दिया। भारत माता की रक्षा के लिए और भारत की इज्जत के लिए कई भारतीय सैनिकों ने अपनी जान भी गवाई थी। 26 जुलाई 1999 में भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तानी सैनिकों को हराकर कारगिल के युद्ध में विजय प्राप्त की।

तभी से हम भारतवासी 26 जुलाई को विजय दिवस के रूप में मनाते हैं। इस दिन भारत के प्रधानमंत्री द्वारा भी कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी जाती है। कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिक भारत के इतिहास में हमेशा के लिए अमर रहेंगे। जिन सैनिकों ने देश की रक्षा के लिए अपनी जान दी है या फिर देश की सुरक्षा में अपना जीवन व्यतीत किया है हम सभी उनके कर्जदार हैं। सैनिकों का एहसान हम कभी नहीं चुका सकते। भारत के नागरिक होने के नाते हम सभी को अपने सैनिकों उनकी वीरता के लिए शत शत नमन करना चाहिए।

Kargil Vijay Diwas Par Speech (5 Minute Speech on Kargil Vijay Diwas in Hindi)

भारतीय सैनिकों को विश्व की सबसे खतरनाक सेना में से एक माना जाता है। विश्व में सबसे ताकतवर सेना की सूची में भारत की सेना तीसरे नंबर पर आती है। बात अगर भारत के इतिहास की, कि जाए, तो भारत के इतिहास में बहुत सारे विभत्सक युद्ध युद्ध हुए हैं। हमारे भारतीय सैनिकों ने भी कई सारे देशों के साथ युद्ध कर उन्हें भारतीय सैनिकों की ताकत से परिचित कराया है। भारत में हर साल 2 अक्टूबर ,15 अगस्त और 26 जनवरी की तरह 26 जुलाई को भी एक राष्ट्रीय त्योहार मनाया जाता है। 26 जुलाई के दिन हम सभी कारगिल विजय दिवस मनाते हैं। कारगिल दिवस मनाने का उद्देश्य यहां मौजूद सभी लोग जानते होंगे। लेकिन जिन लोगों को कारगिल दिवस के बारे में नहीं पता, मैं उन्हें कारगिल विजय दिवस के बारे में कुछ बताना चाहूंगा।

कारगिल युद्ध की शुरुआत 3 मई 1999 से हुई थी। जब पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर को अपने देश में शामिल करने के इरादे से जम्मू-कश्मीर के कारगिल पर कब्जा किया था। पाकिस्तान के 5000 सैनिकों द्वारा जम्मू-कश्मीर के कारगिल इलाके में घुसपैठ की गई, और उन्होंने कारगिल के ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों पर कब्जा कर वहां आर्मी कैंप बना लिए थे। जब यह बात भारतीय सैनिकों को पता चली, तो उन्होंने पाकिस्तानी सैनिकों के खिलाफ युद्ध का ऐलान कर दिया। कारगिल के युद्ध में सबसे बड़ी समस्या यह थी, कि भारतीय सैनिक नीचे थे और पाकिस्तानी सैनिक काफी ऊंचाई पर।

हमारे सभी सैनिकों को ऊंचाई पर बैठे दुश्मनों से काफी खतरा था। लेकिन हमारे सैनिकों ने अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करते हुए कारगिल की पहाड़ियों पर चढ़ाई की। दुश्मन के कैंप में पहुंचकर भारतीय सैनिकों ने 5000 पाकिस्तानी सैनिकों को कारगिल से खदेड़ कर भगाया। इस कारगिल युद्ध को जीतने के लिए हमारे कई सारी सैनिकों ने अपनी जान का बलिदान भी दिया है। उन्होंने देश की रक्षा के लिए दिन रात युद्ध किया एवं दुश्मनों को खदेड़ दिया। तभी से 26 जुलाई 1999 से हम सब कारगिल विजय दिवस मनाते आ रहे हैं।

भारत सरकार द्वारा भी कारगिल युद्ध में शहीद होने वाले सैनिकों को परमवीर चक्र जैसे सम्मान से नवाजा गया था। कारगिल युद्ध में भाग लेने वाले सभी सैनिकों को भारत सरकार द्वारा प्रोत्साहित भी किया गया था। भारतीय नागरिकों को सुरक्षित रखने में भारतीय सैनिकों का एक अहम किरदार होता है। भारतीय सैनिक हमेशा से ही सीमा पर तैनात होकर देश की रक्षा करते हैं। देश की रक्षा में कई बार सैनिक अपने प्राण भी निछावर कर देते हैं। ऐसे महान सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए हम 26 जुलाई के दिन विजय दिवस मनाते हैं।

विजय दिवस भारतीय सैनिकों कि पाकिस्तानी सैनिकों पर विजय का प्रतीक है। हम सभी भारत वासियों को अपने सैनिकों द्वारा दिए गए बलिदान का सम्मान करना चाहिए। अगर देश की सीमा पर यह बहादुर सैनिक तैनात नहीं होते तो हम सभी का जीवन काफी मुश्किल होता। कारगिल विजय दिवस हम सभी के लिए एक महत्वपूर्ण पर्व है। हम सभी को यह पर्व मनाना चाहिए। हम सभी को हमेशा अपने सैनिकों एवं देश का सम्मान करना चाहिए। जय हिंद जय भारत वंदे मातरम…

Kargil War Speech in Hindi

हमारे सभी प्रिय विद्यार्थियों को इस “Kargil Vijay Diwas Speech in Hindi” जरूर मदद हुई होगी यदि आपको यह Speech on Kargil Vijay Diwas in Hindi अच्छा लगा है तो कमेंट करके जरूर बताएं कि आपको यह Kargil Vijay Diwas Speech in Hindi कैसा लगा? हमें आपके कमेंट का इंतजार रहेगा और आपको अगला Essay या Speech कौन से टॉपिक पर चाहिए. इस बारे में भी आप कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं ताकि हम आपके अनुसार ही अगले टॉपिक पर आपके लिए निबंध ला सकें.

Speech on Kargil Vijay Diwas in English

Speech on Chandrayaan 3 in English

10 Lines on Chandrayaan 3 in English

Speech on Chandrayaan 3 in Hindi

Chandrayaan 3 Essay in English

Essay on Chandrayaan 3 in Hindi

Chandrayaan-3 Par 10 Lines in Hindi

JOIN TELEGRAM GROUP CLICK HERE
ESSAYDUNIYA HOME CLICK HERE

1 thought on “Kargil Vijay Diwas Speech in Hindi”

  1. Whatsapp Group Join
    Telegram channel Join

Leave a Comment